एक मुलाकात रविंद्र जैन जी से

एक मुलाकात रविंद्र जैन जी से
Ravinder Jain – Famous Playback Singer
बात बहुत साल पुरानी है जब रविंद्र जी से ज़ी न्यूज चैनल के लिए इंटरव्यू लेते हुए मिलने का सुअवसर मिला… उनसे बहुत सारी बाते पूछी और इंटरव्यू खत्म होने के बाद मैने अपने सबसे पंसदीदा गाने की फरमाईश की जोकि उन्होने सुनाया भी …
गाना था फिल्म अखियों के झरोखों से का …. जाते हुए ये पल छिन्न क्यो जीवन … !!! बेहद बेहद शानदार गाना जो सीधा दिल की गहराईयों मे उतर जाता है … !!
आज आप दुनिया मे नही रहे पर आपका संगीत, आपकी आवाज सदा सदा इस दुनिया में गूंजती रहेगी …
ईश्वर आपकी आत्मा हो शांति दे !!!
Ravinder Jain ( monica Gupta )
रावण की लंका – रावण नाराज हैं
रैली लीला
रैली ( मोनिका गुप्ता)
रैली लीला
रैली का रौला .. रैली लीला है या राम लीला या महाभारत अबकी बार बहुत जल्दी शुरु हो गई है कही आग उगलते नश्तर की तरह चुभते नेताओ के बयान, कही अठ्ठाहस करती राक्षसी और पिशाच जैसी हंसी, कही जंगल राज की बात तो कही धृर्त् राष्ट्र की तरह आखॆ बंद किए बैठी कानून व्यव्स्था, तो कही नेता और मीडिया के चक्रव्यूह मे फसंती जनता …
आज के संदर्भ में यक्ष प्रश्न
आज के समय में किसे सुधरना चाहिए
नेता को ( भडकाऊ भाषणों से)
न्यूज चैनलों को (बेसिर पैर की बातों को तूल देने पर )
या जनता को कि जो ये हो रहा है होता रहेगा इसलिए अपना मन खराब न करे…
है कोई जवाब ???
24 घंटे के खबरिया चैनल, एक एक घंटे की बहस और बहस के अंत में बोलेगें कि समय नही है समय खत्म हो रहा है अरे !!!… जब इतना समय लगाया है तो कुछ समय और देकर कम से कम किसी निष्कर्ष पर तो पहुंचों.. हर रोज यही ड्रामा चलता है … दर्शकों को अधर मे छोड कर क्या दिखाना चाह्ते हो अगर, वाकई आप अपने उठाए मुद्दों के प्रति गम्भीर हैं तो हटाओ विज्ञापन जो बहस के दौरान बार बार दिखाते हो … मत लो ब्रेक… लगातार दिखाओ बहस !! पर नही !! ये न होगा आपसे !! बस दिखावा ही करो कि आप जैसा जागरुक और सजग चैनल कोई दूसरा हो ही नही सकता…!!! हुह !!
भेजा फ्राय !!!
नेता जी
नेता जी
बेचारा मरीज…. डेंगू के लिए खून चढवाना है … नेता जी आए हैं रक्तदान करने पर मरीज बिफर गया कि कुछ भी हो जाए भले ही मैं मर जाऊ पर नेता जी का खून नही चढवाऊंगा … बात से पलटना, अंट शंट बोलना ,यू टर्न लेना और अपने कार्य के प्रति ईमानदार नही है ऐसे मे नेता जी का खून अगर उसे चढ गया तो !!! इसलिए ये मरीज मरने को तैयार है पर नेता का खून चढवाने को तैयार नही ….
बिहार चुनाव
- « Previous Page
- 1
- …
- 36
- 37
- 38
- 39
- 40
- …
- 111
- Next Page »












