Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

June 4, 2015 By Monica Gupta

Justice fail

   Justice fail   जिस दिन का भी अखबार उठा कर देख लें या न्यूज चैनल  लगा ले … महिला रेप की खबरे  हो  या महिला उत्पीडन की खबरें … भरी पडी है… हो क्या रहा है देश में क्या महिलाओं की कोई सुरक्षा नही … क्या न्याय की देवी की तरह हमें भी आखों पर पट्टी बांध कर चुपचाप इसे स्वीकार कर लेना चाहिए… Justice fail  हो चुका है पूरी तरह से अदालत की कार्यवाही हो या फास्ट ट्रैक कोर्ट सब दिखावा है … Justice fail ही समझा जाएग इसे !!!

cartoon Rape by monica guptaJustice fail

India nurse Aruna Shanbaug dies after rape left her in vegetative state for 42 years – CBS News

MUMBAI, India — A Mumbai nurse who was in a vegetative state for 42 years after being sexually assaulted while working in a hospital has died, authorities said Monday.

Aruna Shanbaug, 67, suffered severe brain damage when she was sodomized and strangled with a metal chain by a hospital worker in 1973. The man, a ward attendant, left her to die in the hospital’s basement, where she was found 11 hours later. She was 25 years old at the time.

After a brutal gang rape in India made news across the world, the country is dealing with a cultural crisis in a clash between traditional values…

Sexual violence is pervasive in India, and several high-profile cases of brutal gang rapes have brought the issue to the forefront of public debate.

A nun in her 70s was gang-raped by a group of men in the eastern state of West Bengal in March, leading to an outcry from the minority Christian community.

The rapes have sparked mass protests in the name of justice and accountability for sexual attackers, and better safety conditions for women in India. Read more…

कभी उबर में तो कभी  तो कभी निर्भया ….कभी ट्रेन मे छेड छाड  तो कभी भरे बाजार में तेजाब फेकना … कुल मिला कर  ग्राफ बढता ही जा रहा है जोकि वाकई चिंता जनक और दुखद है. इसे Justice fail नही कहेंगें तो क्या कहेंगें …

June 3, 2015 By Monica Gupta

मैगी बनाम भ्रामक विज्ञापन

 

cartoon advt by monica guptaमैगी बनाम भ्रामक विज्ञापन

बहुत शोर आ रहा है कि अमिताभ बच्चन , माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा जिन्होने मैगी के विज्ञापन मे काम किया है उनके  खिलाफ एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए. सही बात ये होनी चाहिए कि जो भी भ्रामक विज्ञापन करता या दिखाता है जरुर कार्यवाही होनी चाहिए पर उनसे पहले उन पर होनी चाहिए जो यह विज्ञापन चलाते हैं और बार बार चलाते हैं … बहुत दुख का विषय है कि एक तरफ चैनल पर मैगी मे पाए जाने वाले जहरीले तत्वों को लेकर बहस चल रही है वही चैनल वाले विज्ञापन अभी भी बंद नही कर रहे. अभी भी ये विज्ञापन चल रहे हैं ऐसे एफ आई आर उन सभी पर बनती है जो जनता को  विज्ञापनों के माध्यम से भ्रमित करते हैं.  इसमे चाहे  राजनीति पार्टी ही क्यों न हो . इसके लिए उनकी भी जवाब देही होनी चाहिए मात्र अमिताभ बच्चन, माधुरी और प्रीति जिंटा को ही बलि का बकरा क्यों बनाया जाए … पहले औरों का निबटान होना चाहिए  हयं !!!

 

दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी को अब हर मिनट नई परेशानी से जूझना पड़ रहा है। देश भर में मैगी नूडल्स के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। केरल में सरकारी दुकानों से मैगी हटाने के आदेश दिए गए हैं, वहीं हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल में मैगी के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

दिल्ली में भी मैगी के 13 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 10 फेल रहे.

मैगी नूडल्स का विज्ञापन करने की वजह से एफआईआर में अपना नाम आने के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज कहा कि वह किसी उत्पाद का विज्ञापन करते समय या किसी कंपनी का प्रचार करने में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं.

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से पहले मैगी नूडल्स के विज्ञानों में अमिताभ दिखा करते थे. बच्चन ने कहा कि उन्होंने खुद के बचाव के लिए अपने अनुबंध में विशेध प्रावधान जोडवा रखा है. इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर 72 वर्षीय बच्चन ने कहा, मैंने नेस्ले से यह पूछा था कि क्या यह सही है और क्या वे इसके बारे में निश्चित हैं. मैंने अनुबंध में एक प्रावधान भी शामिल किया है जिसमें मैंने कहा कि मुझे उम्मीद है, यदि कुछ होता है, तो आप लोग मेरा बचाव करेंगे. मेरा अनुबंध पूरा हो चुका है और अब मैं मैगी के लिए विज्ञापन नहीं कर रहा हूं.

बिग बी ने कहा कि सेलिब्रिटी के रुप में उनका नाम विवादों में घसीटा जाता है जिसकी वजह से वह सावधानी बरतते हैं. उन्होंने सीएनएन-आईबीएन से कहा, जब भी कुछ खाने का सामान होता है, तो मैं उसे देखने का प्रयास करता हूं क्योंकि उनको लेकर हमेशा काफी विवाद रहता है. यदि आप सेलिब्रिटी है, तो आपको विवादों में घसीटा जाता है.

फिलहाल इस ब्रांड का चेहरा माधुरी दीक्षित हैं. मैगी के विज्ञापन में पोषक तत्वों के बारे में दावे को लेकर माधुरी को ही हरिद्वार के खाद्य एवं दवा प्रशासन से नोटिस मिला है. 48 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विट किया है, मैंने बरसों तक मैगी नूडल्स का आनंद लिया है. हालिया रिपोर्टों के बाद मैं काफी चिंतित हूं और नेस्ले की टीम से मिली हूं.

मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन की सफाई

मैगी विवाद पर अमिताभ बच्चन की सफाई, कहा-विज्ञापनों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतता हूं See more…

वही जाने माने हीरो ऋषि कपूर ने भी टवीट किया है यदि माधुरी दीक्षित दोषी हैं तो उसी तर्क से टीवी चैनल, रेडियों और होर्डिंग लगाने वाले सभी दोषी हैं.

June 1, 2015 By Monica Gupta

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

जय गणेशा - ॐ श्री गणेशाय नमः - गणेश चतुर्थी

जय गणेशा

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी, श्री महा गणपति प्रणव मूलमंत्र: ॐ गं ॐ |. ॐ गं गणपतये नमः |. ॐ नमो भगवते गजाननाय |. श्री गणेशाय नमः |. ॐ श्री गणेशाय नमः |. ॐ वक्रतुन्डाय हुम |. ॐ ह्रीं श्रीं क्लिं गौं ग: … ॐ श्री गजानन जय गजानन |. ॐ श्री गजानन जय गजानन | जय जय गजानन |

 

10636210_10204876599854111_821025822890042605_nगणेश जी

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी.. अक्सर हम यही जानते है कि  किसी भी पूजा  या शुभ काम करने से पहले गणेश जी पूजा करनी चाहिए. गणेश जी के प्रथम पूज्य होने के कारणो पर एक नजर डालते हैं! श्री गणेश जी से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं.उनके बारे मे ना सिर्फ ढेरो कहानियां है बल्कि वो अपने प्रत्येक अंग से कुछ न कुछ कहते हैं !जितना मुझे पता है और मैनें पढा है

आइये जानते हैं उनके अंगों के बारे मे कि वो क्या संदेश देते हैं….

जय श्री गणेशाय

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

मस्तक – गणेश जी का मस्तक काफी बड़ा होता है जो हमें अपनी सोच को बड़ा बनाये रखने की और बड़े विचारों को मस्तिष्क में स्थिरता रखने की सलाह देता है !

आँखें – गणेश जी आँखें काफी छोटी – छोटी होती है जो हमें सन्देश देती है , कि जीवन में सफल होने के लिए एकाग्रता का होना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है !एकाग्रता के बिना सरल से सरल काम को भी पूर्ण नहीं किया जा सकता है और एकाग्रता हो तो पानी में देखकर भी घूमती हुई मछली की आँख को निशाना बनाया जा सकता है !

कान – गणेश जी के कान काफी बड़े होते हैं और ये बड़े कान हमें एक अच्छा श्रोता बनने का सन्देश देते हैं अर्थात हमारे अंदर धैर्य और एकाग्रता पूर्वक अच्छी बातों को सुनने का सामर्थ्य होन चाहिए !

कुल्हाड़ी – गणेश जी के दांये हाथ की कुल्हाड़ी हमें ये प्रेरणा देती है , कि हमें सांसारिक बंधनों की असत्य डोरियों को काटकर एकमात्र सत्य ईश्वर की और अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए !

रस्सी -गणेश जी के बांये हाथ की रस्सी स्वयं को अपने जीवन के चरम लक्ष्य की और खींच कर ले जाने का संकेत देती है और यह लक्ष्य है स्वयं श्री गणेश !

जय गणेशा

मुख -गणेश जी का मुख काफी छोटा होता है परन्तु ये हमें दो संकेत देता है , कि एक तो हमें कम बोलना चाहिए !कम बोलने से तात्पर्य है कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही बोलना चाहिए अधिक नहीं ! दूसरा संकेत जो हमें गणेश जी के मुख से प्राप्त होता है वह है ,कि हमें कम खाना चाहिए अर्थात जीवन के लिए भोजन करना चाहिए न कि केवल स्वाद के लिए !

दांत -गणेश जी का केवल एक ही दन्त होता है दूसरा नहीं अर्थात हमें केवल अच्छी वस्तुओं का संग्रह करना चाहिए बुरी वस्तुओं का नहीं !

दूसरा संकेत हमें ये प्राप्त होता है , कि यह शरीर नश्वर होता है जिसे एक दिन अवश्य ही खत्म हो जाना है इसलिए शरीर का अधिक मोह नहीं करना चाहिए लेकिन “शरीर माध्यम खलु धर्मंसाधनं”के विचार को महत्व देते हुए हमें शरीर को नीरोग रखने का पूरा कर्म करना चाहिए क्योंकि शरीर ही संसार में सभी धर्मों को पूरा करने का माध्यम है और मोक्ष का माध्यम है !

सूंड – गणेश जी की सूंड मानव शरीर की adaptibility का सर्वश्रेष्ठ उदहारण है !यह सूंड हमें शरीर में दुसरे परिवर्तनों को सहेजने और उनके साथ उसी कुशलता से काम करने का सन्देश देती है !जिस प्रकार स्वयं गणेश जी ने हाथी की सूंड का सामंजस्य स्वयं के शरीर के साथ करते हुए अपने मुख के सभी कार्य सूंड के साथ निर्विघ्न्तापूर्ण संपन्न किये !

हस्त – गणेश जी का दांया हाथ जो आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठा हुआ है ,वो सभी जीवों को सुखपूर्वक जीने का आशीर्वाद दे रहा है !और साथ ही साथ संसार से ईश्वर तक जाने वाले उस दिव्य पथ को भी आलोकित कर रहा है !

मोदक अर्थात लड्डू -मोदक हमें इस बात की सूचना देता है कि यदि आप कोई कर्म करते हैं तो आपको उसका फल तो मिलेगा ही लेकिन यदि आपका कर्म और उसके प्रभाव नश्वर होते हैं तो आपको नष्ट होने वाला फल ही प्राप्त होगा लेकिन यदि आपके कर्म ईश्वर प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करने वाले हैं तो आपका प्रसाद भी अलौकिक ,दिव्य और गणेश जी के मोदक के समान अनश्वर होगा ! (अर्थात साधना का फल है मोदक)

बड़ा पेट -गणेश जी का बड़ा पेट हमें इस बात की शिक्षा देता है ,कि हमें जीवन में जो कुछ भी हो रहां है उसे शांतिपूर्वक पचा लेना चाहिए!चाहे

वह अच्छा हो रहा है या बुरा !

प्रसाद – गणेश जी सामने रखा हुआ प्रसाद ये बता रहा है  कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड आपके कदमों में है और आपके आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है !

मूषक(चूहा)- मूषक अर्थात गणेश जी का वाहन !मूषक के द्वारा गणेश जी ये बताना चाह रहे हैं ,कि ऐसी इच्छाएं जो हमारे वश में नहीं होती हैं वो नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए इच्छाएं सदैव उस आकार की ही होनी चाहिए कि हम उन पर सवारी कर सकें यदि यदि इच्छाएं हम पर सवारी करना शुरू कर देती है तो मुश्किल हो जाती है !विशालकाय गणेश जी का वाहन छोटा सा मूषक इसी बात की दार्शनिक व्याख्या करता नजर आता है !

जय गणेशा – ॐ श्री गणेशाय नमः – गणेश चतुर्थी

क्यों है ना… गणेश जी का केवल मुख नहीं अंग – अंग भी बोलता है और वो भी लाजवाब !! जय गणेशा !

 

June 1, 2015 By Monica Gupta

वर्तमान समय में नारी की सोच – महिलाए और आत्मविश्वास

Importance of Mothers in Life

वर्तमान समय में नारी की सोच – महिलाए और आत्मविश्वास – अगर आज महिलाएं और समाज की बात करें तो क्या पतंग और महिला की क्या एक ही कहानी है ??? जर्र जर्र … तार तार … लपक लो … वो गिरी पडी है … लूट लो … या कुछ और … !!!

वर्तमान समय में नारी की सोच – महिलाए और आत्मविश्वास – महिलाएं और समाज

कल एक programe में गई बडा अच्छा सा माहौल था … कुछ लोग पंतग उड रहे थे … कही ढोलक बज रहा था तो कही मूंगफली और रेवडी खाते लोग बाते कर रहे थे …

मैं वही बैठ गई कुछ जानकार महिलाएं बाते कर रही थी पहले नोट बंदी फिर त्योहारों की कि क्या मायने रह गए आज त्योहारों के … और फिर महिला असुरक्षा पर आकर टिक गई पतंग जैसी हो गई है हम महिलाओ की जिंदगी … कोई सुरक्षा  नही जैसे पतंग के बारे मे कहते हैं कि लपक लो, लूट लो बस ऐसी ही हो गई है हम महिलाओ की … आज हालात कुछ ऐसे हो गए

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

5507_10203515125538104_1646489729_n

वो पतंग

ये सुनकर मुझे ध्यान आया जब मेरी भी ऐसी ही सोच थी बात पिछ्ले साल की है जिसे मैं आपसे शेयर करना चाहूगी मकर सक्रांति के बाद एक पतंग कट कर सामने बिजली की तार पर उलझ गई थी

घर के सामने बिजली की तार पर एक पंतग अटकी हुई है. बहुत दिनों से मैं इसे लगातार देखती हुई सोचती थी कि एक बार यह फटनी और तार तार होनी शुरु हो जाए फिर अच्छी सी कविता लिखूगी कि हाय पतंग तेरा क्या जीवन और फिर उस पंतग को महिलाओ से जोडूगी कि महिला का जीवन भी पंतग जैसा निरीह, बेचारा है पर आशा मे खिलाफ उस पंतंग को कुछ भी नही हुआ हालाकि टंगे हुए उसे महीना से ज्यादा हो गया है पर पूरे विश्वास से हवा मे झूल रही है.

 

वर्तमान समय में नारी की सोच – महिलाए और आत्मविश्वास

तब मन में विचार आया कि और हर situation में अपना आत्म विश्वास बनाए रखें अगर हम स्वयं को मजबूत रखें तो हमें कोई चीज या बात हमें तोड नही सकती इसके किए हमे अपनी लक्षमण रेखा निर्धारित करनी होगी कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत  और इस पंतग ने मेरी सोच को नई दिशा दे डाली… बात बस यही है खुद को कमजोर नही समझना  और हर परिसथ्ति का डट का सामना करना है ..जरुर सोचिए

फिलहाल मकर सकारंति की बधाई पोजिटिव सोचने की बहुत आवश्यकता है

महिला और समाज – भारतीय समाज में नारी का स्थान – Monica Gupta

महिला और समाज – भारतीय समाज में नारी का स्थान – हाल ही में हम महिलाओं से जुडे दो बेहद खास त्योहार गए. करवा चौथ, अहोई अष्टमी का. इंटरनेट पर खूब मजाक बनाया monicagupta.info

 

 

 

June 1, 2015 By Monica Gupta

बिजली जाने का सुख – बिजली का महत्व

बिजली जाने का सुख

बिजली जाने का सुख … अरे भाई, हैरान होने की कोई बात नही है  बेशक बिजली का महत्व बहुत है पर लगातार लगते कटो से तो मैने यही नतीजा निकाला है कि बिजली जाने के तो सुख ही सुख है.

बिजली जाने का सुख – यदि बिजली न होती तो

बिजली जाने के तो सुख ही सुख है….  सबसे पहले तो समाज की तरक्की मे हमारा योगदान है. भई, अर्थ आवर मे 100% हमारा योगदान है क्योकि बिजली रहती ही नही है.तो हुआ ना हमारा नाम कि फलां लोगो का सबसे ज्यादा योगदान है बिजली बचाओ मे.

चलो अब सुनो, बिजली नही तो बिल का खर्चा भी ना के बराबर. शापिंग के रुपये आराम से निकल सकते हैं. बूढे लोगो के लिए तो फायदा ही फायदा है भई हाथ की कसरत हो जाती है. हाथ का पखां करने से जोडो के दर्द मे जो आराम मिलता है. घरो मे चोरी कम होती है भई, बिजली ना होने की वजह से नींद ही नही आती या खुदा ना करे कि सच मे, चोर आ भी गया और अचानक लाईट आ गई तो आप तो हीरो बन जाऐगे चोर को जो पकड्वा देगे, है ना समाचार पत्रो मे आपकी फोटो आएग़ी वो अलग.

अच्छा, घर में बिजली ना रहने से लडाई ना के बराबर होती है. भई, कूलर या पंखे मे तो अकसर आवाज दब जाती है पर लाईट ना होने पर खुल कर आवाज बाहर तक जाती है. धीमी आवाज मे तो लड्ने मे मजा आता नही इसलिए लडाई कैंसिल करनी पड्ती है. और पता है सास बहू के झगडे कम हो जाते हैं दोनो बजाय एक दूसरे को कोसने के बिजली विभाग को कोसती हैं इससे मन की भडास भी निकल जाती है और मन को शांति भी मिलती है.

पता है बिजली जाने से दोस्ती भी हो जाती है. अब लाईट ना होने पर आप घर से बाहर निकलेगे आपके हाथ मे रुमाल भी होगा पसीना पोछ्ने के लिए. सामने से कोई सुन्दर कन्या आ रही होगी तो आप जान बूझ कर अपना रुमाल गिरा कर कहेगे लगता है मैडम, आपका रुमाल गिर गया है यह सुन कर वो आपकी तरफ देखेगी,मुस्कुराएगी और दोस्ती हो जाएगी.

एक और जबरदस्त फायदा है कि आप विरह के गीत, कविताए लिखने लगेगें क्योकि आप बिजली को हर वक्त याद करेगें जब वो नही आएगी तो आपके मन मे ढेरो विचार उठने लगेगें. यकीन मानो आप उस समय विरह की ऐसी ऐसी कविता या लेख लिख सकते हैं कि अच्छे अच्छो की छुट्टी हो जाएगी.

एक और सुख तो मै बताना ही भूल गई कि आप जोशीले भी बन सकते है बिजली घर मे ताला लगाना, तोड फोड करना, जलूस की अगवाई तभी तो करेगे जब आपमे गुस्सा भरा होगा और वो गुस्सा सिवाय बिजली विभाग के आपको कोई दिला सकता है सवाल ही पैदा नही होता .

बाते और भी है बताने की पर हमारे यहाँ 5घंटे से लाईट गई हुई है और अब इंवरटर मे लाल लाईट जलने लगी है. बिजली विभाग मे मोबाईल कर रही हूँ पर कोई फोन ही नही उठा रहा. गुस्से मे मेरा रक्तचाप बढ रहा है डाक्टर को फोन किया तो वो बोले तुरंत आ जाओ. अब आँटो का खर्चा, डाक्टर की फीस ,दवाईयो का खर्चा सबके फायदे ही फायदे हैं और कितने सुख गिनवाऊँ बिजली जाने के.

बिजली जाने का सुख

हे भगवान !!

June 1, 2015 By Monica Gupta

प्यारी बिटिया

प्यारी बिटिया

एक महिला अपनी लडकी को बहुत प्यार करती थी. आप सोच रहे होंगें तो क्या ??? वो तो सभी करती हैं. अरे !!

एक मिनट पूरी बात तो सुनिए. वो महिला इतना प्यार करती इतना प्यार करती कि शादी के बाद प्यारी बिटिया को हर धंटे फोन करती कि क्या हो रहा है. अब ये रुटीन बन गई . धीरे धीरे काम के बातो की बजाय बेमतलब की बाते ज्यादा होने लगी… बार बार फोन करके और क्या बात होगी… बुराईया करनी शुरु हो गई. सास ऐसी, ननद वैसी पति ऐसे …

कुल मिलाकर प्यारी बिटिया के घर भी तनाव का माहौल बनने लगा. पर ये बात न तो मां को समझ आई और न उसकी प्यारी बिटिया को. आज वो ही बेटी हमेशा के लिए अपनी मां घर आ गई है.और अब मां बेटी के बीच में तनाव चल रहा है. वैसे आप तो अपनी बेटी को” इतना” प्यार नही करती होंगीं अगर करती है तो जरा नही बहुत सोचने की दरकार है. शादी के बाद दखलअंदाजी सही नही.. बिल्कुल सही नही. रिश्ते टूटने में पल नही लगता और जोडने में सदियों बीत जाती हैं इसलिए जरा सम्भल कर प्यारी बिटिया से बात करिए

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 77
  • 78
  • 79
  • 80
  • 81
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved