Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for हास्य

December 10, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑड-ईवन

winter by monica gupta

winter by monica gupta

ऑड-ईवन

कोई तो है जो ऑड-ईवन का विरोध कर रही है… वो नही चाहती कि इस फार्मूला को अपनाया जाए… आखिर कौन है ये महिला और किसलिए है ये विरोध

ऑड-ईवन

 

December 7, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

तो क्या हुआ

व्यग्य मोनिका गुप्ता

Satire … हास्य व्यंग्य — तो क्या हुआ

(कुछ कतरन)

December 7, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

हास्य व्यंग्य

व्यग्य - मोनिका गुप्ता

हास्य व्यंग्य

सुनने मे भले ही एक्सीडेंट शब्द अच्छा न लगे पर व्यंग्य पढ कर हम सभी चाहेंगें  कि हमारा भी  ऐसा ऐसा ही……. !!!!

वैसे हास्य- व्यंग्य हमेशा अपनी और आकर्षित करते हैं और कुछ पल को ही सही दिल को रिलेक्स कर जाते है… ( कुछ कतरन)

हास्य व्यंग्य

 

December 2, 2015 By Monica Gupta 1 Comment

उल्टा पुल्टा

कई बार जिंदगी में उल्टा पुल्टा हो जाता है हम सोचते कुछ हैं  और हो कुछ और जाता है … और ऐसे मे क्या हो जाता है ये जानने के लिए पढना पडेगा उल्टा पुल्टा

 

आज शाम सैर करते हुए पार्क मे मेरी सहेली सुरेखा  मिल गई. बहुत उदास लग रही थी और देखने से भी ऐसे लग रहा था मानो बहुत रोई हो. पूछ्ने पर उसने बताया कि प्रिया को कैसर निकला. मेरा दिल धक से रह गया. ओह कितनी मासूम प्यारी बच्ची.थी वो. कब पता चला तब उसने बताया कि परसो ही डाक्टर को दिखाया है अब तो राम ही जाने !!! मै भी उसकी बात सुनकर बहुत उदास हो गई क्योकि प्रिया उनकी इकलौती बच्ची थी. मैने पूछा कि क्या प्रिया को सब पता है … इस पर वो बोली कि पता तो लगना ही था आखिर कितना लंबा चलाएगे धारावाहिक को!! क्या !!! अब मेरे चीखने की बारी थी. उसने बताया और क्या बडे अच्छे लगते है धारावाहिक की बात कर रही है वो !!! तुम क्या समझी.??? अब मै क्या समझी शायद उसे बताना सही नही था पर मैने वहा से खिसकने मे ही भलाई समझी और बडबडाती हुई घर आ गई.

 

घर पहुंची तो फोन बज रहा था. एक रिश्तेदार का था वो बता रहे थे कि अरविंद जी  आज रहें हैं.उनका खाना है इसलिए समय से जरुर आना है रात्रि भोज पर. मै मुस्कुराती हुई बोली  अरे वाह अरविंद केजरीवाल …. मैं जरुर आऊंगी  इस पर वहाँ  से आवाज आई कि आप भी बडी मजाकिया है. अरविंद देशमुख आ रहे हैं वो हमारे स्कूल के टीचर हुआ करते थे खैर आप नही जानती … ह हा हा !! असल मे वो क्या है ना  अपनी बिटिया लंदन से आई हुई है बस उसी के लिए  बडा भोज कर रहे हैं  … !!! और आप भी ना. अब फिर मेरे झेपने की बारी थी और जरुर जरुर कहती हुई मैने झट से फोन रखा. हे भगवान!!! आज क्या हो रहा है.

 

बहुत टेंशन हो रही थी कि आज हो क्या रहा है. कुछ ही देर में  हमारी सदाबहार पडोसन बिल्लू सरीन हमेशा की तरह हाथ मे कटोरा लिए चीनी मांगने आ धमकी. कटोरी थमाते हुए बहुत ही उदास मुद्रा मे बोली कि माता जी को कैंसर है.मैने चीनी डालते हुए कहा कोई कैंसर वैसर नही है सब नाटक बाजी है ड्रामा है ड्रामा  सब. टीआरपी बढाने के लिए चोंचले बाजी है ये .वैसे कौन से धारावाहिक की बात कर रही हो!!!. उसने मेरी तरफ गुस्से से देखा और मेरे हाथ से कटोरी छीनते हुए बोली बोली कि चीनी नही देनी तो ना दो पर माताजी के लिए ऐसा तो मत बोलो और पैर पटकती हुई चली गई.

 

अरे बाप रे!!! वो तो अपनी माता जी के बारे मे सच ही बोल रही थी और मै क्या समझ बैठी !!! सब गडबड झाला हो रहा है आज. अब मै उसके पीछे उसे मनाने भाग रही हूं.

 

 

 smily photo

 उल्टा पुल्टा  आपको कैसा लगा !!! जरुर बताईएगा 🙂 

December 2, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

सहिष्णु बनाम असहिष्णु

सहिष्णु बनाम असहिष्णु

और मैं  असहिष्णु होते होते रह गई

 

टीवी पर लगातार सहिष्णु और असहिष्णु की बहस चले जा रही थी और मुझे भी बहुत गुस्सा आ रहा था.बहस देखते देखते मेरा ब्लड प्रेशर भी बढ रहा था. असल में, उस बहस को देख कर नही बल्कि बार बार घडी की सूई को देख कर… बार बार सडक पर झांक रही हूं तो कभी घडी देख रही हूं  पर दूर दूर तक काम वाली बाई का कोई निशान नही…. हुह !!! मारे गुस्से के मेरा रक्तचाप बढे जा रहा है और दूसरी तरफ खून भी उबल रहा है.  इतना उबाल आया हुआ है कि मैं वीर रस की कविता लिख सकती हूं ..खैर , मैं बता रही थी कि आज तो इंतेहा ही हो गई. दोपहर का एक बज रहा है और महारानी जी अभी तक नही आई. बस आज तो  असहिष्णु बन कर खुद से निणर्य कर ही लिया कि इसे नही रखना चाहे कुछ भी हो जाए.

काम भी ऐसा करती है कि पूछो मत. कई बार तो काम मे इतनी फुर्ती दिखाएगी कि चीता भी शरमा जाए और टीवी पर कोई धारावाहिक चल रहा होगा तो इतनी धीरे धीरे काम करेगी कि कछुआ भी दांतो तले ऊंगली दबा ले. मेरा बडबडाना जारी था कि  खुद का इतना तगडा नेट वर्क है उसका  कि बाकि सब सोशल नेट वर्किंग साईट उसके आगे फेल हैं.

हे भगवान, कितना लिहाज कर लिया कितने कपडे लत्ते और खाने इत्यादि का सामान दे दिया. पर उसकी तो कोई गिनती ही नही.यहा तक की उसको खुश करने के लिए उसका फेसबुक पर एकांऊट भी खोल दिया था और सबसे पहले मैने उसे दोस्ती का पैगाम भेजा. अजी क्या भेजा… मेरा ही भेजा खराब हुआ था.बस आज मैने मन ही मन  फैसला ले लिया था.

 आज तो तू गई. सोचते सोचते  मै भीतर आ गई और नेट लगा लिया. मै बहुत  असहिष्णु बन चुकी थी और  खुद को सहिष्णु करती  फेसबुक देखने लगी.

  मै देख ही रही थी तभी दरवाजे पर चिरपरिचित सी धंटी बजी. अनायास ही मेरे चेहरे पर मुस्कान दौड गई. कामवाली बाई आ गई थी. मेरी सहिष्णुता अचानक जागृत हो गई और मुस्कुराहट बिखेरती हुए दरवाजा खोलते हुए बोली अरे !! क्या हुआ सब ठीक है ना … तेरी तबियत वगैरहा !!! पता है तेरे फेसबुक पर 5 रिक्वेस्ट आई हैं एक तो अपनी मिसेज शर्मा का ही है … वो भी खुश हो गई … और बोली अच्छा दिखाओ तो … और मैं पूरी तरह से सहिष्णु  बनी उसे फेसबुक दिखा रही

फिर उसका काम शुरु हुआ … वही चीता चाल और मैं उसे निर्देश देती रही कि मेज के नीचे से  कूडा निकाल परदा हटा कर झाडू लगा आदि आदि … उसके जाने के बाद रसोई मे चाय बनाती बनाती  मैं सोच रही थी कि  सहिष्णु का इससे अच्छा उदाहरण और कहां मिल सकता है…. तो क्या हुआ अगर वो देर से आई. तो क्या हुआ वो बिना बताए छुट्टी कर लेती है … इंसान ही तो है. देर सवेर तो हो ही जाती है….. और मंद मंद मुस्कुराती हुई  टीवी पर सहिष्णु और असहिष्णु पर बहस सुनने लगी.

01d8fe6f72b9e334_640_teens

सहिष्णु बनाम असहिष्णु आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!

November 26, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

चलो स्कीम बनाए

मोनिका गुप्ता

चलो स्कीम बनाए

ये व्यंग्य दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुआ. बाजार में त्योहार आते नही कि स्कीमें शुरु हो जाती है. फलां के साथ फलां फ्री आदि  अब शापिंग की शौकीन महिलाओ को स्कीम के तहत कुछ भी फ्री का मिले तो खुश होना स्वाभाविक ही है पर स्कीम का अंत होता क्या है बेशक स्कीम का स्कैम स्मैक की तरफ फैलता है पर अंत मे रह जाता है सिर्फ स्मोक ही स्मोक …

 

चलो स्कीम बनाए आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • …
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved