Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for नारी की स्थिति

May 1, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

आज की नारी पर कहानी – फर्ज में फर्क

मटके का पानी छी होता है क्या

आज की नारी पर कहानी – फर्ज में फर्क – नारी तेरे रूप अनेक – भारतीय समाज में नारी की भूमिका house wife , home maker की है और  working lady वर्किंग लेडी की भी है … aaj ki nari per kahani वर्किंग लेडी यानि काम काजी महिला होना अच्छा है पर क्या वो अपना फर्ज सही से निभा रही है …

आज की नारी पर कहानी – फर्ज में फर्क

आज मैं जो कहानी आपको सुनाने जा रही हूं.. ये बहुत साल पहले मैने लिखी थी कुछ देखा था महसूस किया था … कहानी सुनने के बाद जरुर बताईएगा कि आज क्या कोई बदलाव आया है या नही …

कहानी है मिसेज रोजी की …

नन्हा गोलू घर पर बने पार्क में अपनी आया के साथ खेल रहा था तभी उसका ध्यान अंदर गया … उसकी मम्मी तैयार हो रही थी शायद वो किसी पार्टी में जा रही थी उन्हें देख कर गोलू मचल गया और आया के बार-बार मना करने पर भी अपने घुटनों के बल फुर्ती से अंदर चला गया और गोदी में जाने को मचल गया और अपने गंदे हाथ और मिट्टी वाले पाँव मम्मी की साड़ी पर लगा दिए।

बस, फिर तो मानो घर में तूफान खड़ा हो गया। असली शामत आई आया की, जब गोलू की मम्मी ने धमकी दे डाली कि वह उसे नौकरी से निकाल देगी, एक बच्चे को भी सँभालकर नहीं रख सकती।

 

 

 

तनख्वाह किस बात की लेती है। और तो और, नन्हे शीनू के गाल पर दो-तीन चाँटे भी रसीद कर दिए। अपनी साड़ी को झाड़ती अपने बॉस की पार्टी में चली गई।

उधर, पार्टी जोरों पर थी। वहाँ न जाने कहाँ से उस पार्टी के बॉस का अल्सेशियन Alsatian कुत्ता आ गया और उसने गोलू की मम्मी की साड़ी पर अपने गंदे पंजे जमा दिए। जब बॉस ने ये देखा तो उन्होने सॉरी बोला तो गोलू की मम्मी बोली, ‘‘अरे नहीं, कोई बात नहीं, doge  ही तो है,’’ और उसके नरम – नरम बालों को सहलाकर उसे प्यार से पुचकारने लगीं. उसे किस करते करते बोली माई बेबी! कितना प्यारा है मन करता है कि इसे अपने घर पर ही ले जाऊँ…. !

तो ये है कहानी …

नारी की स्थिति, वर्तमान समय में नारी की स्थिति , भारतीय समाज में स्त्रियों की स्थिति , भारतीय समाज में नारी की भूमिका , वर्तमान समाज में नारी , समाज में नारी का महत्व , नारी शक्ति पर कहानी , आज की नारी पर कहानी , नारी सम्मान , माँ पर कहानी, नारी तेरी अजब कहानी , नारी तेरे रूप अनेक , नारी के अनेक रूप , नारी तेरे रूप अनेक, नारी के अनेक रूप,  जीवन की सच्चाई , जिंदगी की सच्चाई.

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

April 30, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

नारी तेरी अजब कहानी – एक सच्चाई ऐसी भी

Importance of Mothers in Life

नारी तेरी अजब कहानी – एक सच्चाई ऐसी भी – नारी शक्ति पर कहानी  हो या महिला सशक्तिकरण पर… असल में,  नारी का दूसरा नाम है समर्पण वो अपने घर परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर जुटी रहती है … ऐसी ही एक कहानी है पसंद ना पसंद

नारी तेरी अजब कहानी – एक सच्चाई ऐसी भी

कुछ कहानियां मनोरंजनक होती हैं कुछ प्रेरक तो कुछ  कहानियां जीवन से जुडी होती हैं और बस कुछ नही कहतीं बस अच्छी लगती हैं दिल से लगती हैं और  एक असर छोड जाती हैं …

आज मैं आपको जो कहानी जा रही हूं वो एक महिलाओं की जिंदगी से जुडी ऐसी ही कहानी है  कुछ समय मैने कुछ देखा और महसूस किया और उसे कहानी का रुप दे दिया … आपके हमारे जीवन से जुडी कहानी … अगर  दूसरे शब्दों में कहूं तो जीवन की सच्चाई भी है …

कहानी –  पसंद ना पसंद

एक महिला है अनु वो 41 साल की है और घर के बाहर  खडी सब्जी वाले की बेसब्री से  इंतजार कर रही हैं..  दूसरी गली में सब्जीवाले की आवाज सुनी तो टोकरी लेकर गेट पर आ खड़ी हुई। आज सुबह ही ढेर सारी फरमाइशों की लिस्ट उसे मिली थी।

असल में, आज अनु का जन्मदिन है। तीनों बच्चों और पतिदेव ने अपनी-अपनी पसंद बता दी कि रात को क्या-क्या बनेगा। मटर पनीर, पालक पूड़ी, भरवाँ आलू, चटपटे छोले-भटूरे, गाजर का हलवा, चाउमीन और भी न जाने क्या-क्या।

सभी के स्कूल और ऑफिस जाने के बाद वो सब्जीवाले का इंतजार करने लगी। ‘सब्जी’…‘सब्जी’…सुनकर उसकी तंद्रा भंग हुई और वो बिना मोल-भाव किए ही जल्दी-जल्दी सब्जी खरीदने लगी। बीबीजी की इतनी उत्सुकता देखकर सब्जीवाले ने पूछ ही लिया कि क्या बात है। सब्जी लेते हुए उसने खुशी-खुशी बताया कि आज उसका जन्मदिन है और सभी की फरमाइश का खाना बन रहा है न, इसीलिए।

सब्जी के पैसे देते हुए सब्जीवाले ने पूछा कि बीबी, तुम्हार पसंद की सब्जी कौन-सी है…. अनु ने बिना सोच-समझे बोल दिया कि यह सारी सब्जियाँ उसकी पसंद की ही हैं। लेकिन हाथ में सब्जी की टोकरी लिये घर का दरवाजा खोलती वो यही सोच रही थी कि आखिर उसकी पसंद क्या है।

सच, किसी ने यह नहीं कहा कि आज मम्मी की पसंद का ही खाना बनेगा… आज जो बन रहा है, शायद उसकी पसंद कुछ भी नहीं है, या शायद अब यह ही उसकी पसंद है। अपने विचारों को एक तरफ झटकती, बालों का जूड़ा बनाकर वह लजीज पकवान बनाने में जुट गई।

ये है एक नारी … जो आप हम सभी में है.. बताईए कि कैसी लगी

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

नारी की स्थिति, वर्तमान समय में नारी की स्थिति , भारतीय समाज में स्त्रियों की स्थिति , भारतीय समाज में नारी की भूमिका , वर्तमान समाज में नारी , समाज में नारी का महत्व , नारी शक्ति पर कहानी , आज की नारी पर कहानी , नारी सम्मान , माँ पर कहानी, नारी तेरी अजब कहानी , नारी तेरे रूप अनेक , नारी के अनेक रूप , नारी तेरे रूप अनेक, नारी के अनेक रूप, नारी के विभिन्न रूप , जीवन की सच्चाई , जिंदगी की सच्चाई

 

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved