Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मन की बात

December 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

निर्भया दोषी- जुवेनाइल जस्टिस बिल

cartoon justice by monica gupta

cartoon justice by monica gupta

निर्भया दोषी- जुवेनाइल जस्टिस बिल

निर्भया गैंग रेप का दोषी रिहा हो गया… अब   बहस चल रही है… बेहद दुखद है हमारे यहां कानून मजबूत नही है … इसे मजबूत जुवेनाईल जस्टिस बिल लाकर कानून मजबूत बनाना होगा ताकि आरोपी, दोषी खुले न धूम सकें

 

December 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

प्यार, रिश्ते और अहसास की गर्मी

lady photo

प्यार, रिश्ते और अहसास की गर्मी

कुछ देर पहले मैं खबर देख रही थी कि आज दिल्ली में सबसे ठंडा दिन. इतने मे मणि भी आ गई. अपनी वही पुरानी और सदाबहार शाल के साथ. ये shawl उसकी मम्मी की है और मणि का मानना है कि इसमे बहुत गरमाहट है हालाकि उसकी मम्मी भी नाराज है कि अब ये पुरानी हो गई पर मणि उसे छोडने को तैयार नही. वो मम्मी की महक और गरमाहट शाल के माध्यम से महसूस करती है.

वहीं पिछ्ले दिनों दो तीन पार्टी में मेरी एक सहेली एक ही साडी में दिखी. उसका कहना था कि ये साडी उसके बेटे का सबसे पहला उपहार है. इसे पहन कर ऐसा लगता है कि उसका बेटा उसी के पास है. बेटे के प्यार की गर्मी को वो ऐसे महसूस कर रही थी.

वही विवेक ने अपने कमरे में अपने दादाजी की कुर्सी रखी हुई है जब भी वो ऑफिस का काम करता है उसी पर बैठ कर करता है और उनके प्यार की गरमाहट महसूस करता है…

प्यार रिश्ते और अहसास की गर्मी लेख आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!!

 wooden chair photo

Photo by ell brown     

कुल मिलाकर यही ये समझ आया कि सिर्फ गर्म कपडे ही गर्मी नही देते प्यार का अहसास भी बहुत गर्मी देता है एक बार आप भी ओढ कर देखिए…

 

December 16, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

भारतीय विवाह समारोह और नेता

 

indian marraige photo

Photo by Natesh Ramasamy (Thanks for 1.8 Million+ views)

भारतीय विवाह समारोह और नेता

हमारे देश में दिखावा बहुत होता है खासकर शादी में तो बहुत बुरा हला होता है. कहने को तो शादी एक बहुत ही पर्सनल कार्यक्रम होना चाहिए पर दिखावे के चक्कर में नेताओ को शादी पर आमंत्रित कर लिया जाता है और हाल बेहाल हो जाता है आए मेहमानो का … जहां कई बार तो वरमाला को लेकर दोनों पक्ष बैठे रह जाते हैं जब नेता आएंगें तभी माला होगी

और नेता जी अति व्यस्त्ता के कारण देरी से आने के लिए मशहूर होते ही हैं   और वही अगर मीडिया कर्मी मिल गए तो  नेता जी ने लगे हाथ प्रैस कांफ्रेस भी कर ही डालते हैं और  टू टू टू टू काफिला चलता बनता है किसी और शादी में जाने के लिए  !!!

भारतीय विवाह समारोह और नेता

वैसे शादी जैसे समारोह में, रसूख के लिए,  इन नेताओ को बुलाना आप कितना सार्थक मानते हैं..??

indian marraige photo

Photo by Salil Wadhavkar

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

किटी पार्टी

कार्टून - मोनिका गुप्ता

थैक्स अरविंद जी …
अब किटी पार्टी के लिए टाईम ही टाईम
किटी पार्टी जिंदाबाद

कार्टून - मोनिका गुप्ता

किटी पार्टी

odd even  नम्बरों का कोई चक्कर ही नही .. अब तो अपने पास टाईम ही टाईम है किटी पार्टी के लिए

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

रिश्ता प्यार भरा

mother son photo

रिश्ता प्यार भरा

मन की बात

घर के बाहर एक छोटा सा बच्चा भागता हुआ जा रहा था. उसकी मम्मी  उसे पकडने के लिए भाग रही थी पर वो सुन नही रहा था. अचानक मम्मी बोली, ओके… जाओ. मैं वापिस जा रही हूं कभी बात नही करुंगी आपसे और बच्चा शांत होकर वही रुक गया.

मुझे अचानक वो विज्ञापन याद आ गया जिसमें मम्मी बच्चे को समझा रही हैं और बच्चा ध्यान नही दे रहा होता है तब मम्मी बोलती है मैं हमेशा नही रहूंगी यह बताने के लिए तो बच्चा सहम जाता है … !!! सच, मैं भी सहम गई विज्ञापन देख कर कि आखिर मम्मी ने ऐसा क्यों बोला.

कई बार हम गुस्से या नाराजगी में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो चुभ जाता है इसलिए बहुत जरुरी है कि जो बोले बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए या फिर सोशल नेटवर्किंग साईटस पर सोच समझ कर ही लिखना चाहिए ताकि हमारी बात से किसी का दिल न दुखे क्योकि वहां कई बार भी कुछ लिखा दर्द दे जाता है….

इतने में देखा कि वही बच्चा भागता हुआ आया और मम्मी से लिपट गया और मैं मम्मी बेटे का प्यार देख कर पता नही किसलिए भावुक हो गई और छलक गई दो बूंदे !!!

अपने बच्चों को खूब प्यार दें दुलार दे यही समय होता है फिर तो बच्चे बडे होकर अपने अपने काम में लग जाते हैं और रह जाती है बस यादें ….

रिश्ता प्यार भरा

December 9, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

ट्रैफिक जाम

traffic jam photo

Photo by cosmo_71

ट्रैफिक जाम 

अच्छा है ट्रैफिक जाम

एक ऐसी जगह जहां हम सभी ना सिर्फ ट्रैफिक की इंतजार करते हैं बल्कि यह भी कामना करते हैं कि ट्रैफिक इसी तरह से खूब सारा बना रहे … ह हा हा !! अरे हैरान मत होईए … वाकई मैं सच कह रही हूं और वो जगह है इंटरनेट… जो लोग हमारी साईट पर आते हैं उसे ट्रैफिक कहते है और जब ट्रैफिक बढ जाता है तो वो पोस्ट या वीडियो वायरल हो जाता है. ट्रैफिक की बात से याद आई एक बात ..

कुछ दिन पहले दिल्ली में मेरी एक जानकार बहुत उदास हो कर बोली वो वसंत कुंज तक गई थी एक घंटा लगता है पहुचने में पर आज बहुत जल्दी पहुंच गई ट्रैफिक ही नही मिला.. तो मैने कहा कि अरे ये तो खुश होने की बात है दुखी क्यो तो वो बोली कि असल में, ट्रैफिक जाम के चलते वो अकसर कार में ही सब्जी मटर पालक आदि छील लेती है ताकि घर पहुच कर जल्दी से खाना बना सके पर जाम नही मिलने से दिक्कत हो गयी और घर जाकर खाना बनाने में उसे देरी हो गई

वही एक खबर पढी कि नीतिन गडकरी जी दिल्ली जाम में ऐसा फसे दो धंटे कि उन्होंने जाम फ्री प्लान की माँग कर दी ।।अरे वाह।।।ऐसे तो जनता का भला ही हो जाएगा

लगता है कि  जाम ही अच्छे है।।।। है ना 🙂 

ट्रैफिक जाम

  • « Previous Page
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved