Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

January 9, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

सहयोग की भावना पर कहानी

सहयोग की भावना पर कहानी

सहयोग की भावना पर कहानी है ये लघु कथा जोकि दैनिक भास्कर समाचार पत्र की मधुरिमा में प्रकाशित हुई थी. ये कहानी आपसी रिश्तों का अहसास करवाती है…

सहयोग की भावना पर कहानी

दो दोस्तों के बीच में प्यार और विश्वास की कहानी है.. कहानी दो दोस्तों और उनके बीच एक अनोखी दोस्ती की है …

सहयोग की भावना पर कहानी

सहयोग की भावना पर कहानी

 

 

Audio- मेरी कहानी -सहयोग-मोनिका गुप्ता – Monica Gupta

कहानी – सहयोग

सुबह से ही दिनेश बहुत परेशान सा घूम रहा था.  असल मे, कुछ देर पहले ,उसके बचपन के दोस्त रवि की पत्नी का फोन आया था वो धबराई हुई आवाज मे बोल रही थी  कि भाई साहब, हमे आपकी मदद चाहिए. वैसे तो दिनेश और रवि बहुत ही अच्छे दोस्त  थे…

read more at monicagupta.info

बाउ जी( एक अन्य कहानी)

करीब एक साल से विन्नी के ससुर बहुत बीमार चल रहे थे। उसके पति डॉ. भूषण जी-जान से उसकी सेवा में जुटे थे। पहले तो घर में ही उनका इलाज हो रहा था पर ज्यादा तबीयत ठीक न देखते हुए पिछले तीन महीने से वो उन्हीं के अस्पताल में थे। विन्नी का एक पाँव अस्पताल में तो दूसरा घर पर रहता।

एक शाम डॉ. भूषण की तबीयत ठीक नहीं थी, इसीलिए वो अस्पताल नहीं जा पाए। उन्हें पूरा आराम मिले और देर रात उन्हें अस्पताल से फोन आने की वजह से उठना न पड़े, इस कारण विन्नी ने उनका मोबाइल बंद कर दिया और लैंडलाइन के फोन के तार निकाल दिए। उसके मन में बस यही विचार था कि ससुर जी की सेवा करते-करते उसके पति खुद ही बीमार न पड़ जायें।
सुबह आँख किसी के दरवाजा खटखटाने से खुली। पड़ोसी के घर विन्नी के लिए फोन था। रातभर उसके परिवार के लोग फोन लगाते रहे, पर फोन नहीं मिला। विन्नी की छोटी बहन रोते-रोते फोन पर बता रही थी कि उनके बाउ जी के साथ रात सड़क दुर्घटना हो गई और उनके जीजा का फोन नहीं मिला, इसीलिए सही डॉक्टरी सेवा न मिल पाने के कारण उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा।

विन्नी हक्की-बक्की-सी खड़ी-की-खड़ी रह गई।

कात्यायनी माता – मां दुर्गा का छ्ठा रुप – Monica Gupta

कात्यायनी माता – मां दुर्गा का छ्ठा रुप हैं माँ का नाम कात्यायनी कैसे पड़ा इसकी भी एक कहानी है- कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए। इन्हीं कात्य के गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। इन्होंने भगवती पराम्बा की उपासना करते हुए बहुत वर्षों तक बेहद कठिन तपस्या की थी।

उनकी इच्छा थी माँ भगवती उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लें। माँ भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली। कुछ समय बाद् जब दानव महिषासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बढ़ गया तब ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया। महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इनकी पूजा की। इसी कारण से यह कात्यायनी कहलाईं। Read more…

 

January 8, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

धुंध का कहर

dhund-monica cartoon

धुंध का कहर

कई बार कुछ नजर नही आता धुंध के कारण  जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। सुबह के समय वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें आती है वही अगर आपको यहां भी कुछ न दिख रहा हो तो समझ जाईए कि धुंध का ही प्रभाव है .

धुंध का कहर

January 7, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

दीदी की चिठ्ठी

 दीदी की चिठ्ठी

 

प्यारे नन्हे दोस्तो,

कैसे हो. दोस्त और दोस्ती बहुत प्यारे शब्द हैं. आपको एक सच्ची बात बताती हूं. सामी के पापा की बदली जयपुर हुई तो उसने नए स्कूल मे दाखिला लिया.वहां उसकी दोस्ती राज से हुई. राज अच्छा था पर एक ही गंदी आदत थी कि वो बात बात मे अपशब्द या गाली देकर बात करता. सामी ने बहुत बार उसे समझाया पर एक दिन तंग आकर उसने बोल दिया कि अगर उसने गलत बोलना बंद नही किया तो वह उससे जिंदगी भर बात नही करेगा. राज अपने नए दोस्त को खोना नही चाहता था बस उसने ठान लिया कि आगे से गंदी बात बोलना हमेशा के लिए बंद. पता है कि इस बात के कुछ दिनो के बाद राज के मम्मी पापा सामी के घर उसे थैक्स बोलने आए कि जो काम वो इतने समय से नही कर पाए सामी मे झट से कर दिया और राज को सुधार दिया. इस बात को 15 साल हो गए हैं और आज भी दोनो पक्के दोस्त हैं.आप भी अच्छे बच्चो से दोस्ती करना और अगर दोस्त मे कोई कमी हो तो उसे दूर करने की कोशिश जरुर करना. जाते जाते एक बात मै आप सभी से कहना चाहूगी कि “एक अच्छी किताब सौ दोस्तो के बराबर होती है पर एक अच्छा और प्रेरित करने वाला दोस्त तो पूरी की पूरी लाईब्रेरी ही होता है”.

ढेर सारी शुभकामनाओ के साथ   😀 

आपकी दीदी

मोनिका गुप्ता

January 7, 2013 By Monica Gupta Leave a Comment

दैनिक जागरण में कार्टून

 

 

cartoon-jagran-gutka

दैनिक जागरण में कार्टून

कार्टून “दैनिक जागरण “ मुद्दा के तहत मे छपने लगे और लगभग डेढ साल तक नियमित छपते रहे. मुद्दा का विषय है तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध बेनतीजा !!!

 

 

 

 

December 27, 2012 By Monica Gupta Leave a Comment

धुंध बनाम कर्म

cartoon-karma

 

धुंध बनाम कर्म

कुछ लोग अपने कर्मों से धुंधलाने लगें है … चाहे नेता हो या पुलिस

December 25, 2012 By Monica Gupta Leave a Comment

Santa Claus

 

cartoon-santa-rape

Santa Claus

आप हर साल आते हो इस साल आप प्लीज ये उपहार दे जाईए कि निर्भया पीडिता ठीक हो जाए !! बस इस साल यही उपहार होगा !!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 106
  • 107
  • 108
  • 109
  • 110
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved