Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

December 6, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

समय का महत्व

समय का महत्व

 time photo

पल पल बेहद कीमती है पर क्या हम इसकी  महत्ता  समझते हैं ….

आज एक जानकार के घर जाना हुआ. मुझे 6 बजे कही और जाना था वहां लगी दीवार घडी पर समय देखा. उसमे 6 बज रहे थे. अरे बाप रे  !! मेरी घडी में तो अभी  6 बजने में 20 मिनट थे. मैने सोचा शायद मेरी घडी मे कोई प्रोब्लम आ गई है और मैं फटाफट जाने के लिए उठी कि  मुझे तो 6 बजे जाना था … बहुत देर हो गई… इस पर वो हंसते हुए बोली अरे आराम से बैठ 6 बजने में अभी 20 मिनट हैं … ये घडी आगे की हुई है ताकि हबडा तबडी रहे. मुझे समझ नही आया. घडी आगे या पीछे करने से क्या समय पर काम हो जाते हैं. मेरे विचार से शायद नही क्योकि मानसिकता तो वही बनी रहती है कि अभी बहुत समय है.. वैसे एक आध मिनट आगे पीछे करने में कोई फर्क नही पर बीस बीस मिनट अरे बाप रे … !!

वैसे आप क्या सोच रखते हैं कि घडी में एक दम सही समय करके रखना चाहिए या…. !!!!

TIME IS MONEY…

December 5, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

बीप बीप

 

बीप बीप

BEEP BEEP …आज शाम किसी काम से मार्किट जाना हुआ. मेरे आगे तीन चार युवा बाते करते जा रहे थे और उनकी बोल चाल की भाषा ऐसी थी कि अगर टीवी पर सुनाई जाए तो 90% बीप बीप का प्रयोग किया जाता. हर बात पर अपशब्द … हर बात पर गाली देते हुए बेहद सहज थे. आखिर किस ओर जा रहे हैं हम!!! चाहे टीवी पर बडबोले बयान बार बार दिखाना हो या मुंह पर काला कपडा बांध कर विरोध करना .. गाली गलौज वाली भाषा आमजन मे जिस तेजी से फैलती जा रही है बेहद चिंताजनक है…. !!!

बीप बीप

 

abusive photo

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

निर्भया कांड और दोषी की रिहाई

fear by monica gupta

 निर्भया कांड और दोषी की रिहाई

16 दिसंबर 2012 को दिल्‍ली के वसंत विहार में हुए ‘निर्भया कांड’ के नाबालिग आरोपी की सजा अब पूरी होने वाली है . वो 22 दिसंबर को रिहा होगा लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि उसे किसी एनजीओ की निगरानी में रखा जाए और उसे उचित शिक्षा दी जाए. यहां उसे व्यवसायिक परीक्षण भी दिया जाएगा. उसकी हरकतों पर भी पुलिस और प्रशासन करीब से नजर रखेगा. इसके बाद  ही आगे का फैसला किया जाएगा.

वही, एक खबर के मुताबिक सुनने मे आया है कि पीड़िता की मां ने दोषी ठहराए गए किशोर की इस महीने  रिहाई के बाद उसे एक एनजीओ में भेजने के फैसले का विरोध किया है. पीड़िता की मां ने कहा उसे खुला घूमने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होने  कहा कि उनकी बेटी की बरसी पर उसकी रिहाई उनके मुंह पर तमाचा है. पीड़िता की मां ने आगे कहा कि हमारे लिए उसका (किशोर अपराधी) एक एनजीओ में रहना उसके आजाद रहने जैसा ही है. हमारी मांग है कि उसे रिहा नहीं किया जाना चाहिए.

गौरतलब है  कि सबसे ज्यादा ज्यादती इसी नाबालिग ने की थी वारदात के समय बुलंदशहर के रहने वाले इस आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कुछ माह ही कम थी. दोषी, बसों में कंडक्टर का काम करता था. आनंद विहार बस स्टैंड से ही इसे गिरफ्तार किया गया था. बताया जाता है कि निर्भया कांड को जधन्य बनाने में इसी का अहम हाथ था.

 IBN Khabar

नयी दिल्ली। दिल्ली में 16 दिसंबर सामूहिक बलात्कार के मामले में पीड़िता की मां ने दोषी ठहराए गए किशोर की इस महीने आसन्न रिहाई के बाद उसे एक एनजीओ में भेजने के फैसले का विरोध किया है। पीड़िता की मां ने कहा उसे खुला घूमने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होने आगे कहा कि उनकी बेटी की बरसी पर उसकी रिहाई उनके मुंह पर तमाचा है।

पीड़िता की मां ने आगे कहा कि हमारे लिए उसका (किशोर अपराधी) एक एनजीओ में रहना उसके आजाद रहने जैसा ही है। हमारी मांग है कि उसे रिहा नहीं किया जाना चाहिए। Read more…

 

 INDIA’s DAUGHTER

वैसे आपकी राय क्या है इस किशोर अपराधी की रिहाई के बारे में …

जरुर बताईएगा !!

 

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

कतरनें समाचार पत्रों की

मोनिका गुप्ता मोनिका गुप्ता

कतरनें समाचार पत्रों की

ये हैं कुछ कतरनें जो अब पीली पडने लगी हैं

बात सन 98 की है जब जयपुर आकाशवाणी में प्रस्तुति थी… फिर आकाशवाणी हिसार के कार्यक्रम नारी संसार में साक्षात्कार… और फिर कुछ समय बाद ज़ी न्यूज की संवाददाता के तौर पर अखबार में खबर … !!!

ये सब एक दम से नही मिला … बहुत मेहनत और प्रयास किए तब जाकर …. !!!!

आज, बेशक, इन खबरों को बहुत समय बीत गया है पर कतरनों ने याद को जिंदा रखा और अब ब्लाग में हमेशा ताजा ही रहेंगीं … कभी पीली नही पडेंगी ये कतरनें …..

ज़ी न्यूज 2003 से 2012 तक संवाददाता

 

मोनिका गुप्ता zee newsकतरनें समाचार पत्रों की

 

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Fake Email

Fake Email

    आज एक पत्रिका मे लेख पढते पढते ध्यान लेखक के ईमेल पर चला गया. बहुत खुशी हुई कि Email लिखा हुआ है.चलो, मैं अपने विचार उन तक पहुचां  पाऊगी. मैने बहुत लम्बा सा ईमेल लिखा और उसे भेज दिया . कुछ ही क्षणो मे वो वापिस आ गया. पता चला कि वो ईमेल सही नही है.

ओह !!! बडा दुख हुआ… वैसे अक्सर ऐसा ही होता है चाहे अखबार में किसी का लेख हो या किसी पत्रिका मे….. अक्सर ईमेल सही नही होते!!! ऐसा नही होना चाहिए क्योकि इससे पत्रिका का नाम तो खराब होता ही है पाठक के मन मे भी खराब छवि बैठ जाती है…. !!! वैसे आपका ई मेल तो सही होगा … है ना !!! अगर काम नही कर रहा तो जरुर देखिएगा !!!

Fake Email

 Email  photo

Fake Email

December 4, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

लक्ष्य और निगाहें

लक्ष्य और निगाहें

बच्चे और उनका मनोविज्ञान

आज के बच्चे अपना पूरा ध्यान सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, गूगल , टवीटर आदि पर देते है. बहुत लोग इसे बुरा भी कहते हैं कि बच्चे बिगड रहे हैं पर इसके माध्यम से इसका उदाहरण देकर समझाया भी जा सकता है… कैसे ??? ऐसे … हुआ यूं कि एक बार मैं एक जानकार के घर  गई. वो अपने बेटे को पढा रही थी कि निगाहें अपने लक्ष्य की ओर ही रखनी चाहिए. एकाग्रचित्त होना चाहिए … तभी हम सफल होंगे. उधर उधर भटक गए तो जिंदगी मे कुछ नही कर पाएगे. पर उसका बेटा कंफ्यूज सा हो रहा था …बेटे को निगाहें, लक्ष्य कुछ समझ नही आ रहा था.परेशान होकर वो माथे पर बल डाल कर सिर खुजलाने लगा.

मैंने उसकी सोच को भांपते हुए कहा कि फेसबुक करते हो … उसके चेहरे पर स्माईल आ गई. मैंने कहा अच्छा एक मिनट अपना  लैपटाप ले आओ. वो अंदर लेने भागा और मेरी सहेली गुस्से से मुझे देखने लगी. अयं !!! मुझे ये क्या सूझी. कुछ ही पल में मैंने फेसबुक खोल लिया और उस बच्चे को बताने लगी कि जिस तरह से लाईक पर क्लिक करेंगे तभी लाईक होगा पोस्ट पर क्लिक करेंगे तभी वो पोस्ट होगा और सब पढ पाएगे और अगर हम इधर उधर ही क्लिक करते रहेगे तो क्या कुछ होगा. करके देखो … उसने आसपास क्लिक किया पर कुछ नही हुआ पर जैसे ही लाईक को दबाया लाईक हो गया …. मैनें कहा बस यही बात है लक्ष्य की…. इधर उधर ध्यान भटेकेगा तो कुछ नही होगा बस ध्यान केंदित रखना चाहिए यानि क्लिक सही करना है और आगे बढते रहना चाहिए. अरे वाह !! तो इसका मतलब ये है … उसके बेटे को भी बहुत अच्छी तरह से समझ आ गया था. 

अब फेसबुक इतनी भी बुरी नही है समझाने के लिए भी अच्छा उदाहरण बन सकता है … है ना हां वो अलग बात है कि मेरी सहेली जरुर नाराज हो गई क्योकिं उसके बेटे ने कहा कि मम्मी बस पांच मिनट मेरा दोस्त लाईन पर क्या चैट कर लू प्लीज .. प्लीज .. प्लीज … और मैने खिसकने में ही भलाई समझी … !!! हा हा हा हा ….. !!!!

बच्चों का मनोविज्ञान जानना बहुत जरुरी है …

aim photo

 

लक्ष्य और निगाहें

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 22
  • 23
  • 24
  • 25
  • 26
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved