Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for मोनिका गुप्ता

May 7, 2015 By Monica Gupta

गरीबी

cartoon-poor man-monica

गरीबी

पिछ्ले कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आई खबर जब गरीब आदमियों को एक गायक ने कुत्ता तक कह दिया था …इसी बारे में ये कह रहे हैं कि  आदमी का जानवर कह कर मजाक नही उडाना चाहिए. रहने को घर बार नही है इसलिए मजबूरन सडक के किनारे सो कर दिन बिताना पडता है.

May 7, 2015 By Monica Gupta

Hat’s Off

Hat’s Off  आज अखबार पढ कर पता चला कि देश में कल और भी बहुत गतिविधिया हुई. मैने सोचा कि शायद सलमान खान वाली धटना ही धटित हुई थी क्योकि  जिस तरह से पल पल का धटना क्रम दिखा रहे थे उससे तो यही प्रतीत हो रहा था  कि मानो कोई दूसरा मुद्दा ही नही है.

कब सलमान घर से निकले. कब अपने पापा के गले लगे. कब किस  किससे गले मिले. अच्छा चलो एक बार हो तो भी समझ आता है पर बार बार एक ही सीन को दिखाना और वो भी सारे चैनल पर … ये अच्छी बात नही है …

वैसे Hat’s Off to media जिस के पीछे पडता है हाथ धो के नही, नहा धो कर पडता है.ऐसे में तो कहना बनता है Hat’s Off

आप खुद ही देखिए ना पहले आप पार्टी, फिर गजेंद्र, किसानों का मुद्दा फिर भूकम्प,फिर मोगा रेप, फिर आप पार्टी और ताजा ताजा सलमान खान केस. दिन के 24 धंटे मे से ना जाने 25 धंटे एक ही खबर लगातार चलती है और चलती ही रहती है वैसे hats off हम लोगो के लिए भी है जो दिन रात कोसते भी हैं और खबरें देखते भी हैं.. चलिए आज देखते हैं कि पूरा दिन कौन सी एक खबर सभी चैनलों पर  चलेगी ..Hat’s Off

May 6, 2015 By Monica Gupta

न्यायालय

cartoon-salman-court

 

न्यायालय

आर्डर आर्डर…. सत्यमेव जयते …13 साल तक लम्बा चला केस आज फैसले में तबदील हो गया और सलमान खान को 5 साल की सजा सुना दी ..

न्यायालय

ईश्वर के घर देर है पर अंधेर नही

May 4, 2015 By Monica Gupta

मां – प्यार का दूसरा नाम

मां – प्यार का दूसरा नाम ……  कुछ देर पहले नेट पर कुछ सर्च कर  रही थी कि तभी एक लेख  पढने को मिला कि मां के हाथ के खाने जैसा दुनिया में और कुछ नही हो सकता… उसमे बहुत सारी बाते बताई हुई थी कि मां के हाथ मे ये है  मां के हाथ में वो है… कुछ बातें बहुत अच्छी भी लगी पर जब भी मां के हाथों से बने खाने की बात होती है तो मुझे बस एक ही बात याद आती है और वो है ..पेट भरने के बाद, मना करने के बावजूद , एक फुल्का और लो ना बस ये बिल्कुल छोटा सा है … यानि मना करने के बाद भी आखिरी फुल्का तो खिलाना ही होता है… जिसे दूसरी भाषा में कहते हैं Over eating ya torture…. पेट के साथ … पर क्या करें खाना इतना लजीज जो होता है … हां तो मैं बता रही थी….

बात उन दिनों की है जब मैं कुरुक्षेत्र से एम ए (संगीत) कर रही थी. होस्टल मे खाना खा रही थी. उस दिन मेरे पसंदीदा राजमा चावल बने थे. पेट भर गया था पर नियत नही भरी थी. मैस वाला भाई प्लेट में फुल्का डाल गया और मैने कहा कि और नही चाहिए. फिर मैं बहुत देर तक इंतजार करती रही कि वो फुल्का ले कर आएगा… असल में, वो क्या है ना कि जब मम्मी को मना करती तो बाद मे एक चपाती तो आनी ही आनी होती थी . होता वही साईज था पर कहने  को पतली सी छोटी सी होती. वही आदत पडी हुई थी और याद भी नही रहा कि मैं घर नही होस्टल मे हूं और ये मैस वाला भईया है मेरी मम्मी नही. मैने जब उसे बुला कर पूछा कि चपाती क्यो नही दी इतनी देर से इंतजार कर रही हूं  तो वो बोला कि आपने ही तो मना किया था.

cartoon -mother love

उस रात मैं अपने कमरे मे जाकर  मम्मी को याद करके बहुत रोई… फिर धीरे धीरे आदत पड गई.

ये जो प्यार है न कि बस एक आखिरी , छोटी सी और ….

ये हमेशा बहुत याद आता है मां का  ऐसा प्यार , दुलार और कही भी नही देखने को मिल सकता. वाकई में,   मां – प्यार का दूसरा नाम ही तो है … है ना !!!!

 

May 3, 2015 By Monica Gupta

Rape Graph in India

rape - Copy

Rape Graph in India

जिस तरह से रेप का ग्राफ दिनोदिन बढता जा रहा है महिला में असुरक्षा की भावना और कानून के प्रति नाराजगी बढती जा रही है … इसका अंत कब होगा … ये एक यक्ष प्रशन है .. अफसोस बेहद निराशाजनक …Rape Graph in India

May 1, 2015 By Monica Gupta

मोनिका गुप्ता

 

 

Monica gupta

मोनिका गुप्ता

परिचय … जोकि “नन्हे सम्राट” बाल पत्रिका  में धारावाहिक “वो तीस दिन” के दौरान प्रकाशित हुआ!!

मोनिका गुप्ता

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 88
  • 89
  • 90
  • 91
  • 92
  • …
  • 111
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved