Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for साफ सफाई -लघु कथा -ऑडियो

July 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

साफ सफाई -लघु कथा -ऑडियो

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिवhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-safai-by-monica-gupta-1.wav

क्लिक करिए और सुनिए  एक मिनट और 48 सैंकिंड की कहानी “साफ सफाई -लघु कथा -ऑडियो ” वाचिका मोनिका गुप्ता

साफ सफाई  हम सभी को पसंद है पर कुछ मामलों में सफाई से सख्त नफरत है .. खासकर हमारे देश में….

कैसे ?? जानने के लिए सुनिए कहानी

सफाई

पिछले बहुत दिनों के तनाव के बाद आज घर में रौनक थी। दादी पूजा करवा रही थी। 12 वर्षीय मोनी जब  स्कूल घर लौटी तो खुशनुमा वातावरण था। पिछले बहुत दिनों से वो भी इस तनाव को महसूस कर रही थी। उसकी मम्मी सुस्त तो लग रही थीं, पर पूजा की तैयारी में जुटी थी और पापा बाजार से फल और मिठाई लाने गए हुए थे।
मोनी सोच रही थी कि आखिर इतने दिनों का तनाव ऐसे कैसे खत्म हो गया, क्योंकि आज न केवल सभी खुश हैं, बल्कि घर पर पूजा भी रखवा दी गई है। तभी बुआ का फोन आया और दादी बात करने में जुट गईं। वो खुशी- खुशी बता रही थीं कि पिछली बार की तरह इस बार भी सफाई हो गई है।

ईश्वर ने चाहा तो अबकी बार मोनी का भाई ही खेलेगा गोदी में… न कि .. मोनी सुनकर सन्न रह गई… तो क्या….अब वो नन्ही गुडि़या से कभी नहीं खेल पाएगी? फोन रखकर दादी ने आवाज दी मोनी पूजा में बैठने के लिए जा जाओ।
मोनी दादी के पास जाकर बोली कि आज पूजा कैसे हो सकती है। याद नहीं, पिछले साल जब चाचा की death  हुई थी, तब कुछ दिनों के लिए उन्होंने पूजा बंद करवा दी थी!

दादी अगरबत्ती और दीयाजलाते हुए, हँसते-हँसते बोलीं कि कैसी बातें कर रही है… आज कौन मरा है, जो घर में पूजा न होगी। मेरी बहन… सुना…. मेरी बहन… जिसकी आपने पेट में ही सफाई करवा दी। वो पूजा में नहीं बैठेगी और गुस्से से पैर पटकती, रोती हुई अपने कमरे में भाग गई ।
अचानक पूरे घर में मानो सन्नाटा-सा छा गया। दादी को ऐसा महसूस हुआ मानो सच में ही कोई मर गया है।

 

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

Audio- Peom-Girl Foeticide-female foeticide- india- Monica Gupta must listen audio

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved