Black money
Black money
भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काला धन मामले पर राज्यसभा में बताया कि 250 लोगों ने स्वीकार किया है कि उनके विदेश में बैंक खाते हैं और जिन 627 लोगों के नाम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सौंपे हैं उनमें से 427 लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें नोटिस भेज दिया गया है अब अपने नामों के खुलासे के डर से कुछ लोग इतना डर गए है कि घर मे या पलंग के नीचे ही दुबक ही गए हैं वही जनता जानना चाह्ती है कि आखिर नामो का खुलासा होगा तो कब होगा…!!!
Black money
किसान की दुर्दशा
किसान की दुर्दशा – फसल बर्बाद होने की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में 100 से भी ज्यादा किसान खुदकुशी कर चुके हैं जबकि महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से भी किसानों की आत्महत्या की खबरें लगातार मिल रही हैं।
किसान की दुर्दशा
मीडिया में किसानों की आत्महत्याओं की बातें आ रही हैं, लेकिन मीडिया को इस मुद्दे को लेकर जितना गंभीर होना चाहिए, वह शायद नहीं है। राजनेताओं की लड़ाई में किसान का जो असली मुद्दा है, वह छुप जाता है। टीवी चैनलों पर बहस में किसान नहीं, राजनेता नज़र आते हैं।
राजनेता भी किसानों को लेकर बस अपने तरीके से ‘गंभीर’ नज़र आ रहे हैं। कोई रैली के जरिये किसानों का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहा है, तो कोई मुआवजे की बात कर रहा है। प्रधानमंत्री जी ‘मन की बात’ से लेकर राजनीति के मंच तक किसान की बात कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए मुआवज़ा भी बढ़ा दिया है, जो अच्छी बात है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह मुआवजा किसानों तक पहुंच पाता है। अगर पहुंचता है, तो कितना ???
पिछले ही दिनों ऐसी खबरें आईं कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाक़ों में किसानों को मुआवजे के रूप में 50 से लेकर 200 रुपये तक के चेक दिए जा रहे हैं। सोचने की बात है कि ये मुआवजा है या किसानों के साथ मजाक।
अगर ऐसा ही हाल रहा, तो चाहे कितना भी मुआवज़ा बढ़ा दिया जाए, किसानों का हाल कभी सुधरने वाला नहीं है.. और भविष्य मे कुछ ऐसी खबर भी देखने सुनने को मिल सकती है .

किसान की दुर्दशा
कार्टून दैनिक भास्कर
कार्टून दैनिक भास्कर
16 अप्रैल 2015 को दैनिक भास्कर ,डीबी स्टार, भोपाल से
http://epaper.bhaskar.com/bhopal/120/16042015/mpcg/1/
समय समय पर मेरे बनाए कार्टून प्रकाशित हो रहे हैं .. ये कार्टून दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुआ. नेता लोगो को आजकल बाईट देने का बहुत शौक हो रहा है कुछ भी अंट शंट बोल देते हैं और बाद मे sorry sorry करने लगते हैं ऐसे मे जरा से क्रोधित कुत्ते महाराज ने भी नेता जी को बाईट कर लिया और बडे आराम से बोल दिया sorry… पर नेता जी दर्द से बिलबिलाते ही रह गए !!!
आप
आप
चाहे आप कुछ भी या आप माने या न माने पर एक बात झुठलाई नही जा सकती कि इस छोटी सी दिखने वाली झाडू ने राजनीति में भारी बदलाव ला दिया है. जहां हर आम और खास आदमी भ्रष्टाचार से दुखी था और उसे कोई रास्ता भी नजर नही आ रहा था ऐसे मे झाडू ने कमान सम्भाली और जीत हासिल कर के दिखा दिया कि भ्रष्टाचारियों सावधान !!!
वैसे भी अब तो अलग अलग Help line भी बन गई है और तो और जो भी कुछ गडबड होता है सब सोशल मीडिया पर आ जाता है … 🙂
आप
26 January
26 January
बात जब भी कोई दिवस मनाने की आती है तो हम बढ चढ कर सामने आते हैं और आए भी क्यो ना ये दिन बेहद महत्वपूर्ण है और गर्व करने के है पर दुख तब होता है जब महिला पर अत्याचार होता है और फिर हिदायत दे दी जाती है कि वो घर पर ही बैठे ..
फिर कई बार लगता है कि ये कैसी आजादी है जहां महिला को पिंजरे मे कैद होना पडे. फिर भी 26 जनवरे यानि गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई….
- « Previous Page
- 1
- …
- 27
- 28
- 29
- 30
- 31
- …
- 40
- Next Page »












