Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for health

October 2, 2015 By Monica Gupta

हम और हमारा भोजन

हम और हमारा भोजन

 

तीन छुट्टियां क्या आई घर परिवार में रौनक सी आ गई. मेरी एक सहेली भी बहुत व्यस्त है कल से पकवान बनाने में. एक तो श्राद और दूसरा उसका बेटा आ रहा था दो दिन के लिए. आलू, गोभी, पूरी हलवा, पाव भाजी, छोले भठूरे, खीर, दही भल्ले क्या क्या नही बनाया उसने !!! पर उसकी खुशियों पर तब  पानी फिर गया जब बेटे के कहा कि वो ये कुछ भी नही खाएगा.

असल में, दो साल से बाहर रह रहा है और लाईफ स्टाईल बिल्कुल बदल गया है. अब तली भुनी चीजो की बजाय हैल्दी फूड और जिम पर पूरा ध्यान केंद्रित है उसका.

वैसे देखा जाए तो समय वाकई बदल गया है. एक समय था जब खीर पूरी हलवा रसोईघर की शान होती थी पर आज मेरी जानकारी में जितने घर हैं ज्यादातर घरों में आयुर्वेदिक सामान जैसे आवलां जूस, एलोवीरा जूस, त्रिफला पाउडर, इसबगोल, ओटस, ब्रेन, वाईट ओट, मूसली, ब्राउन राइस, ब्राउन ब्रेड, होल ग्रेन और ढेरों फल  ही देखने को मिलती हैं और ये अच्छा भी है आखिर बुराई क्या है इसमें … !!!

our food  photo

Photo by Tatters ❀

सेहत की सेहत और नो साईड इफेक्ट !! मैं लिख ही रही थी कि अचानक मणि आई और मेरे पीछे खडी हो गई वो मेरे लिए मूंग की दाल का हलवा लाई थी.. अरे!! अब लग रहा है वाकई अपवाद भी हैं इस क्षेत्र में … कुछ लोग ऐसे हैं जो कंट्रोल ही नही कर पाते और मैं खाने मे जुट गई.

हम और हमारा भोजन

 

October 1, 2015 By Monica Gupta

स्वच्छ भारत

कार्टून ( मोनिका ग़ुप्ता)

कार्टून ( मोनिका ग़ुप्ता)

स्वच्छ भारत

बनाम गांधी जयंती

पिछ्ले साल यानि सन 2014 में 2 अक्टूबर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई. आरम्भ में झाडू हाथ मे लेकर फोटो खिचवाने का बहुत क्रेज देखा गया. नेता लोग साफ सुथरी जगह जाकर अभियान का शुभ आरम्भ  करते चाय ठंडा पीकर अपनी बाईट देकर लौट जाते पर इस बात को जब मीडिया मे उछाला गया तो फोटो का काम लगभग बंद हो गया और स्वच्छता भी कही दिखाई नही दी. और देखिए स्वच्छ भारत अभियान में बापू गांधी को ही स्वच्छता का चश्मा लगा दिया…

स्वच्छता तभी आएगी जब आम जन स्वच्छता को लेकर जागरुक होगा. मेरे विचार से हमारे देश वासी जुर्माने से बहुत डरते हैं .. जो गंदगी फैके उस पर जुर्माना कर देना चाहिए पर उससे पहले सडक पर कूडा दान होने चाहिए और जमादार नियमित रुप से घरों में आने चाहिए !!!

: | स्वच्छ भारत अभियान: एक कदम स्वच्छता की ओर

महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी – बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडो में खुलती है ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान – बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडो में खुलती है शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस अभियान का उद्देश्य अगले पांच वर्ष में स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है ताकि बापू की 150वीं जयंती को इस लक्ष्य की प्राप्ति के रूप में मनाया जा सके। स्वच्छ भारत अभियान – बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडो में खुलती है, सफाई करने की दिशा में प्रतिवर्ष 100 घंटे के श्रमदान के लिए लोगों को प्रेरित करता है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मृदला सिन्‍हा, सचिन तेंदुलकर, बाबा रामदेव, शशि थरूर, अनिल अम्‍बानी, कमल हसन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की टीम जैसी नौ नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया गया कि वह भी स्‍वच्‍छ भारत अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें, इसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें और अन्‍य नौ लोगों को भी अपने साथ जोड़ें, ताकि यह एक श्रृंखला बन जाएं। आम जनता को भी सोशल मीडिया पर हैश टैग #MyCleanIndia लिखकर अपने सहयोग को साझा करने के लिए कहा गया।. india.gov.in

September 14, 2015 By Monica Gupta

Diet Plan

Diet Plan photo

Photo by TipsTimesAdmin

 

Diet Plan

Nutrition Tips

बात कुछ दिनों पहले की है. मैं अपनी सहेली मणि के घर पर थी. मणि के पति का जन्मदिन हाल ही में गया है और मणि का जन्मदिन आने वाला है तो हम बैठ कर खाना डिसाईड कर रहे थे कि उस दिन क्या क्या बनेगा. मणि को खाने का बहुत ज्यादा शौक तो नही है पर कम भी नही है. आलू पूरी, छोले भठूरे, टिक्की, फ्रूट क्रीम, फलूदा कुल्फी ही पसंद है बस … ह हा हा !!! मैं इसलिए हंसी क्योकि आप यही सोच रहे हो कि बस !!! हां तो मैंने खाने की बात करते करते मणि से कहा कि केक मेरी तरफ से होगा. इस पर मणि बोली कि अरे नही !!! पिछ्ले साल भी बेटे ने केक online order कर दिया था और दो दो केक खाने मुश्किल हो गए थे इसलिए इस बार उसने मुझे केक के लिए मना कर दिया. वैसे वो केक बहुत ही स्वादिष्ट था.पाईनएपल केक का सुनते ही मेरे मुंह में भी पानी आ गया. असल में, आज भी केक पर लगे पाईनएपल के लिए मेरी और मणि की बच्चों की तरह लडाई होती है. बच्चे घर पर हो तो हम कंट्रोल कर लेते हैं नही तो …!!

हम बात कर ही रहे थे कि तभी मणि के बेटे का फोन आ गया वो फिलहाल विदेश में किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में गया हुआ है.मणि उससे बात करने लगी. ज्यादा समझ तो नही आया पर महीने के हाव भाव से लग रहा था कि कुछ हैरानी और टेंशन की बात है वो मना कर रही थी और थोडी देर बात करने के बाद फोन रख दिया. मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि फंस गए!! अरे !! क्या हुआ? वो बोली कि अभी किसी dietician का फोन आएगा और वो मेरा और इनका (मणि के पति) का सारा डाईट प्लान और हिस्ट्री पूछेगी… मैने हैरानी से पूछा कि यानि !!! किसलिए ??? हुआ क्या!!! मणि ने बताया कि उसके बेटे ने एक साल के लिए देश की जानी मानी डाटिशियन को बुक किया है अब उसके बताए खाने के हिसाब से चलना होगा. उससे पहले अलग अलग  blood test  करवा कर भेजने होंगें जिससे शरीर के भीतर क्या क्या  हो रहा है पता चल सके. उसके आधार पर वो क्या खाना है और नही खाना वो बताएगें. कोर्स भी बहुत महंगा है पर बेटे ने ज्वाईन करवा दिया. बस मेल और फोन पर बात होगी और उनके कहे अनुसार चलना होगा.

मैने सोचा कि मणि के बेटे ने ऐसा क्यों किया. उसने बताया जब पिछ्ली बार मिले थे तो बेटा गुस्सा हो रहा था कि आप और पापा  दोनो मोटे हो रहे हो जरा अपना ख्याल रखो … शायद इसी वजह से… वो बता ही रही थी तभी उसके मोबाईल पर फोन आया जोकि true caller में डाईटिशियन का ही नम्बर आ रहा था. मैं उठने को हुई तो मणि ने हाथ पकड कर रोक लिया. मैं फिर बैठ गई. लगभग 15 मिनट बाद हुई दोनों की और मणि ने फोन रखने के बाद बताया कि वो मेल भेज रहे हैं उसके हिसाब से आठ दस टेस्ट करवा कर उनको भेजने हैं blood group  और weight भी  फिर उसी हिसाब से वो क्या खाना है क्या नही खाना वो बताते रहेंगें. हम दोनो के मन में अजीब सा तनाव था कि ना जाने क्या होगा.

शाम को मणि घर आई तो थोडा रिलेक्स थी. जब वो और उसके पति उनके बताए सारे blood test  करवाने गए तो लैब के डाक्टर जानकार मित्र थे. उनके पूछ्ने पर मणि ने बेटे की सारी बात बताई तो डाक्टर बहुत खुश हुए और बोले बहुत ही अच्छी बात है आप तो ये मान कर चलिए कि आपके बेटे ने आप दोनो की दस दस साल उम्र बढा दी. आपके बेटे ने बहुत सही सोचा. हम भारतीय लोगो का खान पान बहुत बिगडा हुआ है और उसी वजह से सारी बीमारियां होती है… जाते जाते उन्होनें यह भी कहा कि उन्हें भी  Diet Plan जरुर भेजिएगा कि वो क्या और किस तरह का डाईट प्लान बनाते है वो भी इसे जरुर ज्वाईन करना चाहेंगें.

Diet Plan

शाम को सारी रिपोर्ट मिल गई खुश किस्मती यह भी रही कि सारे टेस्ट नार्मल रेंज में थे. और अब शुरु होना था उनका डेली डाईट प्लान Diet Plan.  आज सुबह मैं खीर बना रही थी पर अनमने भाव से क्योकि जब भी खीर बनाती मणि को जरुर दे कर आती पर अब वो तो नही खाएगी … मैं भी क्या करुंगी खीर बना कर . तभी मणि का फोन आया कि तेरे पास किसी का फोन आया . मैने कहा कि नही तो किस का आना है ???… वो हंसने लगी और बोली अगर मेरा बेटा दूर बैठे अपने  मम्मी पापा का इतना ख्याल रख सकता है तो क्या मैं पास बैठी सहेली के लिए इतना भी नही कर सकती … तेरा जन्मदिन भी तो आ रहा है … !!!क्या !! बता न…!!!  क्या बात है … मेरी उत्सुकता बढती जा रही थी. वो बोली कि उसने dietician को मेरा नम्बर दे दिया है … क्या मैने कहा !! अरे नही !!! मैं तो बिल्कुल ठीक हूं मुझे जरुरत नही है और ये कंट्रोल वंट्रोल मुझसे नही होगा….  और ये एक साल का पैकेज महंगा भी तो है … प्लीज मना कर दे .. प्लीज … प्लीज .. !!वैसे भी मुझसे कंट्रोल भी नही होता !!! इतने में मेरे मोबाईल पर दूसरा फोन आ रहा था…शायद ये वहीं से था. अब मैं भी उससे बात कर रही हूं और अपने बारे मे सारी जानकारी दे रही हूं… !!!

इस बात को हफ्ता हो गया है और  मणि के अनुभव को देखते हुए और उसकी खुशी को देखते हुए मुझे भी लग रहा है कि  over weight के कम होने wait नही करनी चाहिए अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए. खासकर खाने के मामले में तो बहुत जरुरी है. असल में, हमारी Indian eating habits आदतें बहुत खराब है जोकि जाने अंजाने शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं… और अगर इस पर कंट्रोल हो गया  तो मन वैसे ही प्रफुल्लित रहेगा.. वैसे आप कैसे हैं … !!!   Fitness का कितना ख्याल रख रहें हैं आप ?? सेहत यानि health  के लिए  Healthy Eating  बहुत जरुरी है …

ह हा हा … अभी तो शुरुआत ही हुई है मेरी और मैं समझाने भी लग गई आपको … 🙂 

 

 

Diet Plan photo

Photo by Alan Cleaver

 

 

 

 

August 30, 2015 By Monica Gupta

Prayers

Prayers

हमारी जिंदगी में  prayers का बहुत मह्त्वपूर्ण स्थान है. महिलाएं तो ज्यादातर सुबह सवेरे अपने दिन की शुरुआत नहाने के बाद  पूजा और धूप बत्ती से करती हैं. मेरी सहेली मणि के घर अगर सुबह सुबह जाओ तो घर महकता मिलेगा. बहुत अच्छा लगता है  क्योकि खुश्बू होती ही इतनी मनभावन है.

उसकी देखा देखी मैने भी ऐसा करना शुरु कर रखा है दिन में तीन चार बार तो खुश्बूदार अगरबत्ती लगा ही लेती हूं पर पर पर  आज कुछ ऐसा पढा कि टैंशन सी हो गई. असल में, खबर है कि” हैरानी होगी आपको यह जानकर कि सुगंधित अगरबत्तियों और धूप बत्तियों से निकलने वाला धुंआ शरीर की कोशिकाओं के लिए सिगरेट के धुएं से अधिक जहरीला साबित होता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि अगरबत्ती का धुआं सिगरेट के धुएं की तरह है। अगरबत्ती का धुआं कोशिकाओं में जेनेटिक म्‍यूटेशन करता है। इससे कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव होता है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

अब ज्यादा तो समझ नही आया बस इतना समझ आया कि अगरबत्ती से निकलता धुंआ बेहद नुकसानदायक है.

वैसे पहले गूगल सर्च में कितनी बार पढा है कि अगरबत्ती बनाए खुश्बू के साथ साथ धन भी कमाए या अगरबत्ती बना कर जीवन महकाए  या सफल बिजनेस है अगरबत्ती का  !!!

पर आज वही अगरबत्ती और धुआं  गूगल  पर जब सर्च किया तो वही हैरान कर देने वाली खबर बहुत जगह पढने को मिली…

Prayers

Details

http://epaper.navbharattimes.com/details/4486-61408-1.html Via navbharattimes.com

Reasons to say NO to agarbattis or incense sticks

शोध के नतीजों के आधार पर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह अच्‍छा होगा कि वह धूप के धुंए से बचें। अगरबत्ती और धूपबत्ती को फेफड़ों के कैंसर, ब्रेन ट्यूमर और बच्‍चों के ल्‍यूकेमिया के विकास केसाथ जोड़ा जा रहा है। Via patrika.com

ये तो कभी सोचा ही नही कि ऐसा भी होता है इसलिए तनाव हो गया है फिलहाल तो मैं मणि को सचेत करने जा रही हूं वैसे आप तो ज्यादा धूप बत्ती नही करते होंगें अगर करते हैं तो जरुर सोचिएगा !!

Prayers लेख आपको कैसा लगा जरुर बताईगा !!!

April 29, 2015 By Monica Gupta

हिचकी बनाम shock treatment

 हिचकी बनाम shock treatment

हिचकी यानि hiccups आए तो आप क्या करते हैं ?? आज सुबह से हिचकी आए जाने पर सभी के नाम लिए क्योकि सुना था जो याद कर रहा हो उसका नाम लेने से हिचकी रुक जाती है पर प्रयास विफल रहा. इसी बीच चीनी भी ली और नाक बंद करके पानी भी पी लिया पर हिचकी रुक ही नही रही थी…. सोच रही थी कि नेट पर ही सर्च कर लू शायद कोई धरेलू नुस्खा ही मिल जाए.  तभी  मेरी सहेली मणि आ गई.  मेरी हिचकी से वो अपनी हंसी छुपाने का निरर्थक प्रयास करती हुई बोली कि उसने फेसबुक करना शुरु कर दिया. फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी है वही बताने आई है.

cartoon shock- treatment

जब आए हिचकी तो ये नुस्खे बनेंगे रामबाण

  1. एक पुराना नुस्खा है कि जब भी आपको हिचकी आए तो जोर से कान का निचला हिस्सा दबाएं इससे आपकी हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।
  2. जब भी आपको हिचकी आए अपनी जीभ के नीचे शहद रख दें आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
  3. जब भी आपको हिचकी आए तो कोई भी ठंड़ी चीज जैसे बर्फ के टुकड़ों को अपने गले पर मलें या रख दें इससे भी आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
  4. जब कभी भी आपको शराब पीने के बाद हिचकी आती है तो उसे भी आप आसानी से रोक सकते है इसके लिए नींबू का एक छोटा सा टुकड़ा अपने मुंह में रखें आपकी हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी.

read more at eenaduindia.com

 

मैं बहुत खुश हुई क्योकि बहुत समय से उसके पीछे पडी हुई थी पर वो मान ही नही रही थी.  फटाफट नेट चला कर मैने कहां  .. अरे वाह !! मणि बहुत अच्छा किया.. मैं कुछ और कहने को हुई ही थी कि अचानक वो बोल पडी…. रुक गई न हिचकी. मेरा ध्यान फेसबुक पर ही था मैने कहा … हां तो ??? पर मेरे पास तो कोई मैसेज नही आया. मैने उसकी तरफ देखा तो वो मुस्कुरा रही थी. वो तो हिचकी रोकने के लिए … !!! इसे कहते हैं shock treatment… ये नेट पर नही मिलेगा … हे भगवान! मणि भी ना पर थैक्स हिचकी रोकने के लिए. तरकीब काम कर गई … वैसे आप भी आजमा कर देखिएगा shock- treatment   🙂

April 16, 2015 By Monica Gupta

Six Pack Abs

cartoon- 6 pack-salman khan

Six Pack Abs

 Six Pack Abs at home…. !!!

कई लोग बात को कहां से कहां ले जाते है सोचा भी नही जा सकता. अब इन महाशय को ही लीजिए .. शराब पी रहे हैं और अखबार मे पढ रहे है … 6 एबस.. अपनी पत्नी को कह रहे हैं कि एब तो उनमे भी  बहुत सारे है पर कोई अखबार उन्हे नही छापता अब उन्हें कौन समझाए कि किस तरह के एब की बात हो रही है 🙂

  • « Previous Page
  • 1
  • 2
  • 3
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved