Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for How to Be a Good Daughter In Law

July 16, 2018 By Monica Gupta 1 Comment

How to Be a Good Daughter In Law – एक अच्छी बहू कैसे बनें – How to Live with In Laws – Monica Gupta

How to Be a Good Daughter In Law

How to Be a Good Daughter In Law – एक अच्छी बहू कैसे बनें – How to Live with In Laws – Monica Gupta -अच्छी बहू कैसे बनें – फेवरेट या आईडियल Daughter in Law  कैसे बनें – जब घर में बेटी का जन्म होता है तभी से उसके मम्मी पापा सपने बुनने लगते हैं कि एक दिन एक खूबसूरत सा राजकुमार आएगा और ले जाएगा डोली में बैठा कर… और उसके सुनहरे भविष्य की कल्पना करने लगते हैं… वही बिटिया भी सैकड़ों अपने सजोंए नए घर जाती है और वो चाहती है कि वो सभी को खुश रखें.. सभी उससे खुश रहें.. उसके लिए देखिए ये तो हम सभी जानते हैं आदर दें, प्यार सम्मान दें, पर उसके इलावा भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनका उसे ख्याल रखना चाहिए मैं अपने हिसाब से आपसे जरुरी  9 बातें शेयर कर रही हूं..

How to Be a Good Daughter In Law – एक अच्छी बहू कैसे बनें

1. सबसे पहले तो अपनी सोच पॉजिटिव रखे. अपनी मानसिकता ये रखे कि ये मेरा परिवार है.. मेरे पति का नही मेरा परिवार है.

 

2  समझें

नई जगह जाकर जानने समझने में समय लगता है तो एक दम शांत रहें क्योकि नयापन दोनो के लिए बराबर है जहां बहू के लिए सब नया है वही परिवार के लिए भी नया है.. इसलिए थोडा समय लीजिए और संयम रख कर समझने की कोशिश कीजिए..

3 सीखने का प्रयास करें
नई जगह पर सब कुछ नया ही होता है.. रहन सहन तौर तरीके, रीति रिवाज… तो कोई बात नही प्रयास करें सीखने का.. और उसे  खुले दिल से अपनाएं.. इससे अच्छा लगेगा और इससे ये भी महसूस होगा कि परिवार में रम रही है…

4 तुलना न करें

हमारे परिवार में तो ऐसा नही होता.. वैसा नही होता… खुद पर घमंड न करें . ये कैसा परिवार है.. हमारे यहां ये है वो है यहां तो कुछ नही.. तो तुलना कभी नही करनी… इससे रिश्ते बिगडते देर नही लगती..

5  घर की बात घर में ही रहने दीजिए

कोई बात पसंद नही आई तो पीठ पीछे बुराई नही  कभी किसी से तो कभी किसी से.. जिसकी जो बात पसंद नही आई तो बजाय बुराइयां या चुगली-चपाटी के उसके साथ बैठ कर बात क्लीयर कर लीजिए क्योकि इधर उधर बोल कर भी रिश्ते में कडवाहट आ जाती है..

6 सलाह ले –

कोई भी बात हो तो प्राथमिकता ससुराल को दे.. कुछ बात पूछनी है तो सास या घर के बडे लोगो से सलाह ले न कि अपने मायके फोन करके कि बताओ क्या करना चाहिए. अगर आपको पता है कि आप सही हैं फिर भी सलाह लें इससे बडो की इग़ो भी संतुष्ट होती है और अपनेपन की भावना भी आती है

7  परिवार के नजरिए से सोचे..

बहुत बार मिस अंडर स्टेंडिग हो जाती है… कोई कुछ कहना चाह रहा है और हम कुछ और समझ जाते हैं.. तो उनके नजरिए से सोचे कि जैसा मान लीजिए ससुर जी ने या ननद ने कुछ कह दिया तो सोचिए कि उन्होने वैसा किसलिए कहा.. फिर ही किसी नतीजे पर पहुंचे.. उनके एंगल से सोचेंगें तो बात जल्दी साफ हो जाएगी…

8  मां बेटे के रिश्ते को बढावा दें..

मां बेटे का रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है…पति होने के साथ साथ वो किसी के बेटे भी हैं तो उसे समझें…  सास को ये महसूस नही होना चाहिए कि बहू आ गई और अब बेटा दूर हो गया.. बल्कि आप को उन्हें ऐसे जोड कर रखना चाहिए  कि सास भी ये सोचे कि पहले से भी ज्यादा केयर करने लगा है मेरा बेटा.. बहुत बार होता है कि पति ये कहते हैं कि मां बहुत अच्छी कढी बनाती है तुम मां से जरुर सीखना तो इसमे बुरा मानने वाली बात नही होनी चाहिए.. जरुर सीखने का प्रयास करना चाहिए… और अगर बेटा आफिस से आने के बाद कुछ देर अपने पेरेंटस के साथ बिताता हो तो इसमें मुंह भी नही बनाने देना चाहिए.. बल्कि खुश होना चाहिए कि उन्हें उनकी इतनी केयर है.. बचपन से ही उनकी छाया में रह कर पले बढे हैं तो अगर बेटा केयर करता है तो वाईफ को खुश होना चाहिए.. एक तरह से परिवार में अच्छे संस्कार आएगें और जब आपका बेटा बडा होगा तो वो भी ऐसे ही केयर करेगा.. रोल मोडल बन जाएगें आप

9  DIL – MIL दिल मिल कर रहें..

देखिए English  में बहू को Daughter in Law  बोलते हैं और उसकी शोर्ट फोर्म होती है DIL  ऐसे ही English में सास को बोलते हैं Mother in Law  और उनकी शोर्ट फोर्म होती है.. MIL को बोलते हैं तो दिल तो वैसे ही मिल गए.. समय समय पर उपहार दें.. शादी की सालगिरह या जन्मदिन मनाएं तो कुल मिलाकर सभी की जरुरत बन जाएं.. खुद इतना इंवोल्व हो जाएं समर्पित कर दें कि कोई आपके बिना कुछ काम ही न कर पाए… और फिर देखिए रिश्तें वैसे ही महकने लगेग़ें..

अपना स्वभाव एक दम सरल रखें… सरल स्वभाव कोई कमजोरी नही बल्कि आपके अच्छे संस्कार दिखलातें हैं… हां ये भी है कि बहुत बार लडाई हो जाती है क्यों होती है सास बहू में लडाई इस बारे में अगली वीडियो में बताऊंगी…  वैसे आप क्या सोचते हैं… अच्छी बहू मे क्या क्या खास बातें होनी चाहिए !!

How to Be a Good Daughter In Law – एक अच्छी बहू कैसे बनें – How to Live with In Laws – Monica Gupta

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved