Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for how to motivate a child to write

April 10, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

Create Writing Interest in Kids – बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं – Make Writing Fun

Create Writing Interest in Kids

Create Writing Interest in Kids – बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं – Make Writing Fun – how to get child interested in writing – How can I help my child learn to write? कल मैं मार्किट गई हुई थी कुछ सामान खरीदने. जिस दुकान पर गई वहां एक महिला अपनी छोटी सी  लड़की  के साथ आई हुई थी वो  लड़की बार बार कुछ लिखा हुआ  बता रही थी और वो महिला सामान खरीद रही थी…बाद में जब हम एक ही काऊंटर पर थे तो वो महिला उससे पूछ रही थी कि चैक कर लो कुछ रह तो नही गया… उसने बताया कि नही.. सब आ गया तो वो महिला बोली अरे चॉकलेट तो ली नही जाओ अपने लिए चॉकलेट भी ले आओ… और वो लडकी भाग कर चॉकलेट लेने चली गई.. मेरे पूछ्ने पर उस  ने बताया लिस्ट इसी ने बनाई और अपने हाथ से की लिखा.. उसने मुझे पेपर भी दिखाया बहुत अच्छा लगा ये देख कर..

Create Writing Interest in Kids – बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं – Make Writing Fun

बच्चों मे पढ़ने-लिखने  का शौक जगाना ये पेरेंटस का ही काम है.. और देखिए खेल खेल में सब कितना आसान हो गया. कि बच्चे से ही लिस्ट बनवाई और फिर शापिंग भी की और एनकरेज भी किया..

बहुत पेरेंटस को बहुत चिंता रहती है कि बच्चे लिखते नही तो इस तरह से इंटस्ट क्रिएट किया जा सकता है.. इसके इलावा भी कुछ एक टिप्स है कि छोटे बच्चों में लिखने में कैसे रुचि जगाएं.. लिखते ही नही है तो चलिए आज इसी बारे में बात करते हैं..

सबसे पहले तो जब बच्चों को पढाए तो एक जगह फिक्स होनी चाहिए.. माहौल बनाना चाहिए.

उनकी अपनी टेबल चेयर हो… वो दोनो चीज आरामदायक हों.. जब बच्चा लिखे तो हाथ दर्द न हो..  ऐसा नही की अपने आराम के हिसाब से कही भी पढा दिया… कभी पंलग पर कभी डाईनिंग रुम में.. कभी टीवी के सामने नही..

हम जब राईटिंग की बात करते हैं तो हमारा फोक्स बस इसी बात पर रहता है कि होमवर्क करे बस… राईटिंग का मतलब सिर्फ होमवर्क ही नही होता… और भी अलग अलग एक्टिविटी से बच्चों को एनकरेज करना चाहिए..

राईटिंग बॉक्स हो… लिखने का सारा मैटिरियल उनके पास हो… सारे टूल्स हो.. पेपर पैंसिल डायरी, स्केल, कलर पैंसिल..

बच्चे को ड्राईंग करने के लिए एनकरेज करे.. वो अपने मन का कुछ बनाए… और बना कर लिखे कि वो क्या है…

बच्चे को पहले पहल अपना नाम लिखना सीखाए.. उन्हें बहुत खुशी होती है फिर धीरे धीरे छोटे छोटे शब्द मम्मी पापा, उन्हें बहुत अच्छा लगता है..

कभी मान लीजिए बच्चे के दोस्त का जन्मदिन है तो बच्चे को खुद ही लिखने दें हैप्पी बर्थ डे.. तो बच्चे को बहुत अच्छा लगेगा..

और फिर बच्चे का लिखा दूसरो को भी दिखाए.. उससे उनका हौंसला बढता है..

बच्चों को जो आईसक्रीम पसंद है जो फल पसंद है वो लिखने को बोलिए.. या

एक कहानी बनाईए..

एक राजा था. राजा का नाम     था. रानी का नाम      था. उनकी प्यारी सी राजकुमारी का नाम      था. वो       जगह रहते थे. राजकुमारी की सहेली का नाम         था.

एक कहानी भी बन गई और बच्चों की क्रिएटिविटी भी हो गई और सोच कर अलग अलग नाम भी लिखे. ऐसे अलग अलग तरीके से बच्चों मे शौक जगाया जा सकता है.

ऐसे में पेरेंटस साथ तो बैठ सकते हैं पर लिखने में मदद नही करे.. सोचने समझने दीजिए और लिखने दीजिए…

कई बार बच्चों को समझाने के लिए खुद स्टूडेट बन जाए और बच्चा टीचर तो बच्चा अच्छे सी सीखा सकता है..

बहुत पेरेंटस ऐसा करते हैं.बच्चे में शौक पैदा करने के लिए आप उन्हें नए नए आईडियाज दे सकते हैं जैसा कि मैंने अलग अलग तरह की कहानी लिखी थी… राजस्थान पत्रिका मे प्रकाशित मेरी ये कहानी

Alphabet को जोड कर कहानी बना भी सकते है या मम्मी पापा खुद ऐसी ही मिलती जुलती कहानी बना कर दें और बच्चे पढे..

अंग्रेजी वर्णमाला को जोड कर बनाई कहानी

W की मिठाE –

अभी w बहुत ही छोटा पर शरारती बच्चा था. मम्मी कहने पर पापा ने उसे A टू Z  V द्यालय में दाखिल करवा दिया…. V द्यालय Jल K पास होने  की वजह से वहां बहुत Cपाही घूमते थे. सड्क के दूसरी Oर Bकानेर नमकीन और Kक की दुकान थी. Aकता, Tटू, Bना, Eशा, Oमी, अच्छे दोस्त थे. नैंC Tचर बहुत अच्छी थी.

दूसरी कहानी अकों को जोड कर बनाई हैं..  राजस्थान पत्रिका मे प्रकाशित मेरी ये कहानी

100रभ की 6तरी

2पहर के समय बर7 शुरु हो गई. स्कूल से लौटते समय 100रभ ने आस3 ऊपर कर ली. आज उसका जन्मदिन था. रास्ते में उसे उसकी 1कता दीदी मिल गई. वो 6मिया राम जी की 2हती थी. उन्होने सारा समा4 जाना और बाय करके अपने घर चली गई. 100रभ के पिता 3का राम जी और दीदी के पापा 6मिया राम एक ही जगह 9करी करते थे..

पढाई को कैसा भी करके मनोरंजक बनाया जा सकता है..

फिर इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए जो लिखा है उस पर सही रिस्पॉस दीजिए.. ऐसा नही की गलती निकालें कि ये मात्रा spelling सही नही ये गलत है.. एक बार लिखने दीजिए… गलती निकालने से कई बार उन्हें डर बैठ जाता है और बहुत मुश्किल लगता है फिर वो लिखने से कतराने लगते हैं..

टाईम जरुर फिक्स करें पर बहुत ज्यादा समय नही.. कई बार बच्चे बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और फिर पढने लिखने से कतराने लगते हैं..

खुद करने से बचे. कई बार पेरेंटस खासतौर पर मदर्स खुद ही बोर होकर तंग होकर बच्चे का काम कर देती हैं सोचती हैं चलो आज तो निबटा कल देख लेगें.. ये सबसे बडी गलती होती है खुद पर कंट्रोल करें और बच्चों को करने दे खुद से

जरुरत है  writing activities को drawing or painting के साथ जोडने की.. ताकि खेल खेल में ही सीख सकें..

बच्चों की scrap book भी बना सकते हैं जो उन्होने लिखा, चित्रकारी की.. उसे एक किताब का रुप देकर उन्हें एनकरेज किया जा सकता है..

बच्चों को एनकरेज करने के लिए जब भी आप उनके साथ खेले तो स्कोर Score बच्चे को ही लिखने दें. पेपर पैन दीजिए कि आप लिखते रहिए नाम के आगे किसके कितने मार्क्स हुए.. इससे भी बच्चे में इंटस्ट होगा..

या बहुत स्कूल्स में तो स्कूल मैगजीन छपती है तो बच्चो को बोलिए कि कुछ भी अच्छा लिखा तो आपका नाम मैगजीन में आएगा.. देखिए अलग अलग तरीको से बच्चों को मोटिबवेट किया जा सकता है..

प्रैक्टिस प्रैटिस और प्रैक्टिस के साथ साथ पैशंस पैंशस और पैशेंस बहुत जरुरी है और फिर प से प्यार … बहुत ही ज्यादा जरुरी है…

तो बच्चे में अलग अलग तरीके से शौक जगाईए और एक रोल मोडल बन कर दिखाईए.. जैसे मार्किट में देखा कि शॉपिंग करने गई और छोटी बच्ची से ही लिखवाया और वो ही बता रही थी…

तो ये थीं कुछ बातें.. इसी से मिलती जुलती  एक और वीडियो भी बनाई हुई है उसका लिंक नीचे दिया हुआ है.. वैसे आप बताईए. ??

 

August 3, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटे बच्चों को कैसे लिखना सिखाएं – How to Motivate a Child to Write

Monica Gupta

छोटे बच्चों को कैसे लिखना सिखाएं – Chote Baccho ko Likhna Kaise Sikhaye –  how to create interest in writing – how to motivate a child to write – how to create interest in writing..  पढ़ाई  पढ़ाई के नाम से ही बच्चा दूर भागता है क्या करें ??

छोटे बच्चों को कैसे लिखना सिखाएं – How to Motivate a Child to Write

मेरे पास बहुत सारे मैसेज और mail आते हैं वो जानना चाहते हैं कि बच्चा लिखता नही है PreSchool जाता है  LKG, UKG मे हैं  पर लिखने का जरा भी शौक नही है कैसे उसमें interest बनाएं Motivate  करें  कि वो लिखे …

तो देखिए मैं ऐसे पैरेंटस को एक बात कहना चाहती हूं कि हर घर का अलग माहौल होता है और बच्चे की अपनी skill होती है .. और writing skill slowly यानि वो धीरे धीरे ही आती है … किसी बच्चे में जल्दी तो किसी में समय लगता है बस जरुरत इस बात की होती है कि उसे समय समय पर encourage करते रहेगें तो वो जरुर progress करता दिखाई देगा …

अकसर पैरेंटस की ये शिकायत रहती है कॉपी पर नही लिखता

अच्छा आप एक बात बताईए कि आप कागज पैन का कितना इस्तेमाल करती हैं … बच्चा अगर आपको कुछ लिखते देखेगा तो उसका भी मन करेगा कि वो लिखे पर जब वो देखेगा ही नही … तो उसमें शौक कैसा बनेगा … तो खुद भी अपने लिए पेपर पैन रखे …

इसे fun समझा जाए …

सबसे बडी बात ये हैं कि उन्हें force न किया जाए … इन्हें ये न कहा जाए कि पढो पढो … पढाई करते हैं ये कहिए कि खेल खेलते है .. गेम खेलते हैं Let’s play a game.

Coloring, copying, tracing,  finger painting , करने दीजिए enjoy करने दीजिए कलर से … इन ऊंगलियों को एक बार मजबूत होने दीजिए कि grip मजबूत हो जाए …  उनकी pencil grip, wrist position, pencil position  को सही होने दीजिए.. अगर एक बार गलत तरीके से पकडने लगे तो दिक्कत हो जाएगी …

अच्छा सिर्फ कॉपी पैंसिल ही नही आप उन्हें स्लेट, ब्लैक बोर्ड या white board   भी दे सकते हैं क्योकि उस पर लिख कर मिटाना आसन होता है … या एक ट्रे में मिट्टी या

या फिर आप एक ट्रे में जैसे रंगोली के कलर होते हैं वो डाल दीजिए और बोलिए कि अब अक्षर बनाईए कभी 0 कभी कुछ ताकि उसमें शौक बनें

आप किचन में काम कर रही हैं और चपाती बना रही है उसका alphabet बना दीजिए उसे वहीं बैठा लीजिए और बोलिए आप बनाओ … या फिर क्ले देकर उससे अलग अलग चीजे बनवा सकती हैं देखिए सबसे जरुरी है उसमे interest  create करना एक बार हो गया फिर आगे कभी दिक्कत नही आएगी …

और अगर आपको लगे कि colour से भी नही खेल रहा तो आज की टेलनोलोजी का इस्तेमाल करिए telephone टेलिफोन का कुछ देर के लिए प्लग निकाल लीजिए या calculators के माध्यम से उसे सीखाएं कि ये क्या नम्बर है या वीडियों गेम से भी बच्चा बहुत जल्दी सीखता है … उसमे अलग अलग स्टेज या गेम का नाम क्या है उसे तुरंत पता लग जाता है ..

आजकल मार्किट में बहुत सारी चीजे आती हैं जैसे कि magnetic alphabets … उसे अलमारी या फ्रिज पर भी लगा सकते हैं … देखिए जरुरी है उसमे interest पैदा करना एक बार उसमें interest आ गया तो …

पैशेंस . रखते हुए बच्चों को पूरा समय दीजिए … उनके साथ बैठिए … वो टिक कर नही बैठेगा … ये तो मान कर चलिए … जिस दिन वो टिक गया समझ लो आधी लडाई आपने जीत ली …

बच्चों से कहें कि हम आज मुंह से बात नही करेंगें तो भी करेंगें लिख कर करेंगें …  आपको toffee चाहिए … पैंसिल चाहिए  आप ड्रा करके बताओ और मैं भी उसका जवाब वैसे ही दूंगी … इससे उसमे इंटर्स्ट पैदा होगा …

 

इसलिए वो कुछ लिखें तो उसे encourage करना बहुत जरुरी है फिर देखिए कभी भी दिक्कत नही होगी … इसलिए सबसे जरुरी चीज मम्मी लोगो के लिए..

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved