Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for How to Release Anger

May 28, 2018 By Monica Gupta Leave a Comment

How to Release Anger – गुस्सा शांत कैसे करें – How to Release Your Anger – Monica Gupta

How to Release Anger – गुस्सा शांत कैसे करें – How to Release Your Anger –  गुस्से पर कैसे काबू पाए .. जब गुस्सा आए तो क्या करें… Tips To Control your Anger  – How To Handle A Bad Temper   –  जब बहुत गुस्सा आए तो क्या करना चाहिए… ना तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता – जो गुस्से में कहा तूने …  वो हंस कर कहा होता…

How to Release Anger – गुस्सा शांत कैसे करें – How to Release Your Anger

कल मेरी एक सहेली घर आई हुई थी.. हम बातें कर रहे थे तभी मैने उसका हाथ देखा… जला हुआ सा लग रहा था .. मैनें पूछा कि क्या हुआ तो उसने बोला कुछ नही.. अरे कुछ नही क्या मतलब.. इतना सारा जला हुआ है .. हुआ क्या .. तब वो झेंपते हुए बोली कि उसी के गुस्से की वजह से ऐसा हुआ… यानि… उसने बताया कि कल उसे किसी बात का बहुत गुस्सा आ रहा था… और वो रसोई में खाना बनाने चली गई… दाल में छौंक  लगाना था… गुस्से में ध्यान दिया नही और  छौंक में दाल डालते समय तेज छींटा आया और हाथ जल गया.. 10 मिनट तो बस चुप चाप बैठ गई फिर कभी बर्फ लगाई कभी पानी के नीचे रखा.. फिर मन ही मन सोच लिया कि कुछ भी हो जाए गुस्से में काम नही करना…

 

कुछ देर बैठ कर वो चली गई पर मेरा ध्यान इसी बात में था कि जब बहुत गुस्सा आए तो क्या करना चाहिए…

Do Nothing When You Feel Angry टाईम आऊट – मी टाईम तो पहली बात तो यही है कि कुछ नही करें.. यानि कोई काम वाम… सब चीजो से दूर कर लीजिए कुछ देर के लिए क्योकि हम ऊठा पठक करेंगें नुकसान ही करेंगें जैसे मेरी सहेली खाना बनाने चली गई.. एक और जानकार ने बहुत पहले बताया था कि वो कपडे धोने लगी.. तब थापी से काम करते थे.. इतना गुस्सा उतारा उसने कपडों पर की बेचारे तार तार हो गए..  तो प्लीज कुछ देर कुछ नही करें..

2.  मन ही मन भगवान का नाम जिस भी भगवान को हम मानते हैं या जिन पर विश्वास हैं मन ही मन उन्हें याद कीजिए.. मन जरुर रिलेक्स होगा…

3.  जो हमारे बहुत करीब है उससे शेयर कर सकते हैं.. कोई न कोई बहुत करीब होता है हमारे उससे बात करेंगें तो मन का गुब्बार निकल जाएगा और हम हल्का महसूस करेंगें

4. हम अपना ध्यान भी वहां से हटा सकते हैं.. ऐसी बहुत सारी बातें हैं जब हमें गुस्सा आए तो हम कर सकते हैं जैसा कि कुछ हल्का फुल्का सा टीवी पर प्रोग्राम देखना, कॉमेडी जैसा, गाना सुन सकते हैं या फिर सो भी सकते हैं.

5.  लिखना भी बहुत फायदेमंद रहता है... लिखने से मन का गुस्स भी निकल जाता है और मन रिलेक्स भी हो जाता है मेरी एक जानकार हैं वो यही करती हैं जब बहुत सारा गुस्सा आता है तो लिख लेती है और लिखने के बाद फाड देती हैं… एक और उदाहरण में बताना चाहूंगी.. हमारे सर्किल मे ही है लेखिका हैं एक उन्होनें एक आत्म कथा लिखी और उनके परिवार वालो ने जितना उनके साथ गलत किया वो सब लिखा…ससुराल वालो के साथ.. उस समय मैंनें कुछ नही कहा क्योकि जब कोई गुस्से में हो दूसरे को शांत हो जाना चाहिए.. कुछ समय पहले वो फिर आई मेरे पास बोली कि क्या लिखना .. किसी के बारे में.. मैंने वो सारा कट कर दिया…  तो ये फर्क होता है लिखने का… नाराजगी दूर हो जाती है…

6.  bag punching कर सकते हैं. पर बैग तो हर घर मे नही होता पर तकिया होता है तो गुस्सा तकिए पर निकाल लेना चाहिए… या stress-relief toy भी मिलते हैं जिन्हें squeeze कर दीजिए दबा दीजिए उनका कोई नुकसान नही होता पर हमारा stress निकल जाता है. कुछ लोग पेड से गले लग कर जोर से चिल्लाते हैं तो भी सारा stress निकल जाता है… कई लोग बाहर निकल जाते हैं और बाहर पडे पत्थर को जोर से पैर से दबा देते है और उसे किक मार देते है जैसे सारा गुस्सा निकाल दिया..

7 . शांत – एक दम चुप हो जाते हैं.. कुछ लोग खुद से बात करते हैं कि नही तुम अच्छे हो.. बहुत अच्छे हो… गुस्सा नही करना… शांत हो जाओ.. कोई फायदा नही है .. रिलेक्स… खुद से ही बात करके नार्मल कर लेते हैं…

8.  नाराजगी से दया तक… माफ करना.. कुछ लोग गुस्से को ऐसे रिलीज करते हैं कि सामने वाले को माफ कर देते हैं… चलो कोई बात नही.. उसके एंगल से सोच कर… चलो हो गया… कोई बात नही .. जाने दो…

9.  कुछ लोग relaxation skills की Practice करते हैं…जैसे कसरत करते हैं, योगा करते हैं, मेडीटेशन करते हैं… लम्बी सास लेते हैं और मुंह से छोडते हैं इससे उन्हें रिलेक्स होता है  

 10.  इतना कुछ बताने पर भी कुछ फर्क नही हो रहा तो आपको किसी therapist  यानि चिकित्सक के पास जाना चाहिए.. इसमें सकोंच नही करना चाहिए… नही तो गडबड  हो जाएगी..

ना तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता

जो गुस्से में कहा तूने …  वो हंस कर कहा होता…

How to Release Anger – गुस्सा शांत कैसे करें – How to Release Your Anger

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved