Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for poems

July 5, 2015 By Monica Gupta

Audio – Poem- Monica Gupta

Audio – Poem- Monica Gupta

आप सुनिए मेरी लिखी कविता कुछ देर”  कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब मन एक दम अकेला और मायूस सा हो जाता है… अब ये अपनी ऊपर हैं कि दुखी मन को लेकर दुखी हो जाओ या फिर मनोबल बनाए रखने के लिए मन को खुश रखो … मैने मन को ही खुश रखा क्योकि उसमे मेरा ही भला होना था … ज्यादा तनाव रखती तो तबियत खराब हो जाती और डाक्टरों के चक्कर , अस्पताल के चक्कर लगाने कौन से आसान है भई … इसलिए सकारात्मक सोच लिए जीओ और देखना समस्या का हल भी निकल जाएगा… पर …  बस एक ही कंडीशन है कि आप अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहना होगा …!!!

 

 

rainbow in a sky photo

Photo by VinothChandar

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/07/audio-kuch-der-poem.wav

 

मैं हँसी
तो फूल मुस्कुरा उठे
मैनें छेड़ा तराना
तो इन्द्रधनुष और खिल उठा……
जिसकी कामना की……..
वही मिलती चलती गर्इ….
मन सुख समुंद्र में
लगा गोते लगाने
चारों और खुशनुमा माहौल
लगा मन में अजब स्फूर्ति भरने
ये धरती……… ये आकाश
ये चाँद …………ये तारे
सभी लगे मस्ती में झूमने
तभी…………….
टूटी तंद्रा मेरी
बीमार काया
टूटा पलंग, सूखी रसोर्इ
यहाँ गरीबी का हो रहा था ताँड़व
अचानक
फीकी हँसी मेरे अधरों पर खिल उठी
चलो………….
कोर्इ नही कल्पना तो है मेरे साथ
जब चाहे उसे नया रूप देकर
खुद को बहला तो सकती हूँ
कुछ देर जी तो सकती हूँ………….
कुछ देर जी तो सकती हूँ……………

कैसी लगी मेरी ये कविता ” कुछ देर” … जरुर बताईगा 🙂

April 22, 2015 By Monica Gupta

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी

Audio - Short Story- Dard by Monica Gupta

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी- mahila diwas – आज की नारी अबला नही सबला है. हम भारतीय नारियों की तो बात ही अलग है … ढेरो परेशानियों के बावजूद भी हमेशा सकारात्मक सोच रखती हुई आगे बढती जाती हैं और अपनी बात कुछ इस तरह से  कह जाती है

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी-

सुनिए मेरी लिखी कविता मेरी ही आवाज में अच्छे लगते हैं … पीले पत्ते
सूखी टहनियां
अंधकार से धिरा आसमान
पथरीला रास्ता
कांटो भरी राह
अनुत्तरित प्रश्नो को तलाशती सूनी निगाह

 

 

 

नारी शक्ति पर कविता

नारी शक्ति पर कविता

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/04/POEM-acche-lagtey-hain-by-monica-gupta.wav

Audio- Poem- Indian lady -Monica Gupta

आज समय बदल रहा है और हम नारियों की सोच भी बदल रही है वो परेशानी हो या बाधा … उनका सामना करती हुई  हर क्षेत्र में आगे आ रही है और यही सब महसूस करते हुए दिल से एक कविता बन निकली …

सुनिए मेरी लिखी कविता मेरी ही आवाज में अच्छे लगते हैं … पीले पत्ते …

अच्छे लगते हैं ( कविता)

अच्छे लगते हैं
पीले पत्ते
सूखी टहनियां
अंधकार से धिरा आसमान
पथरीला रास्ता
कांटो भरी राह
अनुत्तरित प्रश्नो को तलाशती सूनी निगाह
इसलिए नही
कि हौसळे बुलंद हैं
जोश है कुछ कर दिखाने का या मन मे भरा है धैर्य, आत्मविश्वास
जुनून है, लग्न है कि जीतना ही है
नही
बल्कि इसलिए कि
मै हूं नारी
ईश्वर की अनमोल सरंचना
एक तोहफा
जन्मदात्री हू ना
इसलिए जानती हूं
कि
पीडा मे कितना सुख है
इसलिए तो तैयार हूं
अंगारो भरी राह पर खुद को समर्पित करने को
तभी तो

अच्छे लगते हैं

बडे अच्छे लगतें हैं
पीले पत्ते
सूखी टहनियां
अंधकार से धिरा आसमान ….!!!

 

महिलाओं पर कविताएं , नारी सशक्तिकरण पर कविता , नारी पर कविता , नारी शक्ति पर कविता , महिला दिवस पर कविता , mahila diwas , भारतीय महिला दिवस , महिला सशक्तिकरण पर कविता, महिला दिवस पर कविता – मेरे मन की बात,

अच्छे लगते हैं  कविता आपको कैसी लगी ?? जरुर बताईएगा !!!

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

April 20, 2015 By Monica Gupta

माँ

 thinking woman photo

माँ

सुखद अहसास है माँ
जिसमे रुई की सी कोमलता
शहद की सी मिठास
तेल की धार जैसा सतत बहता प्यार
लेकिन एक दिन
अचानक

मायने बदल गए
शादी के बाद
माँ के माँजी होते ही वो सुखद अहसास हवा हो गए
क्योकि उस “जी” मे छिपी थी

कठोरता, कडकपन और पराएपन की सी अनबुझी दीवार
यौवन पर था ईर्ष्र्या का ज्वार भाटा

वक्त बेवक्त कुछ तलाशती पैनी निगाहें
दिल मे मचा रही थी अजीब हलचल,
ऐसा क्यू होता है
सच
“जी” लगाते ही आखिर क्यो बदल जाते हैं मायने

क्यो खत्म हो जाता है अपनापन
मानो “ज़ी” की खडी हो गई हो इक दीवार
जिसमे ना कोई खिडकी ना ही रोशन दान

है तो बस घुटन ही घुटन
काश
हमेशा के लिए हट जाए “जी”
माँ माँ ही बनी रहे
“ज़ी” को जमीन निगल जाए
और माँ बरसात की पहली फुहार जैसे
सौंधी सौंधी महक लिए
तन मन को महका जाए

बस , माँ के दोनो ही रुप
अथाह स्नेह सागर बरसाए

क्योकि सुखद अहसास है माँ

आपको कविता कैसी लगी ?? जरुर बताईएगा !!

April 20, 2015 By Monica Gupta

इतवारी धूप

sun rays photo

 

इतवारी धूप ( कविता)

रोजमर्रा की भाग दौड में
अक्सर धूप नजर नही आती

पर

मेरे घर का है एक कोना
जंहा से इतवारी धूप छ्न छ्न कर है आती
उस कोने मे

किरणे
अपने कणो से अठखेलियां है करती
रिझाती, उलझाती, सहलाती
और
अपनी तपिश से
नई स्फूर्ति जगाती

खिला खिला रहता है
सर्द इतवारी धूप से वो कोना
क्योकि
रोजमर्रा की भागदौड में
अक्सर वो नजर नही आता ….!!!

इतवारी धूप

 

March 16, 2015 By Monica Gupta 1 Comment

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता – पुकार अजन्मी बच्ची की

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता - पुकार अजन्मी बच्ची की

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता – पुकार अजन्मी बच्ची की  लिखने की जरुरत इसलिए आन पडी कि समाज के लोग इसकी मह्त्ता को समझ ही नही पा रहे. देश में जिस तरह से लाख कोशिशों के बावजूद भी भ्रूण हत्याये रुकने का नाम नही ले रही … ऐसे में कुछ लिखने का मन हुआ और पुकार अजन्मी बच्ची की कविता ने जन्म लिया

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता – पुकार अजन्मी बच्ची की

कविता में अजन्मी बच्ची और मां के बीच में बातचीत है … अजन्मी बच्ची इस दुनिया में आना ही नही चाह्ती और मां उसे कह रही है कि तू आ घबरा मत … आईए सुने कविता

अजन्मी बच्ची की पुकार

बच्ची दुनिया का हाल देखते हुए आना ही नही चाह्ती लेकिन उसकी मां उसे हिम्मत देती है और न धबराने को कहती है उसे कहती है कि वो जब इस धरा पर आएगी तो वो धरा को जन्नत बना देंगें.

 

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता - पुकार अजन्मी बच्ची की

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता – पुकार अजन्मी बच्ची की

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/03/Audio-Peom-Girl-Foeticide-female-foeticide-india-Monica-Gupta.wav

Audio- Peom-Girl Foeticide-female foeticide

(अजन्मी बच्ची और मां के बीच की बातचीत है इस कविता में)

ये कविता तब मन में उभर कर आई जब देखा कि  देश में किस तरह से कन्या भ्रूण हत्याऎ हो रही है और लाख कोशिश के बाद भी थम नही रहीं … मन विचलित हो रहा था और सोच रहा था कि भीतर कोख में  पल रही बच्ची क्या सोच रही होगी ??? बाहर संसार में आना भी चाहेगी या नही  … !!!

पुकार अजन्मी बच्ची की … कोख मे बच्ची करे पुकार मां… सुन … मां,  मुझे रोक ले इस धरा पे आने से,  बदनसीबी अपनाने से, मैने देखा है तुझे अपनी दिल की आखों से,

 उदास हताश, बेबस और निराश,  सौ-सौ आसूं रोते और बिलखते,  अपमान का घूंट पीते और सहते,  बॉस की निगाहों से दो चार होते,

मां… सुन …मां मुझे रोक ले,  मै आना ही नही चाह्ती ऐसी धरा पे,  जहाँ ना मान है ना सम्मान,  सब पत्थर दिल इंसान,   बस बसे हैं भेडिए,  हर पल बस,  नोचने खसोटने को तैयार,

रोक ले मां, रोक ले,  अब मां बोलती है …

सुनकर बेटी का रुदन,   छलछला गए मां के नयन,

आंसू पोंछ्ती बोली वो,  तू आना, ना घबराना,  तू ही तो मेरी हिम्मत और आशा है,  मेरे कल की दिव्य अभिलाषा है,  संधर्ष से हम बदल देगे वर्तमान,  सुखद भविष्य बनाएंगे,

 धरा को बना कर फूलों की बगिया जर्रा-जर्रा महकाएंगे,

तू आ तो सही, धैर्य,प्रेम,प्यार का पाठ पढा कर,   उज्जवल दुनिया बसाएंगे, तू मेरी दिव्य अभिलाषा,

तू एक बार आ तो सही,   धरा को जन्नत बनाएंगे,   धरा को जन्नत बनाएंगे!

Audio- Peom-Girl Foeticide-female foeticide- india by  Monica Gupta. लिखने के बाद मुझे लगा कि क्यों ना Audio भी बना दूं … !!! आप सुनिए और जरुर बताईए कि कैसी लगी मेरी ये कविता

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता - पुकार अजन्मी बच्ची की

कन्या भ्रूण हत्या पर कविता – पुकार अजन्मी बच्ची की

Press Information Bureau Hindi Releases

सरकार ने देश में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई है। इसमें जागरुकता पैदा करने और विधायी उपाय करने के साथ-साथ महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से अधिकार संपन्न बनाने के कार्यक्रम शामिल हैं। इनमें से कुछ उपाय नीचे दिए गए हैः • गर्भ धारण करने से पहले और बाद में लिंग चयन रोकने और प्रसवपूर्व निदान तकनीक को नियमित करने के लिए सरकार ने एक व्यापक कानून, गर्भधारण से पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन पर रोक) कानून 1994 में लागू किया। इसमें 2003 में संशोधन किया गया। • सरकार इस कानून को प्रभावकारी तरीके से लागू करने में तेजी लाई और उसने विभिन्न नियमों में संशोधन किए जिसमें गैर पंजीकृत मशीनों को सील करने और उन्हें जब्त करने तथा गैर-पंजीकृत क्लीनिकों को दंडित करने के प्रावधान शामिल है। पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड उपकरण के इस्तेमाल का नियमन केवल पंजीकृत परिसर के भीतर अधिसूचित किया गया। कोई भी मेडिकल प्रैक्टिशनर एक जिले के भीतर अधिकतम दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ही अल्ट्रा सोनोग्राफी कर सकता है। पंजीकरण शुल्क बढ़ाया गया। • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे अधिनियम को मजबूती से कार्यान्वित करें और गैर-कानूनी तरीके से लिंग का पता लगाने के तरीके रोकने के लिए कदम उठाएं। • माननीय प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे लिंग अनुपात की प्रवृति को उलट दें और शिक्षा और अधिकारिता पर जोर देकर बालिकाओं की अनदेखी की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। See more…

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी – Monica Gupta

नारी शक्ति पर कविता – आज की भारतीय नारी- आज की नारी अबला नही सबला है. हम भारतीय नारियों की बात ही अलग है ढेरो परेशानियों के बावजूद हमेशा सकारात्मक सोच रखती read more at monicagupta.info

कन्या-भ्रूण हत्या का असली कारण हमारी सामाजिक परंपरा और मान्यताएं हैं जो मूल रूप से महिलाओं के खिलाफ हैं। बेशक , मानसिकता बदल रही है पर आज भी बहुत समय लगेगा …

मैं हमेशा एक ही बात कहती हूं  कि

गर्ल है तो कल है !!!

आप सुनिए और जरुर बताईए कि कैसी लगी मेरी ये कविता….

March 16, 2015 By Monica Gupta 1 Comment

Audio Poem- My India- Monica gupta

poem Mera Bharat

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2015/03/audio-poem-my-india.-monicagupta.wav

Audio Poem- My India- Monica gupta

Poem  My India

I Love my India  मेरा भारत महान … कुछ समय पहले हमारे एक मित्र विदेश जा कर बस गए कुछ दिनों बाद जब उनसे बात हुई तो उन्होनें बताया कि उनका दिल नही लग रहा वो वहां सैटल नही हो पा रहे.

बेशक, जब वो जा रहे थे तो हमे भी लगा था कि वो कितने लक्की है वो लोग पर उनसे बात होने पर लगा कि असल में, भाग्यशाली तो हम है तो भारत में रहते हैं और आसुंओं के साथ ये कविता बह निकली 🙂

 

पहली पहली बार

विदेश जाने पर

अपने देश का मर्म जाना

वो अपनापन

वो अहसास

वहां गुम थे

संस्कार हो चुका था

संवेदनाओ का

विकृत विकारो  रुपी पाषाणो का

हो रहा था सतत प्रहार

मानो मै इक निरीह विहान

निर्झर की तालाश में

खिन्न.गुमराह, हताश सी संबल खोज रही हूं

पहली बार महसूस हुआ

परिवेश मेरे देश का

ज्वलंत है,विराट है

तपते आतप मे घने विटप की छांव है

नवजात शिशु के लिए मां के क्षीर समान है दुखो का संहारक है

सहज है,सस्मित है

मीत है, वात्सल्यता का प्रतीक है

कण- कण से इसके प्रेम छ्लकता है

तभी तो देश भक्ति गीतो पर भाव विहल हो उठता है

आज मैने पहली पहली बार जाना

यही है वो अपनापन वो अहसास

जिससे है मुझे

मेरे हिन्दुस्तान पर नाज

मोनिका गुप्ता

 

 

 

Poem  My India

Various lists of the World Wonders have been made over the ages to catalogue the most spectacular man made constructions and natural creations in the world. India is a land of incredible beauty and rich history so it desert the own list of Seven Wonders.
From 21. to 31. July 2007 the Times of India carried out a SMS poll to vote for the 7 Wonders of India. The 7 Wonders of India (4 of them are UNESCO World Heritage Sites) have been chosen by the readers of Times of India only.
The Seven Wonders of India are: Gomateshwara, Harmandir Sahib – Golden Temple, Taj Mahal, Hampi, Konark Sun Temple, Nalanda, Khajuraho.
Except for the Golden Temple and the famous Taj Mahal, the rest of Wonders are all located in small towns or in the countryside, some of them are practically unknown for the rest of the world.

Seven Wonders of India – List of Wonders

See more…

Poem … My India और मुझे अपने देश पर गर्व है.

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved