Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Twitter

August 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल नेटवर्किंग और हमारे सोचने का तरीका

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

 Click n listen hindi  audio of 2 min & 8 Sec about  “Social Networking Sites and our thinking”.

सोशल नेटवर्किंग और हमारे सोचने का तरीका

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/08/audio-net-work-by-monica-gupta.wav

Click n listen hindi  audio of 2 min & 8 Sec about  “Social Networking Sites and our thinking”.

सोशल नेटवर्किंग और हमारे सोचने का तरीका

मनोरंजक, प्रेरक ऑडियो.  एक जागरुक नागरिक होने के नाते प्लीज बिजली जितनी आती है उसका उपयोग सम्भल कर करे और पानी बिल्कुल waste ना करें और हो सके तो एक पौधा लगा कर उसकी देखभाल करें … ड्राईव drive  करते समय सीट belt  बांधे या हेलमेट जरुर पहने …

उफफफफफफ!!! कितना बोरिंग स्टेटेस है ये !!! अरे भई ये सब तो हमे बचपन से पता ही है और वैसे भी excuse me  यही पढने थोडे ही ना आते हैं  सोशल नेटवर्किंग साईटस Social Networking Sites पर  … क्या C grade  सी ग्रेड स्टेटस है !! फेसबुक facebook  पर…!!!!

हुंह !! किसने इसको फ्रेंड  friend बनाया … अच्छा सुन “उसका”” प्रोफाईल देखा क्या ????? बडी मस्त फोटो लगा रखी है आज उसने और हैलो दोस्तों, लव यू ऑल् love you all   भी लिखा हुआ है अब उसका जवाब नही देंगें तो बुरा मान जाएगी वो चल अप्पन उसे फूल भी भेजते हैं और प्यारी सी हैलो hello  भी भेजते है शायद चक्कर चल जाए..  हो सकता है

इसी बहाने जान पहचान भी बढ जाए ओय देख वो अभी ऑनलाईन online  भी है… !!! …… !!!! अरे ये भी तो देख…. twitter टवीटर पर आज तो अपने माफलर मैन की वॉट लगी हुई है चल बहती गंगा में हम भी हाथ धो लें दो चार अनाप शनाप  हम भी लिख आते हैं वो कहतें है ना रायता फैला कर आते हैं…  मेरे भाईयो और बहनों  ह हा हा….

ओ तेरे की…. अबे  ये तो देख देश बस दो ही मैडल जीत कर आया …  बस दो…. बहुत नाईसाफी है ये …

चल देश का भी मजाक उडाए…. बडा मजा आएगा  ….. !!!

पेड लगाओ , सफाई रखो से तो ऐसे स्टेट्स बहुत बेहतर होते है कम से कम मन तो लगा रहता है …मेरे विचार से जो ऐसी बोरिंग बाते लिखतें हैं  उन लोगो को दोस्त बनाना ही नही चाहिए और अगर गलती से वो दोस्त बन भी गए तो उसी समय अनफ्रैंड ही कर देना चाहिए.. फालतू की बातो को पढ कर  टाईम ही वेस्ट करना है !!! हुह !!!! इनकी वजह से हम अपना कीमती समय क्यो वेस्ट करें  …!!!! .

वैसे…. आप तो ऐसे नही है ना !!! अगर हैं तो जररररररररररा नही बहुत सोचने की दरकार है !!!

August 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

टवीटर के टवीट और चटपटी खबरों का खेल

 

 

9093733888_79ccacf171_twitter

टवीटर twitter के टवीट और चटपटी खबरों का खेल

विवादास्पद टवीट और न्यूज चैनलों की बढती टीआरपी

अरे क्या हुआ अगर अभिनव बिंद्रा निशाना चूक गए ।।।शोभा डे ने जिस तरह से ट्वीटर twitter पर मजाक उड़ाया बहुत गलत किया उनका कहना क़ि रियो जाओ सेल्फ़ी लो और खाली वापिस आ जाओ अवसर और धन की बरबादी हो रही है।।। बेशक अभिनव ने भी इसका जवाब ट्वीटर पर ही दिया पर खुशी इस बात की हुई क़ि जनता को भी शोभा डे का ट्वीट अच्छा नही लगा और शोभा डे को जनता के गुस्से का भागीदार बनाना पड़ा।। सोच समझ कर बोलना चाहिए ।।।खेल की भावना तो होती भी यही है sportsmanship रखनी चाहिए।।। मजाक नही उड़ाना चाहिए।।।

शोभा डे ने भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों का उड़ाया मजाक, भड़के दिग्गज– IBN Khabar

ट्वीटर पर आम यूजर्स के साथ साथ सेलीब्रिटीज ने भी शोभा डे के इस ट्वीट पर कॉमेंट कर विरोध जताया। शूटर अभिनव बिंद्रा ने इसे अनुचित बताया और कहा कि आपको अपने एथलीट्स पर गर्व होना चाहिए। अभिनेत्री गुल पनाग ने बिंद्रा को जवाबी ट्वीट कर लिखा, ‘और इसलिए भी क्योंकि यहां न तो कोई इंस्टिट्यूशनल सपोर्ट है और न ही स्पोर्टिंग कल्चर है।’

पूर्व एथलीट सुनीता गोदारा ने डे पर हमला करते हुए कहा कि वह खिलाड़ियों के प्रति दुर्भावना से ग्रसित हैं। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शोभा डे को माफी मांगनी चाहिए। एक लेखक को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। बिशन बेदी ने अभिनव बिंद्रा के ट्वीट पर जवाब दिया, ‘हां, अभिनव तुमने हमेशा अपना बेस्ट किया है और यही वजह है कि पूरा देश आपसे प्यार करता है।’

.@DeShobhaa I Know You’re Jealous Because People Of Your Country Couldn’t Qualify. ;)#Rio2016 #RioOlympics2016 #Olympics2016 #Olympics read more at ibnlive.com

abhinav bindra gets angry over shobha des tweet said you should be proud of athletes: ख़बरें: आज तक

शोभा डे ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘रियो ओलंपिक में भारत का लक्ष्य- रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली वापस आओ. अवसरों और धन की क्या बर्बादी हो रही है? एकमात्र आशा, अभिनव बिंद्रा स्वर्ण पदक का लक्ष्य.’

इस ट्वीट से नाराज बिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘शोभा डे, ये काफी गलत है. आपको पूरे विश्व के खिलाफ संघर्ष की तैयारी कर रहे एथलीटों पर गर्व होना चाहिए.’ भारत के लिए गोल्ड पदक जीतने वाले बिंद्रा इस साल रियो ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए और चौथे स्थान पर रहे. read more at aajtak.intoday.in

 

 

Photo by Kooroshication

June 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हम और हमारे सामाजिक दायित्व

मोनिका गुप्ताhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-jagoo-india-by-monica-gupta.wav

क्लिक कीजिए और सुनिए 1 मिनट और 48 सैंकिंड की ये ऑडियो  हम और हमारे सामाजिक दायित्व. आईए स्मार्ट बनें .

हम और हमारे सामाजिक दायित्व

अगर कोई पानी बचाता है, सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर demoralize करना चाहिए या उनसे inspire होकर सीख लेनी चाहिए … !!

ओडियो मोनिका गुप्ता

ओडियो मोनिका गुप्ता

आजकल मेरी एक friend  मजाक का कारण बनी हुई है. वजह ये है कि उन्होनें अपने घर में पानी की मोटर के साथ सायरन लगवा लिया है ताकि जैसे ही पानी की टैंकी भरे सायरन बज जाए और् वो मोटर का स्विच बंद कर दे.. ता कि पानी waste न जाए पर नेबर्स मजाक बना रहे है हंस रहें है कि बडी आई बचत करने वाली!!
वही अगर कोई सडक के किनारे अपना वाह्न रोक कर मोबाईल पर बात करता है तो अक्सर उस पर भी बहुत हंसा जाता है कि ये देखो बडा आया ट्रैफिक rules को मानने वाला
और आज की बात भी सुनिए मैं अपनी सहेली के घर गई हुई थी उसका बेटा 5 क्लास मे है और वो पिकनिक पर गए हुए थे वो मेरे सामने ही लौटा और कपडे बदलने के बाद जब उसकी मम्मी कपडे तह करने लगी तो देखा कि उसकी जेब में कुछ् चिप्स और नमकीन के खाली रैपर  थे उसने गुस्सा किया कि वो फेंके क्यो नही बेटे ने बताया कि वहां डस्ट बीन नही था इसलिए सोचा घर पर ही फेंक दूंगा फेंक दिया. इस पर बजाय शाबाशी मिलने के उसे डांट पडी की सफाई का सारा ठेका तूने ही लिया हुआ है क्या ..  बडा आया खुद को समझने वाला.. !!!
अब बताईए अगर कोई पानी बचाता है, सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर demoralize करना चाहिए या उनसे inspire होकर सीख लेनी चाहिए … !!

 वैसे

आँखें भी खोलनी पड़ती हैं,रोशनी के लिए……
सिर्फ सूरज निकलने से, अँधेरा दूर नहीं होता

हम और हमारे सामाजिक दायित्व के बारे मे आप क्या सोच रखते हैं जरुर बताईएगा …

ऑडियो – सिग्रेट पीना सेहत के लिए हानिकरक है क्या

 

June 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – डियर महिलाओं

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-ladies-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए  महिलाओं और उनकी सोशल नेट वर्किंग  पर 2 मिनट और 27 सैकिंड की ये ऑडियो – डियर – महिलाओं

ऑडियो – डियर महिलाओं

घर के सामने से एक सभ्य महिला अपनी कार बैक कर रही थी और साथ ही साथ कन्धे पर रखे मोबाईल से गर्दन टेढी करके किसी से बतिया भी रही थी और पीछे से आती एक ओटोरिक्शा से उस कार ओटो रिक्शा से उलझ गई और जेल मे करवाने की धमकी देने लगी.. वो बेचारा गलती न होते हुए भी सिर झुका कर चला गया ..

मोनिका गुप्ता

ये तो मात्र एक ही किस्सा है ऐसे अनगिनत किस्सों से हर रोज दो चार होना पडता है. थोडे दिन पहले भी एक महिला स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. एक आगे खडा था दो पीछे बैठे थे और वो महिला टेढी गर्दन किए फोन पर बात किए जा रही थी. क्रासिंग पर मेरी कार भी रुकी और मैने पता नही क्यो पर उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है ..उसने मुझे गुस्से से देखा और हाथ का इशारा कुछ इस तरह से किया जिसका मतलब था आपसे मतलब …

मुझे गुस्सा अपने उपर आया कि मैने उसे कहा क्यो काश उसे कोई झटका लगता तो समझ आती फिर मन में आया कि बेचारे बच्चों का क्या कसूर …

खैर इसी सोच में, घर पर आकर नेट आन कर लिया तो देखा यहा भी महिलाए कम नही हैं.. और कुछ नही मिला तो डियर शब्द ही बहस का मुद्दा बना रखा था और महिलाए ही जुटी हुई थी अपशब्द और मजाक बनाने में …( वैसे डियर शब्द कितना सही और कितना गलत है ये एक अलग बहस का मुद्दा है )

तभी मेरे नजर एक खबर पर गई वो एक सर्वे रिपोर्ट थी कि वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं… हम अक्सर ये कहते हैं कि घर की चार दीवारी के बाहर कदम समझदारी से निकालना चाहिए लेकिन इंटरनेट की दुनिया शायद उससे भी ज्यादा खतरनाक है…

यहां भी बहुत ट्रैफिक है और इस ट्रैफिक में अपनी गाडी बेहद सजगता से बहुत सोच समझ कर बचते बचाते निकालने मे ही समझदारी है और इस ट्रैफिक में लिफ्ट भी बहुत सोच विचार कर ही देनी चाहिए क्योकि बात का बतगड बनते या कुछ भी वायरल होते भी समय नही लगता…

वैसे मात्र कुछ लाईक् और कमेंट के चक्कर में वल्गर कमॆंट करना भी एक तरह से मर्यादा की लक्षमण रेखा को लांधनें के बराबर ही है इसलिए कुछ भी लिखने से पहले दस बार सोचना चाहिए…

वैसे आपकी क्या राय है इस बारे मॆं जरुर बताईएगा .. तब तक अपना ख्याल रखिएगा..

स्मृति को ‘डियर’ पर आपत्ति, छिड़ी मंत्री से बहस – BBC हिंदी

बिहार के शिक्षा मंत्री ने जब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को अपने ट्वीट में संबोधित करते हुए ‘डियर’ लिखा तो इसके जवाब में स्मृति ने पूछ लिया, ‘महिलाओं को डियर कबसे लिखने लगे.’ read more at bbc.com

 

ऑडियो – डियर महिलाओं

Housewife Dilemma भी जरुर पढिएगा

 

May 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग देख कर बहुत दुख होता है कि महिलाए अब गाली गलौच करने में, अपशब्द इस्तेमाल करने में और नियमों को तोडने में भी आगे आने लगी हैं …

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

थोडी देर पहले मार्किट जाते हुए एक महिला जोकि स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. वो  गर्दन टेढी करके फोन पर भी बात करती जा रही थी. चौराहे पर जब वो रुकी तो मैने पता नही क्यो पर उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है .. इस पर वो मुझे अजीब से ढंग से बोली आपसे मतलब और ग्रीन लाईट होते ही बात करती मुंह बना कर स्कूटी चला ली.मुझे गुस्सा इस बात का आया कि मैने उसे कहा ही क्यो .. !! ठोकर खाती तो समझ आ जाती. खैर मैने दुखी मन से घर आकर नेट ऑन कर लिया पर ध्यान उसी महिला पर ही रहा कि किस तरह से गलत कर रही थी और समझाने पर गलत बोली भी..

अनसोशल होती महिलाएं

तभी टवीटर पर देखा कुछ महिलाए बहुत गलत सलत टवीट कर रही थी.. हे भगवान !!  मै सोच रही थी कि ना जाने क्या होगा हम महिलाओ का…क्या होता जा रहा है … कुछ भी लिख रही हैं.. बात सिर्फ टवीटर ही नही बल्कि फेसबुक पर भी बहुत ऐसी महिलाएं हैं शर्म  ही आ रही थी कि महिला भी ऐसी गंदी भद्दी  भाषा लिख सकती हैं

मूड तो पहले से ही खराब था इसलिए मैने नेट ही बंद कर दिया तभी दरवाजे पर घंटी बजी.

 

वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं: सर्वे | Women too post Vulgar comments on Twitter, reveals study – Hindi Oneindia

न्यूयार्क। अक्सर सुना जाता है कि फलां महिला पर किसी पुरूष ने भद्दी और अश्लील टिप्पणी ट्विटर पर कर दी है लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा वल्गर कमेंट पुरूष ही करते हैं महिलाएं भी इस मामले में बहुत ज्यादा आगे हैं। ये खुलासा हुआ है नये शोध में जो कि किया है ब्रिटिश थिंकटैंक ‘डेमोस’ ने.. read more at oneindia.com

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

 

बाहर गई तो देखा वही स्कूटी वाली महिला  थी. उसने बताया कि घर लौटते हुए उसके बच्चो ने भी गुस्सा किया और वो मुझे जानती भी थी.. वो सॉरी बोलने आई है  कि आगे से ऐसा नही करेगी…

और मैं खुश और इसी खुशी में नेट फिर से ऑन कर लिया

सभी लोग बुरे नही होते.. समझाने की पहल तो करनी ही चाहिए !! है ना

भारतीय महिलाए और समाज भी जरुर पढे

Photo by cell105

Photo by Looking Glass

May 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Twitter Abusive Language

twitter cartoon by monica gupta

Twitter Abusive Language

अगर आज की तारीख में कोई पूछे कि किससे डर लगता है तो मैं तो यही कहूंगी कि न प्यार न थप्पड से न ही किसी और चीज से डर लगता है डर लगता है तो बस टवीटर  पर जाने से… असल में,  टवीटर में भले ही 140 शब्द ही इस्तेमाल होते हैं पर अपशब्द इतने की उसे देखते ही टेंशन हो जाती है इतने अपशब्द , इतनी गाली गलौच… हे भगवान … जब आदमी टवीटर से बाहर निकलता है तो खुद को लुटा पिटा महसूस करता है

Twitter Abusive Language के बारे में आपके क्या विचार  हैं !!!

Twitter  भी जरुर देखिए

  • 1
  • 2
  • 3
  • …
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved