Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Twitter

April 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नाम बदलना कितना सार्थक – जब गुडगांव बना गुरुग्राम

नाम बदलना कितना सार्थक - जब गुडगांव बना गुरुग्राम

name change cartoon by monica gupta

नाम बदलना कितना सार्थक – जब गुडगांव बना गुरुग्राम

जब से गुडगांव का नाम गुरुग्राम किया तो बहुत प्रतिक्रियाए आई खासतौर पर सोशल मीडिया पर मजेदार टवीट पढने को मिले . कुछ टवीट पर आधारित है ये कार्टून

बडा प्रश्न यह है कि क्या वाकई में नाम बदलने से बदलाव आ जाएगा या हमे मिलकर पहल करनी पडेगी …

 

: , – – – Navbharattimes Photogallery

गुड़गांव हुआ गुरुग्राम, ट्विटर पर…

ट्विटर पर छा गया गुड़गांव का ‘पुर…

अब नोएडा को बदलकर नो-आइडिया रख दीजिए 😉 read more at indiatimes.com

After changing name of Gurgaon

नई दिल्ली [जेएनएन] । ‘गुरु गुड़, चेला चीनी की कहावत तो आपने सुनी ही होगी। अब हरियाणा सरकार की बदौलत एक नई कहावत बन रही है, ‘गुरु ग्राम, चेला शहर हो गया। दरअसल राज्य सरकार की ओर से गुडग़ांव का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम करने की घोषणा को ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल साइटों ने हाथों-हाथ लिया है। घोषणा के बाद से ही लोग इस फैसले को लेकर तरह-तरह से चुटकी ले रहे हैं। read more at jagran.com

नाम बदलना कितना सार्थक जरुर बताईगा

 

April 12, 2016 By Monica Gupta 2 Comments

वजन कम कैसे करे

वजन और हम

वजन कम कैसे करे – wajan kam kaise kare. ये वजन कम करना नही आसान… मोटू, गोलू मोलू , गोल मटोल नाम भले ही हमें बचपन में प्यारे लगते हो पर बडे होते होते हम अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु कर देते हैं जहां लडकिया अपनी साईज जीरो पर ध्यान देने लगती हैं वही लडके भी स्मार्ट बनने के चक्कर मे जिम आदि ज्वाईन कर लेते हैं …  और स्वस्थ रहना भी चाहिए इसमे कोई बुराई नही पर वजन कम करना या कम वजन पर बने रहना भी आसान नही है …

वजन कम कैसे करे

कुछ देर पहले एक मेरी जानकार घर आई … यह वही जानकार है जो हमेशा अपना वजन तो कम करना चाह्ती है पर बहाने बना कर अगले महीने या कुछ दिन और कह कर बात टालती रहती है ..

आज अचानक आई और बोली कि अपना weighing scale दिखाना जरा अपना वजन लेना है क्योकि उसके वाला सही नही दिखा रहा. मेरे पूछ्ने पर कि अरे वाह कब से शुरु की डाईटिंग … तो वो बोली बस कल दोपहर बाद से शुरु कर दी… उसके weighing scale पर वजन कम ही नही हुआ उतना ही दिखा रहा है … अगर यहां वाली मशीन ने भी उतना ही दिखाया तो क्या फायदा डाईटिंग का!!!

मेरे वाले से उसने देखा तो 75.3 किलो आया.. यानि उनकी मशीन ठीक ही थी… इतने मे मैं चाय भी बना लाई. चाय पीते पीते उन्होनें बोला कि तेरे अंकल बता रहे थे कि तू छोले भठूरे बहुत अच्छे बनाती है … कभी हमें भी खिलाओ तो पता लगे… !! मैने कहा पर आपने तो कल से डायटिंग ….. !!! इस पर वो बोली कि अरे अभी नही … पहले दिल्ली जाकर नही वजन वाली डिज़िटल मशीन लाऊंगी तुम्हारे जैसी … फिर पक्का करुगी वजन कम … !!

How to Weight On a Scale

How to Weight On a Scale – वजन कम कैसे करे

 

 डाइट   जरुर पढिए 

 

Viral pics: Mukesh Ambani’s son Anant Ambani loses 108 kgs;Twitterati applaud his ‘new look’ – Oneindia

New Delhi, April 11: One must not believe this but it is true that Reliance Industries owner Mukesh Ambani’s younger son Anant Ambani has lost upto 108 kgs in 18 months.

He is talk of the town these days and is being praised for shedding whopping weight with his determination and disciplined life style. Twitterati are also applauding the ‘new look’ of Anant Ambani. read more at oneindia.com

हे भगवान !! जो लोग वाकई में वजन कम करना चाहते हैं वो कर भी लेते हैं… अब अम्बानी परिवार का उदाहरण हमारे सामने है अनंत अम्बानी ने जिस तरह से अपना वजन कम किया वो काबिले तारीफ है …

वही अदनान सामी ने भी बहुत वजन कम किया था… कोई शक नही कि बहुत कडी मेहनत समर्पण चाहिए होता है तभी मेहनत रंग लाती है … खाली पीली बोलने से कुछ नही होता … जो लोग हमेशा किसी काम को न करने के लिए बहाने ही बनाते रहते हैं क्षमा कीजिएगा वो न तो अपना वजन कम कर सकते हैं और न ही जिंदगी के किसी क्षेत्र में आगे बढ सकते हैं … !! तो आपने क्या सोचा ??

वजन कम कैसे करे …

March 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल नेटवर्किंग साईट और विराट कोहली की नाराजगी

virat

virat

 तस्वीर गूगल सर्च से सा आभार

सोशल नेटवर्किंग साईट और विराट कोहली की नाराजगी

टी 20 मैच चल रहे हैं.कल सारा दिन विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए किया गया टवीट और इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट सुर्खियों में रही और देखते ही देखते न्यूज चैनलों ने इसे बहस का मुद्दा बना लिया. टी 20 के नम्बर वन बल्लेबाज विराट कोहली का गुस्सा या नाराजगी बिल्कुल जायज है !! (अगर हम विराट को पसंद करते हैं उसकी प्रशंसा करते हैं तो उसकी भावनाओ का भी आदर करना चाहिए) देखा जाए तो आजकल सोशल नेटवर्किंग साईटस मात्र मजाक का केन्द्र बन कर रह गए हैं बिना किसी की भावनाओं को समझे भद्दे और अश्लील मजाक को भयंकर रुप से वायरल बनते जरा भी देर नही लगती… !!

| Zee News Hindi

कोहली ने लिखा ,‘ उन लोगों को शर्म आनी चाहिये जो अनुष्का के बारे में नकारात्मक बातें बोलते आ रहे हैं । ये लोग खुद को शिक्षित बताते हैं, इन्हें शर्म आनी चाहिये ।’ उन्होंने कहा ,‘ उसे कसूरवार ठहराने और उसका मजाक बनाने वालों को शर्म आनी चाहिये । मैं कैसा खेलता हूं, इसमें उसका क्या लेना देना है । वह हमेशा मुझे प्रेरित करती आई है और उसने मुझे सकारात्मकता दी है । मैं लंबे समय से कहने की सोच रहा था ।’’ कोहली ने कहा ,‘‘ मुझे इस पोस्ट के लिये किसी सम्मान की जरूरत नहीं है । सोचो के आपकी बहन , गर्लफ्रेंड या पत्नी को कैसा महसूस होगा जब कोई सार्वजनिक तौर पर उसे भला बुरा कहेगा ।’ पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में कोहली के फ्लाप रहने पर अनुष्का को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था । Read more…

virat

 

इस बारे में जब कुछ दोस्तों से बात हुई तो किसी ने कहा कि विराट को नही लिखना चाहिए था जबकि कुछ ने कहा कि ये उनका पर्सनल विषय है वो कुछ नही बोलेंगें. बोले या न बोले पर अभिव्यक्ति की इतनी भी आजादी नही होनी चाहिए कि दूसरों की भावनाए आहत हो और वो निराशा मे डूब जाए.. !! वैसे आप भी कुछ् कहना चाहेंगें या ….

March 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

# होली है – बुरा न मानो होली है

होली ने हमारे दिलों मे हौले से दस्तक दे दी है और हर कोई बडा हो या छोटा होली के रंग में रंगा झूम रहा है … वो अलग बात है कि इस बार यह कंफ्यूजन रहा संशय रहा कि होलिका दहन कब होगा और  अनुमान सरकारी छुट्टी और  ड्राई डे से लगाया गया  पर होली की खुमारी ही ऐसी है कि सब भूल कर गुझिया की खूश्बू में, मस्ती में होली खेलते नजर आते है…

सैमसन क्रिएशनस भी अपने अलग अलग कार्यक्रमों से सभी का मनोरंजन करता रहा है. होली का त्योहार भी बच्चों ने खूब मौज मस्ती के साथ मनाया. किसी ने कार्ड बनाना सीखाया तो किसी ने भगवान का नाम लेकर कार्यक्रम का श्री गणॆश किया किसी ने चुटकुला सुनाया तो किसी ने रंगारंग डांस दिखाया … कोई भी हो हर त्योहार हमें प्रिय है जिसे हम सभी मिल जुल कर मनाते है. आईए देखे मस्ती मौज से भरा कार्यक्रम होली है

 

 

https://youtu.be/jRlPwk7iMNg

 

बात बहुत ज्यादा पुरानी भी नही है जब हम इतने अदब वाले होते थे कि होली के मौके कब पर किसी  पर हंसना हो या तंग करना हो तो इस  बात को  ध्यान में रखते  हुए कि अगला बुरा न मान जाए इसलिए साथ ही साथ बोल देते बुरा न मानो होली है … पर आज हमारे समाज इतना कुछ धटित हो रहा है कि यह कहना कि बुरा न मानो … कहना अजीब सा लग रहा है

# होली है – बुरा न मानो होली है

कैसा लगा आपको ये रंगारंग कार्यक्र्म ..

जरुर बताईएगा

December 31, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Happy New Year_ नया साल 2016

happy new year by monica gupta
happy new year by monica gupta

happy new year by monica gupta

Happy New Year_ नया साल 2016

2015 को अलविदा और नए साल का  स्वागत नई खुशियों के साथ  …. !!मेरे 2011 से बनाए कुछ नए साल के चित्र

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं …

Zee News Hindi

नई दिल्ली: भारत में नए साल यानी 2016 का जश्न तब शुरू होगा जब घड़ी की सूईयां आज रात के बाहर बजाएंगी। भारतीय समय के मुताबिक हमारे देश में तो यह जश्न रात 12 बजे से शुरू होगा लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे है जहां रात के 12 यहां से पहले बजेगा और वहां नए साल का जश्न हमारे देश की समय से कई घंटे पहले शुरू हो जाएगा। आईए जानते हैं कि सबसे पहले नए साल का जश्न दुनिया में कहां मनाया जाएगा। फिर उसके बाद किस देश में मनाया जाएगा क्योंकि यह सबकुछ स्थानीय समय पर निर्भर होता है।

गुरुवार 15:30, समोना और क्रिमसम द्वीप/किरिबाटी गुरुवार 15:45, चैथम द्वीप/न्यूजीलैंड गुरुवार16:30, न्यूजीलैंड गुरुवार 17:30 , रूस के कई हिस्सों में गुरुवार 18:30, ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्से गुरुवार 20:30, जापान ,साउथ कोरिया गुरुवार 21:00, नार्थ कोरिया गुरुवार 21:30, चीन गुरुवार 22:30, इंडोनेशिया,थाईलैंड गुरुवार 23:00, म्यामांर और कोकोज द्वीप गुरुवार 23:30, बांग्लादेश गुरुवार 23:45, नेपाल शुक्रवार 00:00, भारत और श्रीलंका शुक्रवार  00:30,पाकिस्तान शुक्रवार  01:00, आफगानिस्तान शुक्रवार 03:30, यूनान शुक्रवार 04:30, जर्मनी शुक्रवार 05:30, ब्रिटेन शुक्रवार 08:30, अर्जेंटीना,ब्राजील शुक्रवार 10:30, अमेरिकी क्षेत्र Read more…

 

Happy New Year_ नया साल 2016

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं …

 

December 29, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल नेटवर्किंग साईटस- हमारे कमेंटस और प्रभाव

comments photo

Photo by boltron-

सोशल नेटवर्किंग साईटस- हमारे कमेंटस और प्रभाव

कुछ सोच रही थी कि क्या लिखूं तभी नजर गई फेसबुक की एक पोस्ट पर असल में, किसी ने अपनी माता जी के इंतकाल की खबर लिखी थी मेरे देखते ही देखते अचानक दो तीन लाईक आ गए और एक कमेंट. हैरानी इस बात की हुई कि कमेंट में बजाय दुख जताने के किसी ने अपना विज्ञापन डाला हुआ था आईए और पाईए फ्री आफर. बहुत दुख हुआ. मुझे याद है कुछ समय पहले मैं किसी की पोस्ट पढ रही थी उस पर ढेर सारे कमेंट थे जिज्ञासावश मैने कमेंट पढे तो हैरानी इस बात की हुई कि कमेंट का पोस्ट  से कोई लेना ही नही था दो लोग आपस में ही बतिया रहे थे जैसे मानो वो उनका ही चैट रुम हो इस पर पोस्ट वाले ने आपति भी की कि आप यहां बात मत करे अपनी wall या मैसेज पर बात करें पर उन्हें कोई असर नही हुआ और हार कर उसने अपनी पोस्ट ही डिलीट कर दी. कई लोग पोस्ट पर मात्र स्माईल बना कर अपने होने का अहसास करवा देते हैं तो कई सिर्फ गुड मार्निंग या गुड नाईट लिख कर लाईक की इंतजार करते हैं तो कोई पोस्ट पर बाल की खाल निकालने मे ही लगे रहतें हैं और इस फिराक में रहते हैं कि भडकाया जाए.वही कम से कम शब्दों में अपशब्दों का कैसे प्रयोग हो टवीटर से बेहतर कोई नही बता सकता.

और और और नेट की दुनिया में  अक्सर पाठक अद्र्श्य भी होते हैं पढेंगें सारा पर महसूस ऐसा करवाएगें … अच्छा आपने लिखा था  हमने तो पढा नही … वो क्या है ना टाईम ही कहा है पढने का बहुत बिजी लाईफ है …

वैसे देखा जाए तो पोस्ट पर लिखे कमेंट भी जिंदगी पर बहुत असर डालते हैं. कोई अपनी लिखी पोस्ट पर कमेंटस मिलने पर बेहद उत्साही बन जाता है या फिर मनोबल गिर भी सकता है वही स्टीक कमेंटस जिंदगी पर बहुत गहरा असर डालते हैं और कई बार तो किसी के लिखे कमेंट से कुछ आईडिया ही मिल जाता है.. कुल मिलाकर हमें सार्थक पोस्ट पर स्टीक कमेंट करते रहना चाहिए. जिससे ना सिर्फ खुद का ज्ञान बढता है बल्कि विचारों के आदान प्रदान से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है.

सोशल नेटवर्किंग साईटस- हमारे कमेंटस और प्रभाव  के बारे में आपके विचार …

comments photo

Photo by Search Engine People Blog

  • « Previous Page
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • …
  • 7
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved