Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for women

July 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं, नमाज, ईदगाह और हमारा बदलता समाज

 

eid cartoon by monica gupta

महिलाएं, नमाज, ईदगाह और हमारा बदलता समाज

मेरा देश बदल रहा है का शानदार उदाहरण कि अब महिलाएं भी ईदगाह जाकर नमाज अदा कर सकेंगी. लखनऊ इस शानदार और एतिहासिक पहल का उदाहरण बनेगा. ईद की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं !! ईद मुबारक !!

भारतीय महिलाए और समाज – Monica Gupta

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में एक महिला ने शनि महाराज को तेल चढा दिया. इसके बाद बवाल खडा हो गया क्योकि ट्रस्ट का कहना है कि 400 साल की परंपरा में पहली बार किसी महिला ने मंदिर के चबूतरे पर चढकर शनि महाराज को तेल चढाया, यहां ऎसा नहीं होता है read more at monicagupta.info

 

लखनऊ में पहली बार ईदगाह में नमाज अदा करेंगी महिलाएं

read more at pradesh18.com

लखनऊ में पहली बार महिलाएं ईदगाह के अन्दर नमाज अदा करेंगी. इसके लिए ऐशबाग स्थित ईदगाह में विशेष व्यवस्था की गई है. ईदगाह के तैय्यब हॉल में महिलाओं के लिए बिजली-पानी, चटाई से लेकर अन्य चीजों की व्यवस्था की गई है ताकि वे गुरुवार को ईद की नमाज अदा कर सकें.

Women will offer prayers at Jama Masjid in Jaipur 14113498

read more at jagran.com  देशभर में ईद-उल फितर की धूम,

मोहब्बत की मिठास का त्योहार ईद-उल-फितर देशभर में खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर की छोटी बड़ी मस्जिदों में भी कर Women will offer prayers at Jama Masjid in Jaipur 14113498

लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

इस दौरान ऐशबाग ईदगाह में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी एक साथ ईद की नमाज अदा की. जानकारी के मुताबिक करीब पांच लाख लोगों ने नमाज अदा की, इसमें तकरीबन पांच हजार महिलाएं शामिल हुईं.Uttar Pradesh: #EidulFitr celebrations in Lucknow pic.twitter.com/bgPWBc2p2Q— ANI UP (@ANINewsUP) July 7, 2016 read more at catchnews.com

 

 

 

 

 

May 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग देख कर बहुत दुख होता है कि महिलाए अब गाली गलौच करने में, अपशब्द इस्तेमाल करने में और नियमों को तोडने में भी आगे आने लगी हैं …

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

थोडी देर पहले मार्किट जाते हुए एक महिला जोकि स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. वो  गर्दन टेढी करके फोन पर भी बात करती जा रही थी. चौराहे पर जब वो रुकी तो मैने पता नही क्यो पर उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है .. इस पर वो मुझे अजीब से ढंग से बोली आपसे मतलब और ग्रीन लाईट होते ही बात करती मुंह बना कर स्कूटी चला ली.मुझे गुस्सा इस बात का आया कि मैने उसे कहा ही क्यो .. !! ठोकर खाती तो समझ आ जाती. खैर मैने दुखी मन से घर आकर नेट ऑन कर लिया पर ध्यान उसी महिला पर ही रहा कि किस तरह से गलत कर रही थी और समझाने पर गलत बोली भी..

अनसोशल होती महिलाएं

तभी टवीटर पर देखा कुछ महिलाए बहुत गलत सलत टवीट कर रही थी.. हे भगवान !!  मै सोच रही थी कि ना जाने क्या होगा हम महिलाओ का…क्या होता जा रहा है … कुछ भी लिख रही हैं.. बात सिर्फ टवीटर ही नही बल्कि फेसबुक पर भी बहुत ऐसी महिलाएं हैं शर्म  ही आ रही थी कि महिला भी ऐसी गंदी भद्दी  भाषा लिख सकती हैं

मूड तो पहले से ही खराब था इसलिए मैने नेट ही बंद कर दिया तभी दरवाजे पर घंटी बजी.

 

वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं: सर्वे | Women too post Vulgar comments on Twitter, reveals study – Hindi Oneindia

न्यूयार्क। अक्सर सुना जाता है कि फलां महिला पर किसी पुरूष ने भद्दी और अश्लील टिप्पणी ट्विटर पर कर दी है लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा वल्गर कमेंट पुरूष ही करते हैं महिलाएं भी इस मामले में बहुत ज्यादा आगे हैं। ये खुलासा हुआ है नये शोध में जो कि किया है ब्रिटिश थिंकटैंक ‘डेमोस’ ने.. read more at oneindia.com

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

 

बाहर गई तो देखा वही स्कूटी वाली महिला  थी. उसने बताया कि घर लौटते हुए उसके बच्चो ने भी गुस्सा किया और वो मुझे जानती भी थी.. वो सॉरी बोलने आई है  कि आगे से ऐसा नही करेगी…

और मैं खुश और इसी खुशी में नेट फिर से ऑन कर लिया

सभी लोग बुरे नही होते.. समझाने की पहल तो करनी ही चाहिए !! है ना

भारतीय महिलाए और समाज भी जरुर पढे

Photo by cell105

Photo by Looking Glass

April 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भूमाता ब्रिगेड और मीडिया की भूमिका

tripti

भूमाता ब्रिगेड और मीडिया की भूमिका

शनि शिंगणापुर और नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के प्रवेश मे मिली भारी सफलता के बाद  तृप्ति देसाई यानि भूमाता ब्रिगेड आज मुम्बई में हाजी अली दरगाह पर प्रवेश पाने के लिए मार्च निकालेगीं. कारण तो पता नही पर जितना समझ आया  वो है पहले उस दरगाह पर महिलाओं को पहले जाने की आज्ञा हुआ करती थी पर 2011 से जब से नया ट्रस्ट बना. महिलाओ को रोक है. इस बारे में मैने बहुत महिलाओं से बात करके उनके विचार लिए और कुल मिलाकर यह निष्कर्ष निकाला कि मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा जैसे पूजा स्थलों पर महिलाओं के लिए रोक नही होनी चाहिए और समान अधिकार मिलने चाहिए पर इसके लिए कानूनी लडाई लडी जाए तो बेहतर है क्योकि अलग अलग जगह जाकर मार्च निकालना और हक के लिए लडना भी सही नही क्योंकि हर बार मीडिया साथ नही देगा…

tripti

(तस्वीर गूगल से साभार)

आज भूमाता ब्रिगेड बोल्ड इसलिए भी है क्योकि मीडिया साथ खडा है, लाईव टेलीकास्ट  हिम्मत बढाने और लोगो को आकर्षित करने का काम कर रही है..

बेशक,  आज मीडिया भूमाता के  साथ खडा है पर धीरे धीरे न्यूज चैनल भी ऐसी खबरों से बोर हो जाएगें और ये खबर भी ब्रेकिंग न्यूज की बजाय तेज रफ्तार खबरों में आखिरी खबर में कही दब कर रह जाएगी और आज जैसे रेप या महिलाओं से बदसलूकी जैसी की धटनाए आखिरी पेज पर ही बामुश्किल छोटी सी जगह बना पाती है कही ऐसा न हो कि मीडिया भी अपने कदम खींच ले फिर आपका जाना न जाना कोई महत्ता नही रखेगा इसलिए बेहतर यही है कि जब तक आप मीडिया को खींच सकती हैं उसमें गम्भीर मुद्दे जैसे महिला असुरक्षा, रेप , सुस्त न्याय प्रणाली महिला हक आदि  को लेकर आवाज बुलंद करिए ताकि पूरे देश की महिलाए एक जुट होकर आए और समाज में एक बदलाव ला सकें

इससे पहले शनि शिंगणापुर, और नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना कर चुकी हैं जोकि निसन्देह एक अच्छी पहल है पर पहनावे को लेकर अगर मार्च निकाला जाता है तो मैं उसके पक्ष में में नही हूं क्योकि हर पूजा स्थल की अपनी गरिमा अपने नियम कानून होते हैं और हमें उनका पालन करना चाहिए.

conflict over ban on womens in haji ali dargah 13937147

नई दिल्ली। मुंबई में हाजी लगी दरगाह के गर्भग्रह में महिलाओं के प्रवेश की इजाजत को लेकर तृप्ति देसाई और हाजी अली ट्रस्ट के लोगों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। दरगाह मैनेजमेंट का कहना है कि शरिया कानून के मुताबिक महिलाओं का कब्रों पर जाना गैर इस्लामी है, हालांकि साल 2011 तक महिलाएं हाजी अली दरगाह में प्रवेश करती रहीं हैं लेकिन 2011 के बाद से दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। यही नहीं मुंबई में 20 में से 7 दरगाहों पर महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। जिस हाजी अली दरगाह पर प्रवेश को लेकर विवाद हो रहा है आइए हम आपको उसका इतिहास बताते हैं।

छोटे से टापू पर बनी है हाजी अली की दरगाह

read more at jagran.com

 

Will throw ink if Tripti Desai enters Haji Ali – Navbharat Times

read more at indiatimes.com

अंधविश्वास , महिलाएं हमारा समाज और विवादित बयान  जरुर पढिएगा

फिलहाल मीडिया की नजर है भूमाता पर और हमारी भी ….

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved