Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

December 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एकता में बल है – प्रेरक कहानी

 Art of Public Speaking in Hindi

एकता में बल है – प्रेरक कहानी – एकता में शक्ति है , power of unity या हम सभी को मिल कर रहना चाहिए हम सुनते और पढते तो हैं पर मानते नही …आईए इसी बारें में सुने तो प्रेरक कहानियां

एकता में बल है – प्रेरक कहानी

लोगो को अपनी बात समझाने के लिए एक गांव में गुरु आते हैं वहां के लोग आपस में बहुत झगडते थे … और वो एक देश का नक्शा बना कर उसे फाड देते हैं और लोगो से बोलते हैं कि इसे जोड कर दिखाओ …अब सब प्रयास तो करते हैं पर जोड नही पाते फिर वो गुरु के पास आते है कि नही जोड पाए …

इस पर वो एक ही मिनट में जोड कर दिखा देते हैं … अब हैरान कि इतनी जल्दी पर कैसे तो वो बताते है कि नक्शे के पीछे उन्होने एक आदमी की तस्वीर बना दी इसलिए उन्होने आदमी को जोडा और आदमी के जुडते जुडते देश अपने आप जुड गया..

सभी ने कहा कि हम समझ गए अब मिलजुल कर एकता से रहेंगें …

 

 

मिल जुल कर रहना चाहिए – एक प्रेरक कहानी 

गुरु ने कहा कि अभी नही पहले भोजन करो फिर पता चलेगा कि तुम सभी समझे या नही …

गुरु ने सभी को खाना सर्व किया और सभी के हाथों में एक फट्टा बांध दिया अब खाओ … सभी एक दूसरे का मुंह देखने लगे कि हाथ मुड ही नही रहा खाना खाएगें कैसे … तभी उन्हें दो बच्चों की आवाजें आती हैं वो हंस कर बात कर रहे होते हैं कि हमने खाना सबसे पहले खत्म किया … सब की नजरें वहा चली जाती हैं वो देखते हैं कि दो बच्चे आमने सामने बैठे हैं और क्यूकि हाथ नही मुड रहा तो वो एक दूसरे को खाना खिला रहे थे…

और देखते ही देखते सभी का खाना खत्म हो गया अब वाकई में सभी को मिलजुल कर रहने का राज पता चल गया था … एकता में वाकई बहुत शक्ति है हाथ की सारी उंगलिया अलग अलग है पर जब मिल जाती हैं तो एक ताकत बन जाती है … इसलिए मिलजुल कर रहने मे ही भलाई है…

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी – Monica Gupta

ज़िंदगी में अच्छे लोगो की तलाश मत करो ‘खुद अच्छे बन जाओ’ आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाऐ…

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी प्रेरक लघु कहानी – अपने आपको कम नही आंकों – Monica Gupta अपने आप को कभी कम मत आंकिए – एक प्रेरक कहानी – जिंदगी में कई बार ऐसे अक्सर आते हैं जब हम अपने आपको कम आंकने लगते हैं और कहते हैं कि हमारी कोई वैल्यू नही read more at monicagupta.info  

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी के बारे में आपके क्या विचार हैं …

 

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान – Monica Gupta

स्वच्छता का महत्व – स्वच्छ भारत अभियान में हमारा योगदान- क्या हो सकता है? मन में यही प्रश्न आता है और उत्तर भी तैयार खडा होता है कि नही … सभी गंदगी फैलाते monicagupta.info

 

एकता पर सुविचार , एकता की शक्ति, एकता में बल है कहानी , एकता में शक्ति कहानी , एकता मे शक्ति ,  एकता से लाभ , एकता की शक्ति , मिलजुल कर ,  मिलजुलकर रहना, एकता में बल है स्टोरी,एकता में बल है – प्रेरक कहानी  ,  power of unity ,  संगठन में शक्ति होती

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

 

December 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी

मटके का पानी छी होता है क्या

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी – अगर हम ये सोच रखते हैं कि इंसानियत खत्म हो गई.. अच्छें इंसान नही हैं अब तो इस कहानी को जरुर पढिए.

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी

अच्छे लोगों का हमारी जिंदगी में आना हमारी किस्मत होती है और उन्हें संभाल कर रखना हमारा हुनर-
एक छोटी सी कहानी – निस्वार्थ प्रेम, अच्छे लोगों पर एक कहानी –

कैसी हो गई है हमारी मानसिकता 

कुछ देर पहले मैं कुछ काम कर रही थी तभी एक फोन आया क्योकि नम्बर था नाम नही था … जब मैने फोन उठाया तो आवाज आई हैलो क्या हाल हैं पहचाना… मैं सोच रही थी पर याद नही आया फिर उसने अपना परिचय दिया कि वो मेरी एक बहुत पुरानी सहेली निकली … मैने हैलो तो किया हाल चाल भी पूछा पर बात करते करते सोचने लगी कि

आखिर इतने दिनों बाद इसका फोन किसलिए आया … क्या काम होगा … हालाकि उसने ये बताया कि बहुत समय बाद मेरा नम्बर मिला इसलिए फोन किया… पर हमारी मानसिकता ही ऐसी हो गई है हमें लगता है कि अगर कोई हमसे बात कर रहा है तो जरुर कोई न कोई मतलब ही होगा … मतलबी तो हम हो गए हैं … मुझे खुद पर हंसी आई…

क्या है कहानी

वैसे इसी बात पर मुझे एक कहानी याद आई जोकि बहुत समय पहले नेट पर पढी थी.. एक हंसता खेलता परिवार था अचानक उस के मुखिया की डेथ हो गई और घर पर मुसीबतों का पहाड टूट पडा… जितने रुपये थे खत्म हो गए तो मां ने अपने बेटे को बोला कि मेरे पास एक डायमंड का हार है ये अपने चाचा की दुकान पर ले जाओ वो जौहरी है इसकी अच्छी कीमत मिल जाएगी …

बेटा हार लेकर गया तो उसके चाचा ने हार देखा और बोले कि बेटा अभी मार्किट बहुत डाऊन है फिलहाल तो तुम कुछ पैसे रखो और इस हार को भी अपने पास रखो जब मार्किट मे सुधार हो जाएगा तब मैं बता दूंंगा …

लडका जाने लगा तो उसके चाचा बोले कि क्यू न तुम दुकान आ जाया करो काम भी सीख जाओगे … और आमदनी भी हो जाएगी… लडका खुश हो गया और वो रोज आने लगा और धीरे धीरे बहुत काम सीख गया … समय बीतता रहा और वो बहुत पारखी जौहरी बन गया..

एक दिन उसके चाचा ने कहा कि बेटा अब मार्किट बहुत अच्छी है अब तुम हार ला सकते हो उसकी कीमत अच्छी मिल जाएगी … वो घर गया और मां को हार देने को बोला जब मां ने हार दिया तो लडका अब पारखी बन चुका था इसलिए उसने उसने जब हार हाथ मे लिया तो उसे लगा कि ये हार तो नकली है वो हैरान होकर चाचा के पास गया और पूछा कि हार नकली था

आपने उस समय  बताया क् नही … इस पर चाचा बोले कि उस समय तुम्हारा खराब समय चल रहा था अगर मै ये बोलता कि हार नकली है तो शायद तुम मुझ पर विश्वास नही करते और मुझे लालची ही ठहरा देते अब तुम खुद पारखी हो गए हो और तुम्हें पता चल गया … वो अपने चाचा के गले लग गया…

वाकई दुनिया में अच्छे लोग भी हैं जो बिना निस्वार्थ भाव से काम करते हैं और हमें उनकी फीलिंग को समझना चाहिए और खुद भी उन जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए … वैसे अच्छे लोगों की एक खूबी और भी होती है … उन्हें याद नही रखना पडता वो खुद ब खुद याद रह जाते हैं … है ना …

अच्छे लोगों का हमारी जिंदगी में आना हमारी किस्मत होती है और उन्हें  संभाल कर रखना हमारा  हुनर

Be Good for others. ज़िंदगी में अच्छे लोगो की तलाश मत करो ‘खुद अच्छे बन जाओ’ आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाऐ…

                                                           अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी

प्रेरक लघु कहानी – अपने आपको कम नही आंकों – Monica Gupta

अपने आप को कभी कम मत आंकिए – एक प्रेरक कहानी – जिंदगी में कई बार ऐसे अक्सर आते हैं जब हम अपने आपको कम आंकने लगते हैं और कहते हैं कि हमारी कोई वैल्यू नही read more at monicagupta.info

 

अच्छे लोग भी हैं दुनिया में – एक प्रेरक कहानी के बारे में आपके क्या विचार हैं …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

December 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आँखों देखा झूठ भी हो सकता है

 Art of Public Speaking in Hindi

आँखों देखा झूठ भी हो सकता है – अक्सर हम सोचते हैं कि आखों देखा सच ही होता है पर कई बार आखों देखा झूठ या गलत भी हो सकता है यानि  कई बार हम जो देखते हैं वो सब सच नही होता..

आँखों देखा झूठ भी हो सकता है

बात् कुछ दिन पहले की है पर शेयर मैं आपसे आज कर रही हूं कई बार हम जो देखते हैं वो सच नही होता … पहले मै भी यही सोचती थी कि जो देखा वही सच होता है कुछ ऐसा हुआ कि लगने लगा कि किसी बात पर फैसला या निणर्य लेने से पहले उसकी जांच जरुर कर लेनी चाहिए …

असल में मेरी सहेली मणि ने बताया कि वो अपने पडोस वाली आंटी से नाराज है क्योकि दो तीन दिन से जब भी वो स्माईल देती है वो जवाब ही नही दे रहीं इसलिए … अब वो उनसे कभी बात नही करेगी मैने मणि से पूछा कि क्या कोई बात हुई तो वो बोली कि उससे तो कोई बात हुई नही.. तो मैने कहा कि फिर ऐसे मत करो और हम उनके घर गए …

आंटी बहुत प्यार से मिले हम दोनों से और उन्होने बताया कि आजकल उनकी आखें बहुत कमजोर हो गई हैं … नजर कम आता है … वजह हमें पता चल गई थी … तो हम कुछ देर बैठ कर बात करके वापिस घर आ गए … मणि भी बहुत खुश हुई कि कोई बात ही नही थी और उसने बात का बतगंड बना दिया था… फिर उसने मुझसे कहा कि मैं इतनी कोंफिडेट कैसे थी …

तो मैने बताया कि मेरे साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि मुझे लगा कि हर देखी भाली चीज सच नही होती … उसकी गहराई तक जरुर जाना चाहिए

 

 

ऐसा भी होता है 

मणि को बताया कि बात कुछ महीने पहले की है जब मैं सुबह शाम पौधो को पानी देती थी तो घर के सामने से कुछ कॉलिज के लडके जाया करते और अक्सर शोर मचाते भागते और क्या बोलते थे कि …

अरे देख खडी है क्या वो कही चली तो नही गई …

यार मैं क्या करुगा … कल भी नही मिली थी वो …

पहले तो मुझे समझ नही आया पर जब समझ आया कि कॉलिज के लडके हैं  और लडकियों के लिए बात करते हैं …  मुझे बहुत गुस्सा आता कि पढने की उम्र है और आवारा गर्दी करते हैं ये करीब मैं एक हफ्ते तक देखती रही कि …

देख यार खडी है ना और हंसते भागते चिल्लाते  भागते चले जाते … मनि चुपचाप मेरी बात सुन रही थी … पहले मैने सोचा कि पुलिस को शिकायत करती हूं पर क्योकि मैं रिपोर्टर भी रही हूं तो सोचा कि क्यू ना पहले खुद ही तहकीकात करती हूं

और रंगें हाथ पकडवाऊगी एक दिन जब उनके लौटने का समय था तो मैं चुपचाप उनके पीछे हो गई … वो वैसे ही मस्ती मे बाते करते चिल्लाते जा रहे थे… हाथों में किताबें थी …

तभी मैने देखा कि एक चिलाया अरे वो खडी है जल्दी आ … नही तो चली जाएगी … मैं और आगे गई तो देखा वो बस थी प्राईवेट बस … दो लडके बात कर रहे थे कि अगर दो और आ जाए तो गांव से पढने वाले बच्चे भी ज्यादा हो जाएं पर बस हैं ही नही … एक मुश्किल से मिलती है … तब मैं सोचने लगी कि मैं कितनी गलत थी…

बस तभी से सोच लिया था कि हर चीज जो हम देखते हैं सच नही होती …

इसलिए किसी निर्णय पर पहुचने से पहले हकीकत जांच लेनी चाहिए … अगर आप भी किसी के बारे में कोई राय बना चुके हैं तो एक बार …

Dear Parents Your Kind Attention Please – Monica Gupta

Dear Parents Your Kind Attention Please- परीक्षा की तैयारी के दौरान माता पिता यानि पेरेंटस यानि अविभावक ध्यान दें कि बच्चों के लिए परीक्षा के कठिन दिन से Dear Parents Your Kind Attention Please – Monica Gupta

 

आँखों देखा झूठ भी हो सकता है –

December 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६ –  30 दिसम्बर का इंतजार है. 8 नवम्बर के बाद  कुछ दिन सब अच्छा चला जनता ने संयम से काम लिया पर अब जिस तरह से काला धन  बरामद हो रहा है और लम्बी लाईनों में लगा आम आदमी बेबस दिखाई दे रहा है …

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

लाईन में खडे होने से कोई नाराजगी नही थी… नोटबंदी के फैसले का खुल कर समर्थन भी किया था पर … पर … पर … पर आजकल जिस तरह की खबरें सुर्खियां बन रही है … अब कंट्रोल नही हो रहा….
क्या बन रहीं हैं सुर्खिया …
Another 24 crores in new notes bulks up Chennai’s 100-crore raids
पुणे: बीजेपी नेता की गाड़ी से साढ़े दस लाख की पुरानी करेंसी बरामद
बाथरूम के तहखाने से मिला 32 किलो गहना, 6.5 Cr कैश #Karnataka: New notes worth Rs 5.70 crore, 32 kg gold seized; hawala operator hid them behind bathroom tiles
इससे पहले इसी महीने बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान 2 इंजिनियर्स से 5.7 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे. इसी तरह कर्नाटक के चिकमगलुरु में छापे के दौरान 81 लाख रुपये और उडुप्पी में 71 लाख रुपये के 2000 रुपये के नए नोट बरामद हुए थे

गुजरात के सूरत में 76 लाख रुपये के 2000 के नए नोट के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया…. मुंबई में भी क्राइम ब्रांच की टीम ने दादर इलाके से 85 लाख रुपयों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया …यहां भी बरामद की गई रकम नए नोटों में ही है।

हरियाणा के गुड़गांव में भी क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात तलाशी अभियान चलाया और 2000 रुपये के नए नोट में करीब 10 लाख रुपये बरामद किए। … आदि … आदि आदि
बताईए अब क्या करें !!

 

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून - नये नोट २०१६

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६

 

हैरान परेशान  है आम आदमी …

एक न्यूज चैनल पर रिपोर्ट आ रही है कि नोट बंदी पर मुस्लमान क्या सोचता है … बहुत अजीब बात है … क्या ये भडकाना नही है … अरे भई आप नोट बंदी पर जनता की राय लो … देशवासियों की राय लो पर ये क्या मतलब हुआ कि मुस्लमान क्या सोचता है … हिन्दू क्या सोचता है … सिख क्या सोचता है … हे भगवान !!

 

500 और हजार के नोट नही चलेंगें – कुछ मजेदार टवीट – Monica Gupta

पांच सौ का नोट और हजार का नोट बंद – मोदी जी का ऐतिहासिक एलान – गैरकानूनी हुए पांच सौ और हजार के नोट , इस फैसले पर जनता की मिली जुली प्रतिक्रिया है कोई खुश read more at monicagupta.info read more at monicagupta.info

नोटबंदी पर कुछ कार्टून – नये नोट २०१६ – पर आपके विचारों का स्वागत है ..

December 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रेरक लघु कहानी – अपने आपको कम नही आंकों

रक्तदान और महिलाए

अपने आप को कभी कम मत आंकिए – एक प्रेरक कहानी – जिंदगी में कई बार ऐसे अक्सर आते हैं जब हम अपने आपको कम आंकने लगते हैं और कहते हैं कि हमारी कोई वैल्यू नही … पर ये सही नही है … अपनी कद्र करना सीखिए … एक प्रेरक कहानी

प्रेरक लघु कहानी – अपने आपको कम नही आंकों

मेरी एक जानकार का बेटा पेपर में नकल करते हुए पकडा गया… जिससे वो बहुत उदास हो गया उसे स्कूल जाने में, दूसरो का सामना करने में शर्म आने लगी कि क्या कहेंगें… दुनिया में कितने लोग हैं कोई न कोई काम करते हुए गलती हर एक से होती है और होनी भी चाहिए नही तो सीखेगें कैसे पर गलती होने पर अपने आप को बंद कर लेना अपने आपको कोसना जरा भी सही नही है… जरुरी है कि गलती से सबक लें और वो गलती न दोहराएं … पर अपनी वैल्यू कम आंकना सही नही है…

प्रेरक लघु कहानी – अपने आपको कम नही आंकों

एक प्रेरक लघु कहानी –

… चलिए अपनी बात समझाने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाती हूं ये मैने बहुत समय पहले पढी थी … एक सेमीनार हो रहा होता है वहां जो स्पीकर हैं  उनके हाथ में 100 रुपए होते हैं वो उसे लहरा कर पूछते हैं कि कौन लेना चाहेगा ,… कृपया अपने हाथ ऊपर कर ले| वहां पर मौजूद सभा में सभी लोगो में अपने हाथ ऊपर उठा लिए|

फिर वो कहते हैं कि ओके एक मिनट फिर वो नोट को मरोड़ना शुरु कर देते हैं जिससे एक साफ सुथरे प्लेन से नोट में सलवट पडनी शुरु हो हाती है… वो फिर उसी नोट को हवा में लहरा कर पूछते हैं कि अब कौन लेगा … फिर से सभी लोगों में अपने हाथ ऊपर कर लिए| फिर स्पीकर बोलते हैं अच्छा एक मिनट और फिर उस नोट को जमीन पर गिरा कर उसे पैर से दबाने लगते हैं और फिर हाथ में लेकर हवा में लहराते हैं कि अब बताईए नोट कौन लेगा … “क्या अब भी इस नोट को कोई लेना पसंद करेगा?”

देखते ही देखे एक बार फिर से सभी लोगों ने अपने हाथ ऊपर उठा लिए| उस समय स्पीकर कहते हैं कि आपको सबक मिला … सब हैरान की इसमे क्या सबक था … तो वो बताते है कि हमारी वेल्यू इस सौ रुपये की नोट की तरह है… जैसे जिंदगी में अपस डाउन आते हैं … हम गंदे भी हो जाते है जैसा नोट हुआ पर उसकी वेल्यू तो कम नही हुई ना … जितने हाथ पहले खडे थे उतने ही बाद में खडे हुए

कुछ लोग अपनी हार से डर कर अपने आप को बहुत छोटा महसूस करने लगते है उन्हें अपनी ताकत को पहचानना चाहिए. यही सीख मिलती है कि हमारे साथ किसी भी तरह की परिस्थिति क्यों ना आ जाये| हमें अपनी कीमत, अपनी लग्न और मेहनत पर विश्वास होना चाहिए|

तो उदास होकर बैठने की बजाय हंसना मुस्कुराना चाहिए जैसे  जैकी चैंग की मूवी के अंत में  में गलतियां दिखाते हैंं और सभी एंंजावय करते हैं बिल्कुल वैसे ही

Dear Parents Your Kind Attention Please

 

जो हो गया सो हो गया / जो खो गया सो खो गया/ जो खोट थी वो गल गई जो शेष है वो स्वर्ण है…

, prerak laghu katha
कद्र करना , वैल्यू करना सीखें , अपनी वैल्यू करना सीखिए,
Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe…

प्रेरक लघु कहानी – अपने आपको कम नही आंकों के बारे में आपके क्या विचार हैं … ???

December 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Dear Parents Your Kind Attention Please

 Art of Public Speaking in Hindi

Dear Parents Your Kind Attention Please- परीक्षा की तैयारी के दौरान माता पिता यानि पेरेंटस यानि अविभावक ध्यान दें कि बच्चों के लिए परीक्षा के कठिन दिन से बच्चों को आप ही उबार सकते हैं.

Dear Parents Your Kind Attention Please

थोडी देर पहले मैं अपनी जानकार के घर से खराब मूड वापिस आई वजह है कि उसके दोनो बच्चों के एक 4 और दूसरा 7 क्लास में है… पेपर यानि एग्जाम शुरु हो गए हैं और घर पर जेल जैसा माहौल है… टीवी बंद … नेट बंद बच्चों को कमरे में बंद न कही आना जाना बस पढाई पढाई और पढाई मम्मी पापा चाह्ते हैं कि बच्चे फर्स्ट आएं … बहुत अच्छी बात है उम्मीदे रखते ही हैं पर जब बच्चों से बेस्ट ऑफ लक कहने के लिएगई तो दोनो बहुत तनाव में नजर आए … बेटी ने बोला कि कुछ याद ही नही हो रहा ऐसा लग रहा है कि दिमाग एकदम ब्लैंक है … मम्मी ने और ज्यादा सख्ती कर दी …

परीक्षा की तैयारी – कृपया ध्यान दें – परीक्षा के कठिन दिन. परीक्षा और विद्यार्थी, बच्चों और पालकों , परीक्षा और पालक, परीक्षा के दिनों में बच्चे से कैसे पेश आएं, माता पिता, माता पिता कृपया ध्यान दें, परीक्षा के दिन , परीक्षा का पहला दिन, परीक्षा का भय , परीक्षा के कठिन दिन , परीक्षा एक मुसीबत , एग्जाम फोबिया ,एग्जाम फियर , एग्जाम रिजल्ट

 

   DC कोटा ,  श्री रवि कुमार सुरपुर का पत्र पेरेंटस के नाम 

पांच पेज का लैटर DC कोटा राजस्थान के हैं श्री रवि कुमार सुरपुर उन्होने लिखा कोटा जंहा ज्यादातर बच्चे कोचिंग के लिए जाते हैं और प्रेशर की वजह से कुछ बच्चों ने sucide कर लिया था…उन्होने क्या सलाह दी ..

उन्होने लिखा था कि वो चाइल्ड मैनेजमेंट का एक्सपर्ट नहीं हैं, लेकिन अपने अनुभव के आधार पर यह सब लिख रहें हैं ‘बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए डराने धमकाने या फिर अपेक्षाओं का बोझ लादने की जगह आपके सांत्वना के बोल जरूरी हैं। नतीजों को भूलकर बेहतर करने के लिए प्रेरित करना, मासूम कीमती जानें बचा सकता है।’ माता पिता को बच्चों की तरह अपरिपक्वता नही  दिखानी चाहिए ‘महज परीक्षा पास कर लेना ही सबकुछ नहीं होता। अपनी अपेक्षाओं और सपनों को जबरन अपने बच्चों पर नहीं थोपें, बल्कि बच्चे जो करना चाहते हैं, जिसे करने के काबिल हैं उन्हें वही करने दें। उनकी क्षमता के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।’  इंजीनियरिंग और मेडिकल को अपना करियर बनाने के अलावा अन्य विकल्पों की ओर भी ध्यान देना चाहिए और सबसे आखिर में प्र्रेंटस को मैसेज दिया कि, ‘दुनिया के सबसे बेहतर पैरंट्स आप बनें।’

समय का महत्व – एक छोटी सी कहानी

ये आप नेट पर भी सर्च कर सकते हैं वाकई एग्जाम हौव्वा नही है इसलिए गुस्सा, मार पिटाई ठीक नही … पेरेंटस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.

मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगी …

इस दुनिया में कुछ अच्छा रहने दो बच्चों को बस बच्चा रहने दो …

जरुर सोचिऎ और अपने बच्चों को ढेर सारा ढेर सारा प्यार दीजिए …

Subscribe to my channel for more videos:

https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 119
  • 120
  • 121
  • 122
  • 123
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved