Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

November 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एनडीटीवी इंडिया – एक दिन के लिए ऑफ-एयर होगा न्यूज चैनल

एनडीटीवी इंडिया - एक दिन के लिए ऑफ-एयर होगा न्यूज चैनल

एनडीटीवी इंडिया – एक दिन के लिए ऑफ-एयर होगा न्यूज चैनल – पठानकोट हमले की कवरेज़ के दौरान  संवेदनशील सूचनाएं प्रसारित करने की वजह से  भारत सरकार ने टीवी चैनल एनडीटीवी इंडिया को  एक दिन के लिए ऑफ-एयर करने का आदेश दिया है . सुनने में आया है कि 9 नवम्बर को चैनल एक दिन के लिए बंद रहेगा.

एनडीटीवी इंडिया – एक दिन के लिए ऑफ-एयर होगा न्यूज चैनल

कल ज़ी न्यूज पर एक न्यूज देखी और विश्वास नही हुआ … खबर को पुख्ता करने के लिए नेट पर भी सर्च किया और बीबीसी पर न्यूज मिल गई … खबर ये है कि भारत सरकार ने टीवी चैनल एनडीटीवी इंडिया को आदेश दिया है जिसके तहत चैनल को एक दिन के लिए ऑफ-एयर करने को कहा गया है.

कारण बताया गया है कि पठानकोट हमलों के दौरान टीवी चैनलों की कवरेज़ को लेकर एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन हुआ था.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस पैनल ने ही एनडीटीवी इंडिया के कवरेज़ पर आपत्ति जताते हुए इसे एक दिन के लिए ऑफ एयर करने की सिफारिश की.

पैनल के अनुसार एनडीटीवी इंडिया ने पठानकोट हमले की कवरेज़ के दौरान सामरिक रूप से संवेदनशील सूचनाएं प्रसारित की जबकि एनडीटीवी ने एक बयान मे कहा है कि उनका कवरेज बिल्कुल संतुलित था और इस तरह से उन्हें निशाना बनाया जाना सही नहीं है.

कंपनी के अनुसार अधिकतर अखबारों और चैनलों ने पठानकोट हमलों की एक जैसी कवरेज की थी.

एनडीटीवी इंडिया - एक दिन के लिए ऑफ-एयर होगा न्यूज चैनल
वैसे एनडीटीवी 90% लोगो का पंसदीदा न्यूज चैनल है क्योकि इसमे अन्य चैनलों की तुलना में खबरे संतुलित दिखाई जाती है फिर ऐसी क्या खबर दिखाई गई होगी … समझ से बाहर है … इसीलिए विश्वास सा नही हो रहा … सुनने में आया है कि 9 नवम्बर को ये चैनल पूरे एक दिन के लिए बंद रहेगा … किसी दूसरे चैनल का नाम होता तो समझ में आता पर इस चैनल के लिए वाकई विश्वास नही हो रहा …

एनडीटीवी इंडिया - एक दिन के लिए ऑफ-एयर होगा न्यूज चैनल

वैसे इस खबर पर आपके क्या विचार हैं ??? मेरे विचार सारे कारण सामने आने चाहिए ताकि अगर बात में सच्चाई है तो भविष्य में अन्य चैनल भी सतर्क हो जाएं

November 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर – पूर्व सैनिक आत्महत्या मामला

वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर

वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर – पूर्व सैनिक आत्महत्या मामला – बहुत ज्यादा राजनीति हो रही है. जहां एक ओर नेता राजनीति कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर टीवी चैनल भी दूसरी खबर आने तक सक्रिय है … कोई दूसरी खबर आएगी फिर ये मामला ठंडा पड जाएगा .. काश किसी नतीजे तक पहुंच सकें …

 वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर

वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर

वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर – पूर्व सैनिक आत्महत्या मामला

जहां राहुल गांधी को भी तीसरी  बार फिर गिरफ्तार कर लिया वहीं खुदकुशी मामले में जब सरकार ने बैंक पर ही आरोप जड दिया तो बैंक ने अपनी सफाई दी और अपने उपर लगे आरोपो पर खारिज किया..

आरोपों को किया खारिज

भारतीय स्टेट बैंक की भिवानी में घंटाघर ब्रांच के चीफ मैनेजर राम सिंह ने मीडिया में सामने आ रहे सरकार के इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. सिंह ने बताया कि पेंशन का भुगतान बैंक पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) के हिसाब से करता है. ये PPO रिटायर्ड कर्मचारियों के पूर्व नियोक्ता की ओर से ही बैंक को मिलते हैं.

‘बैंक की कोई गलती नहीं’
सिंह ने कहा, “इसमें बैंक का कोई दोष नहीं है. बैंक ऐसे मामलों में गलती नहीं कर सकता. हमारे बैंक ने भुगतान PPO के हिसाब से ही किया. ये संबंधित विभाग ही है जिसने PPO जारी किया.”

पूर्व सैनिक की आत्महत्या – वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर – Monica Gupta

पूर्व सैनिक की आत्महत्या – वन रैंक वन पेंशन के मामले में -अचानक पूरे देश को सकते में डाल दिया और उससे भी ज्यादा हैरत तब हुई जब न सिर्फ केजरीवाल, मनीष, राहुल read more at monicagupta.info

 

November 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बिजली की बचत कैसे करे – बिजली बचाओ उन्नति लाओ

बिजली की बचत कैसे करे

बिजली की बचत कैसे करे- बिजली बचाओ उन्नति लाओ – हम सभी यही सोचते हैं कि बिजली की बचत कैसे की जाए क्योकि बिजली बचाएगें तो देश की तरक्की भी होगी … मेरे विचार से अगर हम बिजली न होने के यानि बिजली कट की महत्ता या उपयोगिता  बताएगें तो शायद ज्यादा असर पडेगा और हम बिजली बचा पाएगें  उन्नति ला पाएगें

बिजली की बचत कैसे करे – बिजली बचाओ उन्नति लाओ

कुछ भी जानने से पूर्व हमें ये जानना होगा कि बिजली जाने का सुख क्या क्या है ..

थोडी देर पहले मेरी सहेली का फोन आया बोली लाईट नही है कट लगा है पता नही कब तक आएगी … तो मैने कहा कोई बात नही दुखी किसलिए हो रही हो … वैसे बिजली जाने के तो बहुत सुख है … सच में … सबसे पहले तो बिजली कम रहेगी तो बिल भी कम आएगा नही तो कितना बिल आता है … यानि पैसे की बचत और उन पैसे से हम शापिंग कर सकते है …

बिजली की बचत कैसे करे

बिजली की बचत कैसे करे

घर पर बडे बूढे बिजली न होने पर हाथ का पखां करेगें तो कन्धों के जोडो की अकडन खुल जाएगी.

घरो मे चोरी कम होगी कैसे ? अरे भई, बिजली ना होने की वजह से नींद ही नही आएगी जब सोएगें नही तो चोर आएगा कैसे..

बिजली ना रहने से सास बहू के आपसी झगडे कम होगें नही झगडे तो होंगे पर दूसरी टाईप के होगें दोनो बजाय एक दूसरे को कोसने के बिजली विभाग को कोसेगीं हैं इससे मन की भडास भी निकल जाएगी और मन को अभूतपूर्व शांति भी मिलेगी.

कई बार जब घर मे झगडा होता है जोर से रेडियो चला दिया जाता है जिससे आवाज बाहर नही जाती पर जब लाईट नही होगी तो शांति से काम चलाना पडेगा …

बिजली न होने से दोस्ती भी होती है लाईट नही होगी तो हम अपने पडोस में पूछेगे आवाज देकर कि लाईट है क्या

अब बिजली ना होने पर आप घर से बाहर निकलेगे अडोस पडोस मे पूछेगे लाईट के बारे में. फिर धीरे धीरे  जान पहचान होगी  और दोस्ती हो जाएगी.

बिजली न होने की वजह से आप श्रृंगार  और वीर रस के  कवि या लेखक बन सकते हैं. ऐसे ऐसे लेख दिल से निकलेगें आपकी कलम से कि बस पूछिए ही मत.और तो और आप जोशीले भी बन सकते है बिजली घर मे ताला लगाना, तोड फोड , जलूस की अगवाई में महारथ हासिल हो सकती है.

बातें तो और भी है ….और देखिए हमारे यहां भी लाईट नही है तभी तो मैं आपसे बात कर रही हूं लाईट होती तो मैं भी इस समय चैट , कमेंट लाईक ही कर रही होती … ओह लाईट आ गई अब मैं चलती हूं…..

क्योकि लाईट न होने की वजह से बहुत सारा काम पैंडिग पडा है वैसे आपकी नजर में कोई और फायदा हो तो जरुर बताईएगा … तब तक अपना ख्याल रखिए  पोज़िटिव सोचिए खुश रहिए …

अगर बिजली का महत्व है तो उसके न रहने का और भी ज्यादा महत्व है… बिजली की बचत करिए और खुश रहिए

आपको मेरी बात कैसी लगी … ??? जरुर बताईएगा !!!

November 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पूर्व सैनिक की आत्महत्या – वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर

पूर्व सैनिक की आत्महत्या

पूर्व सैनिक की आत्महत्या –  वन रैंक वन पेंशन के मामले में –  अचानक पूरे देश को सकते में डाल दिया और उससे भी ज्यादा हैरत तब हुई जब न सिर्फ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राहुल गांधी को पीडित परिवार से अस्पताल में मिलने दिया गया बल्कि हिरासत में भी ले लिया गया … बेहद शर्मनाक … मुख्य मंत्री को इस तरह से हिरासत में लेना … बेहद शर्मनाक … ना जाने हमारा देश किस दिशा में जा रहा है …

पूर्व सैनिक की आत्महत्या – वन रैंक वन पेंशन ताजा खबर

देखते ही देखते अचानक खबरों का रुख बदल गया… वन रैंक वन पैंशन ना मिलने के सिलसिले में एक सैनिक ने जब आत्महत्या कर ली और मनीष सिसोदिया और राहुल गांधी पीडित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे तो दोनो को ही अरेस्ट कर लिया अब वो पुलिस स्टेशन मे हैं … बडी अजीब सी बात है …

एक दीया सैनिको के नाम

बात दो दिन पहले की ही है कि जब दीपावली पर हम एक दीया सैनिको के नाम किया था और आज हालात कैसे हो गए कि एक सैनिक वन रैंक वन पैंशन लागू न होने की दशा में वो खुदकुशी कर लेते हैं और उनके परिवार के सदस्यों को बंदी बना लिया जाता है और नेताओ को परिवार से मिलने नही दिया जाता और जो मिलने जाता है उन्हें भी बंदी बना लिया जाता है चाहे मनीष सिसोदिया हो या राहुल गांधी … बेहद दुखद … शर्मनाक … ..

cartoon-by-monica-gupta

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ -आपका समय शुरु होता है अब – Monica Gupta

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ -आपका समय शुरु होता है अब. टीवी न्यूज के बेहद चर्चित एंकर और टाइम्स नाउ के संपादक अर्नब गोस्वामी ने इस्तीफा दिया अरनब read more at monicagupta.info

 

तेज खबरे – गरमा गरम खबर – Monica Gupta

तेज खबरे – गरमा गरम खबर तेज खबरे – गरमा गरम खबर Short term memory loss. खबरों का संसार जितनी तेजी से बदल रहा है हैरानी होती है  अभी एक मिनट पहले जो खबर सुर्खियों में होती है वही पल भर  में गायब भी हो जाती है और फिर सामने होती है एक और सनसनी खबर.. … read more at monicagupta.info

 

November 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कामयाब होने के तरीके – जिंदगी में कामयाब होने का एक सीक्रेट

कामयाब होने के तरीके

कामयाब होने के तरीके – जिंदगी में कामयाब होने का एक सीक्रेट – सफलता के उपाय – कैसे मिलेगी सफलता . हम सभी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं और उसके लिए अलग अलग रास्ते खोजते हैं…

कामयाब होने के तरीके – जिंदगी में कामयाब होने का एक सीक्रेट

सफलता के उपाय – कैसे मिलेगी सफलता…. मैं भी पहले बडा परेशान रहती थी कुछ करना चाह्ती थी तो  फिर मुझे किसी ने बताया कि हर रोज अपना भविष्यफल या बोले तारे देखा या कोई भी ऐसा प्रोग्राम जिसमें पंडित जी बताए कि हम को आज क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए क्या और कौन सा रंग पहनना चाहिए और उस के कहे अनुसार चलो फर्क पडेगा कामयाबी मिलेगी… मैने देखना शुरु किया.

मैने उसका अनुसरण भी करना शुरु किया पर नतीजा शून्य ….

 

फिर एक दिन मैने पान मसाले का विज्ञापन देखा कि कामयाब लोगो की पसंद है पान मसाला … कि उसके दाने दाने में दम है कामयाबी की पहचान है…. पहचान तो अलबत्ता नही मिली दांतो के डाक्टर जरुर कामयाब हो गया क्योकि मुझसे भारी फीस जो वसूली …
मैं फिर परेशान रहने लगी किसी ने बताया कि नेट पर देवी देवताओं की फोटोशेयर करो तो कामयाबी आ जाएगी मैने कम से कम 50 फोटो शेयर की पर … नतीजा … क्योकि उसमे लिखा होता था … इंतजार की बहुत इंतजार की पर कामयाबी नही आई …
फिर मैं बडा परेशान रहती थी किसी ने सुझाया कि स्कीम के कूपन खरीदो तो कामयाबी जरुर मिलेगी… कार भी आ सकती है … हालाकि मेरे पास कार खडी करने तक को जगह नही पर सोचा जब भगवान कार देगा तो कार खडी करने की जगह भी बनवा ही देगा पर पर पर … मेरे बजाय दुकानदार को कामयाबी मिली क्योकि मेरी वजह से उसकी खरीद दुगुनी जो हो गई थी …

आज कल तो पल भर में सफल हो सकते हैं कि टविटर आदि पर कुछ भी अंट शंट , गलत सलत लिखो किसी नेता को लेकर उसकी खूब बुराईयां करो … खैर ये जरा मुश्किल सा काम था और मैं ठहरी कमजोर दिल इसलिए ये आईडिया तो ड्राप ही कर दिया …

क्या करना चाहिए फिर

मैं अब भी परेशान हूं क्या करुं सोच रही हूं वैसे किसी ने सुझाया है  कि लोगो की बातो मे न आओ जो अपने दिल को अच्छा लगे वो काम करो और पूरी डेडीकेशन के साथ करो जुट जाओ बहरे बन जाओ … अगर लोग टोके … ताना दे व्यंग्य करे .. तुम से न हो पाएगा … बस लगातार… खुद पर विश्वास रखो…  पोजीटिव रहो जुटे रहो … सफलता जरुर मिलेगी कामयाबी मिल जाएगी …
अगर मोबाईल का भी कुछ समय तक त्याग करना पडे तो कर दो . अगर कोई आपको डिसकरेज करे .. तो उस तरफ ध्यान ही मत दो …

वैसे मैने भी कहा पढा

आखें भी खोलनी पडती हैं रोशनी के लिए

सिर्फ सूरज निकलने से अंधेरा नही जाता

वैसे आपने क्या किया कामयाब होने केलिए … जरुर बताईगा

कामयाब होने के तरीके

कामयाब होने के तरीके

असफलता एक चुनौती – Monica Gupta

“मंजिल मिले ना मिले, ये तो मुकदर की बात है हम कोशिश भी ना करे ये तो गलत बात है..”

 असफलता एक चुनौती है. सहजता और मजबूत इरादों से हमें इस चुनौती का डट कर मुकाबला करना चाहिए . पहले परीक्षा और अब नतीजों का महीना आया. बहुत छात्र पास हुए बहुत अच्छे अंक से पास हुए तो वही बहुत छात्र फेल भी हुए. सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जहां सफलता हमें बहुत कुछ सीखा जाती हैं वही असफलता भी हमे उससे भी कही ज्यादा सीखा कर जाती है बशर्ते हम दिल छोटा न करे और अपनी सोच नकारात्मक न रखें. एकाग्रता बढाए और सबसे ज्यादा जरुरी समय के मह्त्व को समझना है. कार्य करते रहें और जी जान से करते रहें. हाल ही मैं मैने अपनी बात आप तक रखने के लिए नेट पर बहुत सर्च किया और ऐसी ऐसी बाते पता चली जो आपका मनोबल बढाएगी आप खुद भी मान जाएगें कि फिर हम क्यो नही … कम भी किसी से कम नही read more at monicagupta.info

 

 

 

November 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ -आपका समय शुरु होता है अब

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ -आपका समय शुरु होता है अब … टीवी न्यूज के बेहद चर्चित एंकर और टाइम्स नाउ के संपादक अर्नब अरनब / गोस्वामी ने इस्तीफा  दिया… इस्तीफा देते ही राजनीति भी शुरु हो गई कि किस कारण से इस्तीफा दिया होगा ..

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ -आपका समय शुरु होता है अब

थोडी देर पहले वॉक पर एक जानकार मिले और चुप चुप से थे … मेरे पूछ्ने पर कि क्या हुआ बोले कि अब खाना कैसे खाउंगा … मैने पूछा कि अरे ,,, क्या हुआ कोई पेट दर्द की प्रोब्लम ??? डाक्टर को दिखाईए ना वैसे भी दीवाली गई है गडबड तो खाया ही जाता है

इस पर वो बोले अरे नही असल में अर्नब गोस्वामी ने इस्तीफा दे दिया है (टीवी न्यूज के बेहद चर्चित एंकर और टाइम्स नाउ के संपादक) । अरे वही जो अपने खास आक्रामक अंदाज में डिबेट किया करता और चिल्ला चिल्ला कर बोलता बस उसी समय वो खाना खाया करते थे अब क्या करेंगें …

मैने कहा कि कोई बात नही सुना है वो जल्द ही कोई और चैनल शुरू कर सकते हैं मुंह लटका कर वो आगे जाते जाते बोले सुना तो है पर अब क्या होगा …

वैसे जितना मैं समझ पाई हूं लोग जितनी अर्नब गोस्वामी की बुराई करते हैं उतना ही देखना भी बहुत पसंद करते हैं … वैसे जाते जाते अर्णव गोस्वामी ने साफ तौर पर कहा है कि वह टीवी समाचार की दुनिया को छोड़ने वाले नहीं हैं और ये भी बार बार कहा कि ‘अभी तो खेल शुरू हुआ है’ देखते है …

न्यूज़ चैनल और मुद्दे पर अलग अलग प्रतिक्रियाए हैं लोगों की

कुछ लोगो का ये भी विचार था कि चलो कुछ समय के लिए ही सही ध्वनि प्रदूषण तो कम हुआ ..और कुछ का मानना है कि अर्नव बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट है वो वही कुछ लोग राजनीति करने में जुट गए है कि आखिर इसमे भी राजनीति है … सागरिका धोष …. या अन्य क्यास  खैर जो भी हो आगे का खेल देखना वाकई रोचक रहेगा …

अर्नब गोस्वामी ने छोडा टाइम्स नाउ

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात – Monica Gupta

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात बात का बतंगड़ बनाते खबरिया चैनल और मेरे मन की बात एक सामारोह में  जानकार की बिटिया अपनी मम्मी से बहुत बुरी तरह बत्तमीजी  से बात कर रही थी और उसकी मम्मी चेहरे पर स्माईल लिए यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि सब नार्मल है … … read more at monicagupta.info

 

शुभकामनाएं अर्नव

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 130
  • 131
  • 132
  • 133
  • 134
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved