Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

October 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

करवा चौथ की कहानी

करवा चौथ की कहानी

करवा चौथ की कहानी – बहुत ध्यान से सुनी जाती है. इस  दिन महिलाऐं अपने पति की लम्‍बी उम्र की कामना  करती हैं और दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं, खूब सज सवर कर करवा चौथ से सम्‍बंधित कथा-कहानियाँ सुनती और सुनाती हैं रात में चंद्र उदय होने पर उसकी पूजा-अर्चना कर पति के हाथों से पानी का घूंट पीकर  व्रत खोलती हैं.

करवा चौथ की कहानी –  व्रत की कहानी

करवा चौथ अलग अलग कहानियां हैं जोकि बहुत ध्यान से सुनी जाती है इसकी अलग अलग कहानियां प्रचलित हैं. . एक कहानी कुछ ऐसे है…

एक बार अर्जुन नीलगिरि पर तपस्या करने गए। द्रौपदी ने सोचा कि यहाँ हर समय अनेक प्रकार की विघ्न-बाधाएं आती रहती हैं। उनके शमन के लिए अर्जुन तो यहाँ हैं नहीं, अत: कोई उपाय करना चाहिए। यह सोचकर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का ध्यान किया।

भगवान वहाँ उपस्थित हुए तो द्रौपदी ने अपने कष्टों के निवारण हेतु कोई उपाय बताने को कहा। इस पर श्रीकृष्ण बोले- ‘एक बार पार्वती जी ने भी शिव जी से यही प्रश्न किया था तो उन्होंने कहा था कि करवाचौथ का व्रत गृहस्थी में आने वाली छोटी- मोटी विघ्न-बाधाओं को दूर करने वाला है। यह पित्त प्रकोप को भी दूर करता है। फिर श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को एक कथा सुनाई-

प्राचीनकाल में एक धर्मपरायण ब्राह्मण के सात पुत्र तथा एक पुत्री थी। बड़ी होने पर पुत्री का विवाह कर दिया गया। कार्तिक की चतुर्थी को कन्या ने करवा चौथ का व्रत रखा। सात भाइयों की लाड़ली बहन को चंद्रोदय से पहले ही भूख सताने लगी। उसका फूल सा चेहरा मुरझा गया। भाइयों के लिए बहन की यह वेदना असहनीय थी। अत: वे कुछ उपाय सोचने लगे।

उन्होंने बहन से चंद्रोदय से पहले ही भोजन करने को कहा, पर बहन न मानी। तब भाइयों ने स्नेहवश पीपल के वृक्ष की आड़ में प्रकाश करके कहा- देखो ! चंद्रोदय हो गया। उठो, अर्ध्य देकर भोजन करो।’ बहन उठी और चंद्रमा को अर्ध्य देकर भोजन कर लिया। भोजन करते ही उसका पति मर गया। वह रोने चिल्लाने लगी। दैवयोग से इन्द्राणी देवदासियों के साथ वहाँ से जा रही थीं। रोने की आवाज़ सुन वे वहाँ गईं और उससे रोने का कारण पूछा।

ब्राह्मण कन्या ने सब हाल कह सुनाया। तब इन्द्राणी ने कहा- ‘तुमने करवा चौथ के व्रत में चंद्रोदय से पूर्व ही अन्न-जल ग्रहण कर लिया, इसी से तुम्हारे पति की मृत्यु हुई है। अब यदि तुम मृत पति की सेवा करती हुई बारह महीनों तक प्रत्येक चौथ को यथाविधि व्रत करो, फिर करवा चौथ को विधिवत गौरी, शिव, गणेश, कार्तिकेय सहित चंद्रमा का पूजन करो और चंद्र उदय  के बाद अर्ध्य देकर अन्न-जल ग्रहण करो तो तुम्हारे पति अवश्य जीवित हो उठेंगे।’

ब्राह्मण कन्या ने अगले वर्ष 12 माह की चौथ सहित विधिपूर्वक करवा चौथ का व्रत किया। व्रत के प्रभाव से उनका मृत पति जीवित हो गया। इस प्रकार यह कथा कहकर श्रीकृष्ण द्रौपदी से बोले- ‘यदि तुम भी श्रद्धा एवं विधिपूर्वक इस व्रत को करो तो तुम्हारे सारे दुख दूर हो जाएंगे और सुख-सौभाग्य, धन-धान्य में वृद्धि होगी।’ फिर द्रौपदी ने श्रीकृष्ण के कथनानुसार करवा चौथ का व्रत रखा। उस व्रत के प्रभाव से महाभारत के युद्ध में कौरवों की हार तथा पाण्डवों की जीत हुई

करवा चौथ की एक कहानी कुछ ऐसे है .. पुराणों के अनुसार करवा नाम की एक पतिव्रता धोबिन अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित गांव में रहती थी। उसका पति बूढ़ा और निर्बल था। एक दिन जब वह नदी के किनारे कपड़े धो रहा था तभी अचानक एक मगरमच्छ वहां आया, और धोबी के पैर अपने दांतों में दबाकर यमलोक की ओर ले जाने लगा। वृद्ध पति यह देख घबराया और जब उससे कुछ कहते नहीं बना तो वह करवा..! करवा..! कहकर अपनी पत्नी को पुकारने लगा।

पति की पुकार सुनकर धोबिन करवा वहां पहुंची, तो मगरमच्छ उसके पति को यमलोक पहुंचाने ही वाला था। तब करवा ने मगर को कच्चे धागे से बांध दिया और मगरमच्छ को लेकर यमराज के द्वार पहुंची।

उसने यमराज से अपने पति की रक्षा करने की गुहार लगाई और बोली- हे भगवन्! मगरमच्छ ने मेरे पति के पैर पकड़ लिए है। आप मगरमच्छ को इस अपराध के दंड-स्वरूप नरक भेज दें।

करवा की पुकार सुन यमराज ने कहा- अभी मगर की आयु शेष है, मैं उसे अभी यमलोक नहीं भेज सकता। इस पर करवा ने कहा- अगर आपने मेरे पति को बचाने में मेरी सहायता नहीं कि तो मैं आपको श्राप दूंगी और नष्ट कर दूंगी।

करवा का साहस देख यमराज भी डर गए और मगर को यमपुरी भेज दिया। साथ ही करवा के पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया।

तब से कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत का प्रचलन में आया। जिसे इस आधुनिक युग में भी महिलाएं अपने पूरी भक्ति भाव के साथ करती है और भगवान से अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

12 अक्तूबर शनिवार अहोई अष्टमी है

हिन्दू मुस्लिम एकता पर कबूतर ने दी सीख – एक प्रेरक कहानी – Monica Gupta

हिन्दू मुस्लिम एकता पर कबूतर ने दी सीख – एक प्रेरक कहानी – पशु और पक्षी हमारे मित्र हैं और पशु पक्षियों का हमारे जीवन में महत्व Hindu Muslim ekta kabootar read more at monicagupta.info

 

https://monicagupta.info/articles/%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE/

8 अक्तूबर 2017 sunday को करवा चौथ है और 12 अक्तूबर शनिवार अहोई अष्टमी है…

October 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

दैनिक जीवन में सफाई का महत्व

दैनिक जीवन में सफाई का महत्व

दैनिक जीवन में सफाई का महत्व समझते हुए हमें सफाई को अपनाना चाहिए ताकि स्वच्छता के साथ साथ हमारी सेहत भी सही रहे. एक कदम स्वच्छता की ओर….समझे स्वच्छता का महत्व

दैनिक जीवन में सफाई का महत्व

दैनिक जीवन में सफाई का महत्व समझना चाहिए और न सिर्फ घर बल्कि सडक पर भी कूडा कचरा नही फेंकना चाहिए और फेंकें उसे स्वच्छता का मह्त्व समझाना चाहिए …

बात बहुत छोटी है पर बहुत काम की है अगर मानो तो अन्यथा …

सफाई अभियान पर नारे

 

cartoon-monica-gupta

दैनिक जीवन में सफाई का महत्व

October 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अंधविश्वास की कहानी – उपवास से होगा मुनाफा

अंधविश्वास की कहानी

अंधविश्वास की कहानी भले ही रोचक लगे, मनोरंजक लगे सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरे पर समाज के माथे पर बहुत बडा धब्बा है. इंटरनेट के जमाने में भी हम अन जाने किस  दुनिया मे जी रहे हैं … फेसबुक पर एक पोस्ट पढ रही थी कि अगर इस पोस्ट को शेयर करोगें तो कृपा बरसेगी उसे देखते देखते अचानक मुझे एक खबर की याद आ गई जो कल ही पढी थी.

   अंधविश्वास की कहानी – 13 साल की लडकी और 68 दिन का उपवास

क्या वाकई उपवास रखने से मुनाफा होना शुरु हो जाता है ?? कैसे संत होते हैं और कैसे माता पिता … ???

अंधविश्वास की कहानी है हैदराबाद से जब एक संत के कहने पर एक 13 साल की लडकी 68 दिन के उपवास पर इसलिए बैठी ताकि उसके पिता का बिजनेस सफल हो… बिजनेस सफल रहा या नही ये तो पता नही पर लडकी सदा के लिए दुनिया से चली गई…

सिकंदराबाद में 8वीं क्लास में  पढने वाली आराधना की उपवास तोडऩे के कुछ समय बाद मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक चेन्नई के एक संत ने आराधना के पेरेंट्स को सलाह दी थी कि अगर उनकी बेटी 4 महीने उपवास कर ले तो उनके बिजनेस में फायदा होगा.

लेकिन लंबा उपवास तोडऩे के बाद आराधना बेहोश होकर नीचे गिर गई थी और कोमा में चली गई. उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…

किसका कुसूर है .. संत का या माता पिता का या पैसे के लालच का या फिर हमारे अंधविश्वास का… क्या सबक लेंगें हम या ऐसे हादसे होते ही रहेंगें…

अंधविश्वास या आस्था

अंधविश्वास या आस्था थोडी देर पहले मैं अपनी सहेली मणि से बात कर रही थी कि अचानक उसकी हथेली मे खारिश होने लगी. वो परेशान हो गई और मैं  read more at monicagupta.info

 

अंधविश्वास की कहानी

क्या ऐसी धटना से हम सबक लेंगें या ऐसी धटनाए अंधविश्वास की कहानियों के रुप में समाज में चलती रहेंगीं …

October 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत अभियान – गांव टीटू खेडा

स्वच्छ भारत अभियान - गांव टीटू खेडा

 

स्वच्छ भारत अभियान – गांव टीटू खेडा  की  सफलता की कहानी शानदार और सबसे अलग है.स्वच्छता अभियान के मामले में यह गांव आगे रहा. Swachh Bharat Abhiyan – Village Titu Khera की देखिए कहानी…

स्वच्छ भारत अभियान – गांव टीटू खेडा में गांव वालों की भूमिका

स्वच्छ भारत अभियान – गांव टीटू खेडा  की कहानी देखिए . गांव टीटू खेडा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत   एक मिसाल बना. स्वच्छता अभियान में गांव वालों की भूमिका सराहनीय रही क्योकि सभी ने मिलकर कार्य किया जिससे स्वच्छता आई.

स्वच्छ भारत अभियान जोर शोर से चल रहा है. गांव वालो को जब सरकार और प्रशासन द्वारा स्वच्छता का मह्त्व समझाया गया और सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के चलते  टीटू खेडा गांव एक मिसाल बन गया .

गांव टीटू खेडा की सफलता की कहानी सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत देखिए

पहले गांव की महिलाएं, बच्चे, बडे और बुजुर्ग कैसे खुल्ले में शौच जाते थे और जब स्वच्छता अभियान चला और पूरे गांव ने ना सिर्फ इसका मह्त्व समझा बल्कि एकजुट होकर स्वच्छता पर काम किया तो बन गई कामयाबी की कहानी…

बात है 2007-08 की .  हरियाणा के जिला सिरसा में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के चलते जब प्रशासन और सरकार की ओर से स्वच्छता का महत्व समझाया गया तब गांव वालों में इतना जोश आ गया कि पूरा गांव ही एक परिवार बन गया और स्वच्छता को दिल से अपना लिया. गली गली में जय स्वच्छता के नारे   गूंजने लगे..

https://youtu.be/mnQ6hyA6WA8

इस Campaign का नेतृत्व किया  Dr. Yudhbir Singh, Additional Deputy Commissioner & Project Director, DRDA, Sirsa ने उन्होनें  NGO, “Jai Swachhta Samiti” के साथ मिलकर मात्र 90 दिन सिरसा के 333  गांवों को खुल्ले मे शौच मुक्त बना दिया.

This achievement of making all the 333 villages of District Sirsa, Open Defecation Free (ODF)in less than 90 days.

इतना ही नही बल्कि इस बात का जिक्र लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड edition 2009. में भी है. It was also published in the “Limca Book of Records” edition 2009.

October 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत अभियान – गांव वैदवाला – सफलता की कहानी

स्वच्छ भारत अभियान - गांव टीटू खेडा

स्वच्छ भारत अभियान – गांव वैदवाला की सफलता की कहानी  भी सबसे अलग है. स्वच्छ भारत अभियान – गांव वैदवाला स्वच्छता अभियान के मामले में आगे रहा.

स्वच्छ भारत अभियान – गांव वैदवाला में गांव वालों की भूमिका

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत  गांव वैदवाला एक मिसाल बना. स्वच्छता अभियान में गांव वालों की भूमिका सराहनीय रही क्योकि सभी ने मिलकर कार्य किया जिससे स्वच्छता आई. Swachh Bharat Abhiyan – Village Vaidwala – A Success Story

स्वच्छ भारत अभियान जोर शोर से चल रहा है. सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के चलते  गांव एक मिसाल बन गया – गांव वैदवाला की सफलता की कहानी सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत देखिए पहले गांव की महिलाएं, बच्चे, बडे और बुजुर्ग कैसे खुल्ले में शौच जाते थे और जब स्वच्छता अभियान चला और पूरे गांव ने ना सिर्फ इसका मह्त्व समझा बल्कि एकजुट होकर स्वच्छता पर काम किया तो बन गई कामयाबी की कहानी…

बात है 2007-08 की .  हरियाणा के जिला सिरसा में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के चलते गांव वालों में इतना जोश आ गया कि पूरा गांव ही एक परिवार बन गया और स्वच्छता को दिल से अपना लिया. गली गली में जय स्वच्छता के नारे   गूंजने लगे..

इस Campaign का नेतृत्व किया  Dr. Yudhbir Singh, Additional Deputy Commissioner & Project Director, DRDA, Sirsa ने उन्होनें  NGO, “Jai Swachhta Samiti” के साथ मिलकर मात्र 90 दिन सिरसा के 333  गांवों को खुल्ले मे शौच मुक्त बना दिया  This achievement of making all the 333 villages of District Sirsa, Open Defecation Free (ODF)in less than 90 days. इस बात का जिक्र लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड edition 2009. में भी है. It was also published in the “Limca Book of Records” edition 2009.

https://youtu.be/t6QpgTvi79Y

October 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सीमा पर तैनात – सेना में महिलाएं

सीमा पर तैनात - सेना में महिलाएं
cartoon-army-by-monica-gupta

सीमा पर तैनात – सेना में महिलाएं

सीमा पर तैनात महिलाओं को सरहद की रक्षा करते देख बहुत गर्व महसूस हुआ. भारत पाक में बढते तनाव के चलते खबर देखी कि सेना में तैनात महिलाए सरहद पर चौकसी में जुटी है  यकीन मानिए उन्हें देख कर अलग ही तरह का आत्मविश्वास बढा.

हम किसी से कम नहीं

सीमा पर तैनात – सेना में महिलाएं देख कर मन में यही विचार आया कि हम किसी से कम नही … दुश्मन भी हैरान हैं क्योंकि सीमा की रखवाली महिलाएं स्वयं देवी दुर्गा कर रुप बन कर रही हैं. 50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी हो, रेतीला इलाका हो या  हाड़ कंपाने वाली ठंड, हर मौसम में बेख़ौफ़, बहादुरी के साथ सीमा की निगरानी में खड़ी  हैं महिलाएं .

नारी कमजोर

नारी कमजोर नही … सीमा पर तैनात हैं महिलाएं … एक समय  था, जब महिलाएं सेना  में बहुत कम आती थीं, लेकिन अब  करीब 1000 महिलाएं सीमा पर तैनात  हैं. भारतीय सीमा पर दुश्मनों पर पैनी नजर रखने वाली BSF की महिला सैनिक 24 घंटे कड़ा पहरा देती हैं. वे इसे अपना फर्ज़ मानती हैं. देश के विकास के साथ देश की सुरक्षा भी कर रही हैं.

 हाथों में बंदूकें लिए एसएसबी महिला जवान दिनरात सीमा की रखवाली में तैनात हैं. इतना ही नही  एसएसबी देश की पहली पैरा मिलिट्री फोर्स है जिसने सबसे पहले महिला जवानों की भर्ती की और उन्हें सरहद की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी.

ऐसे में बस यही आईडिया जहन में आया और बना डाला …

हमें इन पर गर्व है.

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 138
  • 139
  • 140
  • 141
  • 142
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved