Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

September 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जुबान सम्भाल कर

cartoon-arvind-by-monica-gupta

मोदी के खिलाफ बोले इसलिए अरविंद केजरीवाल की जुबान हुई लंबी

जुबान सम्भाल कर.  डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने उडाया अरविंद केजरीवाल की जुबान का मजाक. बेशक सर्जरी के बाद उन्हें कुछ समय चुप रहने को कहा है पर इस पर  केजरीवाल जरुर सोच रहे होंगें कि  जुबान पर मजाक बनाने की बजाय जवानों की फ्रिक करें तो ज्यादा बेहतर होता  … वैसे हमें दूसरों का मजाक उडाने से पहले दस बार सोचना चाहिए …

Defence minister Parrikar comments on Arvind Kejriwals tongue surgery – www.bhaskar.com

Defence minister Parrikar comments on Arvind Kejriwals tongue surgery

अरविंद केजरीवाल की जुबान की सर्जरी पर डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने चुटकी ली। गोवा में पर्रिकर ने कहा- ”नरेंद्र मोदी की बुराई करना ही दिल्‍ली के सीएम की बढ़ी हुई जुबान के पीछे की वजह है।
– पर्रिकर ने अपनी जुबान पर उंगलियों की कैंची फिराते हुए कहा, ”मुझे छुट्टी पर चल रहे केजरीवाल से सहानुभुति है, लेकिन वहां (दिल्‍ली में) वे पीएम को क्रिटिसाइज करते हैं और प्रचार के दौरान (गोवा में) मेरे खिलाफ बोलते हैं। इसी वजह से उनकी जुबान बड़ी हो गई है, इसलिए उसे काट दिया।”

मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उनकी जीभ मुंह के लिहाज से कुछ लंबी थी। इसे सर्जरी के जरिए छोटा किया गया। –

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों चुप रहने की हिदायत दी। हालांकि, उन्हें कितने दिन तक चुप रहना पड़ेगा, ये उनकी रिकवरी पर डिपेंड करता है। –

सोशल मीडिया पर भी कुछ खास रिएक्शन देखे गए। दुखद है पर बहुत मजाक बनाया गया …

किसी ने कहा “हमारे लिए ये हैरानी की बात नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि मुंह की तुलना में केजरीवाल की जुबान लंबी है।”

 “केजरीवाल कुछ दिनों तक बोल नहीं सकेंगे। ये काम करने वाले डॉक्टर को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।” –

 “डॉक्टरों की वजह से हम जान पाए कि केजरीवाल की जुबान लंबी थी। उम्मीद है सर्जरी के बाद वो इसे कंट्रोल में रखेंगे।” –

See more…

 

September 19, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

क्या हो रहा है

ये हो क्या रहा है

क्या हो रहा है

क्या होगा इस देश का

क्या हो रहा है…

आज दिल्ली से लौटते हुए एफएम पर आ रहा था सबसे ज्यादा तनाव में होते हैं भारत वासी.. उन्होने तो खैर बात को मजाक में उडाते हुए कह दिया कि सबसे ज्यादा तनाव सोमवार को होता है…छुट्टी से अगले दिन ज्यादा तनाव होता है क्योकि दफ्तर जाना होता है ..

खैर, सोचने वाली बात ये है कि आखिर हम देशवासियों को इतना तनाव क्यो है?… और मेरे हिसाब से इसका साफ और सीधा उदाहरण हम सभी के सामने हैं. देश में कोई नियम और कानून नही सभी एक दूसरे को नीचा दिखाने और मजाक बनाने में जुटा हुआ है. सडक पर गंदगी के ढेर मन कसैला कर देते हैं वहीं लोग लडाकू हो गए हैं पल भर मे सडक पर ही लडने मरने को तैयार हो जाते हैं और वही दूसरी ओर सोशल नेट वर्किंग साईटस पर शेर बने धूमते हैं और जज बन कर किसी पर कुछ भी आरोप लगा कर बस फैसला सुना देते हैं .

वही न्यूज चैनल की धटिया रिपोर्टिंग भी इसमें आग में धी डालने का काम करती है… सुबह से शाम तक एक न्यूज दिखाएगें न्यूज दिखाएगें और साथ ही साथ बोलेगें कि चैनल इसकी प्रमाणिकता साबित नही करता .. अरे भई जब कुछ पुख्ता ही नही है तो किसलिए दिखाते हो खबर … खबर प्रमाणिकता के साथ तो दिखाओ .. और सबसे सयाने हम है … जो बातों में आ जाते हैं और भेडचाल का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं..

जनता को बेवकूफ बनाना बहुत आसान है …

रात को सोते हैं तो इस चिंता में कि पता नही सुबह सडक पर कार मिलेगी या नही…या चोरी हो गई होगी…

अगर हम पेरेटंस हैं तो बच्चों की पढाई की चिंता,महंगें स्किइल और गिरता शिक्षा का स्तर, नेता हैं तो अपनी कुर्सी की चिंता.

सच्चाई ईमानदारी गई तेल लेने..

तनाव तनाव तनाव .. यही आज हर व्यक्ति की सोच है तो क्या इसका कोई हल है??… बिल्कुल है … कानून सख्त और सख्त कर देने चाहिए जो भी नियम तोडे उस पर जुर्माना … हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा जिसने सडक पर आते जाते या कार से गंदगी फैंकी या लाल बत्ती नियम का उलंधन किया उसे सीधा फाईन…

महिला पुलिस की संख्या बढा देनी चाहिए..

विदेशों की प्रशंसा करते हम इसलिए नही थकते क्योकि वहां हर काम करीने से होता है और भ्रष्टाचार जरा भी नही है…बात का बतंगड नही बनाया जाता.. ईश्यू नही बनाए जाते बे फालतू की बात के.

 आज की ही बात है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ऊपर स्याही फेंक दी तो मजाक बन गया.. टवीट होने लगे .. अभी 18 जवानों के शहीद होने की खबर ठंडी भी नही पडी थी कि सोशल  मीडिया फिर डाईवर्ट कर गया… अब इसे क्या कहा जाएगा … प्रश्न उठा रहे हैं कि पाकिस्तान को मुंह तोड जवाब क्यो नही देती सरकार … और पल भर में स्याही पर मजाक उडाने लगते हैं क्या ऐसे चलेगा देश ….. ऐसा कैसे चलेगा …  सब अच्छा हो इसके लिए क्या हमें सबसे पहले तो खुद को नही सुधारना होगा..???

अचानक सडक पर स्पीड ब्रेकर आया और मैं भूतकाल में लौट आई.सुना था कि सडकों पर स्पीड ब्रेकर नही होगें पर हमारा हरियाणा महान है यहां हाईवे पर भी खूब स्पीड ब्रेकर हैं जो न सिर्फ स्पीड ब्रेक करते हैं बल्कि कार भी ब्रेक कर देते हैं ..

तभी अचानक सडक के किनारे एक बोर्ड पर नजर गई जिस पर लिखा था शराब पीकर वाहन चलाए … किसी ने ना को काट दिया था… अब बताईए कैसे सुधारे सिस्टम …

( तस्वीर गूगल से साभार )

 

September 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

होम्योपैथी से उपचार

होम्योपैथी से उपचार

2016-1

ना बनाए चिकनगुनिया और डेंगू को हौव्वा

होम्योपैथी से उपचार क्या सम्भव है ??  दो दिन से वटस अप और गूगल प्लस पर बार बार एक पोस्ट सामने आ रही थी … पोस्ट मेंं है कि अगर किसी को डेंगू, बुखार या प्लेटलेट्स कम हो तो ये दवाई लेंं …

होम्योपैथी इलाज का वायरल सच

वायरल सच जानने के लिए इस बारे में जाने माने होम्योपैथी डाक्टर  कमल जिंदल  से जब बात की तो उन्होने बताया कि होम्योपैथी से उपचार बिल्कुल सम्भव है और बात सही  है.

असल में, हम लोग panic हो जाते हैं जबकि इसमे धबराने जैसी कोई बात ही नही वायरल हो रही पोस्ट बिल्कुल सही है और इसके इलावा दो दवाई और भी असरदायक है जैसा कि Rhus-Tox 200 , Dulcamara दवाई भी बहुत असरकारक है … बीमारी का हौव्वा नही बनाईए…

znak-pytannya-nad-golovoyu

जरुरत इस बात की भी है कि सफाई और स्वच्छता रखिए …

September 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की छोटी कहानियाँ

बच्चों की छोटी कहानियाँ

didi-by-monica-gupta

दीदी की चिठ्ठी नियमित स्तम्भ

बच्चों की छोटी कहानियाँ हो या बडी कहानियां बाल लेखन ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है … बच्चों पर न सिर्फ कहानियां लिखी बल्कि हरियाणा साहित्य अकादमी से बाल साहित्य पुरस्कार ” मैं हूं मणि ” के लिए  भी मिला. नेशनल बुक ट्रस्ट से  बाल कहानी ” काकी कहे कहानी”  व एक अन्य बाल उपन्यास ” वो तीस दिन”  भी प्रकाशित हुआ.

बाल साहित्यकार

बच्चों की छोटी कहानियाँ लिखना भी एक आर्ट होता है एक रोमांच होता है . जयपुर से प्रकाशित समाचार पत्र ” दैनिक नवज्योति” में “दीदी की चिठ्ठी” से नियमित स्तम्भ लगभग चार साल तक हर रविवार धमाचौकडी में प्रकाशित हुआ जिसकी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती रही…

बच्चा बनाना और फिर लेखन करना एक अलग तरह का सुकून देता है… है ना !!! बाल केखन करने वाला कभी बूढा नही होता हमेशा बच्चा बना रहता है

 

monica-didi-1

बच्चों की छोटी कहानियाँ

monica-gupta-didi-1

बच्चों की छोटी कहानियाँ

didi-monica-gupta

बच्चों की छोटी कहानियाँ

 

 

September 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हिंदी दिवस संदेश

cartoon-monica-gupta-on-hindi-diwas-1

हिंदी हैं हम

हिंदी दिवस आता नही कि हिंदी दिवस संदेश, हिंदी का मह्त्व, हिंदी दिवस पर भाषण शुरु हो जाते हैं पर हिंदी में समझाऊं का क्या मतलब .. ?? आज कुछ ऐसा ही हुआ … !!

आज सुबह हाईवे पर जाते हुए जहां सडके बडी और चौडी हो रही हैं बहुत अच्छा लगा पर दुख इस बात का भी हुआ कि हाईवे पर भी वाह्न चलाते वक्त लोग सीट बेल्ट नही बांधते प्राईवेट टैक्सी चालक आगे की सीट पर इतनी सवारियां बैठा लेते हैं कि पता ही नही चला कि चालक है कौन …

हिंदी में समझाऊ क्या

ज्यादा गुस्सा इस बात का भी आया कि वाहन चलाते वक्त भी मोबाईल पर बात करना नही छोडते चाहे पीछे वाला हार्न बजाता ही रह जाए … एक जगह तो लडाई ही हो रही थी. दोनो के वाहन सडक के बीचोबीच खडे थे और एक आदमी दूसरे बोल रहा समझ नही आता क्या “ हिंदी में समझाऊ क्या”

हमारी कार तो आगे बढ गई पर “हिंदी” में कैसे समझाया होगा…सोच रही हूं वैसे आपको तो हिंदी समझ आती ही होगी..

ह हा हा हा हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

 

csqq8i6xgaaclfg

हिंदी में कैसे लिखें – Monica Gupta

सोशल नेट वर्किंग साईटस  के चलन के बाद बहुत लोग या तो अंग्रेजी में लिखते हैं या फिर अंग्रेजी में हिंदी वाली हिंदी जैसा कि Tumhara naam kyaa hai… mera naam Monica hai…  बिल्कुल इसी तरह की …!!! read more at monicagupta.info

 

 

csqtjykwaaa9fb3

( तस्वीर गूगल से साभार )

September 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अमीरी का नशा

अमीरी का नशा

अमीरी का नशा

अमीरी का नशा

सावधान !! अगर आप पर अमीरी का नशा छाया हुआ है  और अपनी रईसी फेसबुक, टविटर,  वाट्सअप जैसे सोशल मीडिया पर खूब दिखा रहें हैं तो सावधान … आयकर विभाग अब सतर्क हो गया है… बेशक, चोर भी बेहद सक्रिय हैं पर आयकर विभाग भी अब ताक में है.

आयकर विभाग की नजर आपकी सोशल साईटस पर

 अमीरी का नशा तो देखिए … शहर के एक व्यक्ति ने अपने दस हजार वर्गफीट में बने बंगले के फोटो फेसबुक पर अपलोड किए थे, इसमें टेरेस गार्डन के साथ ही घर के बाहर लगे महंगे फाउंटेन, विदेशों से आए फर्नीचर, झूमर की फोटो डाले गए थे। घर के इंटीरियर डिजाइन की यही फोटो देख आयकर विभाग ने अब इन्हें नोटिस भेज दिया है।

फेसबुक पर घर का महंगा डेकोरेशन दिखाया, आयकर ने भेज दिया नोटिस – www.bhaskar.com

इनकम टैक्स| सोशल मीडिया पर भारी पड़ेगा रईसी दिखाना, शुरू की प्रोफाइल की जांच। Read more…

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 146
  • 147
  • 148
  • 149
  • 150
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved