Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

तीज त्योहार, न्यूज चैनल और क्राईम

 

तीज त्योहार, न्यूज चैनल और क्राईम

तीज त्योहार, न्यूज चैनल और क्राईम

 

 

 

तीज त्योहार, न्यूज चैनल और क्राईम

बात का बतंगढ बनाना तो कोई खबरिया चैनल , न्यूज चैनल वालो से सीखे.  वैसे मीडिया  में इतनी सनसनी खबरों की भरमार हो गई है कि अगर कोई अच्छी खबर भी होती है तो भी रिपोर्टर यही महसूस करते हैंं कि यकीनन कोई क्राईम  ही होगा … अरे भई तीज की खबर देनी है तीज त्योहार की कि ये त्योहार धूमधाम से मनाया गया. और आप भी क्या सोचने लगे !!

 

महिलाएं, नमाज, ईदगाह और हमारा बदलता समाज – Monica Gupta

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में एक महिला ने शनि महाराज को तेल चढा दिया. इसके बाद बवाल खडा हो गया क्योकि ट्रस्ट का कहना है कि 400 साल की परंपरा में पहली बार किसी महिला ने मंदिर के चबूतरे पर चढकर शनि महाराज को तेल चढाया, यहां ऎसा नहीं होता है read more at monicagupta.info read more at monicagupta.info

 

नकारात्मक खबरों को परोसता टीआरपी का बाजार – Monica Gupta

लखनऊ: लखनऊ के ऐशबाग इलाके में आज एक नया नजारा था। सैक़ड़ो के संख्या मे बुर्का नशीं महिलाओ ने इस मस्जिद मे प्रवेश किया और 300 पुरानी ईदगाह में आज एक नया इतिहास रचा गया। पहली बार इतनी बड़ी तादाद मे महिलाओं ने यहा नमाज पढ़कर एक नया इतिहास रचा। धार्मिक स्थलों में महिलाओं के … read more at pardaphash.com read more at monicagupta.info

वैसे आप क्या राय रखतें हैं मीडिया के बारे में … जरुर बताईगा

 

August 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

तेज खबरे – गरमा गरम खबर

तेज खबरे – गरमा गरम खबर

cartoon of cartoon  by monica gupta

तेज खबरे – गरमा गरम खबर

Short term memory loss. खबरों का संसार जितनी तेजी से बदल रहा है हैरानी होती है  अभी एक मिनट पहले जो खबर सुर्खियों में होती है वही पल भर  में गायब भी हो जाती है और फिर सामने होती है एक और सनसनी खबर.. असल में, यह सब सोशल मीडिया के एक्टिव होने की वजह से हुआ है और खबरिया चैनल पर और ज्यादा दायित्व आ गया है. प्रेशर सा आ गया है या भेड चाल बढ गई है कि जब फलां चैनल खबर दिखा रहा है तो हम पीछे क्यो रहे … सारी खबरों से अवगत करवाना कोई गलत बात नही पर वो खबर जो कभी सुर्खिया बनी उन्हें भूलना सही नही उनका फॉलोअप करना भी जरुरी है. उस खबर का हुआ क्या ये भी तो जनता जानना चाहती है.

Short term memory loss प्रोब्लम लगती है न्यूज चैनल वालो को.. पहले एक न्यूज को पकड लेते हैं और फिर बहुत जल्द उसे ऐसे भूलते हैं ऐसे भूलते हैं कि बस पूछो ही मत … आगे दौड पीछे छोड की राजनीति !! हे भगवान !!

न्यूज चैनल और गर्मागर्म बहस – Monica Gupta

मैने कहा कि TV देख लो ना बंद क्यो कर रखा है वो बोली कि कल अपनी बात तो हुई थी कि news चैनल पर बहस वगैरहा फालतू बाते होती हैं नही देखनी इसलिए आज Tv चलाया ही नही …. हे भगवान !! मैं समझ गई… और मैंने टीवी ऑन कर दिया और वो न्यूज चैनल लगाया जिस पर सबसे ज्यादा चिलमचिली, तू तू मैं मैं और गर्मागर्म बहस चल रही थी.. मैने मुड कर देखा अब मणि बिल्कुल आराम से बैठी टीवी देखती हुई चिप्स खाते हुए बोली …hmmmm अब अच्छा लग रहा है …!!! जरा साईड हटना … !!! हे भगवान.. न मणि सुधरेगी और न ही ये चैनल वाले लडना झगडना बंद करेगें.. और किसी का तो पता नही पर अब मेरा ब्लड प्रशेर जरुर बढ गया है और आपका ?? read more at monicagupta.info

 

है कोई ईलाज या लाईलाज है ???

August 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महात्मा गांधी – राजनीति और टोपी

cartoon gandhi ji by monica gupta

महात्मा गांधी – राजनीति और टोपी

किसकी टोपी किसके सिर !! आज हमारा समाज कैसा हो गया है इंसान तो इंसान वो तो मूर्ति तक को नही  बक्श रहा. यूपी में महात्मा  गांधी की प्रतिमा को भी उसने राजनीति रंग में रग दिया. कितने शर्म की बात है प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी की टोपी और कपडा डाल दिया गया इतना ही नही चेहरे से चश्मा भी गायब था  …

Uttar Pradesh: Samajwadi party colour on mahatma gandhi statue in Moradabad |

मुरादाबाद: र्उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के अपमान का मामला सामने आया है. बापू की प्रतिमा पर किसी ने समाजवादी पार्टी की टोपी और दुपट्टा पहना दिया. मामले की मजिस्ट्रेट जांच हो रही है.

मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के कंपनी बाग में बापू की पीतल की एक मूर्ति लगी है. परसों सुबह रोज की तरह लोग पार्क में टहलने के लिए पहुंचे तो बापू को इस हाल में देखकर हैरान रह गए. उनकी मूर्ति पर समाजवादी पार्टी की टोपी और गले में दुपट्टा पहनाया गया था. इतना ही नहीं बापू की मूर्ति से चश्मा भी गायब था read more at abpnews.abplive.in

बापू – Monica Gupta

read more at monicagupta.info

 

वैसे इस बारे में आप क्या राय रखते हैं ?? बताईगा

 

 

August 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं और आत्मरक्षा – ऑडियो

 

ऑडियो मोनिका गुप्ता

ऑडियो
मोनिका गुप्ता

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/08/audio-ladies-by-monica-gupta.wav

क्लिक कीजिए और सुनिए 2 मिनट और 15 सैकिंड की  ऑडियो

महिलाएं और आत्मरक्षा – ऑडियो

पिछ्ले कुछ समय से रेप, बलात्कार , महिला असुरक्षा जैसी बातों से दो चार होना पड रहा है. एक सरकार दूसरी सरकार पर इसका ठीकरा फोड रही है और प्रशासन और पुलिस अपने कर्मचारियों को सस्पैंड करके इति श्री कर लेते हैं और वही चैनल वाले एक एक घंटे तक इस मुद्दे पर बहस करते हैं और फिर विज्ञापन दिखाते हैं फलां राज्य उन्नति के पथ पर है..

ऐसे में दिमाग खराब हो रहा है … सच पूछिए तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई सचेत नही है… रही सही कसर पूरी कर रहा है सोशल मीडिया जहां इतनी नकारात्मकता भरी हुई है कि अगर कुछ अच्छा भी है तो भी अच्छा नही दिखेगा ऐसे में क्या करें … सबसे बडा सवाल … तो आईए सुनिए ये ऑडियो … शायद आपको कुछ सकारात्मक जवाब ही मिल जाए …

मोनिका गुप्ता का नमस्कार. बात लगभग एक महीने पहले की है.  घर के सामने बिजली की तार पर एक पंतग अटकी हुई थी. मैंने इसे देखते हुए सोचा कि एक बार यह फटनी और तार तार होनी शुरु हो जाए फिर अच्छी सी कविता लिखूगी कि हाय पतंग, तेरा क्या जीवन और फिर उस पंतग को महिलाओ से जोडूगी कि महिला का जीवन भी पंतग जैसा निरीह, बेचारा है तार तार है …देखते ही देखते इस बात को 2 दिन बीते फिर दस दिन और फिर बीस दिन  पर आशा मे विपरीत  पंतंग को कुछ भी नही हुआ और आज उसे तार पर  टंगे हुए महीना हो गया है पर पूरे विश्वास के साथ हवा में हवा मे झूल रही है.

तब मन में विचार आया कि अगर हम महिलाएं भी स्वयं को मजबूत रखें और हर situation में अपना आत्म विश्वास बनाए रखें तो हमें कोई चीज हमें तोड नही सकती पर….पर पर  इसके लिए हमें अपने ही नियम कानून बनाए होगें , अपने लिए लक्षमण रेखा खींचनी होगी वो चाहे घर हो या बाहर.

हमें खुद को जागरुक रखना पडेगा हैल्प लाईन नम्बर, पुलिस नम्बर ना सिर्फ हमेशा याद रखने  पडेगे बल्कि सभी नम्बर्स में सबसे पहले सबसे उपर रखना पडेगा, देर रात जब भी कैब आदि में आना जाना हो तो बैठते ही उसका नम्बर नोट करके घर मैसेज करना होगा .

घर से बाहर निकलते समय या ट्रैवल करते समय जूलरी भी कम पहननी होगी.

आज के समय को देखते हुए, दिन हो या रात  सडक पर पूरे आत्म विश्वास के साथ चलना होगा ना कि डरी सहमी और धबराई छुई मुई की तरह ,  बैग में  हमेशा चिली स्प्रे,  या चाकू जैसा कुछ भी नुकीला रखना होगा.

अंजान लोगो से भी बात करने से बचना होगा चाहे वो सोशल साईटस हों या असल जिंदगी में.   बेशक जूडे कराटे भी सीखना चाहिए ताकि कभी मुसीबत पडने पर खुद को बचाया जा सके पर उससे पहले अगर कुछ छोटी छोटी बातों पर ही ध्यान देंगें तो बडी दुर्धटना भी टाली जा सकती है…

इस पंतग ने मेरी सोच को नई दिशा दे डाली… वाकई अब रोने या घबराने से बात नही बनेगी क्योकि जितनी ऐसी नेगेटिव बाते पढेंगें हमारी सोच भी वैसी होती जाएगी और अब समय वैसा नही है खुद को मोटीवेट करते हुए साहस के साथ आगे बढना होगा अब तो आत्मविश्वासी बनना ही होगा.

वैसे अगर इसी कनटेस्ट में आपके पास भी कोई टिप्स हों तो जरुर बताईएगा … मुझे इंतजार रहेगा.. कल फिर मिलूगी एक नए कोंफिडेंस … ओह मेरा मतलब एक नए टोपिक के साथ

तब तक अपना ख्याल रखिए… बी बोल्ड… .बाय बाय

महिलाएं – रेप और सरकार की उदासीनता – Monica Gupta

बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप: पिता ने बताई उस खौफनाक रात की कहानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर शुक्रवार रात मां-बेटी के साथ हुए बलात्कार कांड के पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नाबालिग के पिता ने कहा है कि अगर 3 महीने के अंदर न्याय नहीं मिला, तो उनका पूरा परिवार खुदकुशी कर लेगा। उन्होंने अपने परिवार पर गुजरे दर्द को भी साझा किया। read more at indiatimes.com read more at monicagupta.info

 

 

 

August 3, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं – बलात्कार और रेप – दुर्दशा का जिम्मेवार कौन

rape cartoon by monica gupta

महिलाएं – बलात्कार और रेप – दुर्दशा का जिम्मेवार कौन

हर रोज जिस तरह से रेप और बलात्कार की खबरें बढती जा रही हैं चिंता होना स्वाभाविक है … ऐसे में यक्ष प्रश्न है कि ऐसे धटनाओं का जिम्मेदार आखिर है कौन ?? न्यूज चैनल पर बहस छिड जाती है और एक दूसरे पर इल्जाम लगाए जाते हैं कि आपकी सरकार हैं वहां या फलां की सरकार है पर यह भूल जाते हैं कि यह हमारा भारत देश है… बात पंजाब , हरियाणा या यूपी की नही बल्कि हमारे भारत देश की है  सभी को मिलकर प्रयास करने होंगें और ऐसे कठोर दंड रखने होंगें ताकि ऐसी धिनौनी हरकत करते हुए आरोपी दस बार सोचे..

मैं कितनी जानकार परिवारों को जानती हूं जो आज के हालात देख कर लडकियों की पढाई छुडवा रहे हैं कि बस बहुत हुआ शादी करो और अपने घर जाओ .. पर ये क्या समाधान है … क्या ये समाधान है ???

क्या करना चाहिए ऐसे में ??? अगर आपके पास कोई इसका समाधान हो या राय हो तो जरुर बताईगा …

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – रेप का बढता ग्राफ – Monica Gupta

गोहाना-दिल्ली मार्ग पर एक नाबालिग लड़के ने ट्यूशन के लिए जा रही 15-वर्षीय एक लड़की को अगवा कर कार के अंदर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरथल में महिलाओं के साथ रेप की अपुष्ट खबरों के बीच एक शख्स सामने आया है, जिसका कहना है कि उसने उपद्रवियों को कई महिलाओं को खींचकर खेतों की तरफ ले जाते देखा। read more at ndtv.com read more at monicagupta.info

 

 

August 2, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

एक शख्सियत – तनवीर जैदी (फिल्मी कलाकार)

            t1           

एक शख्सियत – तनवीर जैदी (फिल्मी कलाकार)

तनवीर ज़ैदी – बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न

फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम Tanveer Zaidi  आज किसी परिचय के मोहताज नही. अपने नाम के अनुरुप जोश और उत्साह से भरपूर तनवीर एक आशा की किरण हैं. अपनी फिल्म “इश्क समुंदर “की प्रोमोशन के दौरान तनवीर ज़ैदी से ढेर सारी बातें हुई. तनवीर ना सिर्फ एक थियेटर आर्टिस्ट हैं बल्कि एक लेखक, एक सम्पादक, एक प्रकाशक, एक शायर, एक चित्रकार, एक समाज सेवी, एक कॉलमिस्ट के साथ साथ बहुत सुलझे हुए अदाकार हैं जिन्होनें न सिर्फ ढेरों टीवी सीरियल किए, ना सिर्फ ढेरो फिल्में  लीड रोल में  अलग अलग किरदार निभाए, म्यूजिक वीडियो बनाई, इतना ही नही बहुत बार अलग अलग रिएल्टी शो भी जज किए. फैशन शो करवाए ताकि नई उभरती प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले.

t3

फिल्मी सफर तनवीर का कैसा रहा इसके लिए मुझे जाना पडा उन बीते दिनों में जब नन्हें तनवीर स्कूल जाते थे और बचपन से ही अभिनय का भूत सवार था. बात उन दिनों की है जब तनवीर चार साल के थे तब इनके मिशनरी स्कूल में थिय़ेटर के डायरेक्टर आए. उस समय उनका एक बाल कलाकार बीमार था और वो एक नए बच्चे की तालाश में थे. स्कूल के प्रिंसीपल ने उनकी मुलाकात नन्हे तनवीर से करवाई और बस वो दिन था और आज का दिन तनवीर ने कभी पीछे मुड कर नही देखा. बाल कलाकार के रुप में सीरियल “अदरक के पंजें” से उनकी शुरुआत हुई. Guinness Book of World Records ( 1984) में इसका नाम world’s longest-running  धारावाहिक के नाम से दर्ज है. उसके बाद ढेर सारी फिल्में और ढेर सारे सीरियल तनवीर के नाम दर्ज  होते गए. मानो या न मानो”, “जेल में है जिंदगी”,अदालत”, जुर्म,” मेले के बिग स्टार, आदि ना जाने कितने धारावाहिको में तनवीर अपनी अलग पहचान बनाते चले गए

फिल्म ”बेलगाम “ से  बॉलीवुड की सुर्खियों में आए. “काहे गए परदेस पिया” में इनके किरदार ने एक नई पहचान दी. फिल्म 17 शहरों में 50 दिन से भी ज्यादा चली जोकि उस समय का रिकार्ड रहा. इस फिल्म के लिए सन 2011 में तनवीर जैदी को एनआईएफटी की ओर से बेस्ट एक्टर एवार्ड से सम्मानित किया गया और इसके साथ साथ अन्य ढेर सारे एवार्ड भी इनकी झोली में आए. चाहे रिलायंस की और से बिग मैजिक शो  पर जज करना हो, एफएम हो या “दैनिक जागरण” के लिए शो होस्ट करना हो तनवीर अपने काम में जुटे रहे.

t5

बचपन की कुछ यादें सांझा करते हुए तनवीर ने बताया कि बचपन से ही वो एक complex के शिकार रहे और वो था कि अपनी पहचान बनाना. असल में, तनवीर अकबर इलाहाबादी के परिवार से हैं. जाने माने शायर अकबर इलाहाबादी  इनके परनाना थे जोकि  हाईकोर्ट के जज भी रहे. तनवीर चाह्ते थे कि ये भी कुछ ऐसा काम करें कि इनकी अपनी एक पहचान बने और कहना गलत न होगा कि तनवीर आज अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल भी हुए हैं..

तनवीर बताते हैं कि उन्हें इस बात की भी बहुत खुशी है कि उनके माता पिता का बहुत सहयोग मिला. उन्होने हमेशा हर काम के लिए प्रोत्साहित किया कभी मना नही किया और कहा किt2 जो करना चाह्ते हो जरुर करो पर हमेशा एक अन्य आब्शन भी होना चाहिए कि कभी अगर किसी काम में सफल न हो पाओ तो दूसरा विकल्प जरुर होना चाहिए.

 

 

 

अब बात हुई उनकी नई आने वाली बॉलीवुड फ़िल्म ‘इश्क़ समंदर’ की..

फिल्म के नाम “इश्क समुंदर” के बारे में उन्होने बताया कि Love is life. Love is God. प्यार, इश्क के बिना तो जिंदगी की कल्पना भी नही की जा सकती. प्यार कभी झूठा या सच्चा नही होता. प्यार प्यार ही होता है इसलिए ये नाम इनके दिल के बेहद करीब है.

”इश्क समुंदर”  फिल्म 9 सितम्बर को पूरे भारत में प्रदर्शित होने जा रही है और इसका प्रीमियर इलाहबाद में होगा. कहानी कुछ इस तरह से है कि फिल्म का हीरो म्यूज़िक कोच तनवीर ज़ैदी अपनी पत्नी दिव्या से बेइंतेहा प्यार करता है किन्तु वहीं उसको दीवानगी की हद तक प्यार करती है उसकी स्टूडेंट तनिष्क तिवारी जोकि अहसान खान की बेटी है. तनवीर को किसी भी हालत में हासिल करना चाहती है । दूसरी ऒर तनिष्क को दिनेश सोई एक तरफ़ा प्यार करता है । किन्तु तनिष्क को ये पसंद नहीं । फ़िल्म में एक खतरनाक मोड़ तब आता है जब एक मौत हो जाती है । अब ये हत्या है ? या आत्महत्या है ? या फिर दुर्घटना है ?

कॉमेडी, सस्पेंस, रोमांच, खूबसूरत संगीत और दिलकश वादियों से गुदगुदाती फिल्म है ‘इश्क़ समंदर’ जहाँ तनवीर ज़ैदी, दिव्या द्दिवेदी, तनिष्क तिवारी, दिनेश सोई के बीच प्यार की जबरदस्त जंग है , वहीँ टीना घई, लिलिपुट और के के गोस्वामी ने फ़िल्म में लोटपोट करता हास्य रस घोला है. जहां राजू श्रेष्ठा ने हमेशा की तरह अपनी अमिट छाप छोडी है वहीं अहसान ख़ान और प्रमोद माउथो की भूमिका आपको आश्चर्यचकित कर देगी ।

डांस मास्टर सरोज ख़ान भी स्पेशल किरदार में हैं । फ़िल्म में तनवीर ज़ैदी, दिव्या द्दिवेदी, तनिष्क तिवारी, दिनेश सोई , राजू श्रेष्ठा, प्रमोद माउथो, अहसान ख़ान, टीना घई,लिलिपुट फारुकी, के के गोस्वामी, बेबी पलक, असगर अली, सरोज ख़ान आदि की प्रमुख भूमिकाएं हैं

कहानी रूबी ज़ैदी की है और पट्कथा, संवाद मेंहदी आबिदी के हैं. गीतकार तौक़ीर ज़ैदी हैं (एक गीत अनजान सागरी) । संगीतकार हैं स. र.,सत्या, माणेक, अफसर । फ़िल्म के प्रमुख गायक हैं जावेद अली, पलक मुछाल, मोहित चौहान, साधना सरगम,पामेला जैन, यासूब अली.

कोरयोग्राफर हैं विक्की ख़ान (एक गीत निशा मालू) । सिनेमेटोग्राफर हैं जगमिंदर सिंह हुंदल । संपादक हैं अश्विन मारुती । ई. पी. हैं राही सुल्तानपुरी । निर्माता हैं अशोक श्रीवास्तवा एवं राकेश वैश्य और निर्देशक हैं अनवर.

अपनी अन्य फिल्मों की तरह “इश्क समुंदर” को लेकर भी वो बहुत उत्साहित हैं और चाह्ते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी फिल्म देखें और अपनी राय दें ताकि अपने अभिनय में वो और सुधार ला सकें. उन्होने बताया कि एक्टिंग उनका नशा है और इसी नशे में वो हमेशा हमेशा डूबे रहना चाह्ते हैं.

युवाओं को अपना मैसेज देते हुए तनवीर ने कहा  कि जो युवा या बच्चे फिल्मी दुनिया में आना चाह्तें हैं उनका स्वागत है पर आने से पहले खुद को टटोलें कि क्या वो वाकई में इसी जगत के लिए बने हैं या सिर्फ अपना नाम  कमाने या दूसरों की देखा देखी ही इस इडस्ट्री में आना चाह्ते हैं.बहुत खूबसूरत है फिल्मी जगत जहां सभी का धर्म बस काम , काम और काम ही है..

फिलहाल बातें तो बहुत है पर उन्हें अपनी फिल्म की प्रोमशन के लिए और भी कही जाना था क्योकि बार बार उनके फोन आ रहे थे…

जाते जाते तनवीर ने प्रशंसको के लिए संदेश दिया कि अपने प्रशंसकों और शुभ चिंतकों के बिना वो कुछ भी नही..पिछ्ली बार उन्होनें उनकी फिल्म गार्जियन के लिए बहुत प्यार दिया था इस बार  “इश्क समुंदर” के लिए उनके प्यार की बहुत जरुरत है …

अपने प्रशंसकों के लिए उन्होनें दो लाईने कुछ इस तरह कहीं

बहुत ही गहरा है रिश्ता हमारा 

हमारा इश्क है जैसे समंदर 

तनवीर जैदी

ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए मैने उनसे विदा ली …

ये भी पढिए

Kajal Nishad … Versatile Actress – Monica Gupta

Kajal Nishad हैं. Kajal Nishad … Versatile Actress हमारी शुभकामनाएं हैं कि आपका ये सफर अनवरत चलता ही रहे काजल जी !!!

read more at monicagupta.info

IQBAL AZAD – Actor – Monica Gupta

एक अच्छे अदाकार की यही खासियत होती है कि वो जिस भी किरदार मे ढले अपनी अमिट छाप छोड जाए. मशहूर टीवी अभिनेता “इकबाल आजाद” अपने हर रोल में ना सिर्फ अपनी छाप छोडने में कामयाब रहे हैं बल्कि असल जिंदगी मे भी उनके व्यक्तित्व मे इतना गजब का आकर्षण है कि अपनी सादगी और सहजता से किसी के भी दिल में अपनी जगह बना लेते हैं.  IQBAL AZAD – Actor – Monica Gupta

 

 

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 166
  • 167
  • 168
  • 169
  • 170
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved