Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

August 2, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

75 साल – भाजपा और इस्तीफा

birth day cartoon by monica gupta

75 साल – भाजपा और इस्तीफा

जन्मदिन पर उपहार किसे पसंद नही पर अगर उपाहर ऐसा होगा तो ???

कल  आनंदी बेन ने फेसबुक पर इस्तीफे की पेशकश करके भले ही नई जंग छेड दी है पर हमारे 50 वर्षीय युवा नेता राहुलं गांधी का शीला दीक्षित के बारे में ये मानना है कि जितने बडे होंग़ें उतने ही अनुभवी होंगें … पर भारतीय जनता पार्टी अब 75 साल पूरे होते ही इस्तीफे की पेशकश करने लगी है … ऐसे में बुजुर्ग नेताओ में तनाव होना स्वाभाविक है

बीजेपी संसदीय बोर्ड मीटिंग आज, आनंदीबेन पटेल की इस्तीफे पर होगी चर्चा– IBN Khabar

आनंदीबेन ने कहा कि गुजरात में हर दो साल पर होने वाला महात्वाकांक्षी सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात मीट’ साल के अंत तक होने वाला है और अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे में नए मुख्यमंत्री को इन अहम कार्यों की तैयारी के लिए भरपूर समय मिल जाएगा…. read more at ibnlive.com

 

 

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Swachh Bharat Mission-Gramin – Tarkanwali

Swachh Bharat Mission-Gramin – Tarkanwali 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण  गांव तरकावाली , सिरसा , हरियाणा, सफलता की कहानी success story

स्वच्छ्ता अभियान गांव गांव मे जोर शोर से चला और अच्छी बात यह भी रही कि उन्होने दिल से अपनाया और स्वच्छ्ता ला कर दिखाई. जब गांव वालो से बात की तो जहां स्कूली बच्चे स्वच्छ्ता देख कर बहुत उत्साहित थे और बढ चढ कर इस अभियान में हिस्सा लिया  वही  गांव की चंदो ताई ने बताया कि सभी ने मिल कर बहुत बढिया काम किया है.

गांव की महिला संतोष भी बहुत उत्साहित थी उन्होने बताया कि पहले लोग माने नही बोले की बाहर शौच जाएगें इअस पर उसने कहा कि ठीक है आप बाहर शौच जाओ हम मिट्टी डाल दिया करेंगें …

वही स्कूल टीचर ने बताया कि स्कूल में सुबह सवेरे प्रार्थना के समय स्वच्छता का महत्व समझाया जाता ताकि बच्चे समझे और स्वच्छ्ता अपनाए..

कुल मिला कर बच्चे, बडे युवा और बुजुर्ग सभी की मेहनत रंग लाई all are very happy … They are singing and dancing …

 

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं – रेप और सरकार की उदासीनता

up

महिलाएं – रेप और सरकार की उदासीनता

चाहे हमारी कानून व्यवस्था  हो, पुलिस प्रशासन हो  या सरकार का रवैया , हालात बद से बदतर होते जा रहे है हमारे देश भारत के … बोलने की बात पर कोई बोलता नही है और फालतू के मुद्दो पर बहस किए जा रहे हैं. बेहद शर्मनाक !!

यूपी का बहुत शानदार विज्ञापन आ रहा है टीवी पर … “उत्तर प्रदेश आज पर्य़टको की पहली पसंद बन चुका है. अखिलेश यादव के प्रयासों से लग रहा है देसी विदेशी पर्य़टको का जमावडा. बेहतर होती सडकें ( ध्यान दीजिएगा … बेहतर होती सडकें ) सुरक्षित होती व्यवस्था ( सुरक्षित?) बढावा दे रही है पर्य़टको को शुरु हो चुकी है यूपी के बदलाव की कहानी” …

है ना कितना प्यारा विज्ञापन … जो भी इसे सुनेगा उसका मन करेगा कि एक बार यूपी हो ही आना चाहिए … तभी विज्ञापन खत्म हुआ और खबरें शुरु हो गई…

बहस का मुद्दा था कि मां बेटी का गैंग रेप हुआ NH 91 पर बुलंदशहर हाईवे पर खौफनाक वारदात हुई उतर प्रदेश नही अपराध प्रदेश है ये कानून व्यव्स्था लच्चर , गुंडे बैखौफ … नेताओ का उन्हे सरक्षंण …. 3025 रेप दर्ज किए गए …और भी न जाने क्या क्या …!!

मुझे लगता है कि ये विज्ञापन सही है और न्यूज  चैनल वाले गलत कह रहे हैं और अगर आप ये सोचते हैं कि खबर सही है और विज्ञापन गलत फिर किसलिए जनता को गुमराह किया जा रहा है… क्यो नही ऐसे आतंक फैलाने वाले विज्ञापन नही दिखाने चाहिए और अगर विज्ञापन दिखाए बिना उनकी रोजी रोटी नही चलेगी तो ये मुद्दे उठाए ही ना … वैसे मुलायम सिह जी ने भी तो कहा था कि लडके हैं गलती हो जाया करती है… तो दिक्कत क्या है… कम से कम हमारा दिमाग एक तरफ तो रहेगा… ये लीजिए अब फिर बहस खत्म हुई और विज्ञापन चालू…

cartoon-doll-by-monica-gupta

वैसे अब खुद ही जागरुक रहने का समय आ गया है.. यह मान कर चलना चाहिए कि कोई आगे नही आएगा … हां रेप या अनहोनी होने के बाद कुछ समय के लिए चैनल पर बहस का मुद्दा तो जरुर बनेगा … वो भी तब तक जब तक कोई दूसरी ब्रेकिंग खबर उनके पास नही आती… दूसरी खबर आते ही … चल हट … !!  

Bulandshahr Rape: Father sobs, ‘we want justice within three month, else entire family will commit suicide’ – Navbharat Times

बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप: पिता ने बताई उस खौफनाक रात की कहानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर शुक्रवार रात मां-बेटी के साथ हुए बलात्कार कांड के पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नाबालिग के पिता ने कहा है कि अगर 3 महीने के अंदर न्याय नहीं मिला, तो उनका पूरा परिवार खुदकुशी कर लेगा। उन्होंने अपने परिवार पर गुजरे दर्द को भी साझा किया। read more at indiatimes.com

 

 

NH91 पर मां-बेटी के बाद अब बस को लूटा, 8 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम– IBN Khabar

नई दिल्ली। NH91 पर बुलंदशहर गैंगरेप और लूटपाट की वारदात के बाद इसी हाइवे पर एक और वारदात हुई है। हाथरस के पास 8 हथियार बंद बदमाशों ने दिल्ली से उरई जा रही रोडवेज की बस में लूटपाट की है। इस बस में 40 लोग मौजूद थे। लूटेरों ने लूट के साथ-साथ बस में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट भी की।

IBN Khabar: NH91 पर बुलंदशहर गैंगरेप और लूटपाट की वारदात के बाद इसी हाइवे पर एक और वारदात हुई है। हाथरस के पास 8 हथियार बंद बदमाशों ने दिल्ली से उरई जा रही रोडवेज की बस में लूटपाट की है। read more at ibnlive.com

 

फिलहाल आप आराम से देखिए यूपी में बदलाव की कहानी  विज्ञापन मेंं

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्माईल प्लीज – मुस्कुराते रहना – ऑडियो

 

ऑडियो

ऑडियो

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/08/audio-smile-by-monica-gupta.wav

Click & listen  1 min 37 sec. audio  Smile Please

स्माईल, मुस्कान, मुस्कुराहट Smile, Smiling Fece हमारी जिंदगी में बहुत खुशियां भर देती है  इती सी हंसी, इती सी खुशी जीने का नजरिया ही बदल देती है… !! कैसे ?? जानने के लिए सुने ऑडियो

 स्माईल प्लीज – मुस्कुराते रहना – ऑडियो

मोनिका गुप्ता का नमस्कार !! कैसे हैं आप ?? क्या हुआ आज मेरे बोलने का तरीका अच्छा नही लगा ? क्यू !! मेरे बोलने में स्माईल नही थी इसलिए … ओह अच्छा अच्छा !!चलिए दुबारा बोलती हूं

मोनिका गुप्ता का नमस्कार कहिए कैसे हैं आप … अब ठीक है ना !! ह हा देखा इसलिए तो मैं कहती हूं कि हमेशा स्माईल करते रहना चाहिए… हंसते मुसुकुराते चेहरे और आवाज हमेशा प्रभावित करती है इतना ही नही इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं…. स्माईल करेंगें तो हमारा  स्ट्रेस यानि तनाव कम होगा…स्माईल सफलता की ओर ले जाती है हम approachable होते हैं स्माईल करते रहने से हमारा मूड भी ठीक रहता है, positivity बढती है हम attractive बनते हैं और इतना ही नही स्माईल से हमारी quality of life का पता चलता है स्माईल न सिर्फ दर्द को कम करती है यानि पेन किलर का काम करती है  बल्कि ये बीपी भी नार्मल रखती है  मुस्कुराता चेहरा देख कर दूसरे के चेहरे पर भी स्माईल आ जाती है वो खुश हो जाते हैं और इस वजह से हमारे अच्छे और नए दोस्त बन जाते हैं

मुस्कुराता चेहरा हमेशा आकर्षित करता है और अच्छी बात ये भी है कि ये फ्री है पर फिर भी न जाने हम कंजूसी किसलिए करते है स्माईल के मामले में … सच पूछिए तो स्माईल आगे बढने का रास्ता है…. वो इसलिए कि अगर स्माईल से इत्नी सारी पॉजीटिव बाते होती हैं तो आगे तो हम बढेगें ही ना …तो  बांटिए बांटिए जितना बांटेगें उतनी ही मिलेगी ये स्माईल .. !!

कल फिर मिलूगी … एक और नए topic के साथ … ह हा .. कल फिर मिलूगी एक नए topic के साथ .. तब तक मुस्कुराते रहिए … खुश रहिए बाय बाय

Audios Archives – Monica Gupta

Click करिए और सुनिए 1 मिनट और 58 सैंकिड की audio …  जिंदगी का सच -ऑडियो जरा सोचिए .हम अपनी जिंदगी में किसको महत्व देते हैं घर परिवार, दोस्त हमारा जोश या सिर्फ काम को, अपनी नौकरी को … क्या जरुरी है और क्या नही जानना चाहते हैं तो क्लिक कीजिए और सुनिए. जिंदगी का सच […] read more at monicagupta.info

 

August 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महंगाई की समस्या – सरकार और मन की बात

 

cartoon sarkar by monica gupta

महंगाई की समस्या – सरकार और मन की बात

अरहर मोदी का नारा हो या महंगाई डायन खाय जात है गाना बेशक गाना सुपर हिट रहा हो  पर सच्चाई यही है कि महंगाई की वजह से अक्सर सरकारें हिट विकेट हो जाती हैं आने वाली सरकार बेशक चुनाव जीतने के लिए भरपूर राग आलापती है पर सत्ता में आते ही फिर वही ढाक के तीन पात हो कर रह जाते है.

कहा जाता है कि जनता पार्टी की सरकार भले ही अपनी वजहों से गिरी हो, लेकिन कांग्रेस ने उसके बाद का चुनाव प्याज की वजह से जीत लिया। यह बात अलग है कि प्याज की वजह से सत्ता में आई कांग्रेस भी इसकी कीमतों का बढ़ना नहीं रोक पाई और एक साल बाद फिर प्याज ने रुलाना शुरू कर दिया। इस बार उसके विरोधियों ने प्याज का नाटकीय इस्तेमाल किया, लेकिन बात बनी नहीं। लोकदल नेता रामेश्वरम सिंह प्याज का हार पहन कर राज्यसभा में गए तो सभापति एम हिदायतुल्ला ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो 1998 में प्याज की कीमतों ने फिर रुलाना शुरू कर दिया। अटल जी ने कहा भी कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती तो प्याज परेशान करने लगता है। शायद उनका इशारा था कि कीमतों का बढ़ना राजनैतिक षड्यंत्र है। उस समय दिल्ली प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और विधानसभा चुनाव सिर पर थे। तब प्याज के असर से बचने के लिए सरकार ने कई तरह की कोशिशें की, लेकिन दिल्ली में जगह-जगह प्याज को सरकारी प्रयासों से सस्ते दर पर बिकवाने की कोशिशें ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित हुईं। और जब चुनाव हुआ तो मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व वाली भाजपा बुरी तरह हार गई। शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन 15 साल बाद प्याज ने उन्हें भी रुला दिया। अक्तूबर 2013 को प्याज की बढ़ी कीमतों पर सुषमा स्वराज की टिप्पणी थी कि यहीं से शीला सरकार का पतन शुरू होगा। वही हुआ। भ्रष्टाचार के साथ महंगाई का मुद्दा चुनाव में एक और बदलाव का साक्षी बना। अब फिर प्याज की कीमतों में उछाल का सीजन है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस समय सामने कोई चुनाव नहीं है। read more at livehindustan.com

‘दाल की क़ीमत तुम क्या जानो मोदी बाबू’ – BBC हिंदी

लोकसभा में महंगाई पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाषण एक नए नारे पर ख़त्म किया- ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी.’

कुमार गौरव ने ट्विटर हैंडल ‏@gaurav9rock3 से कहा है- जहाँ दाल दाल में सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा.

डॉक्टर शौकत मंसूरी (@shoquatmansoori) ने लिखा है- 50 रुपए की दाल 180 रुपए में बेचने वाले मोदी काका पहले चौकीदार है.

विनायक एन सावने (‏@vinayaknsavane) ने लिखा है- देश नही…दाल बदल रही है.

चंदन ने ट्विटर हैंडल ‏@hamarechandan से लिखा है- मोदी जी, सिर्फ चाय पीकर ही पेट भर लेते है दाल वाली विटामिन मोदी को चाय पीने से ही मिल जाता है आखिर 56 इंची है ना.

राहुल गांधी के अरहर मोदी कहने पर लोग सोशल मीडिया पर दे रहे हैं प्रतिक्रियाएँ. read more at bbc.com

 

 

‘आजकल नया नारा है…अरहर मोदी, अरहर मोदी’ – BBC हिंदी

राहुल ने संसद में बढ़ती महंगाई का ज़िक्र किया तो वित्त मंत्री ने कहा- ‘दाम नारों से नहीं, डिमांड-सप्लाई से तय होते हैं.’ Via bbc.com

अच्छे दिन

अच्छे दिन

आगे आगे देखिए होता है क्या …. फिलहाल तो अच्छे दिनों की खोज जारी है

 

July 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रेप पीड़ित और लच्चर कानून व्यवस्था

cartoon-by-monica-gupta-good-days

रेप पीड़ित और लच्चर कानून व्यवस्था

निर्भया रेप केस के बाद भी न पुलिस ने, न प्रशासन ने और न ही सरकार ने कोई सबक लिया और रही बात कानून की देवी की .. जब तक उनकी आखों में पट्टी बंधी हुई है कोई उम्मीद नही … महिलाए भगवान भरोसे हैं…

बात हाल की है जब न्यूज चैनलो पर उत्तर प्रदेश का विज्ञापन सुर्खिया बटोर रहा था कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है, उन्नति कर रहा है( चुनाव जो आने वाले हैं इसलिए )  अचानक सुर बदल गए और न्यूज चैनल्स पर वही खूबसूरत दिखने का यूपी अचानक जगंलराज मे तबदील हो गया.विज्ञापन से बिल्कुल परे आज सबसे ज्यादा रेप गिनवाए जा रहे हैं बढ चढ कर पुलिस को कोसा जा रहा है… कानून व्यवस्था लचर और बैखौफ अपराधियों का गढ जैसे नामों से पुकारा जा रहा है.. बेशक हाईवे पर जो वारदत हुई वो वाकई खौफनाक थी बताया जा रहा है कि 3 अपराधियों को पकड भी लिया गया है एसपी और एसएसपी को सस्पैंड कर दिया गया है अब न्यूज चैनल को याद आ रहा है  मुलायम यादव का कथन की लडके हैं गलती हो जाया करती है… मेरा सोचना है कि फिर ऐसे भ्रामक विज्ञापन किसलिए अपने चैनल पर दिखाते हैं.. बैन कीजिए इन्हें … !! सच्चाई हो तो दिखाईए अन्यथा बंद कीजिए और नही कर सकते तो उत्तर प्रदेश से जुडी ऐसी वारदातों पर बहस करना बंद कर दीजिए..

cartoon-Rape-by-monica-gupta

 

Mother-daughter raped in UP, 15 suspects detained – The Hindu

The Uttar Pradesh Police, on Sunday morning, detained 15 persons suspected to be involved in the gangrape of a mother and daughter duo in Bulandshar.

In a shocking incident, a woman (45) from Noida and her minor daughter (14) were allegedly gangraped early on Saturday morning after they were dragged out of their car by around half-a-dozen men at highway in Bulandshar district of western Uttar Pradesh. read more at thehindu.com

बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ रेप करने वाले तीन दरिंदों की पहचान हुई– IBN Khabar

read more at ibnlive.com

 

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 167
  • 168
  • 169
  • 170
  • 171
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved