Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बारिश का मौसम और जल भराव

बारिश का मौसम

बारिश का मौसम

बारिश का मौसम और जल भराव

एक मजाक बन कर रह गई है

बरसात बनाम पोल खोल .. बारिश का मौसम सडको की पोल खोल देता है जगह जगह जलभराव परेशानी का सबब बन जाता है…  कही बादल फट रहा है तो कही बिजली गिरने से मौत हो रही है.. कुल मिलाकर भयावह वातावरण है… बारिश जिसका नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है अब हाथ प्रार्थना के लिए उठ रहे हैं कि हे भगवान बरसात रुक जाए

ऑडियो – मानसून और झमाझम बारिश

July 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटा बच्चा , परवरिश और मां की भूमिका

 मोनिका गुप्ता

छोटा बच्चा , परवरिश और मां की भूमिका

बच्चा घर में नई खुशियां और नई रौनक लेकर आता है पर आज की भागती दौडती जिंदगी में जहां एकल परिवार होने लगे हैं मम्मी का दायित्व और भी ज्यादा बढ गया है और उसे देना पडता है पूरा समय अपने बच्चे को…. ऐसे में बच्चे के साथ साथ अपनी देखभाल भी कैसे करे और  क्या क्या दिक्कतें आती हैं …इसी पर है ये लेख…

मेरी एक परिचित को बहुत समय से देखा नही था तो सोचा कि उसके घर जाकर मिल आती हूं उसके दस महीने का बेबी है. घर गई तो वो उसके कपडे धो रही थी. जितनी वो अस्त व्यस्त थी उतना ही उसका घर भी फैला हुआ था.

अपने फैले हुए कमरें की ओर देख कर बोली कि बेटा सारा दिन काम में ही लगाए रखता है समय ही नही मिलता. जब सोता है तभी फटाफट काम निबटाती हूं अचानक बेबी के रोने की आवाज आई और वो फिर उसके साथ जुट गई.

कच्ची नींद में उठा था तो थपकी देने पर वो सो गया पर मेरी परिचित रो पडी. बोली दीदी क्या करुं.

सारी सोशल लाईफ, दोस्त, सहेलियां सब खत्म हो गए. मानो मेरी पहचान ही नही रही. बच्चे की वजह से आना जाना सब बंद सा हो गया. पहले का समय कितना अच्छा था नौकरी करती थी तैयार हो कर घर से निकलती. फिल्म जाती. खूब घूमती, कभी डिनर, कभी हिल स्टेशन, अब बस घर, घर और घर..कितनी बैडोल भी हो गई हूं पहले वजन कितना कम था अब तो पुराने कोई कपडे नही आते.. अपने साथ वाली सहेलियों को देख कर तनाव हो जाता है कि…

मैने उसे प्यार से समझाया कि ऐसा कुछ नही है.. ऐसे परेशान नही होते.. सबसे पहले तो मां बनना कितने सौभाग्य की बात है. उसके लिए हमेशा भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए और रही बात अपनी तो हम अगर चाहें तो अपने लिए समय जरुर निकाल सकती हैं.

आजकल नेट है ना सभी से जुडे रहने के लिए उसे स्टार्ट करवा लो और जब भी समय मिले उसे देख लिया उसमें ना सिर्फ मनोंरंजन होगा बल्कि बच्चे के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा…

परवरिश

और हां, खुद की दूसरों से तुलना करना बंद करो.. बहुत कुछ तुम्हारे पास भी ऐसा है जो उनके पास नही होगा… इसलिए अपने परिवार में मस्त रहो…

अपने लिए समय निकालो बेबी जब सो रहा हो तो योगा कर लिया ताकि ना सिर्फ शरीर फिट रहे बल्कि इससे वजन में भी फर्क पडेगा वैसे डाक्टर ज्यादा बेहतर बता पाएगी कि कौन सा योग बेहतर रहेगा..

मैनें ये भी महसूस किया कि वो सारा काम खुद ही कर रही थी तो मैने उसे कहा कि अगर पूरे दिन के लिए न सही पर एक दो धंटे के लिए भी कोई आया घर पर रखो लोगी तो मदद भी हो जाएगी और अपने खुद के लिए समय निकाल पाओगी

अपने साथ साथ पति का भी ख्याल रखना बहुत जरुरी है. जब ऑफिस से वापिस आएं तो उन्हें भी समय देने की बहुत जरुरत है. ऐसे न हो बच्चे की वजह से तनाव हो लडाई हो…!! उसने माना कि घर पर अक्सर झगडा रहने लगा है पर वो ख्याल रखेगी…

mother and kid photo

(तस्वीर गूगल से साभार)

मैने समझाया कि अपनी हॉबी पर भी समय देने की जरुरत है …मुझे पता है कि उसे लिखने का बहुत शौक था.. वो बोली ये कहा करने देगा … मैने सुझाया कि बच्चे पर ही डायरी या ब्लॉग लिखना शुरु कर दो. हर महीने क्या क्या बदलाव और क्या क्या सीखता है बच्चा…मैने घडी देखी … अरे बाप रे बहुत देर हो गई.. अब चलती हूं पर घर कब आ रही हो … शायद वो मेरी बात समझ चुकी थी इसलिए मुस्कुराती हुई बोली बहुत जल्दी आऊंगी आपके घर … !!

मैने उसके गाल थपथपाए और घर लौटते हुए यही सोच रही थी कि अगर परेशानी है तो समाधान भी है बस जरुरी है उसे समझने की … और सहन शक्ति रखने की …

कृपया ध्यान दे – बच्चों की परवरिश कैसे करें भी जरुर सुनें

 

mother and kid photo

 

वैसे आप क्या सोच रहे हैं ..

Photo by marina.shakleina

July 16, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप

सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप

सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप

सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप

मीडिया ट्रायल … अजी अदालत, कोर्ट कचहरी  नुक्ता चीनी करे .. खिचाई करे  तो समझ आता है पर मीडिया खिंचाई करे तो …. जरा सोचिए !!

मीडिया किसी को नही बक्शता…चाहे नेता हो अभिनेता हो या हो, पुलिस हो पब्लिक हो यहां बस सब बिना बात की गहराई तक जाए बिना कुछ जाने समझे… भेडचाल में … बस किसी का कभी भी जलूस निकाल देते हैं… एक बार बस फंसने की देर है फिर देखिए क्या हश्र होता है..

सोचने की बात यह भी है कि क्या ये सही है ?? क्योकि कई बार बेगुनाह और ईमानदार आदमी इसकी चपेट में आ जाता है और पूरी जिंदगी सदमे से उबर नही पाता है

July 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खुशी के पल

 

खुशी के पल

खुशी के पल

खुशी के पल

Happiness is… khushi… खुशी के पल … इस छोटी सी जिंंदगी में बहुत बातें ऐसी होती हैं जो हमें कुछ पल ही सही पर खुशी दे जाती हैं … ऐसा ही एक पल होता है बरसात का .. जब बारिश की पहली फुहार और सौंधी मिट्टी की महक हमें भीतर तक भिगो देती है… वैसे आपकी खुशी का पल क्या है .. !!

 

July 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं और उनकी सोच

महिलाएं और उनकी सोच

बदलते समय में अलग अलग नजरिया है महिलाओं का कोई डर के मारे घर में दुबक कर बैठी अच्छे दिनों की इंतजार में है तो कोई कराटे सीख कर निडर हो चली है और कोई किसी भी निर्भर नही … उसे अपना रास्ता खुद बनाना है …. अब आपकी क्या सोच है जरुर बताईए …

July 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोटिवेशनल विचार – एक टॉनिक ऐसा भी

रिश्वतखोरी - आईए रिश्वत देंhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-tonic-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए एक मिनट और 34 सैंकिंड का ऑडियो

मोटिवेशनल विचार – एक टॉनिक ऐसा भी

 

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

एक ऐसा टॉनिक जिसकी हर बच्चें,बडे, युवा, महिला, बुजुर्ग को जरुरत होती है और वो हमारे पास होता भी है पर इस्तेमाल नही करते..

कई बार जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब हम बहुत उदास और अकेला महसूस  करते हैं हमें महसूस होता है कि या तो कोई हमें अकेला छोड दे या फिर हमारी भावनाओं को सुने और उसे समझे…

कुछ देर पहले मेरी सहेली मणि का फोन आया और बोली कि जब तुझे cold, cough  और बुखार  हुआ था तो कौन से ऎंटीबायोटिक ली थी क्योकि उसकी भी वैसी ही तबियत खराब हो गई है … अरे … मैने कहा बिना डाक्टर को दिखाए दवाई नही लेना मैं आती हूं अभी …वैसे हम लोगो में tolerance नाम की चीज बची ही नही जरा भी दर्द हुआ नही कि pain killer या एंटीबायोटिक गटक ली..

सोचते हैं कि ये तो भई रामबाण है दर्द ठीक हो जाएगा पर ये भूल जाते हैं कि उस दवाई को खाने के बाद जो after effects  होंगें उसका क्या?

मैने पढा भी था कि चीन और अमेरिका को भी हमने एंटीबायोटिक खाने के मामले में पीछे दिया है. हे भगवान !! वैसे एंटीबायोटिक से ज्यादा  हमें tonic और विटानिम की जरुरत है.और ये टॉनिक और विटामिन हम सभी के पास हैं बस इस्तेमाल नही करते …

ये टानिक है .. दो शब्द प्यार के बोलने की कि. कैसे हो ?? मुझे तुम्हारी परवाह है . एप्रीशीएट करने के अरे वाह.. ये तो बहुत खूब है …  उत्साहित करने का कि ये तो तुम कर ही सकते हो…  और् हर बात पर motivate  करने के… अगर हम ये शब्द टॉनिक और विटामिन रुप मे अपने साथ साथ दूसरों को भी देंगें तो मतलब ही नही कि थकावट, दुख , तकलीफ पास भी आने की जुररत कर सके  ..

मैं तो अपनी सहेली को एंटीबायोटिक की बजाय यही विटामिन और टॉनिक देने जा रही हूं और आप … अरे सोचिए मत फोन या मैसेज करके  या मिलकर अपनो को ये tonic दे कर तो देखिए  गारंटी है कि यकीनन आपको उनके चेहरे पर नई चमक, नई खुशी और नई स्फूर्ति नजर आएगी…

मोटिवेशनल विचार – एक टॉनिक ऐसा भी – ऑडियो के बारे में आपके क्या विचार हैंं जरुर बताईएगा …

 

सकारात्मक विचार भी जरुर देखिए

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 173
  • 174
  • 175
  • 176
  • 177
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved