Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 24, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम

एक स्टार्ट अप जिंदगी के नाम

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम startup (महिलाए, स्टार्ट अप और मेरे मन की बात ) समाज में दो तरह की महिलाएं हैं एक तो वो जो सारा दिन बस आराम ही आराम करना चाहती है.. घर पर नौकर चाकर है अच्छी किटी पार्टी ज्वाईन की हुई है बस घर सम्भालना, आराम करना , वटस अप करना, मैसेज करना, मूवी देखना, चैनल बदलना और शापिंग करना (ओह इतने सारे काम  और बस सो जाना …

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम

और अगर कुछ उनसे क्रिएटिव करने को कहें तो बोलेगी कि क्या करें समय ही नही मिलता … सारा दिन घर सम्भालना, बच्चों की देखभाल करना … बाई की इंतजार करना उससे काम करवाना …कही बाहर डिनर या लंच पर जाना हो तो सारा दिन ड्रेस फाईनल करने में ही लग जाता है क्या पहन कर जाएं … दिन ऐसे ही निकल जाता है.

        ladies photo

एक स्टार्ट अप जिंदगी के नाम

(महिलाए, स्टार्ट अप और मेरे मन की बात )

पिछ्ले दिनों मैं कुछ ऐसे ही उदाहरणो या बहानों  से दो चार हुई. एक महिला मिली जिसे एम ए किया हुआ है. मेरे पूछ्ने पर कि आप क्या करती हैं वो बोली कुछ नही मैने पूछा कि शायद आपके परिवार वाले कुछ काम  के लिए मना करते होंगें .. वो बोली कि अरे नही मना नही करते… पर कौन पडे अब चक्करों में…. बस पढ लिए बहुत है अब तो सारा दिन चैट करना, टीवी देखना, क़िटी पार्टी जाना और शापिंग से ही फुर्सत नही.

एक अन्य महिला भी घर पर आराम करने के हक में है मैने उसे दिन में किसी वजह से फोन किया तो वो आराम कर रही थी बोली तीन दिन पूरा आराम है मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि हमारे यहां तीन दिन रसोई में नही जाते मैने कहा कि अरे आज के समय में भी तुम ऐसी बाते मानती हो .. इस पर वो मुझे ही गलत ठहराते हुए बोली कि बुरा क्या  है इसी बहाने आराम करने का पूरा मौका मिल जाता है …

अरे !! आराम पर आराम !! कितना आराम करोगी … क्या आराम करते  करते थक नही जाती ये महिलाएं . ऐसी महिलाए आती हैं मिसेज की श्रेणी में यानि मिसेज कपूर, मिसेज शर्मा, मिसेज राव यानि अपनी कोई पहचान नही होती ..बुरा नही मानिएगा पर ऐसी महिलाएं बस अपने पति के नाम से ही समाज मे जानी पहचानी जाती हैं…

और दूसरी श्रेणी की महिलाए होती हैं जो घर का काम सम्भालते हुए भी कुछ  करना चाहती हैं उनकी आत्मा बैचेन सी रहती है कि कुछ करुं और घर पर काम होते हुए भी, अति  व्यस्त रहते हुए भी, घर के काम से हट कर कोई न कोई काम ऐसा खोज ही लेती हैं जो न सिर्फ उन्हे खुशी देता है बल्कि एक अलग पहचान बनाने का मौका भी देता है.. मिसेज होते हुए भी लोग उन्हें “उनके”” नाम से जानते हैं..

जैसा कि रुबी मनचंदा  हैं उन्हें जब भी मौका मिलता है महिलाओं को रक्तदान की अहमियत बताती है और साथ ही साथ खुद का सही हीमोग्लोबिन होना कितना जरुरी है इसके बारे में अलग अलग उदाहरण देकर समझाती हैं.

एक अन्य महिला  प्रीति अपने घर से हर शाम आधा धंटा का समय निकाल कर पार्क में गरीब बच्चों को बुलाती हैं और उन्हें कुछ न कुछ पढाती हैं और बातो ही बातो में सफाई का मह्त्व समझाती हैं…

इन सब के इलावा भी ना जाने कितने ऐसे काम हैं जिनसे हम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं

फैसला हमारे हाथ में है कि हम चाहते क्या हैं … . !! मिसेज …. या अपनी अलग पहचान !!

बेशक, आप में से कुछ को मेरी बात कडवी लगे और शायद आप बोर आर्टिकल समझ कर बीच में ही पढना बंद भी कर दें

पर एक बात मैं जरुर कहना चाहूग़ी कि आजके समय में हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम नेट के जमाने में हैं और हम घर पर बैठे बैठे ही इसके माध्यम से बहुत कुछ कर सकते हैं अगर करना चाहे तो … !!ध्यान दीजिए … अगर हम करना चाहे तो !!!

फैसला हमारे उपर है कि हम “आराम ” को प्राथमिकता देते हैं या अपनी खुशी को … !! और असली खुशी है अपनी जिंदगी में एक नया स्टार्ट अप देने की …

जरुर सोचिएगा … और अगर मन में कुछ भी विचार आए जो आप मुझे शेयर करना चाहें तो आपका स्वागत है … !!

तो कब बता रही हैं मुझे अपना नाम ….

Your Attention Please Housewives जरुर पढिए 🙂

Photo by Reuben Whitehouse

June 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कैसे हैं आप

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-mani-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए मेरी आवाज में 1 मिनट और 35 सैंकिड का ऑडियो … कैसे हैं आप ?

कैसे हैं आप ?

असल में, हम अक्सर अपना ख्याल नही रखते … अच्छे कपडे पहनेंगें, अच्छा प्रफ्यूम लगाएंगें ,  पर जब बात होगी सेहत की उसके प्रति लापरवाह रहेंगें… अगर आप मेरी बात से सहमत हैं तो जरुर सुनिए … कैसे हैं आप …

दिल की बात – Monica Gupta

असल में, हम अक्सर अपना ख्याल नही रखते … अच्छे कपडे पहनेंगें, अच्छा प्रफ्यूम लगाएंगें ,  पर जब बात होगी सेहत की उसके प्रति लापरवाह रहेंगें… अगर आप मेरी बात से सहमत हैं तो जरुर सुनिए … कैसे हैं आप …

दिल की बात – Monica Gupta

दिल की बात पिछ्ले सप्ताह मेरी सहेली मणि के अंकल की अचानक तबियत खराब हो गई शायद हार्ट अटैक था. उन्हें तुरंत दिल्ली लेकर जाना पडा. मैं, जब मणि के घर मिलने गई तो वो बेहद उदास थी. मैनें समझाया चिंता मत कर. इस पर वो मुझे बोली कि तू हमेशा कहती है कि जो  कुछ होता है अच्छे के लिए होता है अब उनकी अचानक तबियत खराब हुई इसमें अच्छा क्या हुआ. मैं चुप ही रही क्योकि वो मुझे पता था कि इस समय वो बहुत उदास है मेरे कुछ भी कहने का कोई फायदा नही होगा… .और , अभी कुछ देर पहले ही वो आई और बहुत खुश थी क्योकि उसके अंकल का आप्रेशन सफल रहा और वो वापिस आ रहें हैं  उसने मुझे बोला कि तूने सही कहा था कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. मेरे पूछ्ने पर कि आखिर हुआ क्या. इस पर वो बोली कि उस दिन के बाद से यानि जब बहुत तबियत खराब हुई थी उस दिन के बाद से अंकल ने सिग्रेट पीना हमेशा के लिए छोड दिया है वो दिन में तीन तो कभी चार पैकेट सिग्रेट पीते थे. और जब घर वाले नाराज होते तो धूमने का बहाना करके या झूठ बोलकर  चोरी छिपे सिग्रेट पीते….  तो हुआ न अच्छा… इसी बहाने ही सही इस बुरी आदत से छुटकारा तो मिला मैं भी मुस्कुरा दी. जान है तो जहान है वैसे कई बार जिंदगी में मौके ऐसे आते है कि हमारा मन चाहा नही होता ऐसे मे यही सोचना चाहिए कि मन का हो तो अच्छा और मन का ना हो तो और भी अच्छा क्योकिं अब वो होगा जो भगवान को सही लगता है.. इसलिए हर हाल में बस खुश रहिए और पॉजीटिव सोचिए. वैसे अगर आप भी सिग्रेट या अन्य कोई नशा करते हैं और परिवार वालो से चोरी छिपे करते हैं तो  सोचिएगा .. क्योकि  चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है
और इंसानों की कीमत खोने के बाद….

मोनिका गुप्ता

… read more at monicagupta.info

आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईगा … !!

 

June 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

समाज को झंझकोरती बिहार टॉपर धोटाला की खबर

समाज को झंझकोरती बिहार टॉपर धोटाला की खबर

20 लाख रुपये देकर  टॉपर  बने बच्चे आखिर कसूरवार कौन… बच्चे, माता पिता , शिक्षण संस्थान या हमारा समाज

 

topper

(तस्वीर गूगल से साभार)

समाज को झंझकोरती बिहार टॉपर धोटाला की खबर

20 लाख रुपये देकर  टॉपर  बने बच्चे आखिर कसूरवार कौन… बच्चे, माता पिता , शिक्षण संस्थान या हमारा समाज

नेता , बडबोले बयान आलोचना से हट कर भी बहुत खबरे ऐसी होती हैं जिनसे हमें और हमारे समाज को सरोकार होता है इसलिए उन खबरों का फोलोअप भी होना चाहिए … मेरा ध्यान बिहार टॉपर  धोटाले की ओर बहुत ज्यादा रहा … क्योकि  चाहे स्कूल में नकल की बात हो या सिफारिश की इससे सही मायनों में प्रतिभावान् बच्चों का मनोबल टूट जाता है ..  आज  बिहार टॉपर  घोटाला सुना और पता चला कि 20 लाख देकर वो बच्चे टॉपर  बने थे …खबर की सच्चाई सामने आई तो हैरानी के साथ साथ खुशी भी हुई कि चलो अब कोई ऐसा गलत काम करेगा तो शायद 100 बार सोचेगा बेशक यह काम पहले धडल्ले से चल रहा होगा पर अब समाज जागृत होने लगा है …

खबर देखते देखते में अतीत मे चली गई. जब मैं  स्कूल में पढती थी. मेरी क्लास में क्लास टीचर की बहन भी पढती थी और सभी लडकियां उसकी चमची भी मारती थी और वो हमेशा हर स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेती और उन क्लास में फर्स्ट भी आती … जब उन टीचर ने शादी के बाद स्कूल छोड दिया  तो उसका पास होना भी मुश्किल  हो गया था इतनी नालायक थी वो पर तब बोलता कौन …  … पर मुझे याद है कि मैं बहुत मेहनत के बाद भी उससे ज्यादा नम्बर कभी नही ला सकी और कितनी बार घर आकर रोती थी..

सिर्फ स्कूल ही नही बल्कि कालिज में भी ऐसा अक्सर हुआ …ऐसा बहुत बार प्रैक्टिकल में भी ऐसा ही  हुआ जिस बच्चे की सिफारिश थी उसे पूरे नम्बर मिले और हमारे मम्मी पापा ने कभी सिफारिश को  अहमियत नही दी और हम उस समय क्लास मे बेशक पीछे रह गए पर आज हम समाज में सिर उंचा करके चल रहे हैं क्योकि जितने भी अंक लाए अपनी मेहनत के बलबूते पर लाए …

‘Bihar toppers paid Rs 20 lakh each for results’ – Navbharat Times

टॉपर बनाने के लिए BSEB के पूर्व प्रमुख ने वसूले थे 20 लाख बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के पूर्व चेयरमैन ने टॉपर बनाने के लिए प्रति छात्र 20 लाख रुपए की घूस ली थी। बुधवार को बिहार पुलिस ने बताया कि जांच में सिंह ने इसका खुलासा किया। पुलिस के अनुसार नकल का एक पूरा रैकेट है, जिससे शिक्षा बोर्ड के निदेशक ने बड़ी रकम रिश्वत में ली। read more at indiatimes.com

जो भी हो मैं आजतक का बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया और प्रशासन और सरकार को जागना पडा

रुबी को भी गिरफ्तार कर लिया गया क्योकि बोर्ड कमेटी में जब जवाब देने आई तो 25 मे से बस 5 सवालो के जवाब दे पाई पर 4 जवाब गलत थे… पूरा पढिए

Bihar toppers scam: Arts topper Rubi Rai arrested

“Special Investigation Team (SIT) of Bihar police probing into the Bihar toppers scam has arrested Rubi Rai when she finally appeared for a re-test at BSEB office,” a police official said.

Ruby had scored 444 out of 500 marks in the Arts stream and Saurabh Shreshtha 485 out of 500 in Science. read more at eenaduindia.com

 

 

बिहार टॉपर और मीडिया की भूमिका  भी जरुर पढे

 

June 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्टार्टअप इंडिया और सच का सामना

desh cartoon by monica gupta

स्टार्टअप इंडिया और सच का सामना

स्टार्टअप इंडिया से भारी उम्मीदें हैं देश को पर इसकी धीमी रफ्तार एक बार फिर सवालिया निशान खडे कर रही है … शायद इसी लिए अब इस ओर बदलाव के सकेंत दिए जा रहे हैं …

 

 

PM Narendra Modi’s dream project ‘Startup India’ to be revamped to woo more participants – Navbharat Times

read more at indiatimes.com

central government allotted 10,000 crore fund for startups – Navbharat Times

स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ के फंड को मंजूरी सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। इस फंड का इस्तेमाल स्टार्टअप्स को सपोर्ट करने में किया जाएगा, जिसका मकसद 18 लाख लोगों के लिए रोजगार पैदा कराना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस फंड के पूर्ण इस्तेमाल के जरिये करीब 18 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

India will start to increase participation in major changes – Navbharat Times

एक थिंकटैंक के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने पहचान जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर कहा, ‘सरकार बेनेफिशियरी और इनसेंटिव प्रोवाइडर के रोल के बीच फंसी है। उसको कोच नहीं बल्कि कंप्लायंस घटाकर मददगार बनने की जरूरत है।’ read more at indiatimes.com

देश आगे बढे तरक्की करे … हम सभी के लिए गर्व का विषय होगा … वैसे आपके स्टार्टअप इंडिया और सच का सामना के बारे  में क्या विचार हैं…

 

 

June 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एक बहाना बीमारी के नाम

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-ill-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए  2 मिनट और 7 सैंकिंड का ऑडियो एक बहाना बीमारी के नाम

एक बहाना बीमारी के नाम

बीमार होना वाकई में अच्छा है … क्या … ह ह  अरे हैरान होने की जरुरत नही … मैं सच कह रही हूं और आप भी मेरी बात से सहमत होंगे …

बेशक, बेशक  बीमार होना किसी को भी अच्छा नही लग सकता बीमार होना यानि मुसीबतों का पहाड टूट पडना. डाक्टर के लम्बी लाईन, फिर ढेर सारे टेस्ट और फिर महंगी दवाईयां और दवाई के आफ्टर ईफेक्टस … इतना सब कुछ होते हुए भी बीमार होना हमे प्रिय है …बल्कि ये कहना चाहिए कि बेहद प्रिय है वो ऐसे कि बच्चा अगर बाहर जॉब  कर रहा है तो मां ये कहेगी कि अगर छुट्टी नही मिल रही तो मेरी बीमारी की बहाना ले कर आजा, मेरे बच्चे… !!!

या बाहर बरसात हुई मौसम चाऊ माऊ हुआ तो मन यही करता है कि आज आफिस न जाया जाए .. long drive  पर जाया जाए फिर boss के सामने बस यही बहाना होता है सर अचानक तबियत खराब हो गई  आक्छी आक्छी करेंगें और बोलेंगें कि बुखार हो गया.

वही बच्चे ने अगर स्कूल का होमवर्क न्ही किया तो सुबह सवेरे पेट दर्द होना ही होना है छुट्टी लेनेके लिए …

अब हमारे नेता भी कम नही वैसे विदेशी दौरे पर रहेंगें पर जहा गलत काम किया घोटाला किया और जेल जाने की नौबत आई वही दौरे पडने शुरु हो जाते हैं कि बहाना हाय दिल में दर्द हो रहा है .. हाय सास नही आ रही .. बैचेनी हो रही है… वगैरहा वगैरहा  और इतना ही नही आप अपनी बीमारी की पोस्ट जरा सोशल नेट वर्किंग जैसे कि फेसबुक पर तो डालिए तो सही  कमेंटस की भरमार लग जाएगी  get well soon, love you  और फूल, फल और भी न जाने क्या क्या कमेंटस मिलेगें … और इसी बहाने नए और केयरिंग दोस्त भी बन जाएगें …

तो देखा बीमार होना कितना सुखकर है ओह … वन सैकिंड कोई मैसेज आया है मोबाईल पर … बीबी जी आज मेरी तबियत ठीक नही बुखार है काम पर नही आप पाउगी आपकी काम वाली प्यारी…

हे भगवान ये बीमारी और बहाने …… ओह  अचानक सिर दर्द हो गया … अरे ये सच वाला है झूठ मूठ वाला नही है … चलिए आपसे फिर जल्द मिलूगी एक नए बहाने ओह मेरा मतलब नए टॉपिक के साथ तब तक…. खुश रहिए मुस्कुराते रहिए.

मोनिका गुप्ता

एक बहाना बीमारी के नाम

बाय बाय

नया साल और संकल्प जरुर पढिएगा …

June 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

विवादित, बडबोले, अमर्यादित बयान और निशाने पर महिलाए

CldethyUkAEYqbn

विवादित, बडबोले, अमर्यादित बयान और निशाने पर महिलाए

( अगर नेट पर विवादित बयान सर्च करेंगें तो आप पाएगें कि  भरा पडा है गूगल सर्च नेताओ के विवादित बयानो से )

 आज अचानक सुर्खियों में आए सलमान खान अपने विवादित बयान रेप्ड  वूमन के साथ जोकि न सिर्फ महिलाओ को बल्कि उनके फैंस को भी पसंद नही आया… असल में एक शूटिंग के दौरान उन्होने बताया कि शूटिंग के दौरान उन छह घंटों में काफी मेहनत होती थी। वह मेरी लिए काफी मुश्किल था।“

– “ ऐसा इसलिए कि मुझे 120 किलो के पहलवान को 10 अलग-अलग एंगल से उठाना होता था।“

– “ कई बार तो उन्हें जमीन पर पटखनी देनी होती थी। रिंग में ऐसा एक बार नहीं, कई बार करना पड़ता था। ताकि रियल फाइट का फील आए।“

– “ शॉट के बाद जब में रिंग से बाहर निकलता था, मुझे रेप का शिकार हुई महिला की तरह महसूस होता था। मैं सीधा नहीं चल पाता था।“

– ” शूटिंग के बाद भी ट्रैनिंग सेशन के लिए जाना पड़ता था।”

क्या हो गया है हमें कुछ भी लिख देते हैं और नेता लोग कुछ भी बोल देते है … बिना सोचे समझे विचारे कि इसका अंजाम क्या होगा जब मीडिया में बात उछलती है तो कहतें है कि मेरे बयान को तोड मोड कर पेश किया जा रहा है .. अरे भई ये क्या बात हुई .. आज एक कोटा की खबर पढी  कि कांग्रेस ने गुलाब चंद कटारिया जोकि राज्य के गृह मंत्री हैं कांग्रेसियों ने कटारिया की 10 फीट लम्बी जीभ बनाई और फिर उसे फिनाईल से साफ किया …

महाराष्ट्र से BJP विधायक रविंद्र चव्हाण ने दलितों की तुलना सूअर से कर विवाद को जन्म दे दिया है

कल एक खबर में अरविंद केजरीवाल को पागल दिमाग खराब और भी न जाने क्या क्या उपाधि दे रहे थे कुछ लोग …

औरतों पर नेताओं के 5 विवादित बयान – BBC हिंदी

मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था, ”हिंदुत्व की रक्षा के लिए हर हिंदु महिला को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए.” h/t bbc.com

 

सलमान बोले-शूटिंग के बाद रेप का शिकार महिला जैसा महसूस होता था; फैन्स भड़के

सलमान बोले-शूटिंग के बाद रेप का शिकार महिला जैसा महसूस होता था; फैन्स भड़के

सलमान खान के बचाव में उतरे पिता सलीम खान: AAJ TAK: Movie Masala

read more at aajtak.intoday.in

अभिनेता सलमान खान के रेप पीड़िता पर दिए विवादित बयान पर पिता सलीम खान ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि ‘सलमान ने ऐसा किसी गलत इरादे से नहीं कहा था. उन्होंने बातचीत में ऐसा कह दिया था.’

आज हमारे समाज में जिस तरह से महिला असुरक्षित होती जा रही है वो बेहद निराशाजनक है उपर से ऐसे बयान मनोबल और भी ज्यादा तोड देते हैं … हालाकि बाद में या तो यह आरोप लगा दिया जाता है कि बयानो को तोड कर पेश किया या फिर माफी मांग ली जाती है … दोनो ही सूरतों  में सही नही है …आज जिस तरह से सोशल मीडिया , मुद्दा उछालने के लिए हर बात पर नजरे गडाए बैठा है  बहुत सोच समझ कर बोलने की दरकार है आज समाज में …. !!!

मोनिका गुप्ता

आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा …

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 182
  • 183
  • 184
  • 185
  • 186
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved