Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अनसोशल होता सोशल मीडिया

अनसोशल होता सोशल मीडिया

पिछ्ले दिनों करण जौहर और फरदीन खान की खबर और फिर ब्लॉग पर उनकी प्रतिक्रिया पढने को मिली.सोशल नेट वर्किंग साईटस पर लोग जिस तरह से बोलते हैं मानो कुछ भी बोलने का लाईसैंस ही मिल गया हो …जिन के बारे मे बोला जाता है वो चुप इसलिए रहते हैं कि क्या बहस करना या चुप रहने में ही भलाई है पर इससे कुछ हल नही निकल रहा बल्कि हौंसले और ज्यादा बुलंद हो रहे हैं ..

पिछ्ले दिनो फिल्मी कलाकार फरदीन खान की तस्वीर दिखा कर, मोटा कह कर  खूब मजाक उडाया गया … बुरा लगा पर अच्छा इस बात का लगा कि फरदीन खान ने  लोगो को जवाब दिया और खुला पत्र लिखा  कि मैं वजन बढने से आहत नही हूं खुश हूं और खुशी खुशी जी रहा हूं इसके साथ साथ उन्होने ऑनलाईन मजाक उडाए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील भी की

downloayud

( तस्वीर गूगल से साभार)

Fardeen Khan: Then and Now – Navbharat Times

read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

वही करण जौहर ने भी ब्लॉग़ पर लिखा कि उनकी सुबह की शुरुआत ही गे, छ्क्का, चुप कर  जैसे शब्दों  से होती है.. अब तो ये शब्द उनके फेवरेट बन गए हैं.. ये तीन गोल्डन शब्द बन गए हैं जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा उन पर ही किया जाता है …

karan johar says people sends vulgar messages to me – Navbharat Times

read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

इस बात में कोई शक नही कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर कोई किसी के खिलाफ कुछ भी बोल जाता है इस पर लगाम लगना बहुत जरुरी है … और ये तभी होगा जब आवाज बुलंद की जाए ताकि मुंह फट लोगो की जुबान पर लगाम लग सके …

अगर आप ये सोच रहे हो कि मैं किसी की हिमायत कर रही हूं तो वाकई सही नही है .. असल में दुख होता है जब इस  तरह किसी का मजाक उडाया जाता है … उन्हें कितना बुरा लगता होगा … !!

अब समय चुप रहने का नही है बल्कि ऐसे टवीट पर अपनी आवाज एकजुट होकर बुलंद करने का है … मैं फरदीन खान और करण जौहर को बधाई देती हूं कि कम से कम उन्होने इस क्षेत्र में पहल तो की…

 

June 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हाय रे महंगाई

cartoon photo by monica gupta

हाय रे महंगाई

स्माईल तो नही आ रही अगर आप फोटोशॉप से स्माईल ला सको तो ले आना फोटू वाले भईया …

मेरे भाईयों, बहनों और दोस्तों क्या आप ऐसे में मुस्कुरा सकते हैं ???? अगर हां तो आप वाकई महान हैं।।

 

June 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – डियर महिलाओं

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-ladies-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए  महिलाओं और उनकी सोशल नेट वर्किंग  पर 2 मिनट और 27 सैकिंड की ये ऑडियो – डियर – महिलाओं

ऑडियो – डियर महिलाओं

घर के सामने से एक सभ्य महिला अपनी कार बैक कर रही थी और साथ ही साथ कन्धे पर रखे मोबाईल से गर्दन टेढी करके किसी से बतिया भी रही थी और पीछे से आती एक ओटोरिक्शा से उस कार ओटो रिक्शा से उलझ गई और जेल मे करवाने की धमकी देने लगी.. वो बेचारा गलती न होते हुए भी सिर झुका कर चला गया ..

मोनिका गुप्ता

ये तो मात्र एक ही किस्सा है ऐसे अनगिनत किस्सों से हर रोज दो चार होना पडता है. थोडे दिन पहले भी एक महिला स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. एक आगे खडा था दो पीछे बैठे थे और वो महिला टेढी गर्दन किए फोन पर बात किए जा रही थी. क्रासिंग पर मेरी कार भी रुकी और मैने पता नही क्यो पर उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है ..उसने मुझे गुस्से से देखा और हाथ का इशारा कुछ इस तरह से किया जिसका मतलब था आपसे मतलब …

मुझे गुस्सा अपने उपर आया कि मैने उसे कहा क्यो काश उसे कोई झटका लगता तो समझ आती फिर मन में आया कि बेचारे बच्चों का क्या कसूर …

खैर इसी सोच में, घर पर आकर नेट आन कर लिया तो देखा यहा भी महिलाए कम नही हैं.. और कुछ नही मिला तो डियर शब्द ही बहस का मुद्दा बना रखा था और महिलाए ही जुटी हुई थी अपशब्द और मजाक बनाने में …( वैसे डियर शब्द कितना सही और कितना गलत है ये एक अलग बहस का मुद्दा है )

तभी मेरे नजर एक खबर पर गई वो एक सर्वे रिपोर्ट थी कि वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं… हम अक्सर ये कहते हैं कि घर की चार दीवारी के बाहर कदम समझदारी से निकालना चाहिए लेकिन इंटरनेट की दुनिया शायद उससे भी ज्यादा खतरनाक है…

यहां भी बहुत ट्रैफिक है और इस ट्रैफिक में अपनी गाडी बेहद सजगता से बहुत सोच समझ कर बचते बचाते निकालने मे ही समझदारी है और इस ट्रैफिक में लिफ्ट भी बहुत सोच विचार कर ही देनी चाहिए क्योकि बात का बतगड बनते या कुछ भी वायरल होते भी समय नही लगता…

वैसे मात्र कुछ लाईक् और कमेंट के चक्कर में वल्गर कमॆंट करना भी एक तरह से मर्यादा की लक्षमण रेखा को लांधनें के बराबर ही है इसलिए कुछ भी लिखने से पहले दस बार सोचना चाहिए…

वैसे आपकी क्या राय है इस बारे मॆं जरुर बताईएगा .. तब तक अपना ख्याल रखिएगा..

स्मृति को ‘डियर’ पर आपत्ति, छिड़ी मंत्री से बहस – BBC हिंदी

बिहार के शिक्षा मंत्री ने जब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को अपने ट्वीट में संबोधित करते हुए ‘डियर’ लिखा तो इसके जवाब में स्मृति ने पूछ लिया, ‘महिलाओं को डियर कबसे लिखने लगे.’ read more at bbc.com

 

ऑडियो – डियर महिलाओं

Housewife Dilemma भी जरुर पढिएगा

 

June 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

एकादशी का व्रत , छ्बीलें और हमारी मानसिकता

एकादशी का व्रत , छ्बीलें और हमारी मानसिकता

आज एकादशी है और बाजार में खूब छ्बीलें लगी हुई हैं भाग भाग कर लोगो को पानी पिलाया जा रहा है बहुत अच्छी बात है पर जिस तरह से झूठे गिलास सडक पर बिखरे पडे थे … अच्छा नही लगा … अरे भई पानी पिलाओ  पर सडक के बीचों बीच खडे होकर जबरदस्ती से पानी पिलाना … कार रोक रोक कर पानी पिलाना … और भी कोई सफाई का ख्याल नही … चाहे शर्बत हो या ठंडाई सब पी कर गिलास सडक पर फेंक कर चलते बनते हैं …

पानी पिलाना वाकई में  पुण्य का काम है पर  सफाई से तो पिलाओ … सिर्फ अपनी खबर मीडिया में देने के लिए उतावले हुए जाना भी सही नही है छबील का पानी खत्म होते ही सब अपने अपने रास्ते … और रह जाते हैं जगह जगह पडे गिलास कुछ दिन तक सडक की शोभा बढाएगें..

ये कैसी मानसिकता है क्या गंदगी फैला कर हम धर्म कर्म को सार्थक बना सकते हैं.

how to do nirjala ekadashi vrat 2016

ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष  की  एकादशी (16 जून 2016- गुरुवार ) निर्जला एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु भीषण गर्मी में बिना जल ग्रहण किए व्रत करेंगे।

निर्जला एकादशी का व्रत करने के लिये दशमी तिथि से ही व्रत के नियमों का पालन आरंभ हो जाता है। इस एकादशी में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।  इस दिन गौ दान करने का भी विशेष महत्व होता है। read more at patrika.com

water

(तस्वीर गूगल से साभार )

इतना ही नही कई बार कुछ कुछ लोग प्रशाद भी बांटते हैं और कई बार देखा है कि प्रशाद भी सडक पर गिरा होता है काला चना और रोटी  लोगो के पैर के नीचे आ रहे होते हैं ..

तीज त्योहार मनाना अच्छा है बहुत अच्छा है पर उसे सफाई से मनाना और भी ज्यादा सुखद है ..

एकादशी का व्रत , छ्बीलें और हमारी मानसिकता पर आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा ..

June 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – व्यंंग्य – ऐसा भी होता है

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-oh-god-by-monica-guota.wav

क्लिक करिए और सुनिए 2 मिनट और 6 सैकिंड का  ऑडियो – व्यंंग्य – ऐसा भी होता है

जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा होता है पर कई बार कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि हमारे मुंह से निकलता है … हे भगवान !! ऐसा भी होता है !!

ऑडियो – व्यंंग्य – ऐसा भी होता है

.. आज की ही बात लीजिए सुबह सैर करते हुए पार्क मे फ्रैंड मिली . बहुत उदास लग रही थी और ऐसा लग रहा था मानो बहुत रोई हो. पूछ्ने पर उसने बताया कि दीपा बहुत बीमार है और डाक्टरो नें जवाब दे दिया है . मेरा दिल धक से रह गया. ओह क्योकि दीपा उनकी इकलौती बच्ची थी. मैने कहा सम्भालो अपने आप को और पूछा कि क्या दीपा को सब पता है … इस पर वो बोली कि पता तो लगना ही था आखिर कितना लंबा चलाएगे सीरियल को!! क्या !!! अब मेरे हैरान होंने की बारी थी यानि ?? उसने बताया और क्या सीरियल की बात ही तो कर रही है वो एक सीरियल वो हर रोज देखती हैं उसमे एक करेक्टर है वो मरने वाली है  !!! पर तुम क्या समझी.??? अब मै क्या समझी शायद उसे बताना सही नही था पर मैने वहा से खिसकने मे ही भलाई समझी चुपचाप घर आ गई.

घर पहुंची तो एक रिश्तेदार का फोन आया हुआ था वो बता रहे थे कि आज अरविंद जी को invite  किया है उन का डिनर पर.. आपने भी जरुर आना है.. . मै exited  होती हुई बोली  अरे वाह अरविंद केजरीवाल …. मैं जरुर आऊंगी  इस पर वहाँ  से आवाज आई कि आप भी बडी मजाकिया है. केजरीवाल नही अरविंद जैन आ रहे हैं वो हमारे स्कूल के टीचर हुआ करते थे खैर आप नही जानती !!!. अब फिर मेरे झेपने की बारी थी और जरुर जरुर कहती हुई मैने झट से फोन रखा. हे भगवान!!! आज क्या हो रहा है.

ऑडियो – व्यंंग्य – ऐसा भी होता है….

फोन रखा ही था तभी  हमारी सदाबहार पडोसन  हमेशा की तरह हाथ मे कटोरी लिए चीनी मांगने आ गई. कटोरी थमाते हुए बहुत ही उदास मुद्रा मे बोली कि मांं जी को कैंसर है.मैने चीनी डालते हुए कहा कोई कैंसर वैंंसर नही है सब नाटक बाजी है ड्रामा है ड्रामा  सब. TRP बढाने के लिए चोंचले बाजी है ये. किरदार को मार कर दुबारा जिंदा भी कर देगें …वैसे कौन से सीरियल  की बात कर रही हो!!!. उसने मेरी तरफ गुस्से से देखा और मेरे हाथ से कटोरी छीनते हुए बोली बोली कि चीनी नही देनी तो ना दो पर माजी के लिए ऐसा तो मत बोलो और पैर पटकती हुई चली गई.

अरे बाप रे!!! वो तो अपनी मांं जी के बारे मे सच ही बोल रही थी और मै क्या समझ बैठी !!! सब गडबड झाला हो रहा है….. वैसे आपके साथ ऐसी कंफूजन तो कभी नही हुई होगी … जरुर बताईएगा .. तब तक बाय अपना ख्याल रखिएगा ….

 

Monica Gupta

Monica Gupta

इसे भी जरुर सुनिएगा …

ऑडियो – अखबार अच्छा नही है

 

June 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फिल्में, रिलीज और लीक

punjab 2 punjab

फिल्में, रिलीज और लीक

कल “उडता पंजाब” फिल्म (बिना काट छांट वाली) लीक होकर नेट पर वायरल हो गई… बेशक, फिल्म सेंसर बोर्ड को लेकर बहुत सुर्खियों में रही और ये भी कहा गया कि फिल्म को बिना पैसे खर्च किए ही पब्लिसिटी मिल गई पर अचानक फिल्म का अचानक लीक हो जाना बेहद दुखद है… एक फिल्म बनाने में कितनी मेहनत , कितना पैसा लगता है और देखते ही देखते सब उडनछू हो गया … लगता है कल फिल्म का नाम सार्थक हुआ उडता पंजाब … जो भी हुआ अच्छा नही हुआ…

फिल्म को 17 जून को रिलीज होना है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत  मुख्य भूमिका में हैं…फिल्म को लेकर निर्माताओं का केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ विवाद चल रहा था..

रिलीज से दो दिन पहले ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ | Zee News Hindi

read more at india.com

Udta Punjab leaked online two days before release – Navbharat Times

read more at indiatimes.com

Udta Punjab’s pirated copy hosted by over 700 websites – Navbharat Times

read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

 

फिल्म ,राजनीति, सेंसर और समाज पर प्रभाव भी जरुर पढिएगा…

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 184
  • 185
  • 186
  • 187
  • 188
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved