Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फिल्म ,राजनीति, सेंसर और समाज पर प्रभाव

censor board cartoon by monica gupta

फिल्म ,राजनीति, सेंसर और समाज पर प्रभाव

जिस तरह से “उड़ता पंजाब ” पर सेंसर की कैंची,बहस और राजनीति हो रही है ऐसे में मुझे लगता है कि उडता पंजाब को *उड़ता बीप बीप** नाम दे देना चाहिए…. !!

बेशक, किसी फिल्म का सेंसर होना यह पहला मामला नही है पर सोशल मीडिया और न्यूज चैनल का धन्यवाद की फिल्म आने से पहले ही हिट हो गई भले ही सुर्खियों में ही हों ..

जहां तक सच्चाई और नशा दिखाने की बात है उस पर कैंची नही चलनी चाहिए और जहां तक सुना है कि फिल्म में अपशब्दोंं की भरमार है तो उन पर तो कैंची चलनी ही चाहिए.. असल में, हम हीरो या हीरोईन या उनके बोले डॉयलाग से बहुत प्रेरित होते है … जैसाकि कि पिछ्ली कुछ फिल्मों में भी देखा … इसलिए सच्चाई दिखाने से गुरेज नही होना चाहिए पर अपशब्दों पर जरुर प्रतिबंध लगना चाहिए ..

 

फिल्म उड़ता पंजाब और सेंसर बोर्ड के विवाद से केंद्र सरकार ने किया किनारा

I always wondered what it felt like to live in North Korea .. Ab to plane pakadney ki bhi zaroorat nahin..

I request Congress, AAP and other political parties to stay out of my battle. It’s my Rights vs the Censorship. I speak only on my behalf read more at khabar.ndtv.com

controversy between censor board and movies udta punjab anurag kashyap: मूवी मसाला: आज तक

दिसंबर 2015: ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘मस्तीजादे’ पर सेंसर की कैंची चली. इन फिल्मों पर अश्लीलता परोसने के आरोप लगे. ‘क्या कूल हैं हम’ में 107 सीन प्रोड्यूसर ने, जबकि 32 सीन सेंसर बोर्ड ने काटे.’मस्तीजादे’ में 349 सीन प्रोड्यूसर ने खुद, जबकि 32 सीन सेंसर बोर्ड ने काटे. इसके बाद इन फिल्मों को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की अनुमति दी गई.

नवंबर 2015: जेम्स बांड सीरीज की फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली. बोर्ड ने इस सीरीज की 24वीं फिल्म ‘स्पेक्टर’ के किसिंग सीन पर कैंची चलाकर इसे छोटा कर दिया और इसे यूए सर्टिफिकेट दिया गया. बोर्ड के इस कदम के बाद अध्यक्ष पहलाज निहलानी को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था. read more at aajtak.intoday.in

उड़ता पंजाब नहीं उड़ता पीएम – BBC हिंदी

वहीं पत्रकार शेखर गुप्ता (@ShekharGupta) ने ट्वीट किया, “सेंसर बोर्ड के ‘उड़ता पंजाब’ पर प्रतिबंध लगाने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह क्या प्रतिक्रिया देंगे.”

रमेश श्रीवत्स (@rameshsrivats) ने ट्वीट किया, “सेंसर बोर्ड ‘उड़ता पंजाब’ से पंजाब हटाना चाहता है. शुक्र है जब बॉम्बे टू गोवा रिलीज़ हुई थी तब ये लोग नहीं थे.”

फ़िल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा (@RGVzoomin) ने लिखा, “जो ये फ़िल्म दर्शाना चाह रही है उसके लिए ‘उड़ता पंजाब’ शीर्षक बहुत छोटा है. सही और सच्चा शीर्षक होना चाहिए उड़ता इंडिया और उड़ता वर्ल्ड.”

वहीं कुछ लोग इस विवाद पर चुटकुले भी बना रहे हैं. अमित चतुर्वेदी ने फ़ेसबुक पर लिखा, ‘सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म “उड़ता पंजाब” में से “पंजाब” हटाने के लिए कहा है. सही है, “उड़ता” के साथ “मोदी” के अलावा कुछ और अच्छा ही नहीं लगता.’ read more at bbc.com

 

वैसे आपका क्या विचार है इस फिल्म और सेंसर के बारे में … !!

 

 

June 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बिहार टॉपर और मीडिया की भूमिका

 बिहार टॉपर और मीडिया की भूमिका

अकसर कई मुद्दों पर हम मीडिया पर ही सवालिया निशान खडा कर देते हैं पर जिस तरह से  जाने अनजाने आज तक  के माध्यम से रिजल्ट का गौरख धंधा सामने आया वो वाकई काबिले तारीफ है …   कुछ समय पहले आई बिहार के अव्वल छात्रों की खबर पहले तो समझ ही नही आई पर जब समझा तो खुशी हुई क्योकि ये सब हमारे साथ भी कही न कही हुआ है बेशक बहुत बडे स्तर पर न हुआ हो पर स्कूलों मेंं तो इस तरह का फर्जी वाडा आम होता है और दुख तब होता है जब नालायक कक्षा में प्रथम आ जाता था … खैर ,  अन्य चैनलों ने इस बात को अहमियत न दी हो कि यह आजतक ने सबसे पहले दिखाई पर यकीनन शुभ संकेंत तो हैं क्योकि आज समाज में  जिस तरह से डिग्री फर्जीवाडा , नतीजों में धांधली देखने को मिल  रही है ऐसे में ये खबर  एक अलार्म है कि दूसरे सजग हो जाएं … !!

कुछ दिन पहले एक खबर चल रही थी जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने दोबारा जांच के बाद विज्ञान संकाय के टापर्स सहित एक अन्य के परीक्षा परिणाम को आज रद्द कर दिया। खबर पहले तो समझ ही नही आई कि भला ऐसे कैसे और क्या हुआ पर जब पता लगा कि आजतक चैनल ने जब टॉपर रही रुबी और विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव श्रेष्ठ का रिजल्ट आने के बाद साक्षात्कार लिया तो उन्होने इस तरह से बोला कि लगा ही नही कि ये टॉपर भी हो सकते हैं

बिहार बोर्ड Topper Review Test: साइंस टॉपर सौरभ सहित दो के रिजल्ट हुए रद्द | Zee News Hindi

h/t india.com

result_146483804126_650_060216091340 result-2_146483904340_650_060216091423

( तस्वीरें –  साभार आजतक )

कला संकाय में स्टेट टॉपर रही रुबी राय ने एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान पॉलिटिकल साइंस को ‘प्रोडिकल साईंस’ उच्चारित किए जाने के साथ कहा था कि इसमें खाना बनाने की पढाई होती है।रुबी राय को कुल 500 अंकों में से 444 अंक प्राप्त हुए हैं। लेकिन उन्हें सभी विषयों के कुल अंक के बारे में जानकारी नहीं और 500 के बजाय 600 अंक की परीक्षा देने की बात बतायी थी.

टॉपरों पर बिहार बोर्ड ने लिया सख्त फैसला, दोबारा टेस्ट लेने के बाद दी ये बड़ी सजा!– IBN Khabar

रूबी ने साक्षात्कार के दौरान पॉलिटिकल साइंस को ‘प्रोडिकल साइंस’ बताते हुए कहा था कि राजनीति विज्ञान में खाना बनाने की पढ़ाई होती है। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव को ‘प्रोटोन’ और ‘इलेक्ट्रॉन’ की सामान्य जानकारी नहीं थी। read more at ibnlive.com

 

bihar board has given advertisement to the topper students of arts and science to appear tomorrow infront of the board: : आज तक

रिव्यू एग्जाम कराने का आदेश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ‘आज तक’ की खबर देखने के बाद तुरंत एक्शन लिया और दोनों टॉपर्स के रिजल्ट पर रोक लगा दी. समिति ने 3 जून को इनका रिव्यू एग्जाम कराने का भी आदेश दिया. इस दौरान विषय के विशेषज्ञ छात्रों की परीक्षा लेंगे.

विषय का नाम भी नहीं बता पाई टॉपर बिहार इंटरमीडिएट के टॉप करने वाली रूबी कुमारी को अपने विषय तक की जानकारी न होना ‘पॉलिटिकल’ साइनंस को ‘प्रोडिकल’ साइंस कहना या फिर पॉलिटिकल साइंस में खाना बनाने के बारे में पढ़ाए जाने जैसी जानकारी रखने वाली छात्रा पर संकट के बादल छाने लगे हैं. बोर्ड ने छात्रा की कॉपी दोबारा उसके सामने जांचने की प्रक्रिया शुरू की थी. bihar board has given advertisement to the topper students of arts and science to appear tomorrow infront of the board: 

education department of bihar file case against inter science and art topper – www.bhaskar.com

सवाल- आपने किस-किस सब्जेक्ट का एग्जाम दिया था?
जवाब- इंग्लिश, ज्योग्राफी, म्यूजिक, ‘प्रोडिकल साइंस’
सवाल- कौन-सा साइंस…?
जवाब- प्रोडिकल साइंस। (इसमें 91 नंबर मिले हैं।)
सवाल- प्रोडिकल साइंस क्या होता है? ये आप नया सब्जेक्ट बता रही हैं, इसमें क्या पढ़ाया जाता है?
जवाब- इसमें खाना बनाने के बारे में पढ़ाया जाता है।
सवाल- तो होम साइंस में क्या पढ़ाया जाता है?
जवाब- नहीं..नहीं…इसमें खाना बनाने के बारे में पढ़ाया जाता है।

read more at bhaskar.com

 

 

bihar board has given advertisement to the topper students of arts and science to appear tomorrow infront of the board: राज्यवार खबरें: आज तक

रिव्यू एग्जाम कराने का आदेश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ‘आज तक’ की खबर देखने के बाद तुरंत एक्शन लिया और दोनों टॉपर्स के रिजल्ट पर रोक लगा दी. समिति ने 3 जून को इनका रिव्यू एग्जाम कराने का भी आदेश दिया. इस दौरान विषय के विशेषज्ञ छात्रों की परीक्षा लेंगे.

विषय का नाम भी नहीं बता पाई टॉपर बिहार इंटरमीडिएट के टॉप करने वाली रूबी कुमारी को अपने विषय तक की जानकारी न होना ‘पॉलिटिकल’ साइनंस को ‘प्रोडिकल’ साइंस कहना या फिर पॉलिटिकल साइंस में खाना बनाने के बारे में पढ़ाए जाने जैसी जानकारी रखने वाली छात्रा पर संकट के बादल छाने लगे हैं. बोर्ड ने छात्रा की कॉपी दोबारा उसके सामने जांचने की प्रक्रिया शुरू की थी. bihar board has given advertisement to the topper students of arts and science to appear tomorrow infront of the board: राज्यवार खबरें: आज तक

 

ठीक वैसे ही विज्ञान संकाय में टॉपर रहे सौरव श्रेष्ठ के प्रोटोन और इलेक्ट्रोन से अवगत नहीं होने की बात सामने आयी थी। ये दोनों टॉपर वैशाली जिला के भगवानपुर स्थित विशुन राय कॉलेज के हैं।

आजतक के माध्यबिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट्स और साइंस में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को शुक्रवार को बोर्ड के सामने पेश होने का आदेश दिया . इसके लिए बाकायदा अखबारों में विज्ञापन भी दिए गए हैं. क्योकि जब ‘आज तक’ ने इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले छात्रों की असलियत दिखाई थी कि किस तरह अव्वल आने वाले छात्रों को अपने विषय की बेसिक जानकारी भी नहीं है.
जब ये बात सामने आई तो प्रशासन और सरकार हरकत में आई और आज नतीजे का यह नतीजा निकला कि उनका नतीजा रद्द् कर दिया गया यह भी  पता चला रूबी के पिता ने एक आवेदन के जरिए बताया है कि उनकी पुत्री के ‘डिप्रेशन’ में होने के कारण वह कल आयोजित की गयी जांच परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी जबकि सौरव जब  बोर्ड के सामने पेश हुए तो उन्होने कहा कि इस तरह के प्रश्न  नही पूछिए नही तो मैं सुसाईड कर लूंगा…

Toppers case: Police files FIR against tainted students

read more at eenaduindia.com

 

नीतीश कुमार के आदेश के बाद बिहार में इंटर की परीक्षा में साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ, राहुल और आर्ट्स टॉपर रूबी के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज हो गई है। नीतीश कुमार ने बोर्ड द्वारा निर्मित न्यायिक जांच कमेटी भंग करते हुए डीजीपी को आपराधिक केस दर्ज करने का आदेश दिया था। सीएम के आदेश के बाद चार टॉपर्स समेत विष्णु राय कॉलेज के निदेशक पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ऐसे मामलों मे अगर मीडिया गम्भीरता से खबरें दिखाए तो समाज में नई चेतना लाई जा सकती है …

 

June 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

पान मसाला खाने के नुकसानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-click-by-monica-gupta.wav

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

कल एक दोस्त से बात हो रही थी वो पूछ रहे थे कि कहां जाना चाहिए छुटटियो में .. उनसे बात करते करते मैं भी सोचने लगी कि ऐसी कौन सी जगह जाया जाए कि खर्चा भी कम हो सामान भी न ले जाना पडे और थकावट भी न हो …

अगर आप भी जानना चाहते हैं ऐसे सफर के बारे में या  आप  भी कहीं छुटटियों में जाने का मन बना रहें हैं तो  एक मिनट और 23 सैंकिड की ऑडियों  जरुर सुनिएगा … !!! कम खर्चा और बिना बोरिया बिस्तर लिए शानदार सफर

गर्मी की छुट्टियाँ और सैर सपाटा

ओडियो  मोनिका गुप्ता

ओडियो मोनिका गुप्ता

इसे भी जरुर सुनिए

ऑडियो – व्यंग्य – आम बनाम आम आदमी

June 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – मोदी जी और लोगो के मन की बात

modi ji cartoon by monica gupta

कार्टून – मोदी जी और लोगो के मन की बात

बेशक , मोदी सरकार अच्छा कार्य कर रही है पर पता नही किसलिए जनता की नाराजगी कम होने का नाम नही ले रही …

June 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पौधे और उनकी देखभाल

tulsi 1

पौधे और उनकी देखभाल

( मेरे मन की बात ) आमतौर पर हम जब पर्यावरण दिवस मनाते हैं तो जहन में यही बात रहती है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और फोटो भी खिचवाएं ताकि न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपलोड करके कमेंट बटोर सकें बल्कि अखबारों की भी सुर्खिया बन सकें और अगले दिन बात खत्म पैसा हज्म यानि पौधा सूखता है तो सूखने दो जबकि ये गलत है ..

अगर पौधा लगाए तो बहुत सहेजे भी… चाहे भयंकर गर्मी हो या सर्दी… उसका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है… और जब आपका लगाया पौधा बढा होगा तो आपकी इतनी खुशी मिलेगी जिसका आप अंदाजा भी नही लगा सकेंगें… तो लगा रहे हैं ना आप भी एक पौधा जिंदगी के लिए 🙂

monacartoon plant

June 5, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

hap

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. दिन कोई भी हो उसे मनाने मे अलग ही मजा आता है और अगर दिन हो हमारी धरती को सहेजने का यानि पौधे लगाने की फिर तो बात ही अलग है.. बहुत खुशी होती है जब हम न सिर्फ पौधा लगाते हैं बल्कि उसे हर रोज पानी देकर सहेजते हैं और हर रोज उसे बढता  हुए देखते हैं

 

World Environment day | कब मना पहला विश्व पर्यावरण दिवस | Webdunia Hindi

 

read more at webdunia.com

आईए अपनी धरा को रहने लायक बनाए .. पौधे लगाए और उसे सहेजे …

कार्टून – Cartoon -असली खुशी – Happiness is Celebrating Day

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 187
  • 188
  • 189
  • 190
  • 191
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved