Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

March 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत अभियान और हमारा समाज

dustbin

स्वच्छ भारत अभियान और हमारा समाज
dustbin photo

कुछ देर पहले एक सहेली के घर जाना हुआ. उनका दस साल का बेटा स्कूल की पिकनिक से लौटा था. मेरी सहेली ने उसको कपडे दिए और उसकी यूनिफार्म तह करके रखने लगी अचानक जेब में कुछ मिला और चिल्ला कर अपने बेटे को आवाज दी. मैं भी सहम गई कि अचानक क्या हुआ. बेटा आया तो उसने डांटना शुरु कर दिया समझ नही आता कितनी बार समझाया है कि चिप्स, टॉफी और चॉकलेट के खाली पैकेट फेंक दिया करो जेब में भर भर कर मत लाया करो जेब खराब हो जाती है पर बेटा बहुत मासूमियत से बोला देखा था पर वहां कही डस्टबिन नही था तो क्या करता जेब मे ही डाल लिए कि घर आकर फेंक दूंगा.

अब मेरी सहेली ने मुझे कहा कि आप ही समझाओ भला ये कोई मतलब होता है… खाली लिफाफे कही भी फेंक दो. दो चार लिफाफों से क्या फर्क पडता है पर नही …मेरी कभी नही सुनता हमेशा ही ऐसा करता है…!! मैने उनके बेटे को अंदर जाने का इशारा कर दिया और सोच रही हूं कि कैसे इसे समझाऊ क्योकि इस समय मेरे पर्स में भी दो चिप्स के खाली पैकेट रखे थे. मार्किट से लिए थे खाने के बाद कोई डस्ट्बिन नही मिला तो पर्स में डाल लिए कि घर आकर डस्टबिन में फेंक दूंगी… !!

गंदगी ज्यादा न फैले इसके लिए मानसिकता मे सुधार के साथ साथ डस्टबिन की बहुत दरकार है… !!

March 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

match cartoon by monica gupta

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट और विराट कोहली

 

मैच

(तस्वीर गूगल से सा आभार )

जब हमनें मैदान मार लिया ….

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफ़ाइनल की दौड़ के लिए मैच मोहाली में खेला जा रहा था ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

ऑस्ट्रेलिया की मज़बूत टीम कहलाती है इसलिए  बहुत सारी शंका लिए मैच देखना शुरु किया  जैसे जैसे आस्ट्रेलिया की टीम  चौके छ्क्के लगा रही थी.. भारत की जीत की उम्मीदे कम होनी शुरु हो गई. कभी वटस अप तो कभी मैसेज तो कभी फोन पर बाते होनी लगी कि क्या होगा …कोई कहता भारत ही जीतेगा तो कोई कह रहा था पता नही वैसे मुश्किल है भारत का जीतना, कोई कहता देखो… !!

match cartoon by monica gupta

 

कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई किसी को … पर और लोगों की तरह मुझे तो यही लग रहा था कि ये हमारा भारत देश है और मुझे इस पर पूरा विश्वास है कि ये ही जीतने वाला है !!! खैर भारत खेलने आया और जैसे जैसे मैच आगे बढने लगा  टीम  धीरे धीरे छाने लगी.. !!

एक एक बॉल पर जान लगा दी… !! जो उम्मीद आरम्भ में कम हो गई थी वो जागने लगी और जो मैदान में उन्होने खिलाडियों का मनोबल बढाना शुरु कर दिया और हम जैसे  जो  टीवी देख रहे थे उन्होनें  भी टीवी पर  खिलाडियों को  गाईड करना शुरु कर दिया … अरे ये क्या किया… बॉल ऐसे मारनी थी … अरे युवी को मैदान से चले जाना चाहिए वो भाग नही पा रहा … !!अपने अपने अंदाज से  अपने कमरे से ही चिल्लाना  शुरु कर दिया … !!

देखते ही देखते हमने मैदान मार लिया और अब आ गए हैं सैमी फाईनल में …

भारत 6 विकेट से जीता और देखते ही देखते  देर रात 11 बजे से टवीटर, फेसबुक, गूगल प्लस भर गया जीत की खुशी से… सब अपने अपने तरीके से जीत का  इजहार कर रहे थे…

जहां युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने  मिड डे अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में युवराज के साथ अन्यायपूर्ण रवैए के लिए एक बार फिर धोनी पर हमला बोला. वही कुछ मजेदार कमेंटस भी पढने को मिले जैसा कि एक मैसेज आया कि

आस्ट्रेलिया वालो को पता नहीं है कि हम इंडिया वाले चाहे कितना भी टारगेट हो मार्च में पूरा कर ही देते है

एक ने लिखा – शर्मा, धवन और रैना के आऊट होने के बाद ही मैच शुरु होता है वो तो बस भूमि पूजन करने आते हैं

किसी ने लिखा  कि टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग नंबर वन है लेकिन वो टी20 कप कभी नहीं जीते हैं.

एक ने लिखा – पत्रकार धोनी से पूछ रहे हैं कि विश्वकप के लिए आप क्या तैयारी कर रहे हैं

धोनी – तैयारी  बस इस बात की कर रहे हैं कि अनुष्का और विराट का राजीनामा न हो जाए.

वही एक ने लिखा पता नही रैना, रोहित और धवन मैच में क्यों हैं इनकी जगह दूसरों को मौका मिलना चाहिए.

एक ने लिखा हारा हुआ मैच कोई कोहली से जीतना सीखे… मुझे याद नही कभी सचिन ने हारा मैच जितवाया हो

.कोई बधाई दे रहा था तो कोई विश्व कप की जीत के लिए जुट जाओ का संदेश…

 

BBC

वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रदीप मैगज़ीन ने बीबीसी के आदेश कुमार गुप्त से बात करते हुए चार अहम कारण गिनाए.

1. विराट कोहली: दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फ़र्क साबित हुए विराट कोहली. जिस तरह से उन्होंने परिस्थिति को समझा, विकेट को भांपा और फिर बैटिंग की, उसके कारण उन्हें क्रिकेट इतिहास के बड़े खिलाड़ियों में शुमार किया जाएगा.

2. रनिंग बिटवीन द विकेट: युवराज सिंह बैटिंग करते हुए चोटिल हो गए. उनसे भागा नहीं जा रहा था.

ऐसे में उनका आउट होना भारतीय टीम के लिए वरदान साबित हुआ. उनके आउट होते ही कप्तान धोनी क्रीज़ पर आए और उन्होंने ज़बरदस्त रनिंग बिटवीन द विकेट की. Via bbc.com

 

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने भी माना कि भारत को भारत में हराना बेहद कड़ी चुनौती है,  कुल मिलाकर बधाई की असली पात्र पूरी टीम है और खास तौर पर धोनी और विराट कोहली जिन्होनें बेहद संयम, धैर्य और आत्मविश्वास से पारी खेली और भारत को सैमी फाईनल तक ले आए और जाने अंजाने एक संदेश भी दिया कि सामना करों सकारात्मक सोचो और अंत तक लडो… !!

ढेर सारी शुभकामनाएं  भारतीय क्रिकेट टीम को ….

March 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रियल हॉरर स्टोरी

हॉरर स्टोरीज - death-experience

रियल हॉरर स्टोरी – real horror story –  हॉरर धारावाहिक, हमारी जिंदगी और मृत्यु का रहस्य-  कमजोर दिल वाले प्लीज इसे ना पढे. . Tv पर चाहे खबरों हो, बहस हो या चैनल पर आने वाले धारावाहिक हो . हॉरर हॉरर ही हैै  .

रियल हॉरर स्टोरी

 

हॉरर स्टोरीज – हॉरर धारावाहिक, हमारी जिंदगी और मृत्यु का रहस्य – हॉरर स्टोरीज Tv पर चाहे खबरों हो, बहस हो या चैनल पर आने वाले धारावाहिक हो हर तरफ हॉरर ही हॉरर है .. देख कर डर ही लग जाता है… इसलिए सोचा कि थोडी देर मणि से मिल आती हूं… मणि अपने पडोस के घर से अभी लौटी थी.

 

death experience photo

हॉरर स्टोरीज

कमजोर दिल वाले न पढें तो बेहतर

हॉरर स्टोरीज से कम नही जो बताया और जो मैने सुना … उसने बताया कि उनके पडोस में महिला स्वर्ग सिधार गई. वहां बैठी महिलाए बता रही थी कि एक दो दिन से वो महिला कह रही थी कि कोई खडा है, उसे जाने को बोलो … कोई है वहां !! फिर बातें होने लगी कि कुछ न कुछ तो होता है. अक्सर पहले ही पता लग जाता है कि अंतिम समय आ गया … ओह .. यहां का  हॉरर तो और भी ज्यादा … !!हॉरर स्टोरीज…. हे भगवान !! भागो यहांं से …

Death Experience Before Die , Metaphysical News In Hindi -amar Ujala

read more at amarujala.com

 

हर किसी के दिमाग में एक न एक बार ज़रूर आया है कि आख़िर मौत के बाद क्या होता है? वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार कुछ लोगों को तेज़ रौशनी दिखती है तो कुछ कहते हैं कि कोई साया उनका हाथ पकड़ कर ले जाता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मौत के मुंह से वापस लौटे लोग अपने अनुभव बयां कर रहे हैं.

read more at gazabpost.com

 

मैं जल्दी घर वापिस चली आई और आते आते सोच रही थी कि क्या वाकई ये सब होता है ?? हॉरर स्टोरीज टाईप …क्या ये सच होता है या … !!

 

Photo by spinster cardigan

March 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें अक्सर खुल्ले पैसे नही होते तो दुकानदार टॉफी थमा देते है पर यहां कुछ और ही चक्कर हुआ … क्या आप बाजार जा रहे है … !! अरे !! मैने तो इसलिए पूछा कि अगर जा रहे हैं तो खुल्ले पैसे ( change)  साथ ले कर जाईएगा कभी मणि की तरह … !!

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें

ओह मणि के साथ आज सुबह क्या हुआ ये तो बताया ही नही… मणि गुस्से में  घर आई और बोली क्या मैं तुझे अमरुद बेचने वाली लगती हूं … !! मुझे समझ नही आया पर उसका गुस्से मे मासूम चेहरा इतना प्यारा लग रहा था कि मुझे हंसी आ गई.. इस पर उसका और नाराज होना स्वाभाविक था …

मैनॆ अपनी हंसी पर कंट्रोल करते हुए पूछा तो उसने बताया कि वो आज मार्किट गई थी. रास्ते में अमरुद की रेहडी खडी थी बहुत हरे हरे और कच्चे थे अमरुद… उसने किलो ले लिए अब उस आदमी के पास छुट्टे पैसे नही थे. उसने  एक मिनट रुकने को बोला और सामने पैसे खुल्ले कराने चला गया.

इसी बीच अमरुद लेने एक दो लोग और आ गए और उससे ही दुकानदार समझ कर भाव पूछ्ने लगे तो उसने चिढ कर कहा कि उसे नही पता वो खुद लेने आई है … !!

smily photo

 

हे भगवान !! आज पता नही क्या हुआ मेरी हंसी रुक ही नही रही थी… आज तो पक्का ही लडाई होगी मेरी मणि से… मैने मन ही मन खुद को गुस्सा किया और संयत होकर पूछा … अरे … ऐसे कैसे हो सकता है … दिखा अमरुद कैसे है .. कितने के हैं?? … अब मणि मेरे से भी गुस्सा  होकर अपने घर जा रही थी … अब इससे पहले आपको भी कोई गलत न समझ ले इसलिए आप भी खुल्ले पैसे लेकर जाईएगा मार्किट  .. !!

ऐसा मोटापा आपको भी मुबारक हो

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

हमारा जीवन और छोटी छोटी बातें के बारे में आपके विचारों का   स्वागत है…

March 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आर ओ वाटर और हमारी सोच

आर ओ वाटर और हमारी सोच

आर ओ वाटर और हमारी सोच हेमा मालिनी या सचिन तेंदुलकर अगर कोई चीज बेचें तो वो सौ टका खरी और गरीब कुम्हार बेचे तो उसकी कोई कीमत ही नही… अरे !! पानी तो R O वाटर प्यूरीफायर आने से पहले भी हम पीते थे तो अब इतना नखरा क्यों ??

आर ओ वाटर और हमारी सोच

मुझे कही बाहर जाना था. रास्ते में उसे एक महिला और बच्चा मिला. बच्चा लगातार पानी के लिए रो रहा था. गर्मी भी बहुत थी. उनकी बोतल का शायद पानी खत्म हो गया था. बच्चे को रोता देख मैने  बहुत अपनेपन से अपनी पानी की बोतल उन्हे दी इस पर वो महिला ने पूछा ये पानी तो R O का ही होगा इस पर मैं  बोली जी उससे भी बेहतर . ये घर के मटके के ताजा ठंडा पानी है.

जरा सोचिए  – एक ज्वलंत प्रश्न

सुनते ही महिला ने अपने हाथ खींच लिए और बच्चे को बोली .. नो बेबी, आंटी का पानी छी !! ये गंदा पानी नही पीएगें हम घर जाकर आर ओ का ही पानी पीगें. बच्चा रो रो के बेहाल था. बहुत देर तक जब बच्चा चुप नही हुआ हार कर मन मार कर उसे छी पानी पिलाना ही पडा. बच्चा तो चुप हो गया पर उस महिला की सोच से मेरा  मन जरुर कसैला हो गया और वापिस  आकर मैने नेट पर आर ओ के बारे में पढा कि आखिर आर रो मे ऐसा क्या है … पढिए पढिए आप भी पढिए

 water in bottle photo

आर ओ वाटर और हमारी सोच

 

पानी पीने के फायदे जरुर पढे

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक आरओ वाटर सिस्टम!

read more at prabhatkhabar.com

आर ओ वाटर और हमारी सोच

वैसे इस बारे में आपकी क्या राय है क्या हमें बिना आर ओ के पानी पीना ही नही चाहिए या …. जरुर बताईए

RO हेल्थ के लिए नहीं हैं OK, जरूर पढ़ें ये रिपोर्ट | R.O. WATER Is bad for Your Health : Research – Hindi Oneindia

नई दिल्ली। अगर आप अपने घर में RO (रिवर्स ओसमोसिस) लगाकर ये सोच रहे हैं कि आप शुद्द पानी पी रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलतफहमी हैं क्योंकि जरूरी नहीं कि ‘आरो’ का पानी आपको लाभ पहुंचा रहा है।

View Photos भारत में कैंसर के 12.5 लाख नए रोगियों में से सात लाख महिलाएं, क्यों? read more at hindi.oneindia.com

 

तो क्या सोचा !!!

 

Photo by kstepanoff

March 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

की एंड का

की एंड का

life is short photo

की एंड का

है एंड था  …  सुनने में जरा अजीब लगा होगा ठीक वैसे जैसे मुझे फिल्म “की एंड का” सुनकर लगा था. वो रील लाईफ है और  पर ये रियल लाईफ है जो अभी तक “है”और अगले  ही पल “था” हो गया … बस जिंदगी इतनी ही छोटी है. “है एंड था” के बीच मे झूलती !! बेशक आपको मेरी बात अजीब लगे … पर यही सच्चाई है !!

बहुत जरुरी है कि जितना हम जीए, जितना समय जीए… खुश रहें मस्त रहें .. प्यार दें और और प्यार बांटे… !! पता नही कब हमारा “है” “”था” में परिवर्तित हो जाए!!

Photo by Wootang01

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 202
  • 203
  • 204
  • 205
  • 206
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved