Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

March 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

विज्ञापन की दुनिया- मैं चाय में दूध नही डालती

विज्ञापन की दुनिया- मैं चाय में दूध नही डालती

nestle photo

कई विज्ञापन बहुत प्रभावित कर जाते हैं … ऐसा ही एक विज्ञापन है … मैं चाय में दूध नही डालती … जब भी मैं ये विज्ञापन देखती हूं हमेशा मणि की याद आती है क्योकि मैं अक्सर उसके घर चाय पीने ही जाती थी वो बनाती ही इतनी टेस्टी थी… जब मैं पूछती कि कैसे बनाई तो वो बोलती ये मेरा सीक्रेट है तू तो बस चाय पी … बहुत जाना माना सा स्वाद लगता था पर याद ही नही आता कि कब, कहां टेस्ट किया है … उसके चक्कर में मैने कितनी बार चाय की पत्ती बदली, इलाइची और अदरक डाली पर इतना स्वाद कभी नही आया …. और एक दिन मैने उसे उसके सीक्रेट के साथ पकड लिया वो nestle Every Day की चाय पिलाती थी …!! इतना ही नही कई बार उसने मुझे condensed milk की भी चाय पिलाई ..

ओह!! याद आया कि  बच्चों के बहाने मैं ये मिल्क पाऊडर ऐसे ही खा लिया करती थी… और जब मुहं पर पाऊडर लगा रह जाता तब चोरी पकडी जाती कि अब समझ आया कि ये पाऊडर इतनी जल्दी कैसे खत्म होता है…!! मैं सोच ही रही थी कि मणि का फोन आ गया … मैने कहा आ जाओ … चाय पीएगे !! इस पर उसने कहा सोच लो चाय पीनी है या पाउडर खाना है … 😆   और उस दिन हमने चाय नही पी ..

विज्ञापन की दुनिया- मैं चाय में दूध नही डालती आपको कैसा लगा ??? आप अपने अनुभव भी जरुर सांझा कीजिएगा 🙂

Photo by Jayel Aheram

March 13, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल नेट वर्किंग साईटस और लक्षमण रेखा लाधंती महिलाए

सोशल नेट वर्किंग साईटस और लक्षमण रेखा लाधंती महिलाए

सोशल नेट वर्किंग साईटस और लक्षमण रेखा लाधंती महिलाएbe careful photo

Social Networking Sites and Our Lives

पिछ्ले कुछ दिनों से जब मेरी एक Face book Friend  Fb पर नही दिखी तो मैने उसका  phone मिला लिया कि कहां हो भई ?? कुछ देर हाल चाल पूछ्ने के बाद उसने मुझसे कहा कि क्या वो एक बात share कर सकती है … मैने कहा … बिल्कुल … क्यो नही … तब उसने बताया कि अब वो कभी फेसबुक नही करेगी.. अरे !! मेरे पूछने पर उसने बताया कि उसे लगने लगा था कि वो बिगड रही है.. मुझे समझ नही आया और मैने उससे सारी बात जाननी चाही तो उसने बताया कि पिछ्ले कुछ महीनों से वो अपनी  Face book wall पर कम और मैसेज पर ज्यादा रहने लगी थी. तीन चार दोस्त बन गए और एक दो कुछ ज्यादा ही खास और वो ज्यादा समय उनसे बात करने मे ही निकालने लगी… हैलो. आप कैसी हैं ? से लेकर good night  तक बातों का सिलसिला चालू हुआ …और ये सब अच्छा भी लगने लगा था…!!

पति के दफ्तर और बच्चों के स्कूल जाते ही वो मैसेज करने में जुट जाती और अपनी छोटे छोटी बातों की खबर अपने दोस्तों को देती रहती. बात मैसेज से बढ कर चैट और फिर फोन नम्बरों का भी आदान प्रदान हो गया और फिर शुरु हुआ वीडियों चैट का सिलसिला जो दिन रात बढने लगा.

पर कुछ दिनों से अच्छा महसूस नही हो रहा..!! कुछ दिन से लग रहा है कि ये सब सही नही हो रहा… इस तरह से रात बे रात बातें करना, चैट करना, मैसेज करना गलत है…!! बेशक उसके पति अपने आफिस और टूर में व्यस्त रहते हैं और बच्चे अपनी पढाई और दोस्तों में … उनके पास वक्त नही है कि वो उसका हाल चाल जाने  उससे दो पल बैठ कर प्यार भरी बात करें.. उसकी तबियत का जाने उसे बोले कि अपना ख्याल रखों तुम मेरे लिए बहुत कीमती हो …इसका मतलब यह भी नही है ना कि वो बहक जाए और …. !!!

कहते कहते वो अचानक चुप हो गई और फिर बोली दीदी बस मन में एक अपराध बोध की सी भावना आ गई कि वो जो कर रही थी चोरी  था …!! इसलिए फिलहाल उसने फेसबुक बंद कर दिया और जो फोन नम्बर दिए थे वो वटस अप और फोन पर ब्लॉक block कर दिए…

अब वो कुछ दिन अपने बारे में सोचना चाहती है और फिर ध्यान कुछ creative work  मे लगाएगी ताकि …  !!!

उस समय तो मैने bye bye  कह कर फोन रख दिया और सोच रही हूं कि मेरी इसने  समझदारी से काम लिया और बात बढने से पहले उसने अपने कदम पीछे हटा लिए पर ऐसी कितनी हैं जो ऐसा कुछ सोचती हैं…..

वैसे मैने भी बहुत महिलाओं को देखा है जो कहने के लिए तो सारा सारा दिन फेसबुक पर लगी रहती हैं पर जब उनके wall देखों तो तीन तीन महीने पहले का स्टेटस होता है … तो फिर बात कहां होती है यकीनन मैसेज पर …!!

इसमे कोई शक नही कि बहुत महिलाएं या लडकियां इस बारे में सोचती होंगीं कि ये सब ठीक नही है पर कब ??? शायद तब…. जब बहुत देर हो चुकी होती होगी …!! पानी सिर से गुजर चुका होता होगा … तब … नींद खुलती होगी कि ये मैने क्या कर दिया … !! और फिर … !!! बदनामी और  पछताने के इलावा कोई रास्ता नही होता !!

सोशल नेट वर्किंग साईटस बहुत लुभाती हैं पर बहुत सोच समझ कर दोस्त बनाने चाहिए और ऐसे ही किसी पर विश्वास करके के अपने सीक्रेट शेयर नही करने चाहिए… !!!

हम अक्सर ये कहते हैं कि घर से बाहर कदम समझदारी से निकालना चाहिए लेकिन इंटरनेट की दुनिया शायद उससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है इसमे बेहद सजगता और जागरुकता की आवश्यकता है …  इसकी लक्षमण रेखा को लांधनें से पहले दस बार सोचना चाहिए … ऐसा कोई काम ही क्यों करें कि हमे फेसबुक ही बंद करना पडॆ.. अपनी गरिमा बनाए रखने मे ही असली समझदारी है…!!!

अगर आपके इस बारे में कुछ विचार हैं तो जरुर दीजिए क्या पता इसे पढ कर किसी की जिंदगी में बदलाव आ जाए … पति अपना समय बराबर का दे चाहे  वो घर हो या आफिस… !! बच्चे अपनी मम्मी की भावनाओ को समझे और मां से मित्र जैसा व्यवाहर करें … खुशहाल  परिवार के लिए बहुत जरुरी है अन्यथा …. !!!

Photo by zephythor

March 12, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच और सुरक्षा

cartoon cricket by monica gupta

cartoon cricket by monica gupta

 

भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच और सुरक्षा

क्रिकेट टी 20 विश्व कप

भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मैच  देखना हमेशा से ही  बेहद रोचक रहा है हालाकिं पिछ्ले कुछ समय से तनाव भी बहुत रहा है और इस कारण इस मैच को विरोध का भी सामना करना पडा. मैच का स्थान भी बदलना पडा इतना ही नही  सुरक्षा की पूरी गारंटी भी मांगी गई पाक खिलाडियों के लिए…!! इस कारण  सोशल नेट वर्किंग साईटस  जैसे टवीटर  आदि पर भी सुरक्षा को लेकर बहुत  मजेदार बाते लिखी  गई …

– BBC

क्रिकेट टी 20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी टीम सरकार से अनुमति मिलने के बाद भारत रवाना हो गई है. पाकिस्तानी टीम दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचेगी.

ग़ौरतलब है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड टी20 मैचों में भारत और पाकिस्तान का मैच धर्मशाला से कोलकाता जाने की घोषणा की थी. bbc.com

जो भी हो हमारे खिलाडी शानदार हैं और हम ही जीतेंगें विश्वकप 🙂

 

March 11, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

धुटन, आत्मा और महिलाएं

ghost horror photo

धुटन, आत्मा और महिलाएं

टीवी का चैनल बदलते हुए अचानक एक धारावाहिक पर ध्यान चला गया. नाम था May I Come in Madam… उसकी एक पात्रा में अक्सर दादी की आत्मा आती है. मुझे याद आई बहुत साल पहले की बात जब हमारे घर के पास रहने वाली एक जानकार अक्सर हमारे घर आ जाती थी वो बताती थी कि उनकी ताई जी के अंदर उनके पितर की आत्मा आई हैं.. बात तब तो समझ नही आती थी बस इतना पता था कि कुछ डरावनी बात है…!! और हम सब सहम जाते…!!क्योकि वो बताती थी कि ताई जी गुस्से से चिल्ला कर बोलती थी और फिर बहुत देर के लिए सो जाती थी.

समय बीता और फिर बहुत साल के बाद जब वो जानकार मिली तो मेरा सबसे पहला प्रश्न यही था कि तुम्हारी ताई जी कैसी हैं … तब क्या होता था उन्हें ???क्या वाकई कोई आत्मा आती थी उनके अंदर … !! क्योकिं ऐसा ही कुछ एक फिल्म चैन्नई एक्सप्रैस में भी था.

उस जानकार ने बताया कि ताई तो अब रही नही पर हां, उस समय एक डर का माहौल जरुर था …!!!  पर आखिरी दिनों में ताई ने सब को बुला कर बताया था कि उनके अंदर कोई आत्मा नही आती थी… जानकार ने बताया कि पुराने समय में महिलाओ को कुछ बोलने की आजादी नही थी. बस घर की चार दीवारी और रसोई ही उनका जीवन था. बहुत घुटन महसूस करती थी और इसलिए पितरों का सहारा लेकर वो अकसर अपनी बात अपनी नाराजगी व्यक्त करती थी… !! उनकी बात सुनकर सभी उनकी बात मानते थे … अपने आखिरी दिनों में ये बात उन्होने इसलिए बताई कि महिलाओं को भी बोलने देना चाहिए और उन्हें भी बोलने और पढने लिखने की आजादी देनी चाहिए …!!

बेशक, आज के समय में ये बात सुनने में अजीब लगे पर अगर हम पहले के समय से आज की तुलना करें तो महिलाओं को बहुत आजादी मिली है पर बहुत महिलाएं इस मिली आजादी का दुरुपयोग भी कर रही हैं जोकि नही होना चाहिए अपने दायरे में रह कर उसी में मान, सम्मान और इज्जत से रहना चाहिए…!!

अचानक सीरियल वाली दादी जोर से चिल्लाई  मैने देखा पात्रा के बाल बिखरे, आंखें अजीब सी और आवाज में चिल्लाहट अरे बाप रे … !! आजकल सीरियल के कितना हॉरर दिखाने लगें हैं !! मैने डर के मारे चैनल बदल दिया… !!

धुटन, आत्मा और महिलाएं के बारे में आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा !!

Photo by r.nial.bradshaw

March 10, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

You might be hurt – Be Careful

You might be hurt - Be Careful

You might be hurt – Be Careful

कई बार बात कुछ भी नही होती यानि बहुत छोटी सी मामूली सी बात होती है  पर हमें भीतर तक विचलित कर जाती है. ऐसा ही कुछ दिन पहले मणि के साथ हुआ.

Be Careful  photo

कुछ दिनों पहले मणि ने बताया कि उसके घर से जो sweeper  कूडा लेने आता था उसकी death हो गई और उसकी जगह दूसरा जमादार आने लगा. उस जमादार के साथ एक छोटा बच्चा भी आता. मणि को वो बच्चा बहुत मासूम लगा इसलिए वो उस बच्चे से अक्सर बात करके कभी बिस्कुट तो कभी फल दे देती.

मुझे भी उसने एक दो बार उस बच्चे के बारे में बताया था. कल वो कही बाहर गई हुई थी. पीछे से जमादार कूडा लेने आ गया. इतने में वो भी घर पहुंची. वो कुछ बोलने को हुई ही थी कि उसने देखा कि  दोनों का  जमादार और बच्चा , ध्यान  घर की तरफ ही था और वो बच्चा जिसे मणि अकसर फल या बिस्कुट देती वो बोल रहा था कि देखियों वो अभी बाहर आएगी और नकल उतारते हुए बोलने लगा कि बेटा बिस्कुट खाओगे… ये लो फल खाओ .. और  कहता कहता जोर जोर से हंसने लगा..

मणि सकते में आ गई जिस बच्चे को वो इतना मासूम समझती थी आज कैसे मजाक उडा रहा है इतने में बच्चे का और जमादार का ध्यान पीछे खडी मणि की ओर गया और दोनों एक दम चुप हो गए. जैसे मानों सांप सूंध गया हो..

उस दिन के बाद से दो चार बार वो बच्चा कूडा लेने आया पर मणि ने उससे बात नही की. बस चुपचाप कूडा डाल कर अंदर चली जाती. वैसे मणि ने जब मुझे यह बात बताई तो मैने उसे समझाया कि अरे !! वो तो ठहरा बच्चा !!  ज्यादा सोचने की जरुरत नही… मस्त रह .. पर मैं सोच रही हूं कि हमारी जिंदगी में कई बार ऐसी छोटी छोटी बातें हो जाती हैं अक्सर ऐसी बात दिल दुखा जाती हैं इसलिए हमें हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि कभी भी जाने या अंजाने  कुछ ऐसा न करें कि किसी का दिल दुखें  … बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए !!

You might be hurt – Be Careful आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा और अगर आपको मेरा ब्लॉग अच्छा लगा तो इसे सब्सक्राईब भी जरुर कीजिएगा !!!

Photo by Bevie Oh

Photo by Bevie Oh

March 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नीली बत्ती- वाटसप मैसेज- दिमाग की बत्ती

नीली बत्ती- वाटसप मैसेज- दिमाग की बत्ती

 

whatsapp double click  photo

हे नीली छतरी वाले तेरी महिमा अपरमपार , दिमाग की बत्ती जला दे

यातायात के नियम हों या नीली लाल बती कार … आज नीले रंग की महिमा अपरमपार है …

एक समय था जब हम कहते थे कि शरीर नीला पड गया यानि  गया काम से …. !!! और आज नीला होना यानि जान में जान आना होता है  … क्या ??? आप समझे नही !! ओके… ओके….  मैं कुछ कहने से पहले  मैं आपको एक बात बताना चाहूंगी…

असल में, आज जब मैं मणि के घर गई तो उसकी काम वाली बाई किचन में काम करते करते मणि को बोली… दीदी .. एक मिनट देखना नीला पडा क्या … !!! मुझे समझ नही आया … मणि ने उसके मोबाईल पर कुछ देखा और बोली .. नही … अभी नही !!! इस पर वो बोली पता नही अभी तक देखा क्यों नही  … शायद नए घर में काम मिल गया होगा इसलिए..!! … और मन मार कर बर्तन धोने लगी..!!

मैने माथे पर बल डालते हुए मणि से पूछा कि क्या मतलब ??? क्या बात हो रही है ??? वो हंसती हुई बोली अरे कुछ नही…. काम वाली बाई वटसअप देखने को कह रही थी… असल में, इसने किसी को मैसेज भेजा था बस यही देखने को कह रही थी कि डबल क्लिक यानि दोनो क्लिक नीले हुए क्या !!! अब जब तक नही होंगें इसकी जान अटकी रहेगी…!!!

मुझे लगता है कि अब आपको भी समझ आ गया होगा .. !! हमारी जान में जान आती है जब हमारे भेजे मैसेज ना सिर्फ डबल क्लिक बल्कि नीले भी हो जाते हैं जिसका मतलब है कि जिसको हमने मैसेज भेजा है वो उसने देख लिया है..!! जिंदगी बस मैसेज डबल क्लिक और नीले तक ही सिमट कर रह गई है..

तभी मुझे भी याद आया कि कल मैने अपनी सहेली को वटस अप किया था उसका नीला ह हा हा हा नीला हुआ या नही  !! तो समझे !! अब नीला होना यानि जान में जान आना होता है..  😆

नीली बत्ती- वाटसप मैसेज- दिमाग की बत्ती के बारे मे आपके क्या विचार हैं जरुर बताईएगा और अगर मेरा ब्लॉग पसंद आए तो सबस्क्राईब भी जरुर कीजिएगा

Photo by Pablo Herrero

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 206
  • 207
  • 208
  • 209
  • 210
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved