Latest cartoons
मेरे बनाए कुछ Latest cartoons, Political cartoons और funny Cartoons Video के रुप में …
Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber
By Monica Gupta Leave a Comment
By Monica Gupta Leave a Comment

बहुत से फिल्मी डॉयलाग ऐसे हैं जो हमें शायद जिंदगी भर नही भूल सकते जैसा कि Main aaj bhi pheke hue paise nahin uthata , बाबूमोशाय, मोगैंबों खुश हुआ , Aaj mere paas bangla hai, gaadi hai, bank balance hai, tumhare paas kya hai? Mere paas… Mere paas Maa hai
रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं और नाम है शहनशाह …

बेशक, यह सभी बहुत मशहूर फिल्मी डॉयलॉग है और बेहद लुभाते भी है तभी इतने लम्बे समय बाद भी यह जहन में तरोताजा रहते हैं और कई बार तो इन डॉयलाग के चक्कर में युवा फिल्म देखते हैं कि आखिर इतना फेमस कैसे हुआ ये डॉय़लाग ….
कुछ समय पहले मेरी एक जानकर को रेस में प्रथम आने पर ट्राफी मिली जब मैं उसका इंटरव्यूं लेने पहुंची और पूछा कि ट्राफी हाथ में लेते हुए सबसे पहले क्या बात दिल में आई तो उसने मुझसे ही प्रश्न कर डाला कि झूठ बोलू या सच … मैने हंसते हुए कहा कि सच बोलोगी तो ज्यादा अच्छा लगेगा इस पर उसने कहा कि आप विश्वास नही करेगी पर मेरे मन में एक ही फिल्मी डॉयलाग घूम रहा था और शायद इसी वजह से मैं इसे हासिल कर पाई …
और डॉयलाग है …Itni shiddat se maine tumhe paane ki koshish ki hai, ki har zarre ne mujhe tumse milane ki saajish ki hai
Kehte hain, agar kissi cheez ko dil se chaho, toh puri ki puri qayanaat tumhe usse milaane ki koshish mein lag jaati hai
इतनी शिद्दत से मैनें तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है..
वाकई , मैं भी सहमत हूं इसमे बहुत गहरा भाव छिपा है …
अगर हम किसी काम को गम्भीरता से दिल से करना चाहते हैं तो वाकई में हम कर सकते हैं …. और अगर ये फिल्मी डॉयलाग किसी की प्रेरणा बन जाएं तो हर्जा की क्या है …
जब मैं तीसेरे स्थान पर रही धावक का इंटरव्यू ले रही थी तो वो बोली … पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त … !!! बेशक… आप भी अपने मकसद में जरुर कामयाब होगी … मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हुई लौट रही थी…कि छोटे छोटे शहरों की छोटी छोटी गलियों में ऐसी बडी बडी बातें होती रहती हैं … जी हां ये फिल्मी डॉयलाग नही 😆
वैसे आपका पसंदीदा फिल्मी डॉयलाग क्या है ?
All is well लेख आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!
Photo by jepoirrier 
By Monica Gupta Leave a Comment

कल एक कार्यक्रम में एक जानकार के पास फोन आया. फोन सुनकर वो थोडा गम्भीर हो गए और बोले अच्छा अभी आ रहा हूं तू वही इंतजार कर. हम सोचने लगे कि पता नही क्या हुआ?? फोन रखकर वो हंसने लगे… मेरे पूछ्ने पर कि क्या हुआ वो बोले अरे कोई बात नही… शायद कोई रॉग नम्बर था. बोल रहा था कि कब आ रहा है हम सब इंतजार कर रहे हैं बस बोल दिया कि अभी आ रहा हूं … !! ह हा हा !! और फिर हंसी मजाक की बातों में जुट गए.

सच पूछिए तो उनकी यह बात जरा भी अच्छी नही लगी. पता नही किसका फोन था किस मजबूरी में किया या इंतजार किसलिए और कहां कर रहे होंगें वो … अकसर हम स्टाईल मारने या दिखावे के चक्कर में कुछ ज्यादा ही… जबकि ऐसा नही होना चाहिए.
अगर फोन गलत मिल गया है तो बता देना चाहिए कि आपका फोन गलत मिल गया है पर मजाक में भी मजाक नही करना चाहिए…!!
मुझे याद है कि बार बहुत समय पहले की बात है दो सहेलियों की आपस में बोल चाल इसलिए बंद हो गई कि एक ने दूसरी सहेली को अपनी शादी में आने का निमंत्रण नही दिया…जबकि सहेली का कहना था कि उसने फोन किया था और फोन उठाने वाले ने बोला कि वो अभी व्यस्त है आपका मैसेज दे दूंगा …. शायद वो भी कही ऐसे ही गलती से मिल गया होगा …!!! और दो पक्की सहेलियों के बीच में दीवार खडी हो गई… और भी ना जाने कितने कंफ्यूजन खडे हो सकते हैं इसलिए गलत नम्बर का कभी फायदा नही उठाना चाहिए …
वैसे मेरी सोच तो ये है और आपकी सोच क्या कहती है ??
सॉरी, हैलो रॉग नम्बर के बारे में आपका कोई अनुभव हो तो बताए..
Photo by sk8geek 
By Monica Gupta Leave a Comment
हमें Valentine Day का बेहद इंतजार रहता है और इंतजार रहता है अपने प्रिय से उपहार मिलने का पर कितना खूबसूरत हो जब ये उपहार जिंदगी का ही बन जाए … यानि जब रक्त की जरुरत हो और रक्तदाता मिल जाए तो उससे खूबसूरत लम्हा और क्या होगा इसलिए तो यही कहा जा रहा है कि Valentine नही Well In Time आपने रक्तदान करके एक जिंदगी बचाई 🙂
Valentine Day / Well In Time BLOOD DONATION
By Monica Gupta Leave a Comment

सारी माँए पागल ही होती हैं
कई बार लिखते हुए चश्मा बहुत प्रोब्लम देता है. खासकर जब कुछ इमोशनल लिखना हो.. बार बार चश्मा उतार कर नम हुई आखें पोंछ्ना फिर लिखना फिर चश्मा उतार कर आंसू पोछ्ना… उफ्फ … आज मेरी एक सहेली से कुछ बात ही ऐसी हुई कि मन भावुक हो गया बस… वही लिख रही हूं और लिखते लिखते शब्द धुंधला रहे …..

बच्चें चाहे बेटा हो या बेटी… माता पिता के लिए अमूल्य होते हैं. जहां बिटिया हमेशा पापा की लाडली होती हैं वही माँए भी, अक्सर अपने बेटे को लेकर बेहद भावुक होती हैं… !!!
बात कुछ दिनों पहले की है एक पार्टी में दीपा (परिवर्तित नाम) मिली. थोडी उदास लग रही थी मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि बेटे पर गुस्सा आ रहा है दिल्ली नौकरी करता है यहां मिलने भी बहुत कम आता है बात करो तो busy हूं कह कर फोन रख देता है. वटस अप पर भी मैसेज भेजती हूं तो देख तो लेता है पर बस कभी कभी hmmm तो कभी स्माईली बना देता है …
काश उसकी एक बेटी भी होती तो कितना अच्छा होता… मैनें उसके गाल पर चपत मारी और बोली अरे .. ये क्या बात हुई … अच्छा ये बताओ कि कितनी बार फोन करती हो तुम उसे … वो बोली दिन भर में तीन चार बार तो धंटी दे ही देती हूं और मैसेज तो भेजती ही रहती हूं कि क्या हाल है … !!खाना खाया .. क्या खाया … काम वाली आई थी की नही … आदि
मैने कहा हे भगवान !! इतनी बार फोन … अगर मैं तुम्हारा बेटा होती तो शायद मैं भी फोन नही उठाती … अरे भई !!! बच्चा नौकरी कर रहा है. नई नौकरी है … काम ज्यादा है तनाव भी ज्यादा ही होगा … इस पर वो मेरी बात काटते हुए बोली कि पर जब देखो तब online रहता है पर बात करने का समय नही है … वो मुझे प्यार ही नही करता … याद ही नही करता … आठ महीने और 20 दिन हो गए उसे घर आए …!!
मैनें उसे बहुत समझाया पर उसका record एक ही बात पर अटका हुआ था कि वो अब प्यार नही करता … जबकि मैं उसे समझाने में जुटी थी.
इस बात को तीन चार दिन बीत गए. अभी थोडी देर पहले वो मेरे घर आई और बहुत खुश थी पर मुझसे गले मिलते ही रो पडी बोली तुम ठीक कह रही थी… मेरा बेटा वाकई मुझसे बहुत प्यार करता है … मैने उसे चुप कराया और पूछा कि क्या हुआ उसने बताया कि कल ही एक दिन के लिए घर आया था. खाने के बाद आराम कर रहा था. उसके लैपटॉप मे कोई दिक्कत थी बोला ठीक आप ही करवा दो… दीपा ने बताया कि उसे गुस्सा तो आ ही रहा था कि एक दिन के लिए आया है और आराम कर रहा है बात भी नही कर रहा … और वो पास ही दुकान पर लैपटाप ठीक करवाने ले गई…
दुकानदार ने चैक करने के लिए लैपटाप खोला और पूछा कि पास वर्ड क्या है. दीपा बता रही थी कि उसने अनमने भाव से घर फोन करके बेटे से पार्सवर्ड पूछा तो बेटे ने कहा … लव यू मां …एक बार तो उसे समझ नही आया … दुबारा पूछने पर बेटे ने बताया यही मेरा पासवर्ड है … Love u maa अपनी आखों में खुशी के आसूं छिपाती उसने दुकानदार को पासवर्ड बताया और जब laptop स्टार्ट किया तो उसी की फुल्ल स्क्रीन फोटो desktop पर लगाई हुई थी…!!! वो बहुत खुश थी कि उसके बेटे ने उसकी फोटो लगा रखी थी
उसने बताया कि वो कितनी गलत थी जबकि बेटा हर पल उसे अपने ख्यालों में यादों में साथ रखता है. बताते बताते उसका गला रुंध गया और शायद मैं भी अपने आंसू रोक नही पा रही थी.. उसने बताया कि उसका बेटा, वाकई उससे बहुत प्यार करता है… बस नई नौकरी है ना … बस इसलिए थोडा सा व्यस्त है … !! वैसे बहुत बहुत प्यार करता है उससे… !! अच्छा जी … कहते हुए मैंने भी मुस्कुराने की कोशिश की … !!
वो तो चली गई और मैं उसी के बारे में लिखने लगी कि सभी माएं पागल ही होती है और बस बार बार आसूं आखों से छ्लक रहे हैं और चश्मा है कि बार बार disturb किए जा रहा है !!!
.
By Monica Gupta Leave a Comment
Delhi’s Youngest Chief Minister
कभी AAP के अपने लोगो की नाराजगी … तो कभी ज़नता का प्यार…..कभी खांसी तो कभी मफलर का बना मजाक …. कभी गिरता तो कभी उठता … ऑड ईवन प्रतिक्रियाओं से भरपूर बीता एक साल … !!! शुभकामनाएं अरविंद जी
Rarest of Rare… का जीता जागता प्रमाण है आप … AK( part 2)

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो – चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या ? क्या ये सही कदम है या देशवासी दुखी ही रहें … GST बोले तो Goods and Service Tax. The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing – Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]