Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

January 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

I Am Driving

cartoon cycle
cartoon cycle

cartoon cycle

                                    I Am Driving

Traffic rules on the road

cycling on a roads आजकल जिस तरह से साईकिल सडको पर दिखाई देने लगी है उसके नियम भी लागू करने     जरुरी होने चाहिए साईकिल चलाते समय मोबाईल पर बात नही करनी चाहिए .   🙂 यही कहना चाहिए कि I Am Driving

January 22, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सर्दी और उसके साईड ईफेक्ट

सर्दी के साईड ईफेक्ट

सर्दी के साईड ईफेक्ट

सर्दी और उसके साईड ईफेक्ट

जबरदस्त ठंड पड रही है कडाके की सर्दी इतनी है कि सभी लोग कंबल, चादर आदि इतनी भारी भरकम लेने लगे है कि पहचान मे ही नही आते ऐसा ही कुछ हुआ इन श्रीमान के साथ … जोकि इतने लिपटे लिपटाए आए कि घरवाली ही पहचान नही पाई और चिल्लाने लगी चोर चोर पकडो …

 

January 22, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

Blood Type Diet

Blood Type Diet photo

हमारा खान पान और  Blood Type Diet

क्या वाकई Blood Type Diet कुछ होता है इसकी मुझे जरा भी जानकारी नही थी. पर जब पता चला तो मैंं हैरान रह गई.  असल में, आज घर पर जानकार आए हुए थे. दोनो खाने के बेहद शौकीन .. उनके चक्कर मे हमारी भी over eating हो गई. पर उनका कहना था वो कितना ही खा ले पर उनका वजन नही बढता.

मेरे पूछने पर कि कैसे ?? तो उन्होंने बताया कि उनका ब्लड A positive है और इस ब्लड ग्रुप वाले कितना ही खा लें वजन नही बढता.हां, पेट जरुर constipated रहता है पर शरीर को शुद्द शाकाहारी ही suit करता है नॉन वेज बिल्कुल सूट नही करता.

Blood Type Diet photo

What to eat on the Blood Type Diet

अरे वाह !! ये सही है तभी वो दोनो पतले पतले पतले और स्मार्ट  से है मैनें पूछा कि क्या मेरा भी बता सकते हैं मेरा O Positive  है ब्लड ग्रुप .. इस पर वो बोली कि गोभी फैमिली सूट नही करती.  वो नही खाना और non veg  सूट करता है जरुर खाना चाहिए … मैनें कहा नॉन वेज को तो दूर से ही प्रणाम है कुछ शुद्द शकाहारी हो तो बताओ … वो बोली भई सूट तो वही करेगा पर चलो कोई बात नही अगर नॉन वेज नही खाना तो हलका खाना चाहिए और रात को तो बिल्कुल ही लाईट लेना ठीक रहेगा … !!

इनका वजन जितनी जल्दी बढता है उतनी ही जल्दी धटता भी है.मुझे मजा आ रहा था इसलिए मैने और बातें भी जाननी चाही तो उन्होनें बताया कि B ग्रुप वालो को हर तरह की दाल और चावल  खाने चाहिए और काला चना बहुत माफिक आता है और इनका वजन बहुत मुश्किल से धटता है

AB पॉजिटिव वालो  fermentation iteams like  इडली, ढोकला टाईप चीजे बहुत सूट करती हैं वो नॉन वेज या वेज कुछ भी खाए सब सूट करता है हालाकि ये पक्का तौर पर नही है पर आमतौर पर उन्हें ऐसी ही चीजे सूट करती हैं यानि कि ये A और B दोनों का मिश्रण हैं जबकि Negative ब्लड ग्रुप वालो को दूध और पनीर की चीजे ज्यादा माफिक नही आती.

बाते तो बहुत रोचक हो रही थी पर डिनर का टाईम भी हो रहा था . ज्यादा वजन न बढ जाए इस चक्कर में मैने खिचडी बनाना ही उचित समझा इस पर वो बोली कि ठीक है अपने लिए यही बना लो पर वो तो आलू गोभी की परौंठी ही लेंगी आज सुबह भी बहुत टेस्टी बनाई थी ..

मैं सोच रही हूं हे भगवान !! मेरा ब्लड ग़्रुप ए क्यो नही !!!

 

 

Photo by maheshmedindia

Photo by sevendouse

January 20, 2016 By Monica Gupta 18 Comments

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi

Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर.

बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से blogging से जुडे हुए हैं और इसके बारे मे सारी जानकारी रखते हैं पर बहुत लोग ऐसे भी हैं जो हाल ही में blogging से जुडे हैं और  blog कैसे बेहतर बनाकर और आगे ले जाए इसकी tips खोजते मिल जाते हैं…

अपने अनुभव के आधार पर मैं कुछ tips  देना चाहूंगी.

Blogging Tips for Beginners

Blogging Tips photo

ब्लाग लिखते वक्त सबसे जरुरी है हमारा topic और उसके content

इसके लिए हम कोई भी current topic ले सकते हैं या वो subject जिसे ज्यादातर लोग net पर search  करते हैं लिया जा सकता है. जरुरी बात ये हैं कि टाईटल बहुत catchy या आकर्षक होना चाहिए जिसे लोग देखे तो उनका मन हो कि वो इसे पढे.

Blogging Tips photo

कई बार हम blog पर अपने Personal experience शेयर करते हैं जिसमें कोई दिक्कत नही है अपनी feelings जरुर share  करनी चाहिए पर भावनाओं मे बह कर हमे कुछ ऐसा भी नही लिखना चाहिए कि जिससे किसी दूसरे की भावनाएं hurt हो जाएं  इस बात को ध्यान में जरुर रखना चाहिए कि आपका blog सिर्फ आप ही नही पढ रहे बल्कि दुनिया के कोने कोने में publish हो चुका है इसलिए सच्चाई और ईमानदारी से लिखा सब relevant होना चाहिए..

और एक जरुरी बात ये कि हमारा लिखा हुआ essay type तो बिल्कुल नही होना चाहिए जो ना सिर्फ पढने में boring लगे या ऐसा लगे कि हम lecture दे रहे हैं बल्कि ऐसा लिखे कि लगे जैसा कि मानो हम किसी से बात कर रहे हैं.

Blogging Tips photo

अब अगर हमनें blog अपने business के angle से बनाया है तो जो information हम देना चाह रहे हैं वो आधी अधूरी न हो बल्कि विस्तार से हो ताकि जो search करता हुआ हमारे blog तक आया है पूरी जानकारी न मिलने से वो कही दूसरे blog पर चला जाए.

आमतौर पर हम ये सोच रखते हैं कि आज blog  बनाया है कल से traffic आना शुरु हो जाए या अगर  हमने अपना blog  आय के लिए बनाया  है तो कल से income शुरु हो जाए… जबकि ऐसा नही होता जिस तरह अपना कोई भी नया काम और बिजनेस शुरु करने और आगे बढाने में समय लगता है ठीक वैसा ही समय इसमें भी लगता है….!!! जल्दबाजी मे अक्सर गडबड हो जाती है इसलिए आपको जरुरत है धैर्य की, संयम की.

जरुरत  है बहुत सारी patience की.  फिर चाहे वो आपका ब्लॉग लेखन के रुप में सक्रिय होना हो  या ब्लॉगिंग को Source  of Income  बनाना हो जैसा कि affiliate marketer,  merchandises या विज्ञापनो यानि  advertisement के through  ..

Start Blogging

और अगर आप अपना ब्लॉग़ बनवाना चाहतें हैं या  इसी बारे में कोई और  जानकारी चाहते हैं तो आप मुझे यहां या    SetUpMyBlog     पर भी सम्पर्क कर  सकते हैं

आपको ये लेख कैसा लगा अगर आप भी  ऐसी कोई  टिप्स जानते हैं  जो किसी के बेहद काम आ सकती है तो जरुर सांझा करें …आपका स्वागत है 🙂

बाकि जानकारी अगले ब्लॉग में …..

 

Photo by candidwriter

Photo by VabrionBlogTips

Photo by TechnoGiant

January 20, 2016 By Monica Gupta 2 Comments

Benefits of Blogging

Benefits of Blogging

Best Benefits of Blogging

आमतौर पर हमें ब्लॉग़िग के बारे में ज्यादा जानकारी नही इसलिए हमे इसके फायदे भी नही पता पर जितना मैने देखा और पढा है अपने अनुभव के आधार पर आप से Benefits of Personal Blogging  शेयर कर रही हूं

ब्लॉग़िंग़ के फायदे

ब्लॉग़ बनाने के मैं आपको फायदे नही बल्कि benefits of benefits  बताने वाली हूं ब्लॉग के …

ब्लॉग के फायदे

Benefits of Personal Blogging

ब्लॉग लिखेगें तो

creativity  जागेगी
नई नई बाते सीखने को मिलेगी
आत्मविश्वास पैदा होगा

ब्लॉग लिखेंगें तो व्यस्त रहेगें
बे फालतू के विचार नही आएगें
सोच कुछ सकारात्मक positive  लिखने की रहेगी
negativity जिंदगी से खत्म हो जाएगी

 

ब्लॉग लिखेंगें तो
अपने विचार और ज्ञान सांझा कर सकते हैं
आपके लेखन से और लोगो की मदद हो सकती है
किसी का ज्ञान आपकी वजह से बढ सकता है.

ब्लॉग लिखेगें तो
लोग जानेगें दायरा बढेगा
आपकी अपनी एक पहचान बनेगी
आप अपने विषय मे एक्सपर्ट बन सकते है
और आप एक दिन किसी के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं. जी हां कोई बडी बात नही

 

benefits of blogging in education photo

ब्लॉग  के फायदे –

house wife यानि गृहणी के लिए

ब्लॉग लेखन से
नाम होगा, पहचान बनेगी
समय का उपयोग, व्यस्त हो जाएगी
तनाव से मुक्ति मिलेगी, खुश रहेंगी
आमदनी होगी तो आत्मविश्वास पैदा होगा
किसी पर निर्भर नही रहना पडेगा.
अपने सर्कल में प्रमुखता तथा वर्चस्व होगा
लोगो का आपके प्रति नजरिया बदलेगा
मान सम्मान मिलेगा, आप छा जाएगीं

 

ब्लॉग के फायदे – रिटायर्ड व्यक्तियों के लिए भी एक आशा है ब्लागिंग

जो रिटायरमैंट के बाद  हमेशा बोर और खालीपन महसूस करते हैं वो ब्लाग लिखने से समय को सही तरह से व्यतीत कर पाएगें
अपनी जिंदगी के अनुभव सांझा करके
अपने ज्ञान से औरों की मदद कर पाएगें
व्यस्त रहेंगें…. पहचान बनेगी,…..  मनोबल बढेगा
परिवार की सोच बदलेगी, इज्जत मान बढेगा
ग्रुप बना सकते हैं, दोस्तों का सर्कल बढेगा
आय का साधन बनेगा, दूसरों के लिए प्रेरणादायक होंगें

benefits of blogging photo

ब्लॉग के फायदे – युवा वर्ग के लिए

तनावग्रस्त निराशाजनक जिंदगी से मुक्ति मिल सकेगी
उदासीनता और नकारात्मकता खत्म होगी
महत्वाकांक्षी बनेगें और सक्सेस के लिए प्रयासरत होंगे
Source of Income बनेगा,  Job करने  की जरुरत नही पडेगी
दोस्तों और परिवार में मान सम्मान बढेगा
जिंदगी खुशी, उमंग और उल्लास से भरी होगी.

 

benefits of blogging photo

 

तो देखा एक नही बल्कि अनेकों फायदें है ब्लॉंग़िंग़ क़ॆ

How to Set Up a Blog

और अगर आप अपना ब्लॉग़ बनवाना चाहतें हैं या  इसी बारे में कोई और  जानकारी चाहते हैं तो आप मुझे  सम्पर्क कर  सकते हैं

आपको ये लेख कैसा लगा अगर आप भी  Blog के फायदों बारे में कुछ और बताना चाहते हैं तो आपका स्वागत है

ब्लॉग के बारे में कुछ टिप्स अगले ब्लॉग में …..

Blogging Tips in Hindi

 

Photo by mintcandydigital

Photo by Find Your Top Search

Photo by mrsdkrebs

January 20, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

What is Blog and Blogging

What is Blog and Blogging

How to start a Blog  ब्लॉग को लेकर हमारे मन में ढेर सारे प्रश्न हैं. मैं आपको, अपने ब्लॉग के जरिए सारी जानकारी विस्तार से देने का प्रयास करुंगी ताकि आप भी अपना शानदार ब्लॉग बनाए- अपनी पहचान बनाएं. 

blog photo

ब्लॉग क्या है ??

ब्लॉग यानि ‘BLOG’  web + log बना है. जिस तरह हम डायरी मे अपने दुख, सुख, अनुभव आदि लिखकर अपने मन की बात सांझा करते हैं. ब्लॉग भी आनलाईन डायरी की तरह ही है जिसमें हम अपनी भावनाए अपने विचार, अपना अनुभव, लेखन के साथ साथ तस्वीरों, ऑडियो, वीडियों के माध्यम से व्यक्त करते हैं और कमेंटस के जरिए विचारों का आदान प्रदान होता है. कुल मिला कर ब्लॉग इंटरनेट पर अभिव्यक्ति प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है. ब्लाग लिखने वाले को “ब्लागर” और ब्लॉग में किया लेखन “ब्लागिंग” कहलाता हैं.

ब्लागिंग के लिए आपको किसी तकनीकी जानकारी की आवश्यकता नही है और ना ही इसके लिए कोई उम्र की सीमा है. बच्चें, बडे, बुजुर्ग और यहां तक की गृहणियां भी ब्लागिंग अपना कर अपना नाम, पहचान और शानदार आय का साधन बना सकतीं हैं.

ब्लॉग ही क्यों ??

आपके मन में यह विचार आ रहा होगा कि टवीटर, फेसबुक गूगल प्लस जैसी सोशल नेट वर्किंग साईटस मौजूद हैं तो ब्लॉग किसलिए बनाए ? बहुत सही प्रश्न है आपका. मैं बताना चांहूगी कि सोशल साईटस होते हुए भी हमारा सर्कल लिमिटेड ही होता है यानि जो हमारे सकर्ल के मित्र हैं वहीं हमारी पोस्ट देख पाएगें जबकि ब्लॉग पर पब्लिश होते ही पूरी दुनिया उसे देख और पढ सकती है.

blog photo

फ्री ब्लॉग क्यों नही ??

अब आपके मन में यह बात भी आ रही होगी कि चलो वो तो ठीक है पर फ्री ब्लॉग भी तो बनते हैं. वो किसलिए न बनाए जाएं.

जी हां बिल्कुल …… फ्री ब्लागिंग बहुत अच्छी लग सकती है पर उसमे, अकसर ब्लॉग के लिए न तो हमे theme पसंद के मिलते हैं और न ही plugins हमारी पसंद की होती है और तो और हम उस ब्लॉग के मालिक भी नही होते  जबकि जब हम अपना  ब्लॉग बनाते हैं तो हमे domain name और  hosting लेना पडता है जैसा कि मेरे नाम से बना हुआ है monicagupta.info      या फिर इसमें  .com, .in  भी होते हैं  इस नाम से  पूरी दुनिया में किसी और का नही हो सकता. ये ठीक वैसे ही है जैसे आधार कार्ड का नम्बर होता है जो एक ही रहता है. ब्लॉग पर आपका  पूरा कंट्रोल रहता है और back up ले कर आपके contents सुरक्षित रह सकते हैं.

वहीं दूसरी ओर free वाला ब्लॉग कभी भी बंद हो सकता है… अगर सिर्फ शौकिया तौर पर हम करना चाहते है तो फ्री ही सही है लेकिन ब्लॉग के माध्यम से आप कुछ कर दिखाना चाहते हैं तो हमें प्रोफेशनल ब्लागिंग करनी चाहिए. इस बात से तो आप इंकार नही करेंगें कि अपना नाम हो तो एक authenticity बनती है.

इसके विपरीत कुल मिला कर अगर आप ब्लॉग के प्रति जरा भी गम्भीर नही है आपके सामने कोई लक्ष्य नही है यह सिर्फ टाईम पास ही है तो आपके लिए इस फ्री का ब्लॉग सही हो सकता है पर अगर हम वाकई में, ब्लागिंग के जरिए कुछ बनना चाहते हैं. लेखन से या इससे आय का जरिया बनाकर कुछ कर दिखाना चाहते हैं तो प्रोफेशनल रुप से ब्लागिंग को अपनाना होगा.

blog photo

वेबससाईट और ब्लॉग क्या एक ही है ?

आमतौर पर हम  वेबससाईट और ब्लॉग में कंफयूज हो जाते हैं कि क्या ये दोनो एक हैं या अलग हैं. देखा जाए तो ब्लॉग भी वेबसाईट ही है असल में, जो वेब पर साईट हो वो वेबसाईट कहलाती है और ब्लॉग वेबलाग से बना है. वेबसाईट में static contents (स्थिर) होते हैं जैसाकि कम्पनी के बारे में  basic information  उसका  management, products, services, contact information आदि जिसे हर रोज अपडेट करने की जरुरत नही जबकि ब्लॉग पर dynamic contents( गतिशील)  होते हैं जोकि हर रोज update हो सकते हैं.

How to Set Up a Blog

और अगर आप अपना ब्लॉग़ बनवाना चाहतें हैं या  इसी बारे में कोई और  जानकारी चाहते हैं तो आप मुझे यहां या    SetUpMyBlog     पर भी सम्पर्क कर  सकते हैं

आपको ये लेख कैसा लगा अगर आप भी  ब्लॉग के बारे में कुछ और  जानते हैं या बताना चाहते हैं जिससे दोस्तों को जानकारी मिले तो आपका स्वागत है

अगले ब्लॉग में   Benefits of Blogging     भी जरुर पढिएगा…..

 

 Photo by GotCredit

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 221
  • 222
  • 223
  • 224
  • 225
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved