Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

January 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Start Up Stand Up India Campaign

start up stand up cartoon by Monica Gupta

Start Up Stand Up India Campaign

Start up India  Stand Up India मोदी जी का हो या Odd Even Project केजरीवाल जी का …दोनो ही बढिया हैं
जीत किसी की भी हो ….कोई दिक्कत नही … दोनो अभियान ही अच्छे हैं और दोनो अभियानों से जनता का भला ही होगा …

ऑड ईवन कार नम्बर – दिल्ली और कोर्ट का आदेश

 

 

start up stand up cartoon by Monica Gupta

start up stand up cartoon by Monica Gupta

January 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Housewife Dilemma

 जिंदगी जिंदादिली का नाम है

Housewife Dilemma आमतौर पर Housewife  अक्सर दुविधा, कशमकश या असमंजस मे रहती हैं. वो Dilemma क्या, क्यों और  किस तरह का होता है आईए जाने ..

 Housewife Dilemma

आज क्या बनेगा … आज काम वाली बाई आएगी या नहीं, बच्चों की शाम को एक्स्ट्रा क्लास है उन्हें छोड कर आना है …. रात को शादी में जाना है … बाऊजी की दवाई और  डाक्टर से मिलने का समय लेना है… सासू मां का  व्रत है… नलका खराब है प्लम्बर को बुलाना है, खिडकी की चिटकनी नही लग रही.. बिजली का बिल भरना है आखिरी तारीख है … पडोस की मिसेज शर्मा अस्पताल में हैं उन्हें मिलने जाना है…

सभी की … जी हां, सभी की चिंता है आपको  पर अपने बारे में …!!!

Blog

Blog

आपके अपने बारे में सोचा है कभी …  !!! अब ये मत कहिएगा कि अपने बारे में अब क्या सोचना … !!! अब तो परिवार ही है सब कुछ… जी…. बिल्कुल परिवार तो है ही और हमेशा रहेगा पर आपके भीतर छिपी प्यारी सी नटखट सी शैतान लडकी कहां गुम हो गई. जो बचपन में अपनी मोहक मुस्कान से सभी का दिल जीत लेती थी और पापा की इतनी लाडली थी कि नाराज पापा को चुटकियों मे मना लेती थी. स्कूल में हमेशा अव्वल रहने वाली सभी टीचर की फेवरेट …आज कहां खो गई…!!!

हैलो … मैं आप ही से  कह रही हूं… !! बताईए ना कि बचपन में आप कितनी स्मार्ट हुआ करती थी. हमेशा अपनी सहेलियों मे सबसे अव्वल रहती. अपने बचपन की यादें और ढेर सारे अनुभव हमसे भी शेयर कीजिए ना और वो लम्हा भी जब आपको पहली बार पुरस्कार मिला था.

जब पहली बार चाय बनाई थी और जब पहली बार आप पढाई की वजह से होस्टल चली गई थी और अपने मम्मी पापा से दूर रहना पडा था. अपनी होस्टल लाईफ और उस समय जो आपकी आशाएं थी आपकी इच्छाए थी आपको ढेर सारे सपने थे.

बहुत  कुछ कर दिखाने की कुछ बनने की… और इसी बीच आपकी शादी हो गई और  वो सपने बस सपने ही बन कर रह गए और आप अपनी गृहस्थी में व्यस्त हो गई पर अब कुछ समय निकालिए अपने लिए.

 

cute lady photo

Housewife Dilemma

बेशक, पहले समय में कोई मंच, कोई प्लेटफार्म नही था अपनी बात कहने के लिए पर आज है और उसके लिए कही जाने की जरुरत नही. अपने घर पर रहते हुए आप सारी दुनिया के साथ शेयर कर सकती हैं जो आपके मन में है तो दीजिए एक मौका अपनी सोच और अपनी कल्पना को  उडान भरने का..

यकीनन अब आप भी ये सोच रही होंगी कि वो सब तो ठीक है पर समय कहां है. व्यस्तता बहुत है. पता है अभी कुछ ही समय पहले मेरी कुछ जानकार महिलाओं से बात हो रही थी उनका भी यही कहना था

मेरे पूछने पर वो बता रही थीं कि वैसे तो समय नही रहता पर अक्सर बच्चों के स्कूल क़ॉलिज और पति के ऑफिस जाने के बाद घर पर काफी खाली समय रहता है और ऐसे में खाली समय में टीवी देखना, सोशल नेटवर्किंग साईट पर जाना, चैट करना और अक्सर किटी पार्टी के साथ साथ कई बार पडोसन से गप्पे मारना शामिल है तो अगर हमारी भी कुछ ऐसी मिलती जुलती रुटीन है तो कोई दिक्कत नही

थोडा बहुत समय आगे पीछे या कम ज्यादा निकाला जा सकता है. अरे !! अब आप क्या सोचने लगी  कि क्या फायदा होगा ?? फायदों की लिस्ट बहुत लम्बी है आप सुनना चाहेगी … तो सुनिए ….

 

cute lady photo

Housewife Dilemma

आप मे सबसे पहले तो आत्मविश्वास पैदा होगा जो कि कही गुम सा हो गया था और जिसकी आपको आज बहुत जरुरत है..आपका अपना नाम होगा और आपकी पहचान बनेगी अपने मन का होगा तो आप खुश रहेंगी और अगर आप खुश रहेगी तो पूरा परिवार खुश रहेगा.. और टेंशन हो जाएगी उडनछू.
इतना ही नही घर बैठे बैठे आमदनी होगी तो बात बात पर किसी पर निर्भर नही रहना पडेगा.
बच्चों के स्कूल में या पति के ऑफिस में सब आपको जानने लगेंगे उनको मात्र आप गृहणी ही नही लगेगीं यानि लोगो का आपके प्रति नजरिया बदलेगा,
मान सम्मान मिलेगा, यकीन मानिए आप छा जाएगीं… वैसे फायदों की लिस्ट तो बहुत लम्बी है पर देखिए…  मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि आप एक अच्छी मां, एक अच्छी पत्नी, एक अच्छी गृहणी के साथ साथ अपने समय का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अपने भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालिए उसे नया आसमान दीजिए और ये काम आप बडे आराम से घर बैठे कर सकती हैं

अब आपके मन में प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर कैसे ??कैसे ??

तो इसका सीधा सा उत्तर है और वो है  ब्लॉग के माध्यम से.. जी हां, ब्लॉग के माध्यम से आप अपनी बात, अपने अनुभव पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकती हैं जिसमे न कोई टेक्निकल स्किल की जरुरत है ना ही ज्यादा खर्चा है और ब्लॉग लिखने के लिए आपका राईटर यानि लेखक होना भी बिल्कुल जरुरी नही और टाईम मैनेजमेंट आपसे बेहतर तो कोई कर ही नही सकता..

Unlock the Secrets of Getting Recognition – Be An Authority  

इसमें अगर किसी बात की जरुरत है तो वो है आपकी इच्छा शक्ति… अगर आपके मन में कुछ कर दिखाने की ललक है, जिज्ञासा है, मन है, दिल है …. तो आप कुछ भी कर सकती है जी हां और sky is the limit …

तो फिर सोचना किस बात का..

और ज्यादा जानकारी के लिए आप मुझे सम्पर्क कर सकती है या नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं

           How to start a blog and make money घर बैठे ऑनलाइन कमाई  

blog cartoon - Monica gupta

blog cartoon – Monica gupta

 

January 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बेटी हुई पराई – कन्यादान

बेटी हुई पराई – कन्यादान

शादी का सीजन आते ही जहां समाज मे हलचल सी हो जाती हैं वही लडकियों का दिल भी धक धक करने लगता है क्योकि जिस घर में बचपन से पली बडी हुई…  उसे छोडना  नए घर में जाना उसे अपनाना… !!! यही उधेडबुन चलती रहती हैं लडकियों के मन में… !!

शादी के बाद नमिता  पहली बार घर आई तो मन में बहुत बातें चल रही थी. वो सोच रही थी कि अब उसका कमरा, उसकी टेबल भाई ने ले ली होगी और एक शैल्फ जिसके लिए हमेशा दोनों की लडाई होती थी वो भी भाई ने ले लिया होगा पर कमरे मे घुसते ही उसे लगा ही नही कि वो शादी के बाद आई है. सब पहले जैसा था.. हां भाई की शरारत थोडी सी बदल गई थी बस नमी आखों में ज्यादा दिखी.

अक्सर हम लडकियां सोचती हैं कि शादी हो गई बस अब सब खत्म. पर ऐसा होता नही है माता, पिता, भाई और बहन के दिल में जो जगह होती है वो हमेशा उतनी ही रहती है बल्कि शायद जगह ज्यादा बडी हो जाती है.

शादी के चाहे दस साल बाद या बीस साल बाद जाओ वो अपनापन अहसास अपनों मे हमेशा मौजूद रहते है. अनु ने भी बताया कि शादी के दस साल बाद भी  अलमारी में एक हिस्सा हमेशा उसके लिए खाली रहता है उसकी मम्मी उसके लिए इकठ्ठा सामान वही सहेज कर रखती है या जब कभी वो अपनी चीजे भूल जाए तो वो वहां रख देती हैं ताकि अगली बार मिलने पर सामान दिया जाए.

वही मणि ने बताया कि अरे इतने साल हो गए शादी को अब अलमारी का कोई कोना तो  नही पर दिल का कोना उसके लिए जरुर भरा मिलता है.उसने बताया कि आज भी, जब भी वो अपने घर जाती है और किसी को अपनी चप्पल न मिले तो चप्पल चोरी का इल्जाम उसी पर लगता है ह हा हा कि मणि(मोना) के पांव में देखों उसी ने पहनी होगी.

असल में,घर पर वो बचपन से ही कभी अपनी चप्पल नही पहनती थी ज्यादातर अपने पापा की या भईया की बडी बडी चप्पल पहनकर घूमती रहती और आज भी जब भी वो घर जाती है तो उसी पर इल्जाम लगता है और वो इल्जाम सही भी होता है  कहती कहती मुस्कुरा दी और आंखों मे दो बूंदे छलक आई. वो बता रही थी कि पता नही क्यों पर आज भी उनकी चप्पले पहन कर बहुत अच्छा महसूस होता है.

मणि बताए जा रही थी कि इतना ही नही आज भी जब वो घर जाती है तो पापा,मम्मी और भईया की जुबान पर  पहले उसी का नाम रहता है .भाईया की बेटी को आवाज देकर बुलाने के लिए आज भी पहले मोना (मणि के घर का नाम मोना है ) ही निकलता हैं फिर उसका असली नाम लेते हैं … और भाई की बिटिया तो कहती है कि  बुआ जी अब तो उसे भी लगने लगा है कि मोना उसी का नाम है……  यानि शादी के 25 साल बाद भी आज भी वो अपने परिवार के दिल में, जुबान पर है तो और क्या चाहिए और बात करते करते वो भावुक हो गई.. और शायद मैं भी ……  🙄

असल में, लडकियां, बेशक शादी के बाद घर से विदा हो जाती हैं पर दिल में प्यार, दुलार, अपनापन और अहसास  हमेशा हमेशा बना रहता है….इसलिए शादी  के बाद ज्यादा उदास या सैंटी सैंटी होने का नही… बल्कि उसी अपनेपन उसी अहसास उसी प्यार  से अपने नए घर की बगिया को भी  सहेजना हैं …!!!marriage photo

Photo by IshtiaQ Ahmed revival to Photography

अगर आपकी भी कोई हसीन सी, प्यारी सी याद है तो जरुर शेयर कीजिएगा… 😆

January 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मेरे मन की बात

पोल खोल कार्टून - मोनिका गुप्ता

मेरे मन की बात

कभी कभी मन मे बात आती  है
किसी के पसंदीदा मोदी जी हैं किसी के राहुल बाबा और किसी के अरविंद केजरीवाल. मेरे शायद यह तीनों पसंदीदा इसलिए हैं कि तीनों देश के लिए कुछ करना चाहते हैं किसी का अपना विजन है, किसी का मिशन है कोई युवा शक्ति का समर्थक है तो कोई  देश से करप्शन हटाने ,स्वच्छता लाने की मुहिम में जुटे हैं तो कोई महिला के अधिकारों का मुद्दा जोर शोर से उठा रहा है जब इतना जोश, इतना जज्बा इतनी आग है

तो यह पार्टी वाद खत्म करके  सभी पार्टी के ,सभी अच्छे लोग एक साथ मिलकर देश को आगे क्यो नही ले जा सकते.

किसी कार्यक्रम, त्योहार् , शादी या किसी के निधन पर सब गले मिल सकते हैं तो देश को आगे ले कर जाने के मामले में मिल जुल कर आगे क्यो नही आते. बहस करने की बजाय एक जुट होकर देश आगे लेकर जाए ताकि दुनिया में भारत की अलग मिसाल बने…

अचानक ध्यान हटा और टीवी चैनल पर यही नेता चिल्लमचिल्ली कर रहे थे… अपशब्द बोल रहे थे… धटिया स्तर पर उतर कर अंटशंट बोल रहे थे और मीडिया भी अपनी टीआरपी बढांने में जुटा था

और भारी मन के साथ मैनें टीवी बंद कर दिया पर कानों मे वही चिल्लमचिली चलती रही और शायद चलती रहेगी …

पोल खोल कार्टून - मोनिका गुप्ता

पोल खोल कार्टून – मोनिका गुप्ता

फीलिंग ?????  मेरे मन की बात…..मन में ही दब गई 🙁

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

साईकिल पर सवार मीडिया

साईकिल पर मीडिया

साईकिल पर सवार मीडिया

आश्चर्य जनक किंतु सत्य

बात ऑड ईवन अभियान की सफलता की हो रही थी और् टीवी पर दिखा रहे थे कि बीते 15 दिन मे प्रदूषण कितना कम हुआ और बातचीत करने के लिए एनडीटीवी के ऎंकर खुद भी साईकिल पर सवार मनीष सिसोदियाजी का साक्षात्कार ले रहे थे. हैरानी के साथ साथ बहुत खुशी भी हुई क्योकि ये बदलाव जिसका हम कभी सोच भी नही सकते थे ये सिर्फ केजरीवाल जी की सरकार कर सकती हैं … बहुत बहुत शुभकामनाएं !!!

साईकिल पर सवार मीडिया

साईकिल पर मीडिया

साईकिल पर सवार मीडिया

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पत्रकार और उनका दर्द

कार्टून प्रैस - मोनिका गुप्ता

पत्रकार और उनका दर्द

हम रोज रोज पत्रकार और पत्रकारिता पर सवाल उठाते रहते हैं पर  हाय … उनका दुख,दर्द कभी जानने की कोशिश नही करते कैसे भाग भाग कर वो खबरे इकठ्ठी करते हैं और बेचारे जनता के गुस्से का कारण बनते हैं … जरा देखिए तो बेचारे भागमभाग में कैसे हो गए और क्या बतिया रहें हैं..

 

कार्टून प्रैस - मोनिका गुप्ता

कार्टून प्रैस – मोनिका गुप्ता

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 223
  • 224
  • 225
  • 226
  • 227
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved