चुनाव ए बिहार
चुनाव ए बिहार
चुनाव में खराब उम्मीदवारों को वो अच्छे नागरिक चुनते हैं जो वोट नही देते … !!
हर बार की तरह बिहार में चुनाव है और हर बार की तरह ये भी निबट जाएंगें. .. कोई बदलाव नही ,कोई नई बात नही … फिर वही लोगो को खुश करना ,वही लोगो को उम्मीदें … !!!
राजनीति होना राजनीति करना ही मुद्दा रहेगा…. फिर एक ही आदमी बहुत वोट देगा…. फिर बूथ कैपचर कर लिया जाएगा….. फिर छुट पुट झगडे सुर्खियों में रहेंगें … फिर बहुत से लोग वोट इसलिए नही दे पाएगें क्योकि उनका नाम लिस्ट मे है ही नही…फिर बहुत लोग वोट इसलिए नही देंगें क्योकि जितनी उम्मीद उन्हें उम्मीदवार से थी वो खरी नही उतरी… फिर कुछ लोग इसलिए ट्राली मे भर भर कर आएगें और आखें मूंद कर वोट देंगें क्योकि उन्हे उम्मीद से ज्यादा मिल गया है…!!! फिर ….
कुल मिला कर चुनाव में खराब उम्मीदवारों को वो अच्छे नागरिक चुनते हैं जो वोट नही देते …… !!!!!
अमीर बनने के तरीके
अमीर बनने के तरीके क्या हों क्योकि अमीर बनने की चाह हर किसी को होती है. कोई पंडित जी से पूछ कर कोई टोटका करवा कर कोई अचूक तरीके या वास्तु टिप्स अपना कर अमीर बनना चाहता है. आज एक और बात पता चली…
अमीर बनने के तरीके – अमीर आदमी बनने के तरीके
कुछ देर पहले दरवाजे पर घंटी बजी तो देखा वही बच्चा है जो पिछ्ले काफी दिनों से अखबार ले जाता है और शाम को वापिस कर जाता है. क्योकि मैं उस बच्चे को काफी बार देखती हूं इसलिए आज भी अखबार देते हुए सोचने लगी कि आखिर ये अखबार किसलिए ले जाता है या तो इसका परिवार गरीब है खरीद नही पाते या फिर ये किसी प्रतियोगिता के लिए अपना सामान्य ज्ञान बढा रहा है. मैने सोचा कि इतना छोटा बच्चा है स्कूल भी नही जाता पर अखबार पढने का शौक है क्यू न इसका इंटरव्यू लेकर प्रकाशित करुं.
मैने उसके परिवार के बारे मे, भाई बहन के बारे में और पापा क्या काम करते हैं पूछा तो वो सारे जवाब दिए जा रहा था पर ध्यान अखबार मे ही था. मेरे पूछ्ने पर कि बडा होकर क्या बनना चाहते हो तो बोला कि अमीर बनूंगा. फिर मैनें पूछा कि अखबार में क्या क्या पढने का शौक है तो बोला जी, पढने का शौक ना है वो तो अखबार में आजकल कूपन आ रहे हैं भर कर देने पर कार और खूब सारे ईनाम मिल सकती है इसलिए कूपन काटने के लिए अखबार ले जाता हूं अलग अलग घरों से अलग अलग अखबार ले जाता हूं !!
जल्दी ही अमीर बनूगां कहता मुस्कुराता टाटा करता चला गया और मैं हैरान सी देखती रह गई…
हे भगवान !!! ऐसा भी होता है !!! 😯
वैसे आपका क्या विचार है अमीर आदमी बनने के बारे में … क्या अमीर बनने में ये बातें क्या वाकई सार्थक हैं या मेहनत नाम की भी कोई चीज होती है…

अमीर बनने के तरीके
अमीर बनने के तरीके
Cow Beef ban
Cow Beef ban
Cow Beef ban पिछ्ले कुछ दिनों से सभी चैनल गाय, गौमांस, बीफ पर ही बहस किए जा रहे थे शायद इसका एक कारण चुनाव या वोट बैंक पर सेंध लगाना था. पर अब जब एक अन्य मुद्दा मिल गया और वो बीफ वाला मुद्दा भूल कर किसी दूसरे मुद्दे पर लग गए है.
ऐसे मे गाय हैरान परेशान हैं कि अचानक इतना सन्नाटा क्यों है… इस लिए पूछ रही है कि क्या बीफ वाला मुद्दा सुलट गया है ???
Cow Beef ban
SALE
SALE
त्योहार आते नही कि बडी से बडी कम्पनी या छोटी से छोटी दुकान हो सभी शॉपिंग मे सेल sale का न्यौता देते है. बेशक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां जैसे फ्लिपकार्ट Flipkart Big Billion Days sale और ऐमजॉन Amazon , Snapdeal की सेल हो या घर घर पहुचने वाला समाचार पत्र जिसमे इश्तिहार भरे होते है लुभाते रहते हैं और शॉपिंग के लिए मजबूर करते हैं और वाकई में सेल हो या offer अगर हमें एक चम्मच भी फ्री मिले तो हम निहाल हो जाते हैं. कभी 60% तो कभी 80% की छूट बहुत खुशी दे जाती है.
अब इन महिला को तो देखिए इनकी खुशी कैसी टपक टपक रही है चेहरे से … स्कीम है कि फ्लैट, कार गहने और कैश के साथ क्या फ्री मिला है … एक बहू !!! या ये भी कह सकते हैं कि 1 बहू के साथ ये सब चीजे हैं फ्री… फ्री… फ्री… !!!
पर शायद आप इस सुअवसर का , इस SALE का लाभ नही उठाना चाहेगें !!!
SALE
डाइट प्लान – त्योहारों का मौसम
अकसर हम डाइट प्लान बनाते हैं पर त्योहारों का मौसम आते ही सारे प्लान गडबड हो जाता है. डाइट प्लान और त्योहारों का मौसम आखिर क्या किया जाए.
डाइट प्लान – त्योहारों का मौसम
पतला होना नही आसान !! डाइट प्लान त्योहारों का मौसम आते ही हमारी चिंता अब्ढ जाती है कि क्या होगा …कई बार हम ये भी सोचते है6 कि पतला होना बहुत सस्ता सौदा है खाना पीना बंद करो और हो गए पतले !! पर नही !! पतला होना, वाकई, बहुत महंगा सौदा है.
त्योहारों का मौसम डाईटिंग कैसे हो
डाइट प्लान कैसा हो ? त्योहारों के मौसम में डायटिंग कैसे करें . हर किसी की कामना होती है छरहरा बनने की … अगर ऐसा न होता तो लोग जिम मे हजारों रुपए खर्च न करते. और तो और जिम के इलावा खाने में भी फल,ढेरों हर्बल चीजे, ब्रैन, ओट, मूसली, फलेक्स खाने होतें हैं जोकि अच्छे खासे महंगें होते हैं.

डाइट प्लान – त्योहारों का मौसम
मेरी एक सहेली आजकल इन्ही चीजों से अपना कर वजन कम कर रही है जब भी उसे कुछ सर्व करो तो यही कहती है न बाबा कुछ नही लूगी. 100 ग्राम वजन बढ जाएगा 500 ग्राम वजन बढ जाएगा. वाकई, मोटा होना बहुत आसान है
परौंठी, ताजा मखन्न, मीठा, चिप्स, आलू पूरी खाओ और दो चार किलो बढाओ पर कम करना हो तो ग्राम मे ही कम होता है वो भी धीरे धीरे…तभी तो ये पतला होना नही आसान … बस इतना समझ लीजिए त्योहारों का मौसम है और जी भर के खाना है !!!
पानी पीने के फायदे – Monica Gupta
पानी कितना पीना चाहिए अकसर हमारे मन में प्रश्न आता है कि पानी पीने के फायदे क्या है और कितना पानी पीना चाहिए. हम सुनते हैं कि अगर वजन कम करना है तो खाने के read more at monicagupta.info
- « Previous Page
- 1
- …
- 257
- 258
- 259
- 260
- 261
- …
- 391
- Next Page »











