Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 31, 2015 By Monica Gupta

वो प्यार

 

love photo

Photo by VinothChandar

वो प्यार

बहुत बार समझाया था मणि को कि वो तेरे लिए ठीक नही है ठीक नही है … उसे छोड दें … उससे रिश्ता या किसी प्रकार का सम्बंध रखना उचित नही है पर वो ठहरी मणि … हां … मणि मेरी सबसे अच्छी सहेली है हर इंसान की तरह उसमे भी कुछ कमियां हैं जिसे मैं कई बार नजर अंदाज कर देती और कई बार उसे डांट भी देती… पर उसका असर पडता दिखता नही था. उसका उसके प्रति लगाव बढता ही जा रहा था. साल दर साल बीतते जा रहे थे और  मणि का उसके प्रति प्यार और आकर्षण बढता ही जा रहा था.मेरे सामने अक्सर वो उसकी बात छेड देती  तो मैं गुस्से मे तिलमिला जाती और मेरी तिलमिलाहट पर जब वो हंसती तो तो तो … !!!

खैर !!! अभी मणि का फोन आया कि तू अभी आ जा. मैनें उसे हमेशा के लिए छोड दिया है… क्या ??? मै… मुझे … विश्वास नही हुआ… !!! क्या कह रही है दुबारा तो बोला … वो बोले जा रही थी.  हां, आज बहुत सोचा और सोचने के बाद यही फैसला लिया कि उसे छोडना मेरे और मेरे परिवार के लिए सही रहेगा… बस तू जल्दी आ जा… मै बिना समय गवाए मणि के घर भागी.!!

मणि कमरे में थी. घर पर सभी थे. मैं अचानक ठिठक गई. मणि उठ कर बाहर आ गई और मेरा हाथ पकड कर बोली तूने बोला था … और हमेशा ही बोलती थी … गुस्सा भी होती थी.. आज छोड दिया मैने उसे अपनी जिंदगी से दूर कर दिया. बहुत दूर कर दिया. घर पर भी अपना फैसला सुनाया तो सब खुश हैं. उसकी आखें नम थी. बोली बहुत याद आएगी उसकी पर तू साथ देना उसे भूलाने मे मेरी मदद करना…

मै बहुत खुश बहुत ही खुश हूं ..अरे .. आप क्या सोच रहे हैं? किसको छोड दिया मणि ने ?? अरे … ओह क्षमा करें … मैनें तो आपको बताया ही नही … वो क्या है न मणि को बचपन से सुपारी और पान मसाला खाना बहुत पसंद है .. ?? अरे क्या हुआ ??? आप नाराज क्यों हो रहे हैं .. मैं बात नही बदल रही … वही बता रही हूं जो है .. असल में , मणि को सुपारी खाने का बहुत शौक है सारा समय कट कट मुहं ही चलता रहता था. उसके घरवालो ने बहुत समझाया पर नही, अडी हुई थी कि सुपारी खाना छोड ही नही सकती. मैं बोलती थी तो कहती कि शराब सिग्रेट की लत तो है नही .. बेचारी सुपारी ही तो खाती हूं … मैने समझाया कि शरीर को बहुत नुकसान कर सकती है सांस की प्रोब्लम हो सकती है पर किसी की नही सुनी और आज अचानक ये निणर्य… मैं बहुत खुश हूं … अरे .. आप क्या ??? कुछ और सोच रहे थे … देखिए आप जो भी सोच रहे हो पर एक बात जरुर है कि अगर आप भी सुपारी पान मसाला या अन्य का सेवन करते हैं तो प्लीज छोड  दीजिए.. शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते है ये … !!!

अब तो भगवान बस उसे शक्ति दे कि उसे कभी उस की याद न आए … 🙂 अब आप फिर से क्या सोचने लगे !! ह हा हा !! कुछ भी मत समझा कीजिए !!   शुभकामनाएं मणि !!!

July 31, 2015 By Monica Gupta

गुरु पूर्णिमा

cartoon IPL monica gupta

गुरु पूर्णिमा का मौका ऐसा होता है जब हम अपने गुरु जिनसे भी हम कुछ सीखते हैं उन्हे जताते हैं उनका आशीर्वाद लेते हैं पर ये गुरु …. के नाम पर परेशान से क्यो है …

 

Chennai, Rajasthan suspended from IPL for two years

The Indian Supreme Court committee, led by Justice Rajendra Mal Lodha, has proposed a two-year ban on Chennai Super Kings (CSK) and Rajasthan Royals (RR) from the cash-rich Indian Premier League (IPL) tournament. Read more…

July 30, 2015 By Monica Gupta

APJ Abdul Kalam

ApJ by Monica gupta

APJ Abdul Kalam

Former President APJ Abdul Kalam, who died on July 27 after a cardiac arrest during a lecture at the Indian Institute of Management in Shillong, was by far the most popular President of the republic.

कुछ लोग मर कर भूतपूर्व हो जाते हैं वही कुछ लोग अभूतपूर्व … कलाम साहब हमेशा अभूतपूर्व शख्सियत रहेंगें …

July 30, 2015 By Monica Gupta

FootSteps

cartoon foot steps by monica gupta

footsteps

कलाम साहब का अचानक दुनिया से चले जाना एक बहुत बडा झटका है जिसकी भरपाई शायद कभी नही हो पाएगी… सोशल मीडिया में चाहे वो या फेसबुक हो , गूगल प्लस हो,टवीटर हो या ब्लाग हो … जिस तरह से जनता ने उन्हे सिर आखों पर  बैठाया इससे यही लगा कि जनता उन्हें बेहद प्यार करती थी उनकी सादगी उनकी ईमानदारी आज के समय में एक मिसाल बन कर उभरी और छा गई..

कलाम साहब की सोच उनका विजन बहुत महान था आज के जमाने में जहां कोई नेता नही दिखता जिसे हमे footsteps follow  करें वही कलाम साहब एक ऐसा व्यक्तित्व छोड गए हैं जिसका हमें अनुसरण करना चाहिए…

…. और शायद यही करना हमारी उनके लिए सच्ची श्रंदाजलि होगी

footsteps

Top 10 Lessons we can learn from Dr. A P J Abdul Kalam | A Listly List

The people’s President has finally found a safe place for him amongst the stars. We lost a great President and even a greater human being yesterday. He has lived a life which inspires everyone to make small contributions towards the society. Here’s a list of Top 10 lessons we can learn from Dr. A P J Abdul Kalam.

Be active. Till his last breath, Dr Kalam was active and making his mark. He always said that we should be active and take our responsibility. Because if we don’t we are surrendering our fate to others. Always keep working , no matter what! Read more…

कलाम को सलाम

Foot Steps

July 29, 2015 By Monica Gupta

Facebook Friend

facebook photo

Facebook Friend

एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है और एक अच्छा दोस्त पूरी की पूरी लाईब्रेरी होता है. हम खोजते रहते हैं ऐसे दोस्त को जो हमारे दुख, दर्द समझे  और हमारी बाते सुने और हमारा साथ दे…

फेसबुक मित्र अलग किस्म के होते है पहली बात तो लडकी मे छिपे लडके या लडके मे छिपी लडकी.. वो नही होते जो दिखाई देते हैं यानि असल फोटो से शायद बहुत अलग… वैसे एक बात मैं पहले ही साफ कर दूं कि अपवाद हर क्षेत्र में होते हैं अगर आपके फेसबुक पर अच्छे अनुभव रहे हैं तो जानकर बहुत खुशी हुई …

 

facebook photo

 

हां तो मैं बात कर रही हू फेसबुक मित्र की… एक फेसबुक सहेली ने मुझसे किसी के बारे मे पूछा तो मैने अनभिज्ञता जाहिर की क्योकि शायद वो मेरी मित्र लिस्ट मे नही था. फेसबुक सहेली ने बताया कि वो पिछ्ले एक साल से फेसबुक मित्र सबसे अच्छा था वो इसलिए कि जब भी वो कुछ पोस्ट करती है वो सबसे पहले लाईक करता था और कमेंट तो करता ही करता था. जन्मदिन आने से महीना पहले विश करना शुरु कर देता था. वाल पर कम ही लिखता था जो करता था मैसेज मे ही करता था. अपने बारे मे कभी नही बताया और न ही अपनी कभी फोटू दिखाई ये भी नही पता की वो देश के किस कोने मे रहता था पर था वो सबसे अलग और सबसे अच्छा हमेशा गुड मार्निग और गुड नाईट करके ही जाता था.

मेरी सहेली अभी तक परेशान है क्योकि अब उसका प्रोफाईल भी नही दिख रहा शायद डिएक्टिवेट कर दिया है … पर उसे अभी भी इंतजार है पहली लाईक और पहला कमेंट का … फिलहाल उसका मन रखने के लिए अब ये काम मैं कर रही हूं … क्योकि आखिर वो भी तो मेरी फेसबुक मित्र है 🙂

 

July 29, 2015 By Monica Gupta

हाल-ए-बीमार

 

lady photo

हाल-ए-बीमार

कुछ देर पहले मेरी सहेली  मणि घर के सामने से जा रही थी. मैने उसे बुलाया तो वो बोली कि अभी किसी रिश्तेदार की तबियत ठीक नही थी उसे मिलकर वापिस आती हूं तब तक चाय बना कर रखना. आधा धंटा बीता फिर एक फिर दो … पर मणि नही आई … मैने उसे फोन किया तो वो घर थी और उसका मूड बहुत खराब था. मैं तुरंत उसके घर गई कि क्या बात हुई.

वो चुपचाप टीवी देख रही थी. मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि रिश्तेदार की तबियत ठीक नही थी. मिलने गई तो पहले तो उलहाना देने लगी कि अब आई है हाल पूछ्ने .. खैर ये भी कोई बात नही फिर  मेरा हाल चाल पूछ्ने लगी और बोली बहुत मोटी हो गई है तेरे को  थाईराईड ही निकलेगा फिर बोली शूगर भी टेस्ट करवा लियो… पता नही शायद वो भी न हो .. और वो जब खडी होने लगी तो बोली तेरे घुटने का भी आपरेशन करवा ले … जबकि उसे तो कोई तकलीफ ही नही थी…

मैने हैरानी से पूछा कि क्या ये वो पूछ रही थी जिसका हाल चाल जानने तुम गई थी या कोई अन्य .. वो बोली कि वही पूछ रही थी जिसका हाल चाल जानने वो गई थी. अब वो काफी ठीक थी शायद मैने मुस्कुरा कर कहा …

मणि बोली कि हां वो तो ठीक हो गई पर उसने उसे बीमार जरुर कर दिया. पता नही पर उसकी बातों से ऐसा लग रहा था कि वो चाहती है कि मैं बीमार पड जाऊं …

मैने मणि को थोडा नार्मल किया और समझाया कि जब कोई लम्बी बीमारी से ठीक होता है तो उसका चिडचिडा होना स्वाभाविक होता है इसलिए ज्यादा महसूस नही करके बात मुस्कुरा कर टाल देनी चाहिए. जब लगा कि मणि अब नार्मल हो गई है तो मैं वापिस घर लौट आई पर  ये जरुर सोच रही थी कि ऐसे लोगो को भी अपना स्वभाव बदलना चाहिए. अगर कोई आपकी बीमारी का हाल पूछ्ने आया है तो उससे बात करो उसकी राजी खुशी पूछो….  ना कि उसे ही बीमार करके भेज दो… हर व्यक्ति अपना भाग्य लेकर आता है इसलिए किसी से कुढने या जलन वाली कोई बात नही करनी चाहिए कि बुरा लगे …

वैसे भी बात कहने से पहले खुद पर सोचो कि अगर ये बात कोई हमे कहे तो कैसी लगेगी … आपको जवाब मिल जाएगा …

वैसे आप तो ऐसे नही होंगें … है ना … अगर हैं तो जरा नही बहुत सोचने की दरकार है …

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 285
  • 286
  • 287
  • 288
  • 289
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved