Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

June 21, 2015 By Monica Gupta

ब्यूटी पार्लर से कम नही है किचन

kitchen photo

Photo by ChalonHandmade

ब्यूटी पार्लर से कम नही है किचन

बेशक इसे पढ कर आप कुछ सोच मे पड गए होंगें कि इसका मतलब क्या है ??  ब्यूटी पार्लर और किचन …  इससे  पहले कि आप ज्यादा सोचे मैं बताती हूं  …..असल में, हुआ क्या कि मेरी एक जानकर ब्यूटी पार्लर जा रही थी बोली तू भी चल बस दस मिनट लगेग़ें … वहां हम बात भी कर लेंगें … मुझे भी कुछ जरुरी बात करनी थी इसलिए  मैं उसके साथ  चल दी. ब्यूटी पार्लर पूरा भरा हुआ था.

वहां उसे आखॆ बंद करके कुर्सी पर बैठा दिया. तौलिया दे दिया और  चेहरे को साफ करके ब्यूटी मास्क लगा दिया. कुछ देर बाद वो भी साफ कर दिया  उसने पांच सौ रुपए थमाए और हम बाहर आ गए. मैं हैरान थी कि इतने पैसे … उसने कहा कि पता नही वो क्या लगाती हैं पर चेहरे को ताजगी मिलती है.

अब मैं उसे धक्के से अपने घर ले गई और रसोई के सामने जाकर खडा कर दिया वो  पूछती उससे पहले मैने बोला  ये है ब्यूटी पार्लर. उसने हैरानी से बोला रसोई और ब्यूटी पार्लर?? मैने कहा बिल्कुल और वो भी तुम्हारे वाले पार्लर से भी अच्छा … मैने उसे पूछा कि क्या उसे पता है कि उसके चेहरे पर क्या क्या लगाया … उसने कहा नही !!! मैने बताया कि पहले तो गुलाब जल से चेहरा साफ कर दिया फिर आखों पर खीरा काट कर रख दिया और कच्चा आलू काट कर चेहरे पर हलके हल्के रगड दिया और फिर उसे साफ करके कच्चा दूध लगा दिया और ले लिए 500 रुपए.

अब ये मेरा भी ब्यूटी पार्लर है और मेरा क्या… हर घर का किचन ब्यूटी पार्लर होता है क्योकि जो चीजे भी हम सुंदर होने के लिए इस्तेमाल करते हैं वो सभी यहां होती हैं और फिर भी हम पार्लर जाना चाहते है.

सुंदरता के लिए बेसन, मुलतानी मिट्टी, गेहूं का चोकर, गुलाब जल, हल्दी, चने की दाल, कच्चा दूध, मलाई, देसी घी, शहद , नींबू, और संतरे के छिलके. यह सब घर मे होते हैं और मात्र पाचं से दस मिनट में हम अपने चेहरे को चमका सकते हैं तो फिर पार्लर मे जाकर समय और पैसा किसलिए बर्बाद करना. बालों की सुंदरता के साथ साथ पैडीक्योर और मैनीक्योर भी इतना अच्छा होता है  कि हाथ हमेशा मुलायम रहतें हैं  ..

कुछ पल तो वो चुप रही फिर बोली कि  जानकारी तो उसे भी इन छोटी छोटी सी बातों की सारी है पर … असल में , उसकी सोसाईटी की सभी महिलाए पार्लर जाती हैं इसलिए इसे भी अपना स्टेटस दिखाने के लिए जाना पडता है.

नही … मैं बिल्कुल असहमत हूं .. हम किसलिए दूसरों की नकल करें … शायद वो समझ गई थी वो मुझसे हंसती हुई बोली अब इस ब्यूटी पार्लर में चाय भी मिलती है या …  🙂 मैं हसती हुई चाय बनाने लगी … 🙂

 

फैशियल रिजल्ट….  फेस जब ज्यादा मुरझा जाए तो, 4-5 दिन तक सुबह-शाम सिर्फ खीरें का टुकडा मलें और 15 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह ना सिर्फ फेस का कलर साफ करता है। इससे दाग-धब्बे दूर हो कर फेस का कलर एक सार दिखायी देता है। अगर आप ऎसा रोज करती हैं, तो महंगी एंटीएजिंग क्रीम को बाय-बाय कर सकती हैं।

Natural home remedies to get beauty,

read more…Natural home remedies to get beautiful skin care tips See more…

beautiful face of lady photo

Simple Ways To Use Tamarind For Skin Whitening in Hindi | 4

स्‍वाद में खट्टी और मीठ्ठी इमली लगभग हर भारतीय रसोई में देखने को मिल जाती है। हम इसे मीठ्ठी कैंडी, जेली और चटनी के रूप में पसंद करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अपने स्‍वादिष्‍ट स्‍वाद के अलावा इमली स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी है, और इमली को अपने ब्‍यूटी रूटीन में भी शामिल किया जा सकता है?

यह तीखा फल एंटीऑक्‍सीडेंट, फ्लेवनॉइड और विटामिन सी और ए से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्‍स को बनने से रोकता है। इमली को त्‍वचा पर लगाने से जलन और सूजन दूर हाती है। साथ ही यह त्‍वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ काले धब्‍बे और पिगमेंटेशन को भी दूर करता है। इमली के गूदे से त्वचा को साफ करने से न सिर्फ मृत कोशिकाएं निकलती है बल्कि इसमें जो एन्टीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन बी और सी होता है वह त्वचा से भीतरी सौन्दर्य को निखारने में भी मदद करता है। आइए जानें आप इमली को अपने फेस मास्‍क में कैसे शामिल कर सकते हैं।

इमली के पैक को लगाने से आपके चेहरे पर तुरंत निखार आ जाता है। लेकिन ध्‍यान रहें कि आप कच्‍ची इमली को इस्‍तेमाल नहीं कर सकते क्‍योंकि यह आपकी त्‍वचा में जलन पैदा कर सकती है। इसलिए 30 ग्राम इमली को 100 मिलीलीटर पानी में उबाल लें। कुछ मिनटों के बाद इसका गूदा निकाल लें। तैयार गूदे में से एक चम्‍मच निकाल लें। इस गूदे में एक चुटकी हल्‍दी पाउडर मिलाकर अच्‍छे से मिक्‍स करके पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

घरेलू फेस मास्‍क में सभी प्रकार प्राकृतिक ब्‍लीचिंग गुण शामिल होते हैं। यह मुंहासों के निशान, काले धब्‍बे और पिगमेंटेशन को दूर करने में उपयोगी है। इमली त्‍वचा के टोन को हल्‍का करने में भी मदद करता है। इस मास्‍क को बनाने के लिए एक बाउल में तैयार गूदे की एक चम्‍मच लें। इसमें एक चम्‍मच नींबू का रस मिलाये। फिर इसमें एक चम्‍मच शहद मिलाकर अच्‍छे से मिक्‍स करके पतला पेस्‍ट बना लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

मृत कोशिकाओं से निजात पाने के लिए आप इमली का प्राकृतिक फेस स्क्रब बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका चेहरा सुंदर होगा और इसकी रंगत लौटेगी। इमली में प्राकृतिक फ्रूट एसिड होता है, जो मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एएचए (अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड) एक्सफोलिटर के रूप में काम करता है। इमली के गूदे में एक चम्‍मच समुद्री नमक मिला लें। फिर इसमें एक चम्‍मच दही/क्रीम मिलाये। यह एक्‍सफोलिटर की तरह काम करके त्‍वचा से अतिरिक्‍त तेल को दूर करता है। ऑयली स्किन के लिए दही और नार्मल से ड्राई स्किन के लिए क्रीम इस्‍तेमाल करें। अच्‍छे से मिक्‍स करके इसका पेस्‍ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाकर हल्‍के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्‍क्रब करें।

हम सभी चाय के हाइड्रेटिंग गुणों से परिचित हैं। हरी और काली चाय में एंटी-एजिंग गुण होते है, जो मुक्त कणों के गठन को रोकते है। इसके अलावा यह फाइन लाइन और झुर्रियों को भी दूर करते है। इमली भी आपके चेहरे के लिए इसी तरह मददगार होती है। यह चेहरे की चमकदार और मुलायम बनाती है। इमली के तैयार गूदे की 2 चम्‍मच लें। और इसमें दो चम्‍मच चाय का पानी (पानी में उबली हुई चाय की पत्ती) मिलाये। क्‍लीजिंग के बाद कॉटन बॉल को इस टोनर में डूबाकर अपने चेहरे पर लगाये। अब त्‍वचा को प्राकृतिक रूप से टोनर को अवशोषित करने दें। तो अगली बार जब भी आप इमली की कैंडी या चटनी खाये, तो इस खट्टे फल को अपने ब्‍यूटी रूटीन में शामिल करना न भूले।

Read more…

तो अब आप समझ ही गए होंगें … है ना …ब्यूटी पार्लर से कम नही है किचन

तो जा रही हैं ना आप किचन यानि रसोईघर के  ब्यूटी पार्लर 🙂

 

June 21, 2015 By Monica Gupta

Charlie Chaplin Lines

charlienamespic 1pic2cartoon Chaplin by monica gupta

Charlie Chaplin Lines

हर दिल अजीज चार्ली चेप्लिन के जन्म के 125 वे वर्ष पर उनके फ़िल्मी जीवन में व्यंग्य की कथा के साथ-साथ उनकी स्क्रीन पर उपस्थिति का 100 वां वर्ष मनाने के लिए ये साल यानि 2015 चार्ली चैपलिन वर्ष के रूप में मना रहा है. हास्य रेखाओं के रचनाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्टून और हास्य चित्र बनाए हैं।इनमें से लगभग 200 कार्टून एक विशेष पुस्तक में शामिल किए गए हैं.चार्ली चैपलिन लाइन्स’ के रूप में सबसे पहले भारत में चार्ली चैपलिन वर्ष समारोह 25-27 जून , NCPA मुंबई में कार्टून/करिकेचर प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

खुशी की बात ये भी हैं कि इसमे मेरे बनाए चार्ली चैपलिन भी शामिल हैं …. Charlie Chaplin Lines  🙂

 

vintage everyday: Rarely Seen Candid Photos of Charlie Chaplin While Filming on Venice Beach, California, ca. 1914

These rarely seen photographs may be from on-site at the shooting of 1914 silent film Kid Auto Races at Venice (also known as The Pest) on Venice Beach, California.

This is an Essanay Studios film starring Charlie Chaplin in which his “Little Tramp” character makes his first appearance in a film exhibited before the public. See more…

June 20, 2015 By Monica Gupta

सम्मान का दुरुपयोग

सम्मान का दुरुपयोग   कुछ देर पहले नेट पर एक खबर पढी कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर के ख़िलाफ एक जनहित याचिका स्वीकार की है. उन पर भारत रत्न के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है.

याचिका के अनुसार सचिन भारत रत्न सम्मान का ग़लत इस्तेमाल कर ‘व्यावसायिक उत्पादों के प्रचार के ज़रिए पैसा कमा रहे हैं’.

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश एएम खानविलकर और जस्टिस के के त्रिवेदी की खंडपीठ ने इसे मंज़ूर करते हुए असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल से पूछा है कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मामलों में कोई दिशा-निर्देश दिए हैं.उन्हें इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी.’पैसा कमा रहे हैं’ यह याचिका भोपाल के रहने वाले वीके नासवाह ने दायर की है. नासवाह ने कहा, “सचिन ने देश के लिए खेलते हुए बहुत नाम कमाया है. लेकिन अब वो देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न की ‘प्रतिष्ठा’ का इस्तेमाल कर विभिन्न उत्पादों का प्रचार कर पैसा कमा रहे हैं. ये उस सम्मान की मर्यादा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाता है.”

नासवाह ने अपनी याचिका में अनुरोध किया है कि सचिन के व्यावसायिक उत्पादों के प्रचार पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए या नैतिकता के नाते उन्हें इस पुरस्कार को लौटा देना चाहिए. ‘अगर वह ऐसा नही करते है तो केंद्र सरकार को उनसे सम्मान वापस ले लेना चाहिए.’सचिन अभी 12 उत्पादों का प्रचार कर रहे है.

सम्मान का दुरुपयोग

case against sachin tendulkar, demand to take back bharat ratan

Case Against Sachin Tendulkar, Demand To Take Back Bharat Ratan See more…

बात ज्यादा पुरानी नही है जब सचिन तेंदुलकए के भारत रत्न सम्मान देने का मुद्दा बहुत गरमाया था और जब सम्मान मिला तो न जाने कितनी करोड आखॆ इस सम्मान को देख कर नम हुई थी. इस विषय पर जब मैने बहुत लोगों से बात की … लगभग सभी  लोगों की राय यही थी कि उन्हें अब विज्ञापनों में काम नही करना चाहिए और सार्थक और सामाजिक मुद्दे उठाने चाहिए ताकि लोग उनसे सीख ले सकें. मेरा भी यही विचार है. भारत रत्न सम्मान की गरिमा बनाई रखी रहनी चाहिए और बेवजद विवादों ने पड कर सामाजिक कार्यों से जुडे मुद्दों पर ध्यान दे…

सम्मान का दुरुपयोग

sachin tendulkar photo

Photo by arunramu

June 20, 2015 By Monica Gupta

Yoga Not now

cartoon yoga no by monica gupta

Yoga Not now देखा जाए तो हम लोग बहाना एक्सपार्ट होते हैं. कोई शक नही चीजों  की सराहना भी करते हैं पर  बहाने भी तैयार होते हैं जैसाकि अब इन श्रीमति जी को ही लीजिए … बहुत प्रशंसा कर रहे हैं कि योग बहुत अच्छा रहता है … योग करना चाहिए पर जब अपने करने की बात आती है तो ये बोल रही हैं कि अच्छा है पर वो अगले साल सोचेगी … अरे !!! सोचेगी … ये भी नही कहा कि अगले साल से करुगी … वो भी सोचेगी … हे भगवान !!!

  IBN Khabar

ये ऐप खासतौर पर उन लोगों को लिए तैयार किया गया है, जिनको घर में समय नहीं मिलता। तो वो फुर्सत में ऑफिस में ही, यहां तक कि अपनी ऑफिस चेयर पर बैठे-बैठे ही, वर्क स्टेशन पर काम करते करते ही योगा कर सकते हैं। इसमें ज्यादातर योगासन उसी तरह से तैयार किए गए हैं, जो चेयर पर बैठे-बैठे ही किए जा सकते हैं। Read more…

वैसे योग वाकई बहुत अच्छा है Yoga Not now वाला आईडिया सोच रही हूं ड्राप ही कर दूं ..  🙂

 

  योग दिवस

नयी दिल्ली : अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर देश और विदेश में तैयारी जोरो पर चल रही है. केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज योग दिवस में भाग लेन न्यूयॉर्क रवाना हो गई हैं. वे न्यूयॉर्क में ही योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं. वहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह पटना में योग दिवस मनायेंगे. राष्ट्रीय राजधानी में भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई दिग्गज भाग लेंगे जिसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.यहां मुख्य कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कर्मियों की 30 कंपनियों को राजपथ एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा.

दिल्ली पुलिस सहित करीब 5000 सुरक्षा कर्मियों को योग स्थल एवं आसपास की सुरक्षा के लिए तैनात किया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हजारों योग अभ्यासी सुबह होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे. खुफिया एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किये जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी हवाई खतरे को टालने के लिए पतंग, गुब्बारे, ग्लाइडर एवं माइक्रो लाइट वस्तुओं को उडाने पर रोक लगा दी है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए ड्रोन उडानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने कहा, ‘‘राजपथ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए पूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम किये गये हैं. 18 डीसीपी एवं 30 कंपनियां इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगी.’’ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय द्वारा द्वारा आयोजित 35 मिनट का कार्यक्रम सुबह साढे सात बजे शुरू होगा. बस्सी ने कहा कि स्थानी पुलिस सुरक्षा प्रबंधों पर निगाह रख रही है तथा इलाके में खोजी कुत्तों एवं बम निष्क्रिय दस्तों की मदद से छानबीन की जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 डीसीपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा प्रबंधों पर निगाह रख रहे हैं जो गणतंत्र दिवस परेड के समान है. उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम पर करीब 40 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है. इसमें मंत्रियों एवं सांसदों सहित करीब 500 गणमान्य अतिथि होंगे. अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा हजारों अधिकारी और करीब पांच हजार बच्चे कार्यक्रम में योग करेंगे. चौदह जून से ही यातायात पर पाबंदियां लगा दी गयी है. राजपथ पर विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक यातायात को रोक दिया गया है तथा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है. See more…

June 20, 2015 By Monica Gupta

फादर्स डे

beer bar  photo

21 june फादर्स डे के लिए सोचा कुछ बच्चों से बात की जाए और उनके पापा के बारे मे विचार लिए जाए कल कुछ बच्चों से बात भी की. लेख लिख ही रही थी कि तभी डोर बेल हुई.

बाहर देखा तो तपती धूप मे पसीने से भीगे दो छोटे बच्चे खडे थे. वो पैन बेच रहे थे. मेरे मना करने पर वो बोले कि ले लो आज सुबह से बोनी नही हुई. बहन ने भी कुछ नही खाया. मैने कहा कि तुम्हारे ममी पापा ?? वो बोले पापा शराब पीते हैं उन्ही की वजह से हमे काम करना पड रहा है. मां मजदूरी करती है. उनकी उदासी देख कर बीस रुपए के पैन तो मैने खरीद लिए. पर अचानक मेरी सोच का रुख बदल गया और ऐसे पापाओ पर गुस्सा आने लगा जो शराब के लिए पागल हुए जाते हैं.

बात सिर्फ गरीब लोगों की नही बल्कि हम जैसे मिडल क्लास और हाई प्रोफाईल परिवारों की भी है. कुछ समय पहले एक क्लब मे मीटिंग और डिनर था. रात के 12 बज चुके थे. बच्चे बार बार मम्मियों को घर चलने के लिए कह रहे थे और पापा लोग जुटे थे शराब पीने में…बस अभी चलते है ..कह कह कर एक बजा दिया और लडखडाते हुए खडे हुए. उन बच्चों के चेहरे से गुस्सा साफ झलक रहा था. क्या इज्जत और प्यार रह जाएग बच्चों के मन में अपने पिता के लिए …. कैसे खुश होंगें वो फादर्स डे पर…  अगर आप भी अच्छे पिता बनना और कहलाना पसंद करना चहते हैं तो बच्चों की भावनाओं का ख्याल रखिए … शराब ने कोई भला नही करना आपका बल्कि आपको नुकसान ही पहुंचा रही है.

फादर्स डे की शुभकामनाएं अभी नही … जिस दिन आप इस बुरी गंदी आदत से छुटाकार पा लेंगें उस दिन होगा आपका फादर्स डे ..”

यकीन मानिए …  फादर्स डे टापिक पर लिखने का मन की नही किया और मैं शराब की रोकथाम पर कौन क्या क्या आवाज उठा रहा हैं यही सब सर्च करने लगी.

फादर्स”जरा नही “बहुत” सोचने की दरकार है !!!

खुशी है कि महिलाए, खासकर  गावों की, इस मामले में बहुत पहल कर रही है ..

 

Bender beaten his wife,

वडोदरा, जेतपुर। एक शराबी का पत्नी के साथ मारपीट करना शराब का गोरखधंधा करने वालों पर भारी पड़ गया। साथ ही गुजरात में मद्य निषेध व्यवस्था की जमीनी हकीकत की पोल भी खुल गई।

शिथोल गांव में एक शराबी के पत्नी को पीटने की बात पता चलने पर शुक्रवार को महिलाएं इकठ्ठी हुईं। लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेकों पर हमला बोल दिया। आक्रोशित-एकजुट महिलाओं को देख कर कई बुटलेगर घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। Read more…

 

Rajasthan Patrika:wine contracts resist, women are the main route jammed

बहरोड़ शराब ठेके के विरोध में गुरुवार को कस्बे की भृर्तहरि कॉलोनी की महिलाओं ने बहरोड़ कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। ऐसे में गर्मी में परेशान वाहन चालक प्रदर्शन कर रही महिलाओं से जाम खोलने की गुजारिश करते रहे, लेकिन महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी महिलाओं से जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

महिलाओं ने बताया कि जिस जगह पर शराब का ठेका खुला हुआ है उसके नजदीक मंदिर, स्कूल व पार्क है। ऐसे में शराब का ठेका होने से उन्हेें तथा बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि उक्त ठेका अन्य कहीं स्थानांतरित करने की मांग वे पूर्व में कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई गौर नहीं किया जा रहा है। यह प्रदर्शन तीसरी बार किया जा रहा है। शराब ठेकेदार ठेका खोलने पर आमदा है, जबकि कॉलोनीवासी ठेका नहीं खुलने देंगे।

उल्लेखनीय है कि महिलाएं जब भी विरोध में सड़क पर उतरती हैं पुलिस प्रशासन व ठेकेदार कुछ दिन के ठेका बंद करवा देते हैं। कुछ दिन बाद फिर से यह ठेका खुल जाता है। लोगों की मांग है कि आबादी क्षेत्र में व भृर्तहरि मंदिर के समीप ठेका नहीं खोला जाए। See more…

……. और जो पिता शराब नही पीते या छोडने का फैसला कर चुके हैं उन्हें हैप्पी फादर्स डे … !!!!

June 19, 2015 By Monica Gupta

मानवीय आधार पर

मानवीय आधार पर

Advani cartoon by monica guptaमानवीय आधार पर …..

बेशक मानवीय आधार पर मदद की बात हो रही है पर अडवाणी जी का कुर्सी के प्रति प्रेम आज भी सच्चा है और मदद की आज भी दरकार है !!!

– www.bhaskar.com

भाजपा नेताओं की दलील है कि स्वराज ने ऐसा ‘मानवीय’ आधार पर किया, क्योंकि ललित मोदी की प|ी कैंसर पीड़ित हैं, पुर्तगाल में उनकी सर्जरी होनी थी और इस मौके पर मोदी की वहां आवश्यकता थी। मगर सामने आए दो तथ्यों ने इस तर्क को कमजोर किया है। पुर्तगाल में 14 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के ऑपरेशन के लिए किसी बालिग परिजन द्वारा सहमति देने की अनिवार्यता नहीं है। फिर मोदी को यात्रा दस्तावेज दो साल के लिए मिले, जिसे आधार बनाकर उन्होंने दुनिया के विभिन्न हिस्सों की सैर की है। बहरहाल, बात यहीं तक होती तो इस प्रकरण को विदेश मंत्री की निर्णय संबंधी भूल मान लिया जाता। मगर उनके पति स्वराज कौशल की अतीत में ललित मोदी से निकटता और उनकी बेटी बांसुरी स्वराज के मोदी की लीगल टीम का हिस्सा रहने की बातें सामने आने से विपक्ष को ‘लाभ की अदला-बदली’ और राजनीतिक नैतिकता के उल्लंघन का आरोप लगाने का अवसर मिला है। यह केंद्र सरकार और भाजपा का दायित्व बनता है कि वे इन मुद्‌दों पर विश्वसनीय स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। ऐसा करने में वे विफल रहे, तो यही धारणा बनेगी कि सुषमा स्वराज ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। क्या ऐसी धारणा बनना भाजपा के हित में होगा? See more…

  LiveHindustan.com

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के देश छोड़कर बाहर जाने में मदद करने के आरोपों के बाद कांग्रेस ने रविवार को उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘सुषमा स्वराज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।’ ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में प्रकाशित रपट के मुताबिक, ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए सुषमा स्वराज के नाम का इस्तेमाल कर ब्रिटेन के शीर्ष आव्रजन अधिकारी पर दबाव बनाया था। दिग्विजय ने कहा, ‘मंत्री ने ललित मोदी जैसे एक व्यक्ति की मदद की, जिसके खिलाफ यहां लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। यह बहुत गंभीर मामला है। विदेश मंत्री ऐसे व्यक्ति की मदद कर रही हैं, जो फरार है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस मामले पर सुषमा और भाजपा पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि इससे एक मनी लॉड्रिंग और मैच फिक्सर ललित मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ घनिष्ठ संबंधों का पता चलता है। उन्होंने कहा, ‘क्या किसी भगोड़े की मदद करने के लिए नया नियम बनाया गया है? क्या उनकी भविष्य में भी मदद की जाएगी? यह तो राष्ट्र विरोधी है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि यदि कल दाऊद इब्राहिम मानवीय आधार पर मदद मांगे तो क्या उसकी भी मदद की जाएगी।’ बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा। मायावती ने कहा, ‘हमारी मांग है कि इस मामले की जांच हो। हम इसे संसद में उठाएंगे।’ इस बीच विदेश मंत्री ने ट्विटर पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने मानवीय आधार पर ललित मोदी को देश से बाहर जाने में मदद की थी, क्योंकि उनकी पत्नी कैंसर से जूझ रही थी। उन्होंने 2०13 में सर्जरी भी कराई थी। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके मंत्री बनने से पहले की है। See more…

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 310
  • 311
  • 312
  • 313
  • 314
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved