Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

May 13, 2015 By Monica Gupta

Road safety

 

cartoon- mobile -monica

Road safety

आज दोपहर एक क्रासिंग पर मोटर साईकिल वाला ट्रैफिक पुलिस से उलझ रहा था. वहां देख रहे सभी लोगो का कहना था कि गलती मोटरसाईकिल सवार की थी वो जल्दी निकलने के चक्कर मे लाल लाईट क्रास कर गया. अचानक मुझे दिल्ली वाली धटना की याद आई जिसमे महिला ने ईंट उठा ली थी इस पर हेड कॉन्स्टेबल ने भी ईंट उठा कर महिला को मारी. सारे धटना क्रम में शुरुआत महिला ने की पत्थर उसने पहले उठाया और अब सुनने मे आ रहा है कि वो बार बार बयान भी बदल रही है जो चैनल वाले इस महिला को नायिका के रुप मे दिखा रहे थे आज वो उसी की गलती बता रहे हैं.

Road safety

पिछ्ले दिनों हेमा मालिनी को भी चोट लगी अगर उन्होने सीट बेल्ट पहनी होती तो बहुत बचाव हो जाता.. नतीजा  कुछ भी निकले पर समझने वाली बात यह है कि हम सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन गम्भीरता से करना ही चाहिए. अब आप सीट बेल्ट या वाहन चलाते फोन पर बात करने को ही लें तो कितने चालक ऐसे मिल जाएगें जोकि आराम से वाहन चलाते हुए फोन करतें  है. जोकि किसी भी कीमत पर सही नही है …

Road safety  नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है अन्यथा यम से  आपकी मुलाकात को कोई नही रोक सकता 🙁

May 13, 2015 By Monica Gupta

Cartoon- Reporters

cartoon earthquake by monica

Cartoon- Reporters

एक खबर के पीछे जिस तरह से मीडिया पड जाता है उससे बात एक ही बात दिल मे आती है कि बचाओ  … कोई इन खबरिया चैनलों के रिपोर्टरों से बचाओ …

May 12, 2015 By Monica Gupta

full Justice

cartoon full justice by monica

full Justice

जब से सल्लू मियां और अम्मा को न्याय मिला है तब से कानून पर विश्वास करने को मन करता है इसलिए आप बिना डर आईए  दाउद भाई बढिया खाना  बढिया देख रेख के साथ साथ  बढिया मीडिया कवरेज मिलेगी ही मिलेगी

full Justice

May 12, 2015 By Monica Gupta

Teenage Dream

 

 Dream  photo

Teenage Dream

कल शाम मणि के घर कोई आए हुए थे वो अपने बच्चे के बारे मे डिस्कस करने आए हुए थे और उसे कह रहे थे कि वो उनके बेटे से बात करे और समझाए कि मेडिकल न लेकर आर्टस ही ले. मुझसे मेरी राय जाननी चाही तो मैने बिल्कुल स्पष्ट कहा कि वो गलत कर रहे हैं अपने बच्चे को हमसे बेहतर कौन समझ सकता है अब उसकी उम्र ऐसी है कि आप दोस्ताना व्यवहार रख कर खुल कर सारी बात करे. आप इधर उधर बात करेंगें, बच्चा कुछ और कहेगा,आप तक कोई और बात पहुचेगी, इस तरह दूरियां भी बढती हैं इसलिए सोच समझ कर ठंडे दिमाग से खुद ही बात करे और इसका हल निकाले.उस समय तो वो उठ कर चले गए शायद उन्हें मेरी बात अच्छी नही लगी पर अभी कुछ देर पहले मेरे पास उन्ही का थैक्स के लिए फोन आया.

उन्होने बताया कि कल रात बेटे से खुल कर बात हो गई है जो उनके मन में कंफ्यूजन था वो दूर हो गया है और वो मेडिकल ही लेगा और उसके निणर्य से वो भी सहमत है. 🙂  आज बच्चे बेहद संवेदनशील हैं इसलिए बजाय उधर उधर बात करके राय लेने से मित्रवत व्यवहार करते हुए, पेरेंटस को बच्चे से स्वयं ही खुल कर बात करनी चाहिए . 

Teenage Dream   हमें बच्चों के महत्वाकांशी सपनों को अहमियत देनी चाहिए और  वो बजाय इधर उधर के बात करने के बच्चॉ से ही बात करनी चाहिए… 

May 11, 2015 By Monica Gupta

कौन कीमती

mother and daughter photo

Photo by HA! Designs – Artbyheather

कौन कीमती

गूगल सर्च के दौरान कई बार बहुत अच्छा पढने को मिल जाता है .. ऐसा ही कुछ पढने को मिला और सीखने को मिला…

एक बहुत छोटी सी बच्ची ने अपनी मम्मी से पूछा, “क्या वो कभी अपना रुपयों से भरा पर्स maid के पास छोड सकती हैं”. मम्मी ने लिपस्टिक लगाते हुए बोला पर्स और maid के पास !!! बिल्कुल नही! मतलब ही नही! सवाल ही नही! फिर बच्ची ने बहुत मासूमियत से पूछा, ” फिर “मुझे” maid के पास कैसे छोड सकती हो!!

कौन कीमती … कैसी लगी आपको ??

मुझे तो बहुत उमदा लगी … अगर आप भी ऐसें हैं तो जरा नही  बहुत सोचने की दरकार है !!!

May 11, 2015 By Monica Gupta

FAST FOOD

FAST FOOD

cartoon fast

 जमाना    Fast Food     का है. आज के बच्चे तो बच्चे बडे भी फास्ट फूड की चपेट में हैं अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि लेख इसी बारे में होगा तो क्षमा करिए लेख फास्ट का फूड के बारे मे हैं ना कि फास्ट फूड के बारे में … अरे !! कंफ्यूज नही होईए मैं समझाती हूं … फास्ट यानि व्रत और फूड बोले तो खाना 🙂

अहोई अष्टमी मां का व्रत था . वैसे एक दिन पहले भी  बहुत महिलाओ ने रखा और आज भी बहुत महिलाए रख रही है. मेरी सहेली मणि ने बताया कि व्रत रखना और अपनो के लिए दुआ मांगना बहुत अच्छा लगता है पर डर भी बहुत लगता है.अयं
इसमे कैसा डर. मेरे पूछने पर उसने कहा कि असल मे, खाना बनाते समय हम महिलाओ की खाना चखने की बहुत आदत होती है कि नमक वगैरहा ठीक है या नही. अब व्रत में भी खाना तो बनाना होता ही है. बस इसलिए अक्सर यही डर बना रहता है कि कही टेस्ट
करने के चक्कर मे ….!!!ह ह हा !!! वैसे बात तो मणि ठीक ही कह रही है !!! ऐसी भूलचूक अक्सर होने वाली होती है !!! पर अक्सर बचाव हो ही जाता है !!!
वैसे शायद इसलिए ही हम महिलाओ को चटोरी की उपाधि मिली हुई है…!!! है ना !! उफ ये फास्ट एंड फास्ट का फूड !!!
है ना !!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 335
  • 336
  • 337
  • 338
  • 339
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved