Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

March 30, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Kids and their thinking

Kids and their thinking

Kids and their thinking

आज सुबह पार्क मे धूमते हुए कुछ बच्चों को बतियाते सुना.
वो गोविंदा, सैफ अली खान और अजय देवगुण के बारे में बाते कर रहे थे. अब मेरे दिमाग मे भी एक कीडा बैठा हुआ है कि कोई भी ऐसी छिपी प्रतिभा जो दुनिया के सामने न आई हो उसे सामने लाना है.. इसलिए सोचा शायद इन साधारण से दिखने वाले बच्चों को इन एक्टर्स की एक्टिंग या मिमिक्री आती हो इसलिए उनकी बात कर रहे हैं
Kids and their thinking
 Kids  photo
यह सोच कर मैं उनके पास चली गई और पूछा तो पहले पहल तो वो धबरा गए फिर हंसते हुए बोले कि ऐसी कोई कोई बात नही है असल मॆ, हमें पान पराग और जर्दा बहुत पसंद है ये सब हीरो अलग अलग पान मसालों की एड करते हैं वही बात कर रहे थे कि किसी को गोविंदा वाला तो किसी को सैफ वाला इतने मे एक बहुत छोटा बच्चा अपनी उंगली उठा कर बोला और मुझे सिंधम अंकल वाला पान मसाला बहुत पसंद है. मेरे बोलती बंद थी. मैने सोचा भी नही था कि …. !!! फीलिंग निशब्द
Oh God ….  Kids and their thinking

Photo by DinosaursAreNotDead

March 30, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Happiness

Happiness

आज सुबह मेरी सहेली मणि भागी भागी मेरे पास आई और मेरा हाथ खीचंती हुई अपने घर ले गई और मुझे अपने बगीचे के एक गमले के पास खडा कर दिया.

मैं इससे पहले कहती कि क्या हुआ अचानक मैं हैरान रह गई और मुंह से निकला अरे वाह !! इतने सारे !!

असल में, कुछ दिन पहले मौसम बदला था तो मणि ने तुलसी का पौधा लगाया था. कुछ दिन तो चला फिर न जाने वो सूख गया. इस पर मणि बहुत उदास हो गई. उसकी Happiness गायब हो गई और आखों से झर झर आसूं भी बह रहे थे.

मैने समझाया कि कोई बात नही दूसरा ले आएगें. कई बार पौधा ही सही नही होता. इस पर भी वो चुप ही रही. दो तीन दिन वो उदासी के मारे  गमले के पास तक नही गई. आज सुबह जब वो गमले से सूखा  पौधा निकालने गई तो उसने देखा कि छोटे छोटे तुलसी के पौधे गमले मे लग गए है…  बस तभी वो Happiness में भगती हुई आई और मुझे  खींच कर ले गई थी.

आसूं  आज भी उसकी आखों मे थे पर खुशी के !!! सच … छोटे छोटी खुशियां  Happiness  जिंदगी मे बहुत मायने रखती है … !!!

March 29, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

AAP Broom Story

cartoon aap broom

AAP Broom Story

Once upon a time…कोई भी कहानी इसी तरह शुरु होती है कि एक बार की बात है. आम आदमी पार्टी भी अब कहानी ही बन गई है. एक समया था जब उसका कितना दबदबा था पर जैसे जैसे समय बीता उसका दबदबा कम होता गया और आज ये बेहद पतली दुबली बन गई है..

March 29, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Article … Be careful

Be careful photo

Be careful

अगर किसी से कोई मन मुटाव है तो बजाय उधर उधर बात करने के सीधे उसी से बात करे तो यकीनन आपकी बात का सही  हल निकल जाएगा अन्यथा लोग तो मजे लेते ही हैं

मणि का अपने बेहद नजदीकी रिश्तेदार से कुछ मनमुटाव हो गया. असल मॆं, मणि ने नया घर बनवाया था और उस बेहद करीबी जानकार ने उसे बधाई तक नही दी.इससे उसमे मन में बहुत गुस्सा था वो दूसरे शहर रहती है इसलिए  बहुत समय से बात भी नही हुई पर दिल में गुस्सा बहुत था. एक दिन वो धूप मे बैठी सोच ही रही थी.

तभी एक अन्य जानकार उसे बधाई देने घर आए. चाय पानी पीने के बाद बातों बातों में मणि ने अपने दिल की बात उन्हें बता दिया और नाराजगी भी जाहिर कर दी.

वो एक दूसरे को जानते थे इसलिए बात जरा सा नमक मिर्च लगा कर उस महिला तक पहुंच गई. फिर वो महिला अपने बारे मे सुन कर कहां चुप रहने वाली थी उसने भी दो चार बातें मणि के लिए सुना दी और माध्यम बनी वही महिला. उस महिला ने वो ही बात को और जायकेदार बनाने के लिए गरम मसाला भी डाल दिया कुल मिला कर आग मे घी का काम किया और सम्बंध बनने के बजाय टूटते चले गए. गलती कहां हुई किससे हुई कुछ पता नही चला पर तनाव बहुत बढ गया और मणि का ब्लड प्रैशर भी .. !!

अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई और मणि नींद से उठी. अरे वो तो सो गई थी और ये सब सपना था. उसने निश्चय किया कि वो खुद ही उसे फोन करेगी … मणि ने फोन मिलाया और उसने उठाया. मणि ने सीधा बोला मैं बहुत नाराज हूं .. इस पर वो बोली sorry  दी. असल में, घर पर कोई समस्या आन खडी हुई थी इसलिए फोन नही कर पाई और फिर दोनों सहेलियो का वार्तालाप पुन चालू हो गया

कहने का अर्थ यही है कि अगर किसी से कोई मन मुटाव है तो बजाय उधर उधर बात करने के सीधे उसी से बात करे तो यकीनन आपकी बात का सही  हल निकल जाएगा अन्यथा लोग तो मजे लेते ही हैं  तो अब तो आप समझ ही गए होंगें इसलिए Be careful .

Photo by vvvyvyyy

March 28, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

आम आदमी पार्टी और जनता

cartoon oh

आम आदमी पार्टी और जनता

एक समय था जब AAP को जनता ने सिर आखों पर बैठाया था पर देखते ही देखते समय बदलने लगा और आप समर्थकों की भीड भी छंटने लगी … शायद जितना उन्होनें सोचा था उतना वो पार्टी नही कर पाई इसलिए जाने वालो की कतार बहुत लम्बी होती जा रही है

March 24, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Excuse Me

cartoon 26 march

Excuse Me

क्रिकेट मैच के हम कितने दीवाने हैं आईए जाने … Excuse लगाने में हम एक दम एक्सपर्ट हैं बस कोई मौका मिलना चाहिए अब देखिए ना 26 मार्च क्रिकेट फाईनल होना था और हम जुटे हुए हैं कि क्या बहाना बनाए कि छुट्टी मिल जाए और आराम से बैठ कर मैच देखें पर आफिस के बॉस और भी ज्यादा समझदार हैं …

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 362
  • 363
  • 364
  • 365
  • 366
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved