Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 15, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑनलाइन दोस्ती ऑफ तो नही कर रही

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

ऑनलाइन दोस्ती ऑफ तो नही कर रही – online dosti  – सोशल मीडिया का जमाना है और हम पूरा दिन इसी में लगे रहते हैं और चैटिंग में जुटे रहते हैं बिन जाने की कौन सही है और कौन गलत

ऑनलाइन दोस्ती ऑफ तो नही कर रही

कई बार कंफ्यूजन हो जाता है समझ नही आता कि ये सही हो रहा है या गलत … चलिए आप ही बताईए हुआ ये कि कल मैं अपनी एक जानकार के घर गई .

 

 

वो अपना फेसबुक दिखाने लगी और ये भी दिखाने लगी कि उसके कितने दोस्त है देखते ही देखते उसके पास दो फ्रेंड रिक्वेस्ट आई … और वो जो रिक्वेस्ट थी उसमे चेहरा भी खुद का नही था और न ही कोई अपने बारे में बताया हुआ था … उन्होने उसे हैलो और एक दो मैसेज किए कि आप बहुत खूबसूरत है … और आपको रिक्वेस्ट भेजी है … उसने तुरंत ले ली …

और बताने लगी कि ऐसे उसके बहुत सारे दोस्त है … इतने मे बाहर door bell  हुई … मुझे भी देर हो रही थी तो मैं भी बाहर उसी के साथ चली गई … देखा एक महिला खडी हैं बोली कि हम नए आए है आपके पीछे वाला ही घर है …

यहां दिल्ली से बदली होकर … हमारी कामवाली बाई ने आपके बारे में बताया तो सोचा कि आपसे मिल लूं .. इस पर उसने उस महिला को अंदर आने को भी नही बोला और बाहर से एक जबरदस्ती वाली स्माईल देकर टरका दिया …

उस महिला के जाने के बाद बोली कि न जान न पहचान ऐसे कैसे घर के अंदर आने दूं … तभी उसके मोबाईल में मैसेज आए .. और वो खुश हो गई बोली ये जो नए दोस्त बने हैं वीडियो भेजी है उन्होने ..

वो उन्हें देखने लगी और मैं चुपचाप बाय बोल कर निकल आई … जिन को हम जानते नही … उनसे दोस्ती बनाए जा रहे हैं और जो सामने खडे हैं …

सोच रही थी कि हम कितना बदल गए हैं कभी हम भारतीयों की पहचान यही होती थी कि घर आए मेहमान का स्वागत करते थे फेसबुक पर अनजाने लोगो से कितना जल्दी धुलमिल जाते हैं पर पर जो हमारे घर के नजदीक रहते हैं उन्हें हम जानना तक नही चाह्ते … ये कितना सही या गलत है

Subscribe to my channel for more Swachh Bharat Abhiyaan videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

यही कंफ्यूजन है बस … आप बताईएगा ..

दोस्ती चैट

July 13, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रेरक कहानी ये वक्त भी गुजर जाएगा

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

प्रेरक कहानी ये वक्त भी गुजर जाएगा –  yeh waqt bhi guzar jayega – this too shall pass .. एक सूफी कहानी … सूफी गाने हमें बहुत अच्छे लगते हैं ठीक वैसे ही सूफी कहानी भी बहुत प्रेरक और मनोरंजक होती हैं. ये कहानी नेट पर पढी.

प्रेरक कहानी ये वक्त भी गुजर जाएगा

एक राजा दरबार में ये कहते हैं कि मुझसे बडे बडे शास्त्र तो पढे नही जाते इसलिए कोई छोटी सी ऐसी बात बताओ  जो हर समय काम आए दुख में सुख में , हार मे जीत में, जीवन मे या death में , अब सब हैरान की ऐसा क्या हो …

क्योकि इस बारे में तो बडे बडे अध्याय  ही थे …  तभी मंत्री को पता चला कि गांव में एक सूफी संत आए हैं वो उनके पास गए और पूछा तो उन्होने अपनी अंगूठी निकाल कर दी और बोले इस अंगूठी में एक कागज पर लिख है पर उसे जब बहुत मुसीबत आए कोई हल न दिखाई दे तभी खोलना नही तो इसका कोई मतलब नही रह जाएगा …

मंत्री ने अंगूठी राजा को दे दी … तभी दूसरे राजा ने हमला कर दिया .. और वो राजा अपनी जान बचाने के लिए भागा … वो एक गुफा मे छिप गया .. उसके हाथ मे चोट लग गई थी हाथ देखा तो नजर अंगूठी पर पडी … उन्होने सोचा कि अब मुसीबत में हूं और सही समय है इसे पढने का ..

 

उसे पढा तो लिखा था ये वक्त भी गुजर जाएगा … राजा ने पढा तो हिम्मत सी आई … और गुफा से बाहर निकल कर कुछ सैनिक इकठ्ठा किए और एक टीम बना कर फिर उसी राजा पर लडाई की …

अब वो जीत गया … जब अपनी गद्दी पर बैठे तो फिर वो अग़ूंठी निकाली उस पर लिखा था कि ये वक्त बीत जाएगा… राजा फिर सोचने लगा … और अब उसने लडाई छोड कर अच्छे कामों में ध्यान लगाना शुरु कर दिया …

तो समय सदा एक सा नही रहता … इसलिए नेक काम अच्छे काम हमेशा करते रहना चाहिए …

प्रेरक कहानी , short moral stories, pate ki kahani, pate ki story, pate ki inspirational kahani, hindi motivational story, inspirational, एक प्रेरक कहानी , ये वक्त भी गुजर जाएगा, जब भी आए बुरा वक्‍त, सबकुछ झेल जाएंगे, कब गुजर गया पता ही, वक्त की फितरत है, बदलना.

Please don’t forget to Subscribe to this Channel for Updates on latest Videos…

Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

प्रेरक लघुकथा – सबसे शक्तिशाली कौन

July 13, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बरसात का एक दिन – आहा से आह तक

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

बरसात का एक दिन – बरसात का मौसम – आहा से आह तक  – अपनी बात कहने के लिए हम कहानी लिखते हैं कविता लिखते हैं या लेख भी लिखते है. कई बार हममें किसी बात को लेकर बहुत गुस्सा या नाराजगी होती है यह बात सीधे लिखे दें तो किसी को बुरा लग सकता है …

बरसात का एक दिन – आहा से आह तक

तो ऐसा क्या करें कि अपनी बात भी कही जाएं गुस्सा भी निकल जाए और किसी को बुरी भी न लगे.. ये तरीका होता है व्यंग्य लिखने का यानि स्टायर … कहा नी के साथ साथ मैंए बहुत व्यंग्य भी लिखें जो दैनिक भास्कर के राग दरबारी कॉलम में भी बहुत बार प्रकाशित हुए … चलिए आज आपको व्यंग्य ही सुनाती हूं .. ये लिखा था बरसात के मौसम पर …

आई  बरसात तो … हुआ ये कि हर जगह बारिश हो रही थी पर हमारे शहर में नही हो रही थी … ऐसी बात नही थी कि बादल आते नही थी बादल भी आते ठंडी हवा भी चलती पर बादल भी उड जाते

बहुत मन था कि बरसात आए तो आनंद लें. गर्मा गर्म अदरक और इलाइची की चाय के साथ हलवा और पकौडे बनाए. बच्चो के साथ बारिश मे भीगे और कागज की नाव चलाए. पर खुशी से  आहा करने का मौका ही नही मिल रहा था. यही सोचते सोचते मैं अखबार के पन्ने पलटने लगी.

 

 

अचानक आखो मे आगे अंधेरा सा छा गया. अरे! चिंता मत करे. कोई चक्कर वक्कर नही आया मुझे पर ऐसा लग रहा था कि जो सूर्य महाराज पूरी तेजी से भरी दोपहरी मे चमक रहे थे अचानक उनकी चमक हलकी पड  गई.बाहर देखा तो  आसमान मे बहुत काला बादल  था. आज तो यकीनन बरसना ही चाहिए. मै सोच ही रही थी कि अचानक बूदाबांदी शुरु हो गई और मन मयूर नाच उठा.

इतने मे बच्चे भी वापिस लौट आए और कपडे बदल कर हाथ मे छतरी और बरसाती पहन कर कागज की नाव बना कर  बरसात  का आनंद उठाने को तैयार हो गए. उधर मेरी भी सहेलियाँ आ गई और हमने बरसात का खूब  मजा उठाया. प्रकृति एक दम साफ साफ धुली धुली लग रही थी.

गमलो मे लगे पौधे हवा के साथ हिलते हुए ऐसे लग रहे थे मानो अपनी खुशी का इजहार कर रहे हों.  फेसबुक पर भी बरसात की सूचना दे दी गई और लाईक और कमेंट का अम्बार लग गया और तो और दो तीन निकट  दोस्तो का तो बधाई के लिए फोन भी आ गया कि आखिरकार भगवान ने आपकी सुन ली.

सारे चेहरे खिले खिले थे.ऐसा लग रहा था मानो खुशी बरस रही थी.  माहौल खुशनुमा हो चला था. अचानक तापमान इतना कम हो गया कि पंखा भी एक नम्बर पर करना पडा. काफी देर तक भीगने के बाद कपडे बदल कर बच्चे नेट पर काम करने लगे और सहेलियो ने भी विदा ली.

तभी अचानक बहुत तेज बिजली चमकी और मेरी आखं खुली. अरे! ये सपना था. बाहर आकर देखा तो सचमुच मूसलाधार  बरसात हो रही थी. बेशक मन खुश हुआ.पर इतनी तेज बरसात देख कर चिंता भी हो गई. तभी बिजली चली गई. चिंता इस बात की थी कि अभी बच्चे भी नही वापिस आए थे. फोन करने लगी तो वो भी डेड हो गया था.

मोबाईल का नेटवर्क तो वैसे ही दुखी कर रहा था. रेंज ही नही होती कभी इसकी. खैर! सोचा कि चलो इतने पकौडो की तैयारी कर लूं रसोई मे गई तो देखा कि रसोई की नाली मे पानी जाने की बजाय बाहर आ रहा था यानि सीवर ओवरफ्लो कर रहा था. बाहर सडक पर देखा तो वो पूरी भर गई थी और ऐसा लग रहा था कि पानी किसी भी क्षण घर मे आ सकता  है  और देखते ही देखते पानी अंदर आना शुरु हो गया. असल मेंं,  बाहर सडक को ऊंचा  बनाया जा रहा है शायद इसी लिए .. !!!

वो क्षण किसी भंयकर सपने से कम नही था. मैने तीन चार पर अपने को चिकोटी काटी कि यह सब सपना ही हो.पर आह! अफसोस यह सपना नही हकीकत था. ना बिजली ना फोन ना मोबाईल और ऊपर से घर मे आता पानी. मेरा सारा शौक हवा हो गया.

बस भगवान से  सच्चे दिल से एक ही प्रार्थना कर रही हूं  कि बरसात  को तुरंत रोक दो मै 11 रुपए का प्रशाद चढाऊगी.पर भगवान तक  मेरी अर्जी जब तक  लगी  तब तक काफी देर हो चुकी थी. बरसात के लिए खुशी की आहा अब तक दुख भरी  आह  मे बदल चुकी थी.

सरकार, प्रशासन और अडोस- पडोस को कोसते हुए नम हुई आखों से सारे काम भूल कर झाडू, कटका लिए बरसात के रुकने की इंतजार कर रही हूं !!!

Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

आई बरसात तो … बरसात ने दिल तोड दिया…

July 12, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

नशा छुड़ाने का उपाय ये भी – ऐसे भी नशा छुडवाया जा सकता है

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

नशा छुड़ाने का उपाय ये भी – ऐसे भी नशा छुडवाया जा सकता है… nasha mukt नशा मुक्ति  कैसे हो ? नशा नाश का कारण बनता है जबकि हम इसे लेने में अपनी शान समझते हैं … नशा लेंगें भी और ये भी कहेगें नशे ने हमे पकड रखा है हम तो छोडना चाह्ते हैं पर इसी ने हमे पकड रखा है

नशा छुड़ाने का उपाय ये भी – ऐसे भी नशा छुडवाया जा सकता है

अलग अलग तरीके अपनाते हैं लोग नशा छोडने के … कुछ लोग प्रेरक story के माध्यम से भी शिक्षा दे जाते हैं …

एक आदमी बहुत नशा करता था.. एक दिन वो एक महात्मा के पास जाता है कि मेरा घर परिवार नशे की वजह से खत्म हो रहा है  कि मुझे बचाओ .. गुरु कहते हैं कि चाह्ता है तो छोड दे वो कहता मैं छोडना तो चाह्ता हूं पर ये मुझे नही छोड रहा …

गुरु जी ने कहा कि अच्छा कल आना … कल देखता हूं … वो कल आया तो देखा गुरु जी ने एक पेड पकडा हुआ है और जोर जोर से चिल्ला रहे हैं बचाओ … पेड ने पकड रखा है … वो नशा करने वाला हसने लगा बोला कि नशा तो मैं करता हूं और हरकत आप कर रहे हैं भला पेड भी पकड सकता है किसी को …

इस पर गुरु बोले यही तो समझाना चाह रहा हूं कि नशे ने तुझे नही पकडा हुआ वो तो बेचारा निर्जीव है … वो कैसे पकड सकता है पकडा तो तूने हुआ है तो छोड और फिर देख …

उसके समझ आ जाती है … और वो हमेशा के लिए नशा छोड देता है … अगर हम चाहें तो बडी से बडी बुराई छोड सकते हैं … अगर चाहें  तो…

Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

July 12, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की मनोरंजक कहानी – समझदार कौन

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

बच्चों की मनोरंजक कहानी – समझदार कौन . Bachho ke Manoranjak Kahani – हमारी जिंदगी में बहुत तनाव है इसलिए कई बार कुछ हलका फुल्का पढ लेना चाहिए ताकि मन रिलेक्स हो जाए . एक ऐसी ही रोचक कहानी पढी …

बच्चों की मनोरंजक कहानी – समझदार कौन

एक राजा खुद को बहुत समझदार समझता था .एक बार उसने धोषणा कर दी कि मुझसे समझदार व्यक्ति खोज कर लाओ मैं देखना चाहता हूं कि मुझसे समझदार भी है कोई या नही … राजा अपने मंत्री को हुक्म देता है और मंत्री बहुत खोज करता है पर उसे कोई समझदार नही मिलता जो राजा को हरा दे … मंत्री की बेटी कहती है आज चिंता न करो …

एक दिन वो एक भोले व्यक्ति को लाती है और पिता को कहती है आप चिंता न करो … राजा के पास लेकर जाया जाता है राजा कहता है वो इशारे से बात करेगा …

राजा एक ऊंगली उठाता है कि सबसे समझदार में हूं इस पर वो दो ऊंगली उठाता है राजा सोचता है कि इसका मतलब है कि भगवान भी है समझदार. राजा फिर तीसरी उंगली ऊठाता है इस पर वो गर्दन न करके हिलाता है और अपनी कुर्सी छोड कर जाने को होता है

राजा खुश क्योकि राजा पूछ्ना चाह रहा था कि क्या कोई तीसरा भी समझदार है और वो मना कर देता है इशारे से और उठ जाता है राजा उसे खूब उपहार देकर विदा करते हैं मंत्र्री को समझ नही आता वो एकांत में पूछता है कि

राजा क्या कह रहे थे … वो बोला राजा ने इशारे से पूछा कि एक भेड चाहिए तो मैंने सोचा राजा बडे आदमी है तो 2 दे देता हूं पर जब राजा ने जब 3 का इशारा किया तो मैंने मना कर दिया .. … मैंने कहा कि 2 है इस पर राजा ने कहा कि मैं 3 भेड लूगा … तो मैंने मना कर दिया और खडा हो गया … इस पर मंत्री हंसता हुआ बोला कि कुछ नही होगा … और उसे वापिस गांव छोड आया..

बच्चों की मनोरंजक कहानी – समझदार कौन . बच्चों की मनोरंजक कहानी ,छोटी बाल कहानी, मनोरंजक कहानी ,
छोटी बाल कहानी, baal saahityakaar , बाल कहानी , बच्चों की मनोरंजक कहानियाँ ,

July 11, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

दूसरों की मदद करनी चाहिए

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

दूसरों की मदद करनी चाहिए . Dosron ki Madad Karni Chahiye.   दूसरों की सहायता करते रहनी चाहिए निस्वार्थ भावना से. माना बुरी है दुनिया हर तरफ धोखा है … हम तो अच्छे बनें हमें किसने रोका है. 

दूसरों की मदद करनी चाहिए

एक महिला का मैसेज आया फेसबुक पर  उन्होनें मुझसे पूछा कि अनुभव तो मेरे पास भी बहुत है नॉलिज शेयर करने के लिए मेरे पास भी बहुत सारी बाते हैं पर उससे फर्क क्या पडेगा और मेरे अकेले से किसे फर्क पडेगा … कितने हजारो लोग हैं दुनिया में जो ये काम कर रहे हैं … उसकी बात पढ कर मुझे एक कहानी याद आई … जो बहुत समय पहले नेट पर ही पढी थी.

 

 

एक आदमी हर रोज समुद्र के किनारे सैर करने जाता और वो हर सुबह एक आदमी को देखता वो किनारे पर बैठ कर लहरों से बह कर आईं छोटी -छोटी मछलियाँ एक-एक करके उठाता और समुद्र में फेंकता … एक दिन उसने पूछ ही लिया कि भाई आप हर रोज ये क्या करते हो … तट पर तो लाखों मछलियाँ हैं  इस तरह तुम कुछ मछलियाँ पानी में फ़ेंक कर मरने वाली मछलियों का अंतर कितना कम कर पाओगे

इस पर उसने कहा कि बेशक  मैं तट पर बची सारी मछलियों को तो जीवन दान नहीं दे पाऊँगा ” पर एक और मछली को समुद्र में फेंकते हुए बोला ,”किन्तु  इस मछली के जीवन में तो मैंने अंतर ला ही दिया ,और यही मुझे बहुत संतोष दे कर रहा है

बस यही बात है भगवान ने हम सभी में यह योग्यता दी है कि हम एक छोटे से प्रयास से रोज़ किसी न किसी के जीवन में ‘छोटा सा अंतर’ ला सकते हैं  वो किसी भी तरह की हो सकती है किसी भूखे पशु को खाना देना, किसी ज़रूरतमंद की निःस्वार्थ सहायता करना  सोच ये होनी चाहिए कि हम अपने किए काम से किसकी प्रोब्लम हल कर पाए या किसी की जिंदगी में बदलाव ला पाएं .. किसी न किसी के चेहरे पर स्माईल ला पाएं इसी का प्रयास करना चाहिए. जरुर सोचिएगा

दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी – Monica Gupta

आमतौर पर सोचते ही रह जाते है … कही पढी … माना बुरी है दुनिया हर तरफ धोखा है … हम तो अच्छे बनें हमें किसने रोका है       https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel Like this: Like Loading…

दूसरों की मदद करना बहुत अच्छा – एक प्रेरक कहानी मदद , दूसरों की सहायता जरुर करनी चाहिए. मानव जीवन का महत्व भी यही है मानव जीवन का उद्देश्य भी यही हो दूसरों की मदद करना अच्छा – एक प्रेरक कहानी – Monica Gupta

Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

माना बुरी है दुनिया हर तरफ धोखा है … हम तो अच्छे बनें हमें किसने रोका है

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 74
  • 75
  • 76
  • 77
  • 78
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved