Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 4, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों को होमवर्क कैसे करवाएं – बच्चों को पढ़ाने का तरीका – छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाएं – Bacho Ko Homework Kaise Karaye

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

बच्चों को होमवर्क कैसे करवाएं – बच्चों को पढ़ाने का तरीका – छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाएं – Bacho Ko Homework Kaise Karaye – छोटे बच्चों की पढ़ाई का तरीका क्या हो – होमवर्क कैसे करवाएं –  chote baccho ko kaise padhey – Bacho Ko Homework Kaise Karaye- बच्चों की पढ़ाई का तरीका क्या हो ताकि छोटा बच्चा  पढाई मे मन लगाए न कि पढाई से दूर भागे . पढाई को हौव्वा नही बनाना . कल दोपहर घर के सामने से एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ जा रही थी और पूछ रही थी कि कितना होमवर्क मिला है … वाकई होमवर्क पेरेंटस के लिए कम टेंशन का काम नही है खासकर की बच्चा जब बहुत छोटा हो … पहली या दूसरी क्लास में हो उसमे interest जगाना मां का ही काम है क्योकि वो पहली teacher है … पर mothers घबरा जाती हैं कैसे करवाए बच्चा कहना ही नही मानता टिकता ही नही …

बच्चों को होमवर्क कैसे करवाएं – बच्चों को पढ़ाने का तरीका – छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाएं –

  1. देखिए सबसे पहले तो ये मानना होगा कि ये मुश्किल काम है औरआप दुनिया की सबसे अच्छी मम्मी  या पापा है आपमे बहुत सहन शक्ति है आप बच्चे को जरुर प्यार से हैंडल कर सकती हैं … यानि पहले तो अपना मूड सही रखना है.

2.  बच्चे का स्कूल से आना fix होता है इसलिए पढने का समय हम fix कर सकते है जो समय आप और बच्चे को सूट करे बेहतर होगा कि आप मिल कर time table बना लें और बच्चे के खेलने का टाईम और कार्टून के समय का ख्याल रख कर ही इसे बनाए..

3.  टाईम टेबल में पांच मिनट रिलेक्स होने के भी रखिए जैसे स्कूल में बच्चे पढते पढते बोर हो जाते हैं तो बोलते हैं … may I go to drink water… etc   टेंशन वाला नही बनाना … जितना easy relax होगा उतना ही मन लगा पाएगा बच्चा पढाई में …

4.  जब पढा रहे हो तो tv बंद कर दीजिए … दूसरे बच्चे खेल रहे हों तो उन्हे कुछ देर मना कर दीजिए या ऐसी जगह बैठिए जहा आवाज न आए क्योकि इससे बहुत ध्यान बटता है .. और जब पढा रहे हो तो ममी लोग भी बैठी रहे ये नही कि चावल गैस पर रखे है या कूकर सीटी मार रहा है या आप मोबईल पर वटस अप या मैसेज कर रहे हैं

 

5.  बच्चों को समझाते समझाते खुद नही करना कई बार पेरेंटस खुद ही होमवर्क कर देते है … बच्चे को करने दीजिए

 

6.  बच्चे के बार बार सवाल पूछ्ने से डरिए मत … सामना कीजिए डर के आगे ही जीत है कुछ समझ नही आ रहा तो क्लास टीचर से पूछ सकते हैं और नेट से भी हर तरह की जानकारी मिल सकती है.

7.  बच्चे को समझाने के लिए आप खुद भी बच्चा और बच्चा को टीचर बना सकते हैं

8 रोल मॉडल बने बच्चे के लिए टीचर को डायरी में झूठ नही लिखे तबियत खराब थी इसलिए होमवर्क नही करवाया

9  अब बारी आती है शाबाशी की कि अगर बच्चे ने सब सही कर लिया तो उसे शाबाशी दीजिए उसके लिए एक सरप्राईज गिफ्ट भी तैयार रखिए…

.. देखिए एक बार interest create हो गया तो पूरी जिंदगी दिक्कत नही होगी

एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि 50 % पेरेंटस मानते हैं कि होमवर्क के दौरान वो बच्चे की खूब पिटाई भी करते हैं और गुस्सा भी … आप तो ऐसे नही है ना जरुर सोचिएगा इस बारे में…

बच्चे को पढ़ाने के तरीके, बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका, बच्चों को पढ़ाने के सही तरीके, छोटे बच्चों को पढाने का सही तरीका

बच्चों की पढ़ाई का तरीका क्या हो, पढाई मे मन लगा कर पढाई करें छोटे बच्चे . पढाई मे मन लगाने के तरीके,  chote baccho ko kaise padhey – bacho ko padhne ka tarika in hindi

छोटे बच्चों की पढ़ाई का तरीका क्या हो …

बच्चों को होमवर्क कैसे करवाएं – बच्चों को पढ़ाने का तरीका – छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाएं – Bacho Ko Homework Kaise Karaye

July 3, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

माँ तुझे सलाम – वंदे मातरम

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

माँ तुझे सलाम – वंदे मातरम – Maa Tujhe Salaam – धन्य है देश के वीर जवान – जो अपनी जान पर खेल कर देश की रक्षा करते हैं  वीर जवान तुझे सलाम-  bharat ke veer jawan –  अमर रहेगें वीर जवान. एक प्रेरक कहानी नेट पर पढी.

माँ तुझे सलाम – वंदे मातरम

कल खबर आ रही थी कि बाढ में फंसे लोगो को सैनिको ने बचाया, वही खबर थी कि देश की सीमा पर लड रहे जवान शहीद हुए … वाकई गर्मी हो या सर्दी आग हो या तूफान, बाढ हो या भूकम्प वीर सैनिक अपने कार्य मे हमेशा जुटे रहते हैं …

वाकई घर परिवार से दूर रहते हुए हर पल खतरे का सामना करते हैं …

वाकई धन्य हैं इनके परिवार … खास तौर पर इनकी माताएं…

 

इसी संदर्भ में मैंने एक कहानी पढी.

एक माँ के तीन बच्चे सेना में थे और युद्द छिड गया. तीनों ने युद्ध में भाग लिया . कुछ दिन बाद यह खबर आयी कि पहला पुत्र युद्ध में मारा गया है। माँ ने मुस्कराते हुए कहा – “वह भाग्यशाली है कि उसने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया है।”

कुछ ही दिनों बाद दूसरा पुत्र भी युद्धभूमि में शहीद हो गया। माँ ने कहा – “मुझे ऐसे पुत्र की माँ होने का गर्व है जिसने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया ”

कुछ समय बाद उसका तीसरा पुत्र भी शहीद हो गया। इस बार जब उसने तीसरे पुत्र के निधन का समाचार सुना तो मुस्कराहट के साथ माँ की आँखों में आँसू भी थे।

उनके पास में खड़े एक व्यक्ति ने कहा – ” आपकी आँखों में आँसू ?”

माँ ने कहा – “मेरी आँखों में आँसू इसलिए हैं क्योंकि मेरे प्यारे देश पर न्योछावर करने के लिए अब मेरे पास और पुत्र नहीं बचे हैं।”

तो ये होता है जज्बा … !!

प्रेरक कहानी,  देश के वीर जवान , वीर जवान तुझे सलाम, एक सैनिक का जीवन , प्रेरक लघु कहानी ,  भारत के वीर जवान,   bharat ke veer jawan ,  धन्य है, अमर रहेगें वीर जवान , vande matram

Subscribe to my channel for more  videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

माँ तुझे सलाम – वंदे मातरम…

 

July 2, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जिंदगी का कड़वा सच ये भी – कड़वी बाते लेकिन सच्ची बाते

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

जिंदगी का कड़वा सच ये भी – कड़वी बाते लेकिन सच्ची बाते – मन को नियंत्रित करने का एक तरीका ये भी –  सच – कई बार कडवी दवाई पिलानी पडती है .. .

जिंदगी का कड़वा सच ये भी – कड़वी बाते लेकिन सच्ची बाते

कल मार्किट से लौटते हुए एक सहेली मिली … वो अपनी मम्मी के खाने पीने की आदत से बहुत परेशान थी .. बोली बहुत शौक है मानते ही नही इस वजह से तरह तरह की बीमारियां लग गई हैं …अब लगता है कि गुस्सा होना ही पडेगा …  कि खाने पर कंट्रोल रखो नही तो अस्तपताल में भर्ती करवाना पडेगा.

 

 

 

सही बात है कई बार जब आराम से कोई बात न समझे तो कडवी बात कहनी ही पडती है …

इसी बारे में एक कहानी याद आई … नेट पर पढी थी कि एक सेठ होता है खूब चटोरा … उन्हें खट्टी चीजें – खट्टा दही, खट्टा मट्ठा, अचार आदि खाने की बुरी आदत थी। वह खांसी के उपचार के लिए कई वैद्यों के पास गया। सभी ने उसे खट्टी चीजें न खाने की सलाह दी ताकि उनकी दवाऐं कुछ असर दिखा सकें परंतु सब बेकार…
हार कर वो एक बुजुर्ग वैद्य के पास जाते हैं   वैद्य ने उसे दवाऐं दी और सेठ अपनी आदत के अनुसार खट्टी चीजें खाता रहा। कुछ दिनों बाद जब वह वैद्य के पास पहुंचा तो वैद्य ने उसका हालचाल पूछा। उसने कहा – ” कुछ खास फायदा नहीं हुआ।” फायदा तो होना चाहिए तीन फायदे होने चाहिए  वैद्य ने उससे कहा –  सेठ ने व्यग्रता से पूछा – “कौन से तीन फायदे?” वैद्य ने उत्तर दिया –

पहला यह कि तुम्हारे घर में कभी चोर नहीं आयेंगे

दूसरा यह कि तुम्हें कुत्ता नहीं काटेगा

तीसरा यह कि तुम बूढ़े नहीं होगे

सेठ ने फिर पूछा – “ये सब तो अच्छी बात है परंतु इनका खट्टी चीजों से क्या संबंध?”वैद्य ने उत्तर दिया –

“यदि तुम खट्टी चीजें खाते रहोगे तो तुम्हारी खांसी कभी ठीक नहीं होगी। तुम दिन-रात खांसते रहोगे तो चोर तुम्हारे घर कैसे आयेंगे?

और खांसी से तुम इतने कमजोर हो जाओगे कि बिना छड़ी की सहायता के तुम चल भी नहीं सकोगे

तुम्हारे हाथ में छड़ी देखकर कुत्ते तुम्हारे पास नहीं फटकेंगे। कमजोरी के चलते भरी जवानी में ही मर जाओगे इसलिए तुम बूढ़े ही नहीं होगे।

““जो व्यक्ति अपने खान-पान को लेकर लापरवाह है, वह कभी भी बीमारियों से मुक्त नहीं हो सकता।”

कड़वा सच – सुधर जाओ – जीवन का एक सत्य – zindagi ka sabse bada sach

June 30, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

Cartoon on GST India

Cartoon on GST India

Cartoon on GST India – जी एस टी बिल क्या है – What is Goods and Service Tax GST  अभी कुछ नही कह सकते कि इसके आने से फायदा होगा या नुकसान … पर एक बात तो तय है कि डर तो है … इसी डर से बन निकला एक कार्टून

Cartoon on GST India

 

Cartoon on GST India

GST बोले तो

June 30, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

अच्छे काम करते रहने चाहिए

अच्छे काम करते रहने चाहिए

अच्छे काम करते रहने चाहिए – अच्छे काम कोई भी हो … भले ही कोई प्रशंसा करे न करे पर छोडना नही चाहिए  … असल में मेरी एक सहेली ने घर की दीवार पर पानी से भरा बर्तन रखना शुरु किया … कुछ दिन रखा पर पिछ्ले दो तीन दिन से नही रखा वो इसलिए कि मौसम भी बारिश वाला था और उसे लगा कि कोई पक्षी आता तो है नही पानी पीने …

अच्छे काम करते रहने चाहिए

आज जब वो घर से बाहर  निकली तो देखा कि दो पक्षी बैठे खाली बर्तन को देख रहे हैं … ये देख कर उसे बहुत दुख हुआ … इसलिए अच्छा काम करना कभी नही छोडना चाहिए …  इसी बारे में एक कहानी भी बहुत समय पह्ले पढी थी कि

एक शहर में एक मंदिर में नए पंडित जी आए … उनका बहुत नाम था कि बहुत ही अच्छे हैं नेक हैं  एक बार उन्हें दूसरे शहर जाना था तो वो बस मे चढ़े उन्होंने कंडक्टर को किराए के रुपये दिए और सीट पर जाकर बैठ गए. कंडक्टर ने जब किराया काटकर रुपये वापस दिए तो पंडित जी ने पाया की कंडक्टर ने दस रुपये ज्यादा उन्हें दे दिए है

पंडित जी ने सोचा कि थोड़ी देर बाद कंडक्टर को रुपये वापस कर दूँगा

 

 

कुछ देर बाद मन मे विचार आया कि अरे वापिस किसलिए करु .. कौन सा इसे याद है गलती से तो दिए हैं … ये तो भगवान का प्रशाद ही है .
मन मे चल रहे विचार के बीच उनका शहर आ गया बस मे उतरते ही उनके कदम अचानक रुके उन्होंने जेब मे हाथ डाला और दस का नोट निकाल कर कंडक्टर को देते हुए कहा भाई तुमने मुझे किराए के रुपये काटने के बाद भी दस रुपये ज्यादा दे दिए थे

कंडक्टर मुस्कराते हुए बोला क्या आप ही गाँव के मंदिर के नए पुजारी हो? पंडित जी को हामी भरने पर कंडक्टर बोला आपका बहुत नाम सुना था.. आज जब आपको यहां देखा तो सोचा चलो देखते है कि मैं ज्यादा पैसे लौटाऊँ तो आप क्या करते हो अब मुझे पता चल गया की आपके प्रवचन जैसा ही आपका आचरण है आप वाकई में अच्छे हैं मैं जरुर आऊंगा … और बस आगे बढ गई

पंडित जी ने हे भगवान बोला और शुक्रिया बोला कि आज तूने बचा लिया … नही तो दस रुपये के पीछे  बहुत गलत हो जाता … इसलिए अच्छा काम करते रहना चाहिए …

 

व्यक्तित्व विकास , स्मार्ट दिखने का एक तरीका,

सावधान रहें सतर्क रहें इन लोगो से

June 30, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

जीवन में माता पिता का महत्व – माँ और बेटे की कहानी

जीवन में माता पिता का महत्व

जीवन में माता पिता का महत्व – माँ और बेटे की कहानी. Jeevan mai Mata Pita ka Mahatva –  मां शब्द इतना प्यारा है कि जहां भी उनके बारे में पढने को मिलता है सब प्यारा सा हो जाता है …Mata Pita ke Prati Bacho ka Kartavya..कल बहुत खूबसूरत बात पढी मां के बारे में और बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो गई..

मैंने पढा कि अपने जन्मदिन पर अपनी मम्मी के लिए समय निकालो क्योकि ये दिन उनके लिए भी बहुत खास है … वाकई मां जन्म देती है और और सही मायनों में उनका भी एक जन्म होता है …

जीवन में माता पिता का महत्व – माँ और बेटे की कहानी

मां बनना और मां  कहलाना बहुत खूबसूरत अहसास होता है … जितना मां अपने बच्चे का ख्याल रखती है क्या बच्चे भी रखते हैं … खूबसूरत से रिश्ते पर नेट पर एक कहानी पढी ……

एक बूढ़ी मां नींद की गोलियों की आदी हो चुकी थी और एक दिन फिर गोली के लिए ज़िद कर रही थी। बेटे की कुछ समय पहले शादी हुई थी। बहु डॉक्टर थी। बहु सास को नींद की दवा की लत के नुक्सान के बारे में बताते हुए उन्हें गोली नहीं देने पर अड़ी थी। जब बात नहीं बनी तो सास ने गुस्सा दिखाकर नींद की गोली पाने की कोशिश की। अंत में अपने बेटे को आवाज़ दी।

 

बेटे ने आते ही कहा,कोई बात नही आज दे देते हैं ‘माँ मुहं खोलो।’पत्नी ने मना करने पर भी बेटे ने जेब से एक दवा का पत्ता निकाल कर एक छोटी पीली गोली माँ के मुहं में डाल दी।पानी भी पिला दिया।गोली लेते ही आशीर्वाद देती हुई माँ सो गयी।.पत्नी ने कहा ,’ऐसा नहीं करना चाहिए।’ पति ने दवा का पत्ता अपनी पत्नी को दे दिया।

विटामिन की गोली का पत्ता देखकर पत्नी के चेहरे पर मुस्कराहट आ गयी। धीरे से बोली ‘आप माँ के साथ चीटिंग करते हो।’बचपन में माँ ने भी चीटिंग करती थी .. इंजेक्शन लगवाने ले जाती थी और बोलती देखो कोको … और जब मैं ऊपर देखता तो डाक्टर सूई लगा देता …  पहले वो करती थीं, अब मैं बदला ले रहा हूँ।’

वैसे एक बात और भी पढी थी कि अगर गलती हो जाए तो माफी मांग लेनी चाहिए …खूबसूरत रिश्ते कल फिर

बूढी मां,  ऐसा प्यार कहाँ, माँ बेटे का प्रेम , माँ बेटे का अनोखा रिश्ता, माँ बेटे का प्यारा रिश्ता, रिश्ता प्यार का,

मदर्स, मां की दुआ, माँ पर सुविचार ,माँ की ममता , माँ का महत्व , माँ की ममता और माँ का महत्व जानिए , माँ का प्यार , ईश्वर का दूसरा रुप है मां , माँ का दिल , ma ki mamta, Importance of a mother

 एक प्यार, रिश्तों का महत्व, समाज में रिश्तों का महत्व, माँ और बेटे की कहानी, प्यारी मां , प्यारी मां

जीवन में माँ का महत्व- माँ की ममता और माँ का महत्व जानिए – ईश्वर का दूसरा रुप है मां , भगवान हर जगह नही जा सकते इसलिए उन्होनें मां को बना दिया.
आसमान ने कहा…. “माँ एक इन्द्रधनुष है, जिसमें सभी रंग समाये हुए हैं।”
शायर ने कहा…. “माँ एक ऐसी गजल है, जो सबके दिल में उतरती चली जाती है।”
माली ने कहा…. “माँ एक दिलकश फूल है, जो पूरे गुलशन को मह्काता है।”
औलाद ने कहा…. “माँ ममता का अनमोल खजाना है, जो हर दिल पर कुर्बान है।”
वाल्मीकि जी ने कहा…. “माता और मातर भूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊँचा है।”
वेद व्यास जी ने कहा…. “माता के समान कोई गुरु नही है।”
पैगम्बर मोहम्मद साहब ने कहा…. “माँ वह हस्ती है, जिसके क़दमों के नीचे जन्नत है।”

 जीवन में माता पिता का महत्व

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 76
  • 77
  • 78
  • 79
  • 80
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved