Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Archives for Monica Gupta

July 10, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रेरक लघुकथा – सबसे शक्तिशाली कौन

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

प्रेरक लघुकथा – सबसे शक्तिशाली कौन   prerak laghu katha  sabse shaktishali kaun .  संसार की सबसे शक्तिशाली चीज क्या है … कल नेट पर एक कहानी पढी और ये जानने के चक्कर में बहुत जल्दी से पढ ली .. कि आखिर सबसे शक्तिशाली चीज है क्या … मन में आ रहा थ … बम … पर जब पढा तो  पढ कर लगा कि हा भई बिल्कुल सही बात है …

  प्रेरक लघुकथा – सबसे शक्तिशाली कौन

कहानी पुराने समय की है गुरुकुल में सभी छात्र मिल-जुलकर पढ़ाई करते थे, एक बार उनके गुरु  ने उन्हें एक topic  दिया,  विषय था- इस संसार में सबसे शक्तिशाली चीज कौन सी बहुत देर तक शिष्य चर्चा में ही लगे हुए थे,

वे सभी उलझन में थे. और अब जब कोई निर्णय नहीं निकला तो वे सभी अपने guru जी के पास गये और निराश मन से उन्होंने उनके सामने अपना सिर झुका दिया..

 

सभी छात्रों को ऐसा देख guru बहुत ही क्रोधित हुए और कहा- अब यहाँ किसलिए आए हो, मेरा समय बर्बाद मत करो और यहाँ से चले जाओ..

गुरु जी बहुत ही शांत स्वभाव के थे, उनका ऐसा व्यवहार देखकर सभी शिष्य हैरान हो गए और वे सभी वहां से जाने के बाद अपने गुरु की बुराई करने लगे.. किसी ने कहा- “हमारे आचार्य बहुत बुरे हैं,  उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए” वे हमारे गुरु बनने के लायक नहीं …  कोई अपने शिष्य पर ऐसे चिल्लाता है कोई …

थोडी देर बाद आचार्य अपने शिष्यों के बीच पहुंचे और बोले- “शिष्यों! तुम सब कितने अच्छे हो गम्भीरत से मेरे दिए विषय पर चर्चा की … मुझे तुम सब पर गर्व है..”

सभी शिष्यों के चेहरे पर मुस्कराहट थी क्योंकि अपनी प्रशंसा हर किसी को प्यारी लगती है..इसके बाद गुरूजी ने सभी शिष्यों को कहा- कुछ समझ आया

वाणी से बढ़कर इस संसार में और कोई भी शक्तिशाली वस्तु नही है..  शिष्यों, आज का मेरा व्यवहार आप सबको अजीब लगा होगा, लेकिन यह मैंने जानबूझकर किया था..

जब मैं तुम पर क्रोधित हुआ तो तुम सबने मेरी आलोचना की लेकिन जब मैंने तुम्हारी प्रशंसा की तो तुम सब खुश हो गये.. वाणी से ही मित्र को शत्रु और शत्रु को भी मित्र बनाया जा सकता है।सोच समझकर अपनी वाणी का प्रयोग करना चाहिए..

वाणी के कारण ही बड़े बड़े झगड़े होते हैं और इसी वाणी के कारण ही उन झगड़ों में सुला होता है..

सभी शिष्यों को अपने आचार्य से आज एक बहुत ही अच्छी सीख मिली थी .. वाणी बहुत ही शक्तिशाली होती है इसलिए हमें हमेशा उसका सही इस्तेमाल करना चाहिए..

इसलिए हम अपनी वाणी में मधुरता लायें और इस जीवन को सुखद बनाएं … कोई शक ??

प्रेरक लघुकथा – सबसे शक्तिशाली कौन

July 9, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

How to Promote Business Online – Importance of Brand Image in Marketing

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

How to Promote Business Online – Importance of Brand Image in Marketing- कल टीवी देख रही थी. जाने माने players हों या अभिनेता … कोई न कोई किसी न किसी ब्रांड के brand ambassador बने हुए हैं और सही भी है क्योकि हम उन्हें जानते है तो किसी भी product से आसानी से con act  हो जाते हैं …

How to Promote Business Online – Importance of Brand Image in Marketing

और वैसे देखा जाए तो आज के समय में ब्रांडिंग जरुरत बन गया है… अच्छी बात ये भी है कि आज नेट का जमाना है और हर कोई ऑनलाईन है ऐसे में अपनी खूबी, अपनी विशेषता लोगो के सामने लाना ब्रांडिंग

है ताकि लोगो को आसानी से पता चल जाए कि हमारी क्या खास बात  है.

कुछ लोगो को तो इसकी importance की जानकारी नही इसलिए branding नही करते पर

कुछ लोग इसलिए भी नही करते कि लोग ये न समझ लें कि हम show off  कर रहे हैं

जबकि ये सोच सही नही जब तक हम अपने बारे में दूसरो को बताएगें नही उन्हें पता कैसे चलेगा …

 

ब्रांडिंग ऑनलाईन और ऑफ लाईन दोनो तरीके से हो सकती है… और ऑनलाईन का बेस्ट सोर्स है वीडियोज.. वीडियोज के माध्यम से बहुत जल्दी कनेक्ट हो जाते हैं और प्रभावित भी कर सकते है क्योकि आज की फास्ट लाईफ में बजाय कही पढने के वीडियो से लोग देख कर बहुत जल्दी समझ जाते हैं … आईए आपको कुछ उदाहरण दिखाती हूं …

तो बताईए .. कैसा लगा आपको !!

अगर आप मे भी कोई स्किल है , विशेषता है और ओनलाईन ब्रांडिग Brand Image  नही की तो क्या किया … अगर आपको इस बारे में और जानना है तो नीचे दिए लिंक पर जाकर जानकरी ले सकते हैं

https://www.facebook.com/ezign.in/

 

How to Promote Business Online , marketing, how to promote your business on facebook, how to promote your business online, social media marketing, internet marketing, how to promote your website, how to promote your business on social media, how to promote your blog on facebook, how to start online business step by step, how i started my online business, how to advertise using online for free, how to promote my business on google, advantages of brand image,

Please don’t forget to Subscribe to this Channel for Updates on latest Videos…

Click the link below to subscribe now:
http://https://www.youtube.com/@MonicaGupta/

July 8, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

मेडिटेशन कैसे करें – Importance of Meditation

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

मेडिटेशन कैसे करें – Importance of Meditation.ध्यान कैसे करें . हमारी सेहत हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए पर हम कितने लोग इसकी महत्ता समझते हैं पूरा पूरा दिन सोशल नेट वर्किंग साईट पर रहेंगें, अटरम शटरम खाते रहेंगें, फोन में या गप्पो मे सारा सार दिन निकाल देंगें पर दस मिनट अगर मेडिटेशन करना पडे तो उसके लिए समय नही निकलेगा …

मेडिटेशन कैसे करें – Importance of Meditation

ये जानते हुए भी कि ये हमारी सेहत के लिए कितना लाभदायक है… हम उस पर जरा भी ध्यान नही देते और इसी वजह से मोटापा, टेंशन, बी पी और नींद न आना जैसी बीमारियों से धिरते चले जाते हैं …

कल घर पर मेहमान आए हुए थे जब सुबह मैं उन्हें bed tea देने गई तो वो जमीन पर आलथी पालथी लगा कर वो आखें बंद करके बैठी थी … चेहरे पर स्माईल थी… लहभग 10 मिनट बाद वो बाहर आई और उन्होने बताया कि वो मेडिटेशन कर रही थी … मैंने उनसे इस बारे में कुछ बताने को कहा … तब उन्होनें बताया कि

 

दिमाग को  शांत रखने के लिए करते हैं … ध्यान वास्तव में विश्राम का समय है.

वैसे तो दिन में कभी भी कर सकते हैं पर सुबह का समय अच्छा रहता है .. जमीन पर आलथी पालथी लगा कर किया जाए तो बहुत अच्छा रहता है कुछ लोग लेट कर या कुर्सी पर बैठ कर भी करते हैं पर कहते है उससे नींद आ जाती है इसलिए पदमासन सही रहता है … अपनी back सीधी रखनी चाहिए.

आखं बंद करके अपनी सांस पर ध्यान देना होता है सांस अंदर आ रही है अब बाहर आ रही है इससे हमारा मन एक तरफ लग जाता है … बेशक ऐसा करने पर कई बार हमारा मन भटक भी जाता है और हम बोर होकर आखें खोलना चाहते हैं पर ऐसे में बैठे रहना चाहिए …

कुछ लोग सोचते हैं कि एक बार ध्यान लगया तो तो अच्छे नतीजे मिलने शुरु हो जाएगें पर ऐसे नही होता .. इसके लिए इसे नियमित बनाना होगा … इसे आदत बना लेना चाहिए फिर देखना खुद को कितना अच्छा महसूस होगा …

उन्होने बताया कि नियमित मेडिटेशन करने से उनका गुस्सा कम हुआ और चिडचिडाहट भी कम हुई है , थकावट  भी महसूस नही होती याद्दाश्‍त मजबूत  हुई है यानी ध्‍यान करने के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं.

अगर हम  नियमित रूप से सुबह के समय मे‍डीटेशन करते हैं तो तनाव और थकान से बचते हैं साथ ही बीमारियों से भी बचाव होता है

तो क्या सोचा ??

इसलिए आज से ही अपनी दिनचर्या में ध्‍यान को शामिल कीजिए.

मेडिटेशन कैसे करें – Importance of Meditation

meditation in hindi , the secret meditation in hindi , how to do meditation, meditation kya hai kaise kare, ध्यान कैसे करें, ध्यान के फायदे .मेडिटेशन कैसे करें , Importance of Meditation

July 7, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

अच्छे काम की तारीफ जरुर होगी – रक्तदान पर कहानी

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

अच्छे काम की तारीफ जरुर होगी – रक्तदान पर कहानी – acche kaam ki tareef jarur hogi – बहुत लोग मजाक भी उडाते हैं तंग भी करते हैं पर परवाह नही करनी चाहिए किसी ना किसी रुप में इन्हें सबक जरुर मिलता है … ऐसी ही कहानी लिखी थी … कुछ समय पहले … कहानी  का शीर्षक है महापुरुष …

अच्छे काम की तारीफ जरुर होगी – रक्तदान पर कहानी

कल्पना कीजिए एक आफिस है और वहां की बॉस महिला है और पांच बार घंटी बजा कर पूछ चुकी हैं कि महापुरुष आया या नही … असल में महापुरुष अमर सिंह  40 वर्षीय दुबले पतले चपडासी है ,  ऑफिस में महापुरुष की उपाधि मिली हुई थी। ऑफिस में मैडम जी समेत सभी उसका मजाक उड़ाते थे। वो गरीबों की सेवा करने में और अपना खून देने में वो सबसे आगे रहता था। उसने ना सिर्फ अपनी आंखें दान में की हुई थीं बल्कि अपना शरीर भी दान कर दिया था।

जब वो 20 साल का था खून की कमी की वजह से उसकी गर्भवती पत्नी मर गई थी तभी से वो समाज सेवा से जुड़ गया था। कल अमर सिह किसी से फोन पर बात कर रहा था असल में किसी को रक्त की जरूरत थी और वो फोन पर किसी का पता बता रहा था … इस बात से नाराज होकर बॉस मैडम ने मोबाईल अपने पास रख लिया … आज सुबह से मोबाइल बजे ही जा रहा था। और वो खुद नदारद था..

उसे उठाने की बजाय गुस्से में उन्होने उसे बंद कर दिया और कर्मचारी को बुलाकर कहा कि जब भी वो ऑफिस आए उसका इस्तीफा ले लेना क्योंकि उन्हें ऐसे महापुरुष की जरूरत नहीं है…।

 

 

तभी मैड़म जी का मोबाइल बजा। उनके पति का फोन था। उन्होंने तुरन्त अस्पताल पहुंचने को कहा। मैडम जी बिना देरी किए वहां पहुंचीं तो पता लगा कि स्कूल जाते वक्त उनके बेटे को किसी कार वाले ने टक्कर मार दी।

बहुत खून निकल चुका था। पता लगा कि उनके बेटे का रेयर ब्लड है एक भला आदमी रक्तदान कर रहा है

मैडम जी उस व्यक्ति का धन्यवाद करने के लिए परदा हटा ही रही थीं कि डॉक्टर रक्तदाता से नाराज होकर कह रहे थे कि बीस बार मोबाइल पर घंटी दी।

पर उन्होंने उठाया नहीं तो उनके घर नर्स को भेजना पड़ा। अच्छा हुआ कि वो घर पर मिल गए क्योंकि बच्चे का खून सिर्फ उनके ही खून से मेल खा रहा था। वो तो इस बच्चे के भाग्य अच्छे थे…. कि ….।

अब मैडम के पास कहने को कोई शब्द नहीं थे। आज सही मायनों में वही अमर सिंह महापुरूष बन कर उसके सामने था। अपनी गलती का प्रायश्चित मैडम जी ने अपने ऑफिस में रक्तदान कैम्प लगा कर किया जिसका उद्घाटन उसी महापुरुष से करवाया।

 

अच्छे काम की तारीफ जरुर होगीअच्छे काम की तारीफ जरुर होगी

खामोशी से भी होते हैं नेक काम – मैने देखा है पेडों को छांव देते हुए

July 6, 2017 By Monica Gupta Leave a Comment

छोटे बच्चों को गलती होने पर क्या सजा – Creative Punishments Ideas

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

छोटे बच्चों को गलती होने पर क्या सजा – Creative Punishments Ideas – chhote bachho ko galti hone per saza kya –   discipline कैैैैसे आए  – आमतौर पर छोटे बच्चे जब कहना नही मानते गलती तो हम सजा देते है… सजा का मतलब है चांटा, पिटाई , चिल्लाना और क्या … खुद ही जज बन कर सजा दे देते हैं

छोटे बच्चों को गलती होने पर क्या सजा – Creative Punishments Ideas

क्या इसके इलावा भी सजा हो सकती हैं चलिए मान लीजिए हमने बच्चे को मारना नही है अब क्या सजा हो … छोटे बच्चे गलती की सजा

कुछ creative punishments ऐसी सजा बच्चा  महसूस भी करे और सीख भी ले क्या हो सकती हैं ऐसी सजा …

Creative Punishment Ideas –  effective punishments for kids

बच्चे के साथ मिलकर एक बॉक्स बनवाईए और उसमे बच्चे से ही पूछिए कि आपको अपनी गलती की क्या सजा मिलनी चाहिए आठ दस सजा पूछ कर लिख लीजिए और जब बच्चा गलती करे उसे एक स्लिप उठाने को कहिए …

जब बच्चा कहना ना माने जैसे कि आपने रुम साफ करने को कहा और उसने नही किया खिलौने  नही उठाए तो आप चुपचाप एक चीज गायब कर दीजिए … वो उसे खोजेगा और खुद आगे से सम्भाल कर रखेगा …

बच्चा गलती करे तो एक कार्नर उसे दीजिए वहां बैठ कर वो ड्रांईंग के माध्यम से कैसे दिखाएगा … उसे बोलिए या फिर कोई कविता लिखने को बोलिए …

गलती करे तो बोलिए आईस्क्रीम कैंसिल बस दाल और चपाती ही मिलेगी

या फिर जल्दी सोने को बोलिए कि अब आज कोई टीवी नही बस सो जाओ … नो टीवी. नो गेम ..

या फिर पौधो को पानी देना है

या चिडिया के लिए पानी रखना है

या फिर खाना सर्व करवाने में  में हैल्प  करवानी है…

ऐसे में बच्चे सीखेंगें और सजा भी हो जाएगी  …

छोटे बच्चों को गलती होने पर क्या सजा – Creative Punishments Ideas

effective punishments for students , how to teach discipline

July 4, 2017 By Monica Gupta 18 Comments

कहानी लिखने का तरीका – Story Writing Tips for Beginners

बच्चों के लिए अच्छी आदतें

कहानी लिखने का तरीका – Story Writing Tips for Beginners – कहानी कैसे लिखें – kahani likhne ka tarika – how to write story in hindi – ऐसे बनती है कहानी … बहुत सारे मैसेज आते हैं वो कहते हैं कि हम भी कुछ लिखना चाहते हैं पर कैसे लिखे समझ नही आता …

कहानी लिखने का तरीका – Story Writing Tips for Beginners

जो लिखना चाह्ते हैं लेखक बनना चहते हैं उनके लिए बस एक ही बात कहना चाहूंगी कि अपने चारों तरफ जो भी हो रहा है ध्यान से देखिए observe कीजिए कहानी खुद ब खुद बन जाएगी … फिर उसे शब्दों का रुप दीजिए …

ऐसे बनती है कहानी ..

अब जैसे मैं एक बात बताती हूं बहुत समय पहले मैं एक पार्टी में गई … वहां एक तरफ बैठ गई … और इधर उधर देखने लगी … तभी देखा एक मम्मी अपने बच्चे के शू लेस बांध रही है और बाल ठीक कर रही है तभी बच्चा बोलता मम्मी दादा जी आ रहे हैं सामने से सिर ढक लो… मैं सब देख रही थी.

मम्मी ने उसे कहा सुन तू उधर मत देख … मैंने सिर नही ढकना … हजार रुपये देकर ब्यूटी पार्लर से बाल सेट करवाए हैं … चल तू जा … और अपनी कुछ सहेलियो से बात करने लगी … मैं सब देख रही थी …असल में,  बहुत लोग थे पार्टी में इसलिए उस महिला का ध्यान मेरे पर नही गया … मैंने देखा दो तीन सहेलियां आ गई और सब उसकी प्रशंसा कर रही थी कि बहुत सुंदर लग रही हो … और वो इतरा रही थी …

अच्छा हर कोई प्रशंसा नही करता … तो एक महिला और आई उसके पास और बोली … wow hair style  तो बहुत अच्छा लग रहा है पर बालों मे सफेद लट जरा भी अच्छी नही लग रही …

इस पर वो महिला चिढ गई और उसने अपना सिर तुरंत ढक लिया और बोली अरे समय ही कहा है सजने सवरने का मैं तो ससुर जी के सामने सिर ढकती हूं और उसने फटाफट सिर ढक लिया ताकि बालो की सफेदी किसी और को न दिखे … और मेरी बन गई कहानी …

मैंने पर्स से paper pen निकाला और   main points  लिख लिए तुरंत लिख दिया जब मैंने इसे लिखा तो ढेर कमेंटस आए कि यही है जीवन की सच्चाई … ऐसा ही होता है आप बिल्कुल नेचुरल लिखती हैं … बस यही है …  आस पास महसूस करो और लिखो …

कहानी लिखने का तरीका, लिखने की कला , कहानी लिखने की कला , कहानी लिखने वाला , लिखना क्या है , writer kaise bane , kaiserin writer , script writer kaise bane , सफल लेखक कैसे बने, कहानी कहानी, कहानी हिंदी, how to write story ,how to write story in hindi ,  story writing tips for beginners

कहानी लिखने का तरीका – Story Writing Tips for Beginners …

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 75
  • 76
  • 77
  • 78
  • 79
  • …
  • 391
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved