Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

July 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

उलझन सुलझे ना

उलझन सुलझे ना

शादी के बाद कई बार लडकियों को इस उलझन का सामना करना पडता होगा ? एक जानकार मनीषा (परिवर्तित नाम ) भी एक ऐसी समस्या से घिर गई है उस की उलझन आपसे शेयर कर रही हूं अगर कोई सुझाव हो तो कि उसे क्या करना चाहिए  जरुर बताईए…

कुछ समय पहले की है जब

मनीषा राहुल को अपना जीवन साथी पाकर बहुत खुश थी. शादी से पहले उसने यही देखा था कि राहुल माता पिता के लिए बहुत केयरिंग है. मनीषा की चिंता खत्म हुई क्योकि वो अपने माता पिता की इकलौती संतान थी. शादी के बाद राहुल उनका भी ख्याल रखेगा यही सोच सोच कर वो बेहद उत्साहित थी पर अब शादी के बाद उसका उत्साह फीका पडने लगा…

बेशक, राहुल माता पिता को लेकर बहुत केयरिंग था पर सिर्फ अपने माता पिता को लेकर. जब भी मनीषा अपने पेरेंटस की बात करती या जाने को कहती या फोन करके उनका हाल चाल पूछ्ने को कहती तो वो अकसर बहाना बना जाता और जब उसके पेरेंटस की बात होती तो वो चाह्ता कि उन्हें कोई दिक्कत न हो … !! बेशक मनीषा अपने सास ससुर का ख्याल रखती है कि शायद राहुल भी उसके पेरेंटस के बारे में सोचे पर राहुल पर कोई असर नही … उसकी सोच देख कर मन में एक दर्द, एक टीस जरुर उठती रहती है…!!!

tension photo

आज उसकी शादी को तीन साल हो चुके हैं एक छोटा बच्चा भी है पर समस्या जस की तस है.मनीषा का हमेशा मन करता है कि राहुल भी उसके माता पिता को जरा तो  आदर मान दे .. पर नही .. !!अगर मनीषा के कोई भाई- बहन होता तो शायद वो इतना नही सोचती …  आपके पास मनीषा की समस्या दूर करने का सुझाव हो तो जरुर बताईएगा क्योकि इन दिनो वो बहुत डिप्रेशन में चल रही है…

उलझन सुझाव भी पढिए

June 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सेल्फी प्रेम – असुरक्षित महिलाए और हमारा समाज

 

3153a750d44635b7fe68df9331b2ac2a_L

सेल्फी प्रेम – असुरक्षित महिलाए और हमारा समाज

अभी तो सलमान खान की रेप पीडित वाले बयान पर माफी न मांगना सुर्खियों मे था कि अचानक  एक  खबर ने और भी ज्यादा सकते में डाल दिया… सैल्फी प्रेम इस हद तक गिर सकता है सोचा न था…

जयपुर उत्तर के महिला पुलिस थाने में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा और आयोग की सदस्य सौम्या गुर्जर दुष्कर्म पीडिता से मिलने थाने गई और् उसी दौरान सेल्फी ली. बेहद दुखद नही बेहद शर्मनाक…

इस बात पर मुझे वो घटना भी याद आई जब 2012 में अलका लाम्बा  राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच टीम की सदस्य थीं और गुवाहाटी में लड़की के साथ  छेड़छाड़ के मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वो आयोग दल का हिस्सा बनकर गुवाहाटी गयी थीं और उन्होंने वहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीड़िता का नाम सार्वजनिक कर दिया था। इस बात की घोर निंदा हुई थी और कहा गया था कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना है और आज इस तरह से पीडिता के साथ स्माईल करते हुए सैल्फी लेना … शर्मनाक … बेहद शमर्नाक !!

सुमन शर्मा ने टीवी को साक्षात्कार देते हुए कहा कि कोई सेल्फी नही ली गई और ये किसी की साजिश है 

जबकि सौम्या गुर्जर का कहना है कि पीडिता मानसिक रुप से ठीक नही थी. उसका संतुलन बनाए रखने के लिए अंडर स्टेंडिग बनाए रखने के लिए सेल्फी ली … 

 

रेप पीडिता के साथ “शर्मनाक सेल्फी”

जयपुर|राजस्थान राज्य महिला आयोग की एक सदस्य की ओर से दुष्कर्म पीडिता के साथ खींची सेल्फी ….

 

महिला आयोग की जांच टीम से अलका की छुट्टी | NCW removes Alka from probe team, महिला आयोग की जांच टीम से अलका की छुट्टी – Hindi Oneindia

View Photosदिल्ली (ब्यूरो)। असम के गुवाहाटी में सरेराह छेड़खानी के मामले में लड़की का नाम लेने पर महिला आयोग की सदस्य अलका लांबा की छुट्टी कर दी गई है। उनपर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन का आरोप लगा है।

आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा, ‘‘हमने लांबा को दल से हटा दिया है। वह अब जांच दल की सदस्य नहीं है। पीड़िता का नाम सार्वजनिक करना उनकी गलती है। यही वजह है कि उन्हें हटाया गया है। read more at oneindia.com

विवादित, बडबोले, अमर्यादित बयान और निशाने पर महिलाए  भी जरुर पढे !!

क्या हो गया है हमारे समाज को ??? बहुत बडा प्रश्नवाचक ?? जिनके हाथों में महिलाओ की सुरक्षा हो उन्ही से भय हो तो कैसा चलेगा समाज ??  इस विषय पर बहुत गहनता से विचार की आवश्यकता है…

(तस्वीर गूगल से साभार )

June 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

काला धन मामला , निर्धनता और मोदी जी के मन की बात

 poor cartoon by monica gupta

काला धन मामला , निर्धनता और मोदी जी के मन की बात

मामला काला धन का हो या नकली धन का हो मोदी जी अपनी बात तो देश विदेश में या रेडियों पर अक्सर रखते हैं पर काला धन , नकली धन के चक्कर में निर्धन को न भूल जाना मोदी जी

 नकली वोट, हमारी और देश की जेब पर चोट! | NewsFlicks

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों दुनिया भर में घूमकर मेक इन इंडिया कैम्पेन का प्रचार कर रहे हैं, लेकिन देश में हम फेक इन इंडिया (फर्ज़ी करेंसी नोट का कारोबार) को रोकने
में नाकाम साबित हो रहे हैं read more at newsflicks.com

 

हम और हमारे सामाजिक दायित्व भी जरुर सुनिए 

 

June 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

7 वां वेतन आयोग – एक ऐतिहासिक फैसला

cartoon laugh by monica gupta

7 वां वेतन आयोग – एक ऐतिहासिक फैसला

जहां  मोदी सरकार की कैबिनेट ने 7 वें वेतन आयोग यानि  7th पे कमीशन की सिफारिशों को मंजूरी दे दी और इस फैसले को ऐतिहासिक बताया वहीं यह  सुनने में आ रहा है कि  70 साल में ये सबसे कम बढ़ोतरी है और अब कर्मचारी हड़ताल की तैयारी में…

Narendra Modi Government Approves Recommendations of 7th Pay Commission, 23.55% Pay Hikes – www.bhaskar.com

मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को 7th पे कमीशन की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। सभी क्लास के इम्प्लॉइज की बेसिक सैलरी 2.57 गुना बढ़ेगी। अलाउंसेस में इजाफे पर फैसला 4 महीने बाद लिया जाएगा। इन्क्रीमेंट जनवरी और जुलाई में मिलेगा। अरुण जेटली ने कहा, ”1 जनवरी 2016 से सिफारिशें लागू होंगी। फायदा सेंट्रल गवर्नमेंट के 47 लाख इम्प्लॉइज और 53 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। जून तक का 6 महीने का एरियर्स सरकार मार्च 2017 से पहले ही देगी।’ …70 साल में सबसे कम बढ़ोतरी, हड़ताल की तैयारी में 32 लाख इम्प्लॉई…- बता दें कि केंद्र के कुल 47 लाख इम्प्लॉइज में से 32 लाख यानी 70% सरकार के इस एलान से नाराज हैं। उनका कहना है कि 14% सैलरी बढ़ाई जा रही है जो 70 साल में सबसे कम है।- इन इम्प्लॉइज के ज्वाइंट काउंसिल एनजेसीए का कहना है, ‘ये अब तक का सबसे खराब पे कमीशन है। सरकार मिनिमम पे 18 हजार से बढ़ाकर 26 हजार करे। ऐसा नहीं हुआ तो 32 लाख इम्प्लॉई 11 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे।6 महीनों के एरियर्स का क्या? read more at bhaskar.com

वैसे आपकी क्या राय है… जरुर बताईएगा …

मोदी सरकार के दो साल – मेरे मन की बात भी जरुर देखिए

 

June 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हैलो आप कैसे हैं

हैलो आप कैसे हैं

फोन आना, मोबाईल  पर घंटी बजना अच्छा लगता है पर और बताओ के चक्कर में अक्सर बोरियत हो जाती है . अगर बात करने को कुछ नही है तो बात नही करने का ..

मणि के घर गई तो वो किसी से फोन पर बात कर रही थी. बात करते करते दरवाजा खोला और बैठने का इशारा किया. बात कुछ इस तरह से जारी थी. ठीक … आप बताओ … बस … हां सब ठीक है … जी … हां … और आप बताईए ( स्माईल + परेशानी के साथ) और बस ठीक …

मैं हैरान क्योकि मेरी सहेली मणि का तकिया कलाम मतलब है और आज  उस का तकिया कलाम “मतलब” से “और बताईए” पर कैसे शिफ्ट हो गया. .. और … बस … !! हे भगवान !! मैने जाने का इशारा किया कि दुबारा आ जाऊगी पर उसने मेरा हाथ पकड लिया… और फोन पर बोली ..चलिए फिर ठीक है … हां मैं करुंगी बात आपसे … !! बस सब ठीक ..नही नही जरुर … जी नमस्ते …!!

फोन रखते हुए मणि ने बताया कि उसकी आंटी हैं अक्सर फोन करती हैं अब बात करने को कुछ होता ही नही तो दस बार और बताईए बोलना पडता है … वैसे कई लोगो के पास बहुत समय होता है पर हैरानी इस बात की है जब बोलने को कुछ न हो तो और बताओ और सुनाओ … कितनी बार ???

वैसे और बताईए आप कैसे हैं ?? ह हा हा

हैलो आप कैसे हैं … आपको कैसा लगा ? जरुर बताईएगा !!lady talking on phone photo

अनसोशल होता सोशल मीडिया भी जरुर पढिए 

June 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नो आईडिया बनाम आईडिया रिचार्ज

no idea cartoon by monica gupta

नो आईडिया बनाम आईडिया रिचार्ज

कई बार  लेखन में या कार्टून में आईडिया इतने आते हैं मानो सुनामी आ गई हो. कई बार आईडिया का ही सूखा पड़ जाता है और रिचार्ज करना पडता है. कई बार  अचानक  न्यूज में, मुद्दों में  ढ़ेरो आईडिया आज जाते है और  किस पर बनाया जाए इस बात का कन्फ्यूजन हो जाता है ।। आज यही हो रहा है ।।। सोच विचार जारी है…

आई लव यू  भी जरुर पढिए 

June 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फेसबुक और हमारी बीमारी का इलाज

fb cartoon by monica gupta

फेसबुक और हमारी बीमारी का इलाज

जब भी फेसबुक करते हैं मैसेज आता है what’s on your mind ? अब क्या बताए कि हमारे मन में क्या है … कहना तो बहुत कुछ है पर डाक्टर ने मना  कर दिया कि No more facebook…

वैसे इस बात में कोई शक नही कि फेसबुक हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डाल रहा है. फेसबुक पर अपनी पोस्ट पर लाईक या कमेंट को बार बार देखना कमेंट न मिलने पर दुखी हो जाना … नकारात्मक सोच रखना… और अपनी तबियत खराब कर लेना … अब ऐसे में डाक्टर से यही सलाह मिली है कि तबियत खुद ब खुद ठीक हो जाएगी अगर फेसबुक छोड दिया जाए … भले ही थोडे समय के लिए ही

फेसबुक लाईक

दोपहर के बाद शाम 3 बजे फेसुबक का पीक टाइम होता है. इस टाइम पर सबसे ज्‍यादा यूजर एक्टिव रहते हैं. यानी शाम 3 बजे के आसपास पोस्‍ट करने पर लोग ज्‍यादा रियेक्‍ट करते हैं.रोजाना दो बार अपडेटरोजाना एक या दो बार स्‍टेटस अपडेट करने पर आपको 40 फीसदी ज्‍यादा रिस्‍पांस मिल सकता है. वहीं यदि आप वीक में एक से चार बार स्‍टेटस अपडेट करते हैं तो आपको 71 फीसदी ज्‍यादा रिस्‍पांस देखने को मिल सकता है. यहां 40 फीसदी रिस्‍पांस प्रतिदिन और 71 फीसदी पर वीक है, इस डाटा से कंफ्यूज न हों. read more at monicagupta.info

फेसबुक पिछ्ले हफ्ते एक फेसबुक मित्र फेसबुक से गायब थी. असल मे, वो पूरे दिन आन लाईन रहती और अक्सर मेरे लिखे पर कमेंट या लाईक जरुर करती थी. अपनी न्यूज फीड

 

फेसबुक – Monica Gupta

read more at monicagupta.info

फेसबुक और हमारी बीमारी का इलाज  अब क्या बताए कि वट इज इन माई माईंड ….

 

 

 

June 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बिहार टॉपर स्कैम और अविभावकों की भूमिका

(तस्वीर दैनिक भास्कर से सा आभार )

(तस्वीर दैनिक भास्कर से सा आभार )

बिहार टॉपर स्कैम और अविभावकों की भूमिका

रूबी को रिव्यू टेस्ट में फेल होने के तुरंत बाद ही अरेस्ट किया गया और  8 जुलाई तक ज्युडिशियल कस्टडी में रखने के ऑर्डर कोर्ट ने दिए हैं सवाल ये  उठ रहा है कि जब पिता के खिलाफ कार्यवाही क्यो नही हो रही जबकि उनकी भी तो इस केस में महत्वपूर्ण भूमिका रही है.. क्या सिर्फ बच्चे को हिरासत में लेकर न्याय मिल जाएगा …

बिहार टॉपर धोटाले को लेकर  एक प्रश्न मेरे दिमाग में यह भी चल रहा था कि पेरेंटस ने अपने ऐवरेज बच्चे को टॉप कराने की क्यों सोची सिर्फ पास भी तो करवा सकते थे और ये खबर भी साफ हो गई जब मैने पढा कि रुबी ने पूछ्ताछ के दौरान बताया कि वो तो सिर्फ सैंकिंड डिविजन से पास होना चाह्ती थी फर्स्ट डिविजन, भी नही चाहिए थी उसने यह भी बताया कि पापा बच्चा राय से मिलते थे, पर टॉप नहीं कराना चाहते थे. ”एग्जाम के समय पापा ने मेरा ध्यान रखने को कहा तो बच्चा राय ने रिजल्ट में टॉप करा दिया। वे मेरे रिश्तेदार नहीं हैं।” रूबी को रिव्यू टेस्ट में फेल होने के तुरंत बाद ही अरेस्ट किया गया था। रूबी को 8 जुलाई तक ज्युडिशियल कस्टडी में रखने के ऑर्डर कोर्ट ने दिए हैं सवाल ये भी उठ रहा है कि जब पिता के खिलाफ कार्यवाही क्यो नही हो रही जबकि उनकी भी तो इस केस में महत्वपूर्ण भूमिका रही है क्योकि सुनने मे यह आया था कि उन्होने 20 लाख रुपए दिए थे… सिर्फ बच्चे को ज़ेल मे डाल कर क्या न्याय होगा .. कडी कार्यवाही अविभावकों के खिलाफ भी होनी चाहिए

बोर्ड का रूबी से सवाल: तुलसीदास कौन थे, जवाब:तुलसीदासजी प्रणाम – www.bhaskar.com

रूबी: हमको नहीं पता।हैरान थे एक्सपर्ट- रूबी के जवाब से बोर्ड में शामिल एक्सपर्ट हैरान थे।- जब उससे सवालाें का सिलसिला शुरू किया गया तो बीच में ही बोली, “सर, मैंने इंटर की दो साल तक पढ़ाई की। तीन घंटे तक परीक्षा दी। सभी प्रश्नों के जवाब दिए। देख लीजिए, उसमें मैंने सब कुछ सही लिखा है।” – एक्सपर्ट्स ने कहा, “फिर से जवाब दे दो।” इस पर रूबी बोली, “अब मैं सब कुछ भूल गई हूं।” – कमेटी के सामने एग्जाम देते समय रूबी ने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया।क्या है मामला?- इंटर आर्ट्स और साइंस के रिजल्ट में वैशाली के भागलपुर के VR कॉलेज के स्टूडेंट सौरभ श्रेष्ठ, राहुल कुमार और रूबी राय ने टॉप किया था। – एक टीवी चैनल ने साइंस टॉपर सौरभ और आर्ट्स टॉपर रूबी राय का स्टिंग किया। – वीडियो फुटेज में रूबी राय पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस कहती हुई सुनी गई। सौरभ को साइंस का बेसिक नॉलेज तक नहीं था। – इसके बाद बिहार बोर्ड ने 3 जून को 1 से 5 रैंक तक टॉप किए स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया। – रूबी राय इस इंटरव्यू में नहीं आई। वहीं, सौरभ ने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि सवाल नहीं पूछिए, सुसाइड कर लूंगा। – इस केस में VR कॉलेज के प्रिंसिपल बच्चा राय और बिहार बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर लालकेश्वर प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। read more at bhaskar.com

 

रिव्यू टेस्ट में ऐसे जवाब दिए कि टॉपर का रिजल्ट ही रद्द हो गया

– इससे पहले रूबी शनिवार को बोर्ड पहुंची तो सब्जेक्ट एक्सपर्ट की टीम ने उसका रिव्यू टेस्ट लिया।

– टॉपर के सामने 2016 की इंटर आर्ट्स एग्जाम का ही क्वेश्चन पेपर रखा गया।

  1. बोर्ड का सवाल :तुलसीदास कौन थे ?

रूबी का जवाब:तुलसीदासजी प्रणाम।

  1. संज्ञा किसे कहते हैं?
    रूबी :मुझे संज्ञा की परिभाषा नहीं आती।
  2. होम साइंस में किस चीज की पढ़ाई होती है?
    रूबी :इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है। यही सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं ? इसी सवाल पर बवाल हुआ था।
  3. भारत के मानचित्र में बिहार कहां है?
    रूबी:हमको नहीं पता

बोर्ड का रूबी से सवाल www.bhaskar.com

उषा सिन्हा के साथ बच्चा राय व अन्य आरोपियों का आमना-सामना होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। – सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसी बीच, बच्चा की ओर इशारा करते हुए लालकेश्वर सिंह की पत्नी उषा बोलीं- “तेरे कारण ही सब हुआ है।” – फिर देखते ही देखते उषा ने बच्चा के गाल पर दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। – एसआईटी अफसरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात को संभाला। तभी लालकेश्वर भी बच्चा पर बरसने लगे read more at bhaskar.com

जानना यह भी जरुरी है कि कीर्ति भारती आर्ट्स की स्टेट टॉपर हो गई हैं.डीके कॉलेज की छात्रा कीर्ति ने 408 मार्क्स हासिल किए थे.अब आपके मन मे सवाल उठ रहा होगा कि ये कौन है… अगर मैं रुबी नाम लूं तो आपको ख्याल आएगा बिहार टॉपर रुबी का … जी बस वही … क्योकि अब रुबी का रिजल्ट रद्द हो गया तो अब अव्वल आई हैं कीर्ति ..

 सवाल ये भी उठ रहा है कि जब पिता के खिलाफ कार्यवाही क्यो नही हो रही जबकि उनकी भी तो इस केस में महत्वपूर्ण भूमिका रही है क्योकि सुनने मे यह आया था कि उन्होने 20 लाख रुपए दिए थे… सिर्फ बच्चे को ज़ेल मे डाल कर क्या न्याय होगा .. कडी कार्यवाही अविभावकों के खिलाफ भी होनी चाहिए…

 

June 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गर्मी की छुट्टियाँ,बच्चे और होमवर्क

kids  photo

गर्मी की छुट्टियाँ,बच्चे और होमवर्क

आज मार्किट मे स्टेशनरी वाली दुकान पर बहुत रश था… कारण था कि बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैं और कोई कॉपी, कोई स्टेशनरी लेने आया हुआ था तो कोई प्रोजेक्टस बनवाने के लिए… वहां खडी कुछ महिलाए भी बात कर रही थी कि उन्होने अपने बेटे का अंग्रेजी का होमवर्क पूरा किया तो कोई बोल रही थी कि उसने बेटे के स्कूल होमवर्क मे मिले सारे चार्ट बनाए.. कोई दुकानदार की तरलो कर रहा था कि भईया कोई प्रोजेक्टस बना सके तो बता दो … पैसे कितने भी ले लेना … कुल मिला कर दुकान पर फुल्ल मारा मारी थी… अब बताईए कि इतनी छुट्टुटियों में न होमवर्क किया न पढाई अब स्कूल खुलते ही परीक्षाए होगीं वो अलग … घर की मम्मी या बडा भाई कितना भी होमवर्क करले जब तक बच्चे को समझ नही आएगा …

कोई फायदा नही … फिर अल्टीमेटली क्या होगा स्कूल खुलेग़ें पेरेंटस फिस टयूशन रखवाएग़ें … टयूशन वाले टीचर फिर बच्चों को guess बताएगें ताकि बच्चे के अच्छे नम्बर आ जाए और टीचर का टयूशन का धंधा अच्छा चलता रहे … पहली बात तो इतना होमवर्क ही नही देना चाहिए कि बच्चा बस कापी ही भरे … दूसरा बच्चों को अपना काम खुद करना चाहिए ताकि पाठ याद हो जाए … तीसरा आप बताईए कि आपके इस होमवर्क सिस्टम के बारे क्या विचार हैं ?

गर्मी की छुट्टियाँ,बच्चे और होमवर्क के बारे में अपनी राय जरुर दीजिएगा

क्लिक करें और

ऑडियो – क्लिक करें और छुट्टियों का आनंद लें

 

Photo by vandalog

June 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

प्रकृति और पर्यावरण की गोद मेंं हम

प्रकृति और पर्यावरण की गोद मेंं हम

आज कार पार्किंग के पास दो चालक आपस में भिड गए कारण बस इतना था कि वहां एक पेड् था जिसकी छाया में दोनो कार खडी करना चाहते थे पर पहले वाला अपनी कार हटाने को तैयार ही नही था…

हाल ही में पर्यावरण दिवस गया .. अखबार हो या न्यूज चैनल या सोशल नेट वर्किंग साईट सभी जुटे पडे थे और ऐसा महसूस हो रहा था कि इनसे बेहतर प्रकृति का कोई ख्याल रख ही नही सकता … पर दिन चला गया और सब यथावत हो गया

बहुत साल पहले मैने कही पढा था कि अगर मन उदास हो परेशान हो तो पेड से लिपट कर् जोर से चिल्लाओ आपका दर्द गायब हो जाएगा … यकीन मानिए मैने ये किया था, बेशक जोर से नही चिल्ला पाई पर पेड से कस कर जरुर लिपट गई और मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ… वैसे डाक्टर भी बहुत तनाव दूर करने के लिए यही कहते हैं मार्निग वॉक करो या हवा पानी बदलो यानि किसी शांत जगह जाओ और रिलेक्स करो…

 

नेचर पर बहुत तरह के स्लोगन भी हैं

चलो प्रकृति की ओर
प्रकृति का न करे हरण आईए बचाए पर्यावरण
पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान
बिन मांगे वायु मिली, बिन मांगे ही नीर, मोल न समझा मानव यही प्रकृति की पीर
मैने कही पढा भी था कि मैनें गिलहरी पाली कुछ समय बाद वो चली गई … मैने तोता पाला कुछ समय बाद वो उड गया.. मैने पेड लगाया तोता भी वापिस आ गया और गिलहरी भी…

वाकई, घर में छोटे छोटे पौधे लगे हो और उन्हे पानी देना बहुत सुखद अहसास होता है और जब उस बगीचे में कभी चिडिया और कभी तितल्री आती है तो मन गार्डन गार्डन ही हो जाता है.

प्रकृति का सानिध्य बहुत प्यारा और बेहद उर्जावान है… जो न सिर्फ हमे ताजगी देता है पर हमारे थके दिमाग को रिलेक्स भी करता है और आज तो मैने बहुत ही प्यारा आर्टिकल भी पढा. जिसमे लिखा था कि
अमरीका और जापान जैसे विकसित देशों में तनाव से निपटने का एक नया तरीक़ा इस्तेमाल किया जा रहा है. इस थेरेपी का नाम है ‘फॉरेस्ट बाथिंग’ या ‘जंगल स्नान’. नाम भले नया हो, इसके सिवा इसमें कुछ भी नया नहीं. इसमें लोगों को जंगल में, पेड़-पौधों के बीच वक़्त बिताने कहा जाता है. उन्हें बताया जाता है कि जंगल में आराम से टहलते हुए वक़्त गुज़ारें. पेड़-पौधों की ख़ुशबू सूंघें, पत्तियों की सरसराहट को सुनें, पेड़ों से गुज़रती हवा को महसूस करें.

तनाव से बचने के लिए ‘फ़ॉरेस्ट बाथिंग’ – BBC हिंदी

बरसों पहले स्कॉटलैंड के लेखक रॉबर्ट लुई स्टीवेंसन ने कहा था, ”जंगल अपनी ख़ूबसूरती की वजह से लोगों का दिल नहीं लुभाते. असल में वहाँ की हवा बेहतरीन होती है. पेड़ों से निकलती मादक ख़ुशबू, दिमाग़ पर गहरा असर डालती है. इससे थका हुआ इंसान बेहतर महसूस करने लगता है. जंगल उसकी आत्मा को छूकर ज़िंदगी का नया राग छेड़ देते हैं.” read more at bbc.com

garden green photo

 

Persistence is the law of nature – www.bhaskar.com

जिंदगी जुझारू होती है। आप इसे मौका दें तो यह खुद को दुरुस्त करने और वापस पुराने स्वरूप में लौटने की पूरी कोशिश करेगी। सृष्टि के हर जीव में अपनी पुरानी स्थिति में लौटने की ताकत होती है। raghu@dainikbhaskargroup.com । हरियाणा के सिरसा में रहने वाली कार्टूनिस्ट मोनिका गुप्ता ने अपने फेसबुक पेज पर तुलसी के पौधे की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो ठंड में पानी न देने की वजह से सूख गया था। इसमें एक भी पत्ती नहीं बची थी। मोनिका उसकी जगह एक नया पौधा लाना चाहती थीं, लेकिन उस शाम मौसम खराब होने वजह से वह बाहर नहीं जा पाईं, लिहाजा उन्होंने गमले को यूं ही छोड़ दिया। तीन दिन बाद मौसम थोड़ा ठीक होने पर उन्होंने देखा कि तुलसी के उस सूखे पौधे की टहनियों पर हरी-हरी नई कोंपलें उग आई हैं। मोनिका यह देखकर खुश थीं कि पौधा वापस पुरानी स्थिति में आने लगा है। उन्होंने तुरंत गमले में पानी और कुछ खाद वगैरह डाली। उन्हें इस बात की भी खुशी थी कि उन्होंने तीन दिन पहले पौधे को मरा हुआ समझकर इसे जड़ से नहीं उखाड़ा। मैं नहीं जानता कि मुझे इस वक्त उस पपी का ख्याल कैसे आ गया। यदि उसका उपचार बंद नहीं किया जाता तो हो सकता है कि वह ठीक होकर वापस पुरानी स्थिति में लौट आता, या नहीं भी लौटता। मैं नहीं जानता। इस बारे में डॉक्टर ही बेहतर सलह दे सकते हैं। लेकिन मेरे जेहन में एकबारगी ऐसा ख्याल जरूर आया। मैंने तुरंत मोनिका गुप्ता की पोस्ट पर ‘लाइक’ का बटन क्लिक कर दिया।

मैनेजमेंट फंडा read more at bhaskar.com

 

वैसे पहाडी क्षॆत्रों पर तो हरियाली का अलग ही मजा है पर वैसे कुछ दिनों पहले मुम्बई जाना हुआ पर खुशी इस बात की हुई कि वहां भी हरियाली बहुत मिली .. फूलो से लदे पेड खूबसूरत पेड माहौल और भी खूबसूरत बना रहे थे…
कुल मिलाकर यही कहना चाह रही हूं कि प्रकृति से प्रेम करिए और इसके सानिध्य में रहिए और नही रह सकते तो पौधा लगा कर उसकी परवरिश जरुर करिए

Photo by Neticola

Photo by MacBeales

Photo by MacBeales

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 107
  • 108
  • 109
  • 110
  • 111
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved