Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

July 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

 

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान – Women care Periods, मासिक धर्म, महीना, महावारी अलग अलग नाम से जाना जाता है पर महिलाओं की समस्या एक ही है. इस दौरान महिला अपने आप को बहुत कमजोर महसूस करती हैं चिडचिडी भी हो जाती हैं और शरीर में बदलाव सा महसूस होता है. इस बारे में शहर की जानी मानी डाक्टर रचना सांगवान के साथ बात करके उनकी राय जानी.. आप भी देखिए.

पीरियडस के दौरान महिलाएं और खानपान

वैसे मासिक धर्म के दौरान आर्यन अच्छी मात्रा में लेना चाहिए या तो लोहे की कडाई में बना खाना खाए या फिर  गुड चने का सेवन भी बहुत फायदा देता है. इसके साथ ही साथ  तीन दिन आराम भी करना चाहिए और टहलना भी चाहिए.

Periods के दौरान स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं ये !

गुड़ और चना मिलकर महिलाओं में Periods के दौरान होने वाले ब्लीड के नुकसान को पूरा करते हैं. युवा महिलाओं को एक हफ्ते में कम से कम एक बार गुड़ और चना खाना चाहिए. read more at indiatrendingnow.com

 

पीरियड्स के दौरान महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां

पीरियड्स हर महिला के साथ होने वाला एक दर्दनाक सत्य है। लेकिन इस दर्द भरी घड़ी में आप कुछ एहतियात बरत कर मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर विचार करते हुए कुछ कामों से दूर रहना चाहिए।  पीरियड के दौरान कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है।

read more at eenaduindia.com

अगर आप भी किसी अनुभव से गुजरी हों या आपके पास कोई टिप्स हो तो हमें जरुर बताईगा

Photo by Bea Serendipity

Photo by Celestine Chua

July 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/Audio-be-positive-by-monica-gupta.wav

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव यहां Click  करिए और सुनिए 1मिनट और 45 सैंकिंड की ऑडियो audio जब कोई बात बिगड़ जाये तो कैसे रहें बी पॉजिटिव Be Positive

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव फिल्मी गाना “जब कोई बात बिगड जाए जब कोई …” बहुत आकर्षित करता है  वाकई में, हम किसी कठिनाई में हो, किसी मुश्किल का सामना कर रहें होंं तो किसी के साथ की बहुत जरुरत होती है लेकिन उससे भी ज्यादा जरुरत होती है हमें खुद को  motivate करने की, उस  situation से खुद को उबारने की. इस situation  से निकलने के बहुत तरीके भी हैं अगर आप भी तरीके जानना चाह्तें हैं तो आपको ऑडियो Audio  सुनना होगा… click n listen the audio.

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

निराशा से बचने के उपाय – जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव मार्किट से लौटते समय दीपा मिली. वो ब्यूटी पार्लर से निकल रही थी बहुत अच्छी लग रही थी. उसने अपना नया हेयर स्टाईल करवाया था. मैने दीपा ने दो मिनट बात की इतने में उसके पति आ गए और वो उनके साथ चली गई.

असल में, दीपा को दो महीने पहले abortion  miscarriage   हो गया जिसके चलते वो डिप्रेशन में आ गई और सारा समय बस चुपचाप और अकेले बैठी रहती.पर आज उसे पार्लर से निकलते देखा तो खुशी हुई क्योकि अब उसने अपने आप को सम्भाल लिया है और वो वापिस अपनी जिंदगी में लौट रही है.

वैसे हम सभी की जिंदगी में बहुत बार ऐसे अवसर आते हैं जब कोई बात बिगड जाती है और मुश्किल आ जाती है. चारो तरफ उदासी और निराशा ही निराशा होती है..  अगर उस से बाहर निकल जाए तो बहुत बेहतर अन्यथा वो अगर वो हमें जकड ले तो उससे निकल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

वैसे जिंदगी में निराशा से निकलने को बहुत तरीके हैं. सबसे पहले तो खुद को motivate करना, अपने अंदर खुद आत्मविश्वास भरना, किसी hill station , sea beach या long drive  पर निकल जाना. नए दोस्त बनाना या अपने पुराने और positive  दोस्तों से बात करना, अगर हमारे पास pets यानि पालतू है तो उसके साथ कुछ समय बिताना और उससे अपने मन की बात शेयर करना, पुराने कपडॆ किसी को देकर नए कपडे खरीदना..

वैसे music सुनना या कुछ लिखना भी relax होने का सबसे अच्छा source है. इसके इलावा घर की कुछ डेकोरेशन मे बदलाव करना, अपनी पसंद की किताब पढना या हलके गर्म पानी से नहाना भी बहुत रिलेक्सेशन देता है या फिर खुद का make over, नया hair cut या नई look भी जीवन मॆ एक नया बदलाव और खुशियां ला सकती है…

वो कहते भी है ना कि वक्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिए पर जिंदगी दुबारा नही मिलती वक्त बदलने के लिए… इसलिए हिम्मत रखिए और मुस्कुराते रहिए bye bye … Take Care

 

विचार भी जरुर पढिए 

July 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खाना खाने के बाद के नियम

खाना खाने के बाद के नियम

खाना खाने के बाद के नियम –  क्या हों इस बात पर ध्यान देना बहुत जरुरी है. अक्सर जानकारी हमें होती नही इसलिए कुछ अच्छा होने ही बजाय गलत ही हो जाता है  बेशक, खाना खाने के नियम जरुरी हैं पर उतना ही जरुरी है कि खाना खाने के बाद के नियम को जानना.

खाना खाने के बाद के नियम – खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये  काम

खाना क्या खाए, कैसे खाऎ या कितना खाए के साथ साथ यह भी जानना जरुरी है कि खाना खाने के बाद के नियम क्या हैं

वैसे ऐसी सोच बहुत लोगो की होती है शादी या किसी पार्टी पर जाकर  तो खाने पर टूट ही पडते हैं और इतना ठूस ठूस कर खाना खातें है कि मैं बता ही नही सकती. अरे भई अपना और अपने शरीर का तो ख्याल रखो और बेचारे टम्मी का पेट का क्या कसूर !! खाने पीने के मामले में तो कुछ लोग कमाल ही होते हैं..!!  ..!! खाना पीना 

कुछ समय पहले मैं नेट पर कुछ सर्च कर रही थी तब अचानक नजर पडी तो हैरान ही रह गई क्योकि अभी तक यही सुना था कि खाने के बाद पानी नही पीना चाहिए नुकसान देता है पर नेट पर पढा कि और भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो खाने के एकदम बाद नुकसान करती है..

जैसा कि खाना खाते ही फल नही खाना चाहिए क्योकि फल खाने से एसीडीटी  बढ जाती है जोकि नुकसान करती है पर एक घंटे बाद जरुर फल खाया जा सकता है

फल के साथ साथ खाना खाने के एकदम बाद  चाय भी पीना नुकसान दायक है.

कई लोग खाना खाते ही धूमना शुरु कर देते हैं जबकि खाना खाते ही चलना नुकसान दायक है.

कुछ मिनट बैठ कर फिर चलना लाभदायक है. खाना खाते ही सोना भी सही नही है थोडा गैप होना चाहिए और खाना खाते ही सिग्रेट पीना भी नुकसान दायक है…

वैसे तो सिग्रेट पीना नुकसानदायक है पर अगर खाना खाते ही स्मोकिंग की जाए या खाने के साथ  तो बहुत बहुत नुकसान दायक है.

अकसर हम खाना खाने के बाद बेल्ट ढीली कर लेते हैं कि ज्यादा खा लिया वैसे तो भर पेट कभी खाना ही नही चाहिए हमेशा थोडी जगह जरुर छोडनी चाहिए पर अगर कभी ज्यादा खा भी लिया बेल्ट ढीली करने से भी मोटापा बढ सकता है…

और हां कई लोग खाना खाते ही नहाने चले जातें हैं ये भी बिल्कुल सही नही है इससे पाचन प्रक्रिया कमजोर होती है

डाइट प्लान 

तो देखा खाने के तुरंत बाद सिर्फ पानी ही नही बल्कि और भी कुछ् बातों का ख्याल रखना बेहद जरुरी है…

खाना खाने के बाद के नियम

Photo by Joshua Rappeneker

Photo by Joshua Rappeneker

मेरी एक जानकार को अगर को किसी शादी या कार्यक्रम पर जाना हो तो वो दिन भर कुछ इसलिए नही खाती कि एक समय में ही पूरे दिन की कसर निकाल लेंगें यानि एक साथ खूब सारा खाएगी… अरे !! ये क्या मतलब हुआ.

July 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अंतरआत्मा की आवाज यानि intuition

                       अंतरआत्मा की आवाज यानि intuition

अक्सर हमें  intuition होती है अक्सर हम उसे नजर अंदाज कर देते है पर बाद मे जरुर सोचते हैं कि हां हमें भी ऐसा लगा था … ऐसा महसूस हुआ था…

intuition photo

intuition photo

एक जानकार की बेटी स्कूटी से गिर गई. हाल चाल पूछ्ने जब मैं उसके घर गई तो वो बोली कि आज सुबह से ही लग रहा था कि कुछ अच्छा नही होगा पर समझ नही आया कि क्या इसलिए घर पर किसी से बोला नही और दोपहर को अचानक फोन आया कि बिटिया स्कूटी से गिर गई.

 

काश वो उसे पहले ही रोक लेती तो … वैसे अकसर हमारे साथ भी ऐसा होता है खुद को कई बार अच्छा महसूस नही होता लगता है कि आज तो कुछ अच्छा नही होगा और देर सवेर नतीजा सामने होता है…वैसे हमें हमे अपनी intuitions की जरुर सुननी चाहिए और समय रहते सचेत भी रहना या सचेत कर देना चाहिए ताकि बाद में यह कह कर न पछताना पडे कि मुझे तो पहले ही लग रहा था… !!

मां का दिल ज्यादा कोमल और भावुक होता है  पर उसकी अपने बच्चों के बारे में  intuition बहुत सही होती हैं अक्सर …

वैसे आपकी राय या आपका अनुभव क्या है.!!

intuition photo

 

How To Hear What Your Intuition’s Telling In Hindi | अपने अंदर की आवाज को कैसे सुनें

खुद को जानने और समझने के लिए अपने अंदर की आवाज को अनसुना ना करें। जब तक आप खुद को ही अच्छे से नहीं जानेगें तो लोगों का सामना कैसे करेंगे। हमारे आसपास कई तरह के लोग होते हैं। कौन से लोग हमारे लिए अच्छे हैं और किन लोगों के साथ रहना हमें खतरे में डाल सकता है इसका निर्णय अपने अंदर की आवाज के जरिए करें। आइए जानें खुद को समझनें और अंदर की आवाज को सुनने के तरीकों के बारे में –

read more at onlymyhealth.com

 

Photo by Vintuitive

Photo by symphony of love

Photo by Celestine Chua

July 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कागजी धोटालों की बारात और हमारे पहलवान नेता

 cartoon neta ji by monica gupta

कागजी धोटालों की बारात और हमारे पहलवान नेता

हमारे देश के नेता महान हैं ये कागजों मे शौचालयों का निर्माण करवा सकते हैं पेंशन बंद करवाने के लिए कागजों में 3 लाख लोगो को मार सकते हैं, चारा या भूसा कागजो में दिखा कर करोडो डकार सकते हैं … हमारे नेता बहुत महान हैं

जिले में एक बार फिर शौचालय घोटाले का मुद्दा सामने आने लगा है। इस बार खुद भाजपा विधायक ने विधानसभा में किए सवाल पर जिले से मिली जानकारी को झूठा बताते हुए कहा है कि जिले में केवल कागजों पर शौचालयों का निर्माण हो रहा है read more at jagran.com

जिले में एक बार फिर शौचालय घोटाले का मुद्दा सामने आने लगा है। इस बार खुद भाजपा विधायक ने विधानसभा में किए सवाल पर जिले से मिली जानकारी को झूठा बताते हुए कहा है कि जिले में केवल कागजों पर शौचालयों का निर्माण हो रहा है read more at jagran.com

 

पेंशन बंद करनी थी, एक साल में 3 लाख लोग कागजों में मारे – www.bhaskar.com

राजस्थानमें वृद्धावस्था और विधवा पेंशन बंद करने के लिए अफसरों ने एक साल में तीन लाख लोगों को मृत बता दिया। यह… read more at bhaskar.com

नेताओं के बाद, अब अफसर भी खा रहे चारा | Rashtriya Samasya

यूं तो शासन ने 14 करोड रुपये का भूसा अन्ना ओर अवारा पशुओ के लिये बुदेलखंड में वितरित करने के लिये बजट दिया, मगर  पशुधन कि कदर यह कि जिलाधिकारियों के माध्यम से तहसीलों पर बटने वाला भूसा सिर्फ कागजो में बट गया यह शर्मनाक बात है। यूं तो बुदेलखंड के सात जिलो में कई लाख पशुओ को भुसा बाटे जाने की वाहवाही अफसर ले रहे है  मगर  31 हजार क्विंटल बाटा जाने वाला भूसा 137 जगह के बजाय कहीं नही बाटा गया, यह पीडा पशु पालन हारे की ही नही है बल्कि बेजुबान और आवारा पशुओ के भूखेपेट भी गवाह है कि पशुओं का चारा नसीब नही हुआ

नेताओं के बाद, अब अफसर भी खा रहे चारा | Rashtriya Samasya

ना जाने ऐसे कितने उदाहरण है पर उन्हें कोई शर्म नही जुटे हुए हैं अपने खाने में … ऐसे मल्टी टेलिंटिड नेता और कही देखने को नही मिलेंगें कसम से..

कागजी धोटालों की बारात और हमारे पहलवान नेता….

यह भी जरुर सुनिए…

सकारात्मक सोच और नेता – ऑडियो

 

 

 

 

July 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

नकारात्मक खबरों को परोसता टीआरपी का बाजार

CmvgaAKWYAAtdFT

नकारात्मक खबरों को परोसता टीआरपी का बाजार

ईद का दिन और मेरे मन की बात

जाकिर नाइक, जाकिर नाइक, जाकिर नाइक… !! सभी चैनलों पर अंतहीन बहस का मुद्दा बना हुआ है जाकिर नाइक… !!आज जब सुबह उठते ही यह पता लगा कि ईद मुबारक के शुभ अवसर पर लखनऊ में महिलाएं पहली बार ईदगाह पर नमाज अदा करेंगी जोकि एतिहासिक होगा. यकीनन नजरे बार बार सभी चैनलों पर थी कि कैसा मंजर होगा. कितना अच्छा लगेगा. बुर्के में महिलाओं के भी विचार दिखाएगें उनके अनुभव पूछेगें और एक नए बदलाव की ओर हमारा देश अग्रसर होगा पर चैनल बदलती रही… बदलती रही पर वो खबर नही दिखी.

पहले बांग्लादेश में ईद के दौरान विस्फोट की  खबर  और फिर जाकिर नायक पर खबरें आकर ठहर गई. बहुत दुख हुआ कि मैं नमाज अदा करती महिलाओं को नही देख पाई ( हो सकता है किसी एक आध  चैनल ने दिखाया भी हो ) अलबत्ता नेट पर सर्च करके फोटो जरुर देख ली..

मेरा प्रश्न चैनल वालो से है कि क्या ये सही है क्या वो इस एतिहासिक खबर को प्रमुखता नही दे सकते थे या फिर टीआरपी बढाने और लडाने भिडवाने के लिए मेहमान बैठाए हुए थे और ईद जैसे मुबारक मौके पर भी सब अंट शंट गलत सलत बस बोले ही जा रहे थे… !!

ये वही चैनल वाले हैं जो सलमान के रेप्ड वूमन पर कितना बोल रहे थे और आज उसी सलमान खान के दीवाने हुए जा रहे हैं … जो हो रहा है सही नही है .. !! असल में न्यूज हमारी जिंदगी में बहुत असर डालती है इसलिए समाज अच्छा बने तो कुछ खबरे भी ऐसी सकारात्मक हो तो ज्यादा बेहतर अन्यथा …

 

लखनऊ ईदगाह में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज – PardaPhash

लखनऊ: लखनऊ के ऐशबाग इलाके में आज एक नया नजारा था। सैक़ड़ो के संख्या मे बुर्का नशीं महिलाओ ने इस मस्जिद मे प्रवेश किया और 300 पुरानी ईदगाह में आज एक नया इतिहास रचा गया। पहली बार इतनी बड़ी तादाद मे महिलाओं ने यहा नमाज पढ़कर एक नया इतिहास रचा।

मुद्दे सारे जरुरी है और प्रमुखता सभी को देनी चाहिए और गम्भीरता से सोचना भी चाहिए  पर एक ही खबर को पकड कर बैठ जाना और अगले दिन फिर नया मुद्दा … ये सही नही !!

आपके  क्या विचार हैं नकारात्मक खबरों को परोसता टीआरपी का बाजार बारे मॆ..

July 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हरियाणा रोडवेज़ और उनकी शानदार पहल

haryana roadways bus google search

हरियाणा रोडवेज़ और उनकी शानदार पहल

बस चालक और परिचालको का  बस में बीडी, सिग्रेट पीना या बस चलाते समय मोबाईल पर बात  करना हुआ महंगा सौदा  नौकरी से धोना पड सकता है  हाथ.

कई बार खबरें इतनी होती हैं कि अच्छी और काम की खबर कही दब कर रह जाती है….. आज एक बहुत ही अच्छी खबर पर नजर पडी. खबर बताने से पहले मैं आपको बताना चाहती हूं जब कुछ समय पहले घर पर जानकार आए.

बातों बातों में उन्होने बताया कि वो बस से आए हैं और जितने समय बस में रहे टेंशन ही रही. मेरे पूछ्ने पर उन्होनें बताया कि बस चालक बस चलाते समय फोन पर ही बात करने में लगा हुआ था.

डर बहुत लग रहा था कि अब ठुकी बस कि तब ठुकी.ड्राईवर को टोका भी पर कोई असर नही हुआ… !! मुझे याद आया कि अक्सर हम सभी की शिकायत रहती है तेज बस चलाते हुए या तो बीडी पीएगें या फिर मोबाईल पर बात करेंगें.

पर आज जब एक खबर पढी और खबर को कंफर्म भी किया तो खुशी होना स्वाभाविक था. खबर है कि अब अगर बस का चालक बस चलाते हुए बीडी या सिग्रेट पीए या मोबाईल पर बात करते हुए बस चलाए तो बस का नम्बर,समय और अपनी टिकट या फिर उस समय का वीडियो या तस्वीर लेकर वटसअप कर दे तो चालक के खिलाफ कार्यवाही होगी.. इसी कार्यवाही के चलते हाल ही में एक चालक को सस्पैंड भी कर दिया गया है.

बेशक, यह खबर सिरसा की है पर यह नियम सारे हरियाणा पर लागू है. अगर आप सिरसा रोडवेज की बस में हैं और आप के पास कोई शिकायत है तो आप 09416548895 श्री कुलदीप जांगडा (चार्ज, ट्रैफिक मैनेजर,) को वटसअप पर मैसेज कर सकते हैं. उन्होनें बताया कि अब नियमों का पालन सख्ती से किया जा रहा है इसलिए सिरसा जिले के नागरिक अपनी शिकायत कर सकते हैं. चालक, परिचालक के खिलाफ ऊचित कार्यवाही होगी..

इसके अतिरिक्त अगर आप हरियाणा के किसी अन्य जिले में रहते हैं तो बस स्टेंड से वहां का नम्बर या जानकारी ले सकते हैं.

 

Good news  for ladies … इसके अतिरिक्त अब कुल 52 सीटो मे से 15 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी

Roadways Rules Strict In Haryana – www.bhaskar.com

बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले लापरवाह चालकों पर रोडवेज ने अब शिकंजा कस दिया है। read more at bhaskar.com

 

निसन्देह, बहुत अच्छी पहल है अब हमें सजग नागरिक का फर्ज निभाना चाहिए ताकि चालक. परिचालक सजग रहें और कम से कम दुर्धटनाएं हों…

खबरों से है सरोकार हमें इसलिए खबर जानना जरुरी है ..

 

 

July 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं, नमाज, ईदगाह और हमारा बदलता समाज

 

eid cartoon by monica gupta

महिलाएं, नमाज, ईदगाह और हमारा बदलता समाज

मेरा देश बदल रहा है का शानदार उदाहरण कि अब महिलाएं भी ईदगाह जाकर नमाज अदा कर सकेंगी. लखनऊ इस शानदार और एतिहासिक पहल का उदाहरण बनेगा. ईद की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं !! ईद मुबारक !!

भारतीय महिलाए और समाज – Monica Gupta

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में एक महिला ने शनि महाराज को तेल चढा दिया. इसके बाद बवाल खडा हो गया क्योकि ट्रस्ट का कहना है कि 400 साल की परंपरा में पहली बार किसी महिला ने मंदिर के चबूतरे पर चढकर शनि महाराज को तेल चढाया, यहां ऎसा नहीं होता है read more at monicagupta.info

 

लखनऊ में पहली बार ईदगाह में नमाज अदा करेंगी महिलाएं

read more at pradesh18.com

लखनऊ में पहली बार महिलाएं ईदगाह के अन्दर नमाज अदा करेंगी. इसके लिए ऐशबाग स्थित ईदगाह में विशेष व्यवस्था की गई है. ईदगाह के तैय्यब हॉल में महिलाओं के लिए बिजली-पानी, चटाई से लेकर अन्य चीजों की व्यवस्था की गई है ताकि वे गुरुवार को ईद की नमाज अदा कर सकें.

Women will offer prayers at Jama Masjid in Jaipur 14113498

read more at jagran.com  देशभर में ईद-उल फितर की धूम,

मोहब्बत की मिठास का त्योहार ईद-उल-फितर देशभर में खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर की छोटी बड़ी मस्जिदों में भी कर Women will offer prayers at Jama Masjid in Jaipur 14113498

लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

इस दौरान ऐशबाग ईदगाह में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी एक साथ ईद की नमाज अदा की. जानकारी के मुताबिक करीब पांच लाख लोगों ने नमाज अदा की, इसमें तकरीबन पांच हजार महिलाएं शामिल हुईं.Uttar Pradesh: #EidulFitr celebrations in Lucknow pic.twitter.com/bgPWBc2p2Q— ANI UP (@ANINewsUP) July 7, 2016 read more at catchnews.com

 

 

 

 

 

July 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

जब कोई बात बिगड़ जाये तो रहें बी पॉजिटिव

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे –  bachon ki parwarish per dhyan de – हम पेरेंटस तो बन बन जाते हैं पर पेशेंस  Patience नही रख पाते. जबकि आज के समय को देखते हुए बच्चों से ज्यादा पेरेंटस को सीखना चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

थोडी देर पहले एक जानकार के घर से लौटी हूं मन बहुत खराब हो रहा है असल में, जानकार के घर बच्चे और मम्मी मे खूब कहा सुनी हो रही थी जितना मम्मी बोल रही थी उतना ही या शायद उससे भी ज्यादा बच्चा बोल रहा था. उनका बच्चा 9 क्लास में है बस फर्क इतना ही था कि मम्मी बच्चे पर हाथ उठा रही थी और बच्चा मम्मी का हाथ कस कर पकडे हुए था. मम्मी बोल रही थी तमीज से बात कर मुझसे नौकरानी नही हूं तेरी मम्मी हूं..

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/07/audio-child-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए 2 मिनट और 23 सैकिंड का ऑडियो Parenting पर

 

 

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – मोनिका गुप्ता

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

असल में, हम पेरेंटस तो बन बन जाते हैं पर पेशेंस  Patience नही रख पाते. जबकि आज के समय को देखते हुए बच्चों से ज्यादा पेरेंटस को सीखना चाहिए और कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

जैसे बच्चों की कभी भी दूसरे बच्चों से तुलना नही करनी चाहिए और ना ही दूसरे परिवार की देखा देखी उनके rules  अपने बच्चों पर लागू करने चाहिए. हर किसी परिवार का अपना अपना रहन सहन तौर तरीका होता है इसलिए अपने घर परिवार को देखते हुए वैसा ही माहौल बनाए रखना चाहिए.

पेरेंटस को कूल और रिलेक्स रहना चाहिए आफिस का तनाव घर पर नही लाना चाहिए अक्सर आफिस का तनाव घर पर ले आते हैं या काम वाली के न आने पर मम्मी उसका गुस्सा बच्चों पर निकालती हैं .. जोकि सही नही है.. इतना ही नही बच्चों को ना सिर्फ पूरा समय देना चाहिए बल्कि उन्हें ध्यान से सुनना भी चाहिए कि उनके मन में क्या चल रहा है.

बच्चों पर हर समय नजर रखने  के बजाय उनपर पूरी तरह विश्वास करके उन्हें पूरी freedom भी देनी चाहिए. बाहर से आए मेहमानो के सामने बिल्कुल भी डांटना  नही चाहिए… अगर हम भरपूर प्यार और मान देंगें तो यकीनन बच्चा भी मान देगा..

मुझे याद आ रही  है एक घटना जब बचपन में अपनी सहेली के घर गई हुई थी. उसके पापा किसी बात पर उसकी खूब पिटाई कर रहे थे. शाम को जब वो अपने दोस्तों के साथ badminton खेल रहे थे तो पैर मुड गया और फ्ररेक्चर हो गया इस पर मेरी सहेली बहुत खुश हुई बोली जिस पैर से मारा वही टूटा. बहुत अच्छा हुआ सबक मिला. आज इस बात को इतने साल हो गए पर वो अपने पापा को बिल्कुल पसंद नही करती.

असल में, बहुत दुख होता है हम पेरेंटस तो बन जाते हैं पर पेरेंटिंग नही सीख पाते.. अच्छे पेरेट्स बन कर तो देखिए जिंदगी में हर तरफ खुशिया ही खुशिया नजर आएगी..और अगर आपका भी कोई एक्सपीरियस हो तो जरुर बताईएगा … मुझे इंतजार रहेगा.. तब तक बाय …

बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे

कैसे हैं आप भी जरुर सुनिए

 

 

July 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

खानपान में बदलाव – 5 चीजें न लें

खानपान में बदलाव

खानपान में बदलाव कितना जरुरी है अक्सर जब हमेंं कोई टोकता है तो हमे बहुत बुरा लगता है पर यह भी सोचना चाहिए कि वो हमारे अच्छे के लिए ही कह रहे हैं

 खानपान में बदलाव –  5 चीजें न लें

खानपान में बदलाव कितना जरुरी है हुआ ये कि आज सुबह टीवी पर स्वस्थ शरीर के लिए  हैल्थ टिप्स बता रहे थे कि बारिश के मौसम में पत्ता गोभी, फूल गोभी और सरसों जैसे पत्ते वाली सब्जी नही खानी चाहिए क्योकि उसमे कीडे पनपते हैं जो नुकसान करते हैं अगर खाना ही हो तो  भली प्रकार सब्जी धो कर उबाल कर खानी चाहिए.

सही बात है. मौसम कोई भी हो हमें अपने खान पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए.

eating photo

खानपान में बदलाव

 

जानकारी काम की

अब अगर हम रसोई की ही बात करें तो मैने भी कही पढा था कि रसोई की पांच सफेद चीज बहुत नुकसान करती हैं जैसाकि चीनी, नमक, मैदा, दूध और चावल. शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं पर अगर दूध डबल टोन्ड पिया जाए, चावल उबाल कर खाए जाएं या ब्राऊन राईस खाया जाए, नमक सेंधा खाएं तो काफी हद तक स्वस्थ रह सकते हैं पर अच्छी चीजे हमें अच्छी लगती ही कहां हैं.

देखा आप भी विचलित हो गए ना कि क्या फालतू है मैने तो पहले ही लिख दिया था ये बात आपको विचलित कर सकती है…  वैसे आप खुद भी समझदार हैं … है ना

वैसे बहुत चीजे शरीर को फायदा भी पहुंचा सकती हैं वो फिर कभी और …

Photo by Suki Kim

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 105
  • 106
  • 107
  • 108
  • 109
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved