Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

June 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छता का महत्व बनाम संकीर्ण मानसिकता

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

स्वच्छता का महत्व बनाम संकीर्ण मानसिकता

अगर स्मार्ट सिटी बनानी है तो हमें अपने दिमागों को भी स्मार्ट बनाना होगा …

कुछ देर पहले एक जानकार का फोन आया … वो अपने किसी मित्र के लिए बात कर रहे थे कि वो समाज सेवा से जुडना चाहता है क्या मैं किसी एनजीओ को जानती हूं.. मैने कहा अरे वाह!! ये तो बहुत अच्छी बात है … वैसे आज यूथ में समाज के प्रति कुछ करने का जज्बा बढ रहा है..

इस पर उन्होने कहा कि ऐसा कुछ नही है असल में, वो दो तीन जगह इंटरव्यू दे रहा है अगर कोई इस तरह के यानि समाज सेवा चाहे स्वच्छता हो या रक्तदान … के सिर्फ प्रमाण पत्र मिल जाएगें तो प्रोफाईल ज्यादा अच्छा हो जाएगा .. ओह !! यानि मात्र दिखावा ?? मैं ऐसी किसी संस्था को नही जानती क्षमा करें कह कर मैने फोन रख दिया पर दुख जरुर हुआ कि लोग ऐसा भी करते हैं..

 

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

बापू गांधी ( मोनिका गुप्ता)

स्वच्छता के नारे – Monica Gupta

स्वच्छता के नारे स्वच्छता हम सभी के लिए बेहद जरुरी है जानते हैं हम सब पर फिर भी मानते नही है और गंदगी फैलाए चले जाते हैं. read more at monicagupta.info

 

हम और हमारे सामाजिक दायित्व जरुर सुनिएगा

June 26, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्मार्ट सिटी और स्मार्ट लोग

smart cartoon by monica gupta

स्मार्ट सिटी और स्मार्ट लोग

अब क्या करें भईया … स्मार्ट जमाना है , स्मार्ट लोग हैं और स्मार्ट शहर है  तो अब छुट्टे वुट्टे का झंझट छोडो और स्मार्ट बनो नई तकनीक इस्तेमाल करना सीखो …

PHOTOS: यह है SMART CITY का पूरा CONCEPT, शहरों की सूरत बदलने के लिए क्‍या है मोदी का प्‍लान | Jansatta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (25 जून) को पुणे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स लॉन्च किया। इसके तहत ‘स्मार्ट सिटी चैलेंज कॉम्पिटीशन’ के पहले फेज के लिए चुने गए 20 शहरों में इस योजना की शुरुआत कर दी गई। इस योजना में 48 हजार करोड़ का निवेश होगा। हालांकि पूरा खर्च 96 हजार करोड़ रुपये होगा। आधा पैसा राज्‍य सरकार को देना होगा। आइए जानते हैं क्‍या है स्‍मार्ट सिटी और इससे जुड़ी खास बातें: (Photo: PTI) read more at jansatta.com

हम और हमारे सामाजिक दायित्व  अपने दायित्व निभाने में कितने स्मार्ट हैं हम जरुर सुनिएगा !!

June 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्मार्ट महंगाई

स्मार्ट महंगाई

smart cartoon by monica gupta

स्मार्ट महंगाई

स्मार्ट सिटी का सुनकर खुशी होना स्वाभाविक है पर इस मुई महंगाई का क्या किया जाए … पहले हम इससे निबट लें फिर बनाएगें अपने शहर को स्मार्ट सिटी…

मोदी ने लॉन्च किया 20 शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बोले- ये बहुत बड़ा आंदोलन है..| Prime Minister narendra Modi launch smart city projects in Pune. – www.bhaskar.com

मोदी ने लॉन्च किया 20 शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बोले- ये बहुत बड़ा आंदोलन है..| Prime Minister narendra Modi launch smart city projects in Pune.

‘मेक योर सिटी स्मार्ट’ का मकसद सड़कों, जंक्शन और पार्कों की डिजाइन तय करने में नागरिकों को शामिल करना है। – आम लोगों की सुझाई गई डिजाइन उनकी स्मार्ट सिटी में शामिल की जाएंगी। – कॉम्पिटीशन जीतने वालों को 10,000 से 1,00,000 रुपए तक के अवॉर्ड दिए जाएंगे।इन फैसिलिटीज से लैस होंगी स्मार्ट सिटी- वर्ल्‍ड क्‍लास ट्रांसपोर्ट सिस्टम।- 24 घंटे बिजली-पानी की सप्लाई।- सरकारी कामों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम। – एक जगह से दूसरे जगह तक 45 मिनट में जाने की व्यवस्था। – स्मार्ट एजुकेशन। – एनवायरन्मेंट फ्रेंडली।- बेहतर सिक्युरिटी और एंटरटेनमेंट की फैसिलिटीज। read more at bhaskar.com

वैसे  स्मार्ट महंगाई के बारे में  आपकी क्या राय है  ??

June 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हम और हमारे सामाजिक दायित्व

मोनिका गुप्ताhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-jagoo-india-by-monica-gupta.wav

क्लिक कीजिए और सुनिए 1 मिनट और 48 सैंकिंड की ये ऑडियो  हम और हमारे सामाजिक दायित्व. आईए स्मार्ट बनें .

हम और हमारे सामाजिक दायित्व

अगर कोई पानी बचाता है, सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर demoralize करना चाहिए या उनसे inspire होकर सीख लेनी चाहिए … !!

ओडियो मोनिका गुप्ता

ओडियो मोनिका गुप्ता

आजकल मेरी एक friend  मजाक का कारण बनी हुई है. वजह ये है कि उन्होनें अपने घर में पानी की मोटर के साथ सायरन लगवा लिया है ताकि जैसे ही पानी की टैंकी भरे सायरन बज जाए और् वो मोटर का स्विच बंद कर दे.. ता कि पानी waste न जाए पर नेबर्स मजाक बना रहे है हंस रहें है कि बडी आई बचत करने वाली!!
वही अगर कोई सडक के किनारे अपना वाह्न रोक कर मोबाईल पर बात करता है तो अक्सर उस पर भी बहुत हंसा जाता है कि ये देखो बडा आया ट्रैफिक rules को मानने वाला
और आज की बात भी सुनिए मैं अपनी सहेली के घर गई हुई थी उसका बेटा 5 क्लास मे है और वो पिकनिक पर गए हुए थे वो मेरे सामने ही लौटा और कपडे बदलने के बाद जब उसकी मम्मी कपडे तह करने लगी तो देखा कि उसकी जेब में कुछ् चिप्स और नमकीन के खाली रैपर  थे उसने गुस्सा किया कि वो फेंके क्यो नही बेटे ने बताया कि वहां डस्ट बीन नही था इसलिए सोचा घर पर ही फेंक दूंगा फेंक दिया. इस पर बजाय शाबाशी मिलने के उसे डांट पडी की सफाई का सारा ठेका तूने ही लिया हुआ है क्या ..  बडा आया खुद को समझने वाला.. !!!
अब बताईए अगर कोई पानी बचाता है, सडक के नियम अपनाता है या स्वच्छता का ख्याल रखता है तो क्या, वाकई में हमे, उनका मजाक बना कर demoralize करना चाहिए या उनसे inspire होकर सीख लेनी चाहिए … !!

 वैसे

आँखें भी खोलनी पड़ती हैं,रोशनी के लिए……
सिर्फ सूरज निकलने से, अँधेरा दूर नहीं होता

हम और हमारे सामाजिक दायित्व के बारे मे आप क्या सोच रखते हैं जरुर बताईएगा …

ऑडियो – सिग्रेट पीना सेहत के लिए हानिकरक है क्या

 

June 25, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल नेट वर्क साईट, कमेंट और झूठ का बोलबाला

सोशल नेट वर्क साईट, कमेंट और झूठ का बोलबाला

कमेंटस के लिए कुछ भी करेंगें

बेशक, हमें सोशल नॆट  वर्किंग साईट्स जैसे फेसबुक, गूगल प्लस के माध्यम से अपनी बात कहने का मौका मिला है तो इसका मतलब यह तो नही कि उसका दुरुपयोग किया जाए .. अंटशंट लिखा जाए, किसी का अपमान किया जाए या फिर झूठ बोला जाए …

facebook photo

कुछ देर पहले एक जानकार मिली. मैने कल ही देखा था फेसबुक पर कि वो हिल स्टेशन गई हुई थी उसने फोटो भी डाली हुई थी मेरे पूछ्ने पर कि कैसा रहा ट्रिप ?? वो बोली कौन सा .. !! मैने कहा हिल स्टेशन वाला … इस पर वो हंसती हुई बोली अरे नही वो तो फोटोशॉप से किया था इस साल मेरे इनके पास  समय नही है और बेटे की भी 10 क्लास की पढाई है … ह हा हा !! वैसे कमेंट की भरमार लग गई थी … बडा मजा आया …वो तो हसंती हुई चली गई और मैं सोच रही हूं कि क्या ये सही है ?? झूठ बोल कर लिखना या फोटो डालना … !! मेरा तो मन उससे खट्टा हो गया …

फेसबुक लाईक

दोपहर के बाद शाम 3 बजे फेसुबक का पीक टाइम होता है. इस टाइम पर सबसे ज्‍यादा यूजर एक्टिव रहते हैं. यानी शाम 3 बजे के आसपास पोस्‍ट करने पर लोग ज्‍यादा रियेक्‍ट करते हैं.रोजाना दो बार अपडेटरोजाना एक या दो बार स्‍टेटस अपडेट करने पर आपको 40 फीसदी ज्‍यादा रिस्‍पांस मिल सकता है. वहीं यदि आप वीक में एक से चार बार स्‍टेटस अपडेट करते हैं तो आपको 71 फीसदी ज्‍यादा रिस्‍पांस देखने को मिल सकता है. यहां 40 फीसदी रिस्‍पांस प्रतिदिन और 71 फीसदी पर वीक है, इस डाटा से कंफ्यूज न हों. How To Gain More Facebook Like – Lifestyle read more at monicagupta.info

 

बेशक, उसने सच बता दिया पर जिस तरह से वो फेसबुक पर सभी को जवाब दे रही थी और अपने अनुभव बता रही थी….. अनफ्रैंड की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया .. !!

June 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

अरविंद केजरीवाल और छवि परिवर्तन – कितना जरुरी

ak image cartoon by monica gupta

अरविंद केजरीवाल और छवि परिवर्तन – कितना जरुरी

मेरे विचार से आम आदमी पार्टी अपनी ही एक अलग छवि लेकर आई थी इसलिए उसे छवि बदलने की जरुरत ही क्या है काम करते रहिए बस … जनता सब देख रही है … इससे कोई फायदा नही होने वाला क्योकि हमारा काम बोलता है बस …

अब अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी छवि सुधारने के लिए ली पीआर एजेंसी की मदद

बताया जा रहा है कि परफेक्ट रिलेशन्स नामक यह पीआर फर्म न सिर्फ मीडिया में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर नज़र रखेगी, बल्कि आउटडोर पब्लिसिटी, होर्डिंग, पोस्टर, बैनर के अलावा आप सरकार की ओर से प्रेस को दी जाने वाली ख़बरों की तादाद भी बढ़ाएगी। read more at ndtv.com

http://www.patrika.com/news/delhi/now-arvind-kejriwal-govt-hires-a-pr-agency-to-build-image-1332003/

read more at patrika.com

To build image, Kejriwal govt seeks ‘professional’ help – Navbharat Times

इमेज चमकाने और मीडिया को संभालने के लिए AAP ने लिया PR फर्म का सहारा आम आदमी पार्टी की सरकार अब अपनी इमेज बनाने और मीडिया मैनेजमेंट के गुर सीखने के लिए प्रफेशनल हेल्प लेगी। पार्टी ने पब्लिक रिलेशन्स (पीआर) फर्म ‘परफेक्ट रिलेशन्स’ को अपने मीडिया कंसल्टन्ट के तौर पर नियुक्त किया है। कंसल्टंट के लिए 2016-17 के बजट में डिपार्टमेंट से 200 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। read more at navbharattimes.indiatimes.com

 

वैसे आपके छवि परिवर्तन को लेकर क्या विचार हैं जरुर बताईगा …

 

June 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोदी जी, विदेश यात्रा और मेरा देश बदल रहा है

modi going cartoon by monica gupta

मोदी जी, विदेश यात्रा और मेरा देश बदल रहा है

बिल्कुल सच बात है कि मेरा देश बदल रहा है आगे बढ रहा है … मोदीजी की अलग अलग देश की यात्राए   यानि अलग अलग देश का  बदलना और प्लेन नए नए देश जा रहा है यानि आगे बढ रहा है … तो गलत क्या है और मीडिया  और विपक्ष भी न जाने क्या क्या कहता रहता है …देश भी बदल रहा है और आगे भी बढ रहा है …

pm modi launched theme song mera desh badal raha hai – LiveHindustan.com

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर एक खास गीत जारी किया गया है। इसका मुखरा ‘मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है’ है। इस गाने में सरकार की योजनाओं और उससे लोगों को हुए फायदे की बातें बताई गई हैं। 2 मिनट 49 सेकेंड के इस गाने को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लांच किया।

शाइनिंग इंडिया की तर्ज पर सरकार ने इस थीम सॉन्ग को लांच किया है। गाने की पहली लाइन में सरकार ने अपने गैस कनेक्शन देने के वादे को बताया है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, किसान बीमा योजना, सड़क निर्माण और जनधन आदि योजनाओं के बारे में बताया गया है। विकास की दिशा में मोदी सरकार के बढ़े कदम को गिनाने के लिए यह गाना पूरे देश में गूंजेगा। एक साल बेमिसाल मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भी गाना रिलीज किया गया था, जिसका थीम था ‘एक साल, बेमिसाल’। read more at livehindustan.com

मोदी जी, विदेश यात्रा और मेरा देश बदल रहा है के बारे मे आपके क्या विचार हैं ??

डीजे वाले बाबू बनाम बीजेपी वाले भईया भी जरुर देखिए

 

June 24, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

भेदभाव की राजनीति – युवा बनाम प्रौढ लेखक

 

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

भेदभाव की राजनीति – युवा बनाम प्रौढ लेखक

भेदभाव बहुत है समाज में … जी नही, ना तो मैं किसी जाति न किसी गोरे, काले और ना ही अमीर, गरीब का भेदभाव  कर रही हूं ये भेदभाव है युवा और प्रौढ लेखको के बीच… बात बहुत पुरानी है जब बचपन में लिखा करती थी तो यही कहा जाता था अभी बच्चे हो, बडे हो जाओ फिर लिखना … समय बीता और लो जी हम बडे यानि युवा भी हो गए … फिर सम्पादक महोदय के चक्कर काटे… अपने लेख छपवाने के सिलसिले मे… बेशक, बहुत सराहना मिली पर यह भी कहा गया कि हम अपनी पत्रिका में जरा अनुभवी लेखको को लेते हैं जरा आप आठ दस साल अनुभवी हो जाईए Mature हो जाईए  फिर देखिए हमारी पत्रिका आपके लेख जरुर लेगी..

इसी बीच एफएम भी शुरु हुआ वहां भी बहुत सराहना मिली, आवाज की तारीफ भी हुई पर यह भी कहा गया कि एफएम पर युवाओ को ही मौका दिया जा रहा है… वहीं जब एक सम्मान और पुरस्कार की बात हुई वहां कहा गया कि भले ही आपकी उपलब्धियां अलग हों पर फिर भी आप थोडे से और परिपक्व हो जाईए…ये सुनते सुनते अब तो बालों से भी सफेदी झांकने लगी थी… और इंतजार था और परिपक्व होने का फिर …. लिख लिख कर अब हम पूरी तरह से बडे,  Mature या दूसरे शब्दों में बूढे हो चुके हैं अब क्या …

आज फिर एक सम्पादक के आफिस जाना है एक घंटा इंतजार करवा कर सम्पादक महोदय मिले और मेरी उपलब्धियों से प्रसन्न हुए और बोले  कि इस बार से हम कुछ बदलाव करने जा रहे हैं और इस बार से एक साल तक हम सिर्फ युवाओ को ही स्थान देंगें… आप फिर भी अपने लेख छोड जाईए मैं खुश हो गई तो क्या अब मेरे लेख प्रकाशित करेंगें इस पर वो बोले जी इसकी तो गारंटी नही पर अगर खुदा न खास्ता आप अचानक ऊपर चली गई तो यानि खुदा को …. तो ह हा हा हम सबसे पहले आपका पूरा परिचय प्रकाशित करेंगें…और एक आधा लेख भी … क्या !!!

मैं गुस्से में उठी और  अचानक मेरी नींद खुल गई… जान मे जान आई …कि ये सब सपना था असल में, आज एक अखबार मे आया हुआ था कि वो  युवा लेखकों को ही  मौका देंगें … मन भी बहुत उधेड बुन चल रही थी शायद यही सोचते सोचते नींद आ गई होगी… वो तो शुक्र है कि आज के समय में ब्लॉग है अपनी बात कहने के लिए … अन्यथा उन्होनें तो मेरे मरने के बाद का ही प्रोग्राम तय कर रखा था… ह हा हा .. मैं खुद पर मुस्कुरा दी.

मैने अपना ब्लॉग़ खोला और युवाओं और प्रौढ  लेखको के भेदभाव पर लिखना शुरु कर दिया …..और निशाने पर लिए देश को चलाने वाले नेता … जब पचास पचास साल के अधेड नेता युवा हो सकते हैं तो लेखक युवा क्यो नही हो सकता …

वैसे आपके इस बारे में क्या विचार हैं जरुर बताईएगा …

बाल कहानी- भईया भी जरुर पढे 🙂

June 24, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम

एक स्टार्ट अप जिंदगी के नाम

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम startup (महिलाए, स्टार्ट अप और मेरे मन की बात ) समाज में दो तरह की महिलाएं हैं एक तो वो जो सारा दिन बस आराम ही आराम करना चाहती है.. घर पर नौकर चाकर है अच्छी किटी पार्टी ज्वाईन की हुई है बस घर सम्भालना, आराम करना , वटस अप करना, मैसेज करना, मूवी देखना, चैनल बदलना और शापिंग करना (ओह इतने सारे काम  और बस सो जाना …

एक स्टार्टअप जिंदगी के नाम

और अगर कुछ उनसे क्रिएटिव करने को कहें तो बोलेगी कि क्या करें समय ही नही मिलता … सारा दिन घर सम्भालना, बच्चों की देखभाल करना … बाई की इंतजार करना उससे काम करवाना …कही बाहर डिनर या लंच पर जाना हो तो सारा दिन ड्रेस फाईनल करने में ही लग जाता है क्या पहन कर जाएं … दिन ऐसे ही निकल जाता है.

        ladies photo

एक स्टार्ट अप जिंदगी के नाम

(महिलाए, स्टार्ट अप और मेरे मन की बात )

पिछ्ले दिनों मैं कुछ ऐसे ही उदाहरणो या बहानों  से दो चार हुई. एक महिला मिली जिसे एम ए किया हुआ है. मेरे पूछ्ने पर कि आप क्या करती हैं वो बोली कुछ नही मैने पूछा कि शायद आपके परिवार वाले कुछ काम  के लिए मना करते होंगें .. वो बोली कि अरे नही मना नही करते… पर कौन पडे अब चक्करों में…. बस पढ लिए बहुत है अब तो सारा दिन चैट करना, टीवी देखना, क़िटी पार्टी जाना और शापिंग से ही फुर्सत नही.

एक अन्य महिला भी घर पर आराम करने के हक में है मैने उसे दिन में किसी वजह से फोन किया तो वो आराम कर रही थी बोली तीन दिन पूरा आराम है मेरे पूछ्ने पर वो बोली कि हमारे यहां तीन दिन रसोई में नही जाते मैने कहा कि अरे आज के समय में भी तुम ऐसी बाते मानती हो .. इस पर वो मुझे ही गलत ठहराते हुए बोली कि बुरा क्या  है इसी बहाने आराम करने का पूरा मौका मिल जाता है …

अरे !! आराम पर आराम !! कितना आराम करोगी … क्या आराम करते  करते थक नही जाती ये महिलाएं . ऐसी महिलाए आती हैं मिसेज की श्रेणी में यानि मिसेज कपूर, मिसेज शर्मा, मिसेज राव यानि अपनी कोई पहचान नही होती ..बुरा नही मानिएगा पर ऐसी महिलाएं बस अपने पति के नाम से ही समाज मे जानी पहचानी जाती हैं…

और दूसरी श्रेणी की महिलाए होती हैं जो घर का काम सम्भालते हुए भी कुछ  करना चाहती हैं उनकी आत्मा बैचेन सी रहती है कि कुछ करुं और घर पर काम होते हुए भी, अति  व्यस्त रहते हुए भी, घर के काम से हट कर कोई न कोई काम ऐसा खोज ही लेती हैं जो न सिर्फ उन्हे खुशी देता है बल्कि एक अलग पहचान बनाने का मौका भी देता है.. मिसेज होते हुए भी लोग उन्हें “उनके”” नाम से जानते हैं..

जैसा कि रुबी मनचंदा  हैं उन्हें जब भी मौका मिलता है महिलाओं को रक्तदान की अहमियत बताती है और साथ ही साथ खुद का सही हीमोग्लोबिन होना कितना जरुरी है इसके बारे में अलग अलग उदाहरण देकर समझाती हैं.

एक अन्य महिला  प्रीति अपने घर से हर शाम आधा धंटा का समय निकाल कर पार्क में गरीब बच्चों को बुलाती हैं और उन्हें कुछ न कुछ पढाती हैं और बातो ही बातो में सफाई का मह्त्व समझाती हैं…

इन सब के इलावा भी ना जाने कितने ऐसे काम हैं जिनसे हम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं

फैसला हमारे हाथ में है कि हम चाहते क्या हैं … . !! मिसेज …. या अपनी अलग पहचान !!

बेशक, आप में से कुछ को मेरी बात कडवी लगे और शायद आप बोर आर्टिकल समझ कर बीच में ही पढना बंद भी कर दें

पर एक बात मैं जरुर कहना चाहूग़ी कि आजके समय में हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम नेट के जमाने में हैं और हम घर पर बैठे बैठे ही इसके माध्यम से बहुत कुछ कर सकते हैं अगर करना चाहे तो … !!ध्यान दीजिए … अगर हम करना चाहे तो !!!

फैसला हमारे उपर है कि हम “आराम ” को प्राथमिकता देते हैं या अपनी खुशी को … !! और असली खुशी है अपनी जिंदगी में एक नया स्टार्ट अप देने की …

जरुर सोचिएगा … और अगर मन में कुछ भी विचार आए जो आप मुझे शेयर करना चाहें तो आपका स्वागत है … !!

तो कब बता रही हैं मुझे अपना नाम ….

Your Attention Please Housewives जरुर पढिए 🙂

Photo by Reuben Whitehouse

June 23, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कैसे हैं आप

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/06/audio-mani-by-monica-gupta.wav

क्लिक करिए और सुनिए मेरी आवाज में 1 मिनट और 35 सैंकिड का ऑडियो … कैसे हैं आप ?

कैसे हैं आप ?

असल में, हम अक्सर अपना ख्याल नही रखते … अच्छे कपडे पहनेंगें, अच्छा प्रफ्यूम लगाएंगें ,  पर जब बात होगी सेहत की उसके प्रति लापरवाह रहेंगें… अगर आप मेरी बात से सहमत हैं तो जरुर सुनिए … कैसे हैं आप …

दिल की बात – Monica Gupta

असल में, हम अक्सर अपना ख्याल नही रखते … अच्छे कपडे पहनेंगें, अच्छा प्रफ्यूम लगाएंगें ,  पर जब बात होगी सेहत की उसके प्रति लापरवाह रहेंगें… अगर आप मेरी बात से सहमत हैं तो जरुर सुनिए … कैसे हैं आप …

दिल की बात – Monica Gupta

दिल की बात पिछ्ले सप्ताह मेरी सहेली मणि के अंकल की अचानक तबियत खराब हो गई शायद हार्ट अटैक था. उन्हें तुरंत दिल्ली लेकर जाना पडा. मैं, जब मणि के घर मिलने गई तो वो बेहद उदास थी. मैनें समझाया चिंता मत कर. इस पर वो मुझे बोली कि तू हमेशा कहती है कि जो  कुछ होता है अच्छे के लिए होता है अब उनकी अचानक तबियत खराब हुई इसमें अच्छा क्या हुआ. मैं चुप ही रही क्योकि वो मुझे पता था कि इस समय वो बहुत उदास है मेरे कुछ भी कहने का कोई फायदा नही होगा… .और , अभी कुछ देर पहले ही वो आई और बहुत खुश थी क्योकि उसके अंकल का आप्रेशन सफल रहा और वो वापिस आ रहें हैं  उसने मुझे बोला कि तूने सही कहा था कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. मेरे पूछ्ने पर कि आखिर हुआ क्या. इस पर वो बोली कि उस दिन के बाद से यानि जब बहुत तबियत खराब हुई थी उस दिन के बाद से अंकल ने सिग्रेट पीना हमेशा के लिए छोड दिया है वो दिन में तीन तो कभी चार पैकेट सिग्रेट पीते थे. और जब घर वाले नाराज होते तो धूमने का बहाना करके या झूठ बोलकर  चोरी छिपे सिग्रेट पीते….  तो हुआ न अच्छा… इसी बहाने ही सही इस बुरी आदत से छुटकारा तो मिला मैं भी मुस्कुरा दी. जान है तो जहान है वैसे कई बार जिंदगी में मौके ऐसे आते है कि हमारा मन चाहा नही होता ऐसे मे यही सोचना चाहिए कि मन का हो तो अच्छा और मन का ना हो तो और भी अच्छा क्योकिं अब वो होगा जो भगवान को सही लगता है.. इसलिए हर हाल में बस खुश रहिए और पॉजीटिव सोचिए. वैसे अगर आप भी सिग्रेट या अन्य कोई नशा करते हैं और परिवार वालो से चोरी छिपे करते हैं तो  सोचिएगा .. क्योकि  चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है
और इंसानों की कीमत खोने के बाद….

मोनिका गुप्ता

… read more at monicagupta.info

आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईगा … !!

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 108
  • 109
  • 110
  • 111
  • 112
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved