Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

May 31, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – सिग्रेट पीना सेहत के लिए हानिकरक है क्या

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/05/audio-smoking-by-monica-gupta.wav

यहां क्लिक कीजिए और सुनिए एक मिनट और 29 सैकिंड का ऑडियो – सिग्रेट पीना सेहत के लिए हानिकरक है क्या …

ऑडियो - मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

 ऑडियो – सिग्रेट पीना सेहत के लिए हानिकरक है क्या

आज 31 मई है यानि वर्ल्ड नो स्मोकिंग डे … इसलिए मैने  इसी विषय पर एक् मिनट और 29 सैकिंड का ऑडियो बनाया है .. इतना समय तो जरुर होगा आपके पास है ना !! इसे  जरुर सुनिए ..

मोनिका गुप्ता का नमस्कार !! अरे वाह आप स्मोक कर रहे हैं !! आप तो बहुत स्मार्ट लग रहे हैं… !! और ये जो धुएं के गोल गोल छ्ल्ले उडा रहे हैं ये तो आपकी परसनेल्टी पर चार चांद लगा रहें है…!! क्या मैं धीरे बोलू !! पर क्यो !! आप चोरी चोरी स्मोक कर रहे हैं इसलिए … घर पर किसी को नही पता कि आप स्मोक करते हैं … ओह अच्छा !! करिए करिए !! अपने दोस्तो को इम्प्रैस कीजिए बस .. अजी घर वालो का क्या है उनकी तो आदत  ही होती है अच्छी बात समझाने की … उन्हे क्या पता कि स्मोकिंग करके कितनी टेंशन, कितना स्ट्रेस ठीक हो जाता है … उन्हें तो बस यही चिंता होगी ना कि आप ज्यादा पीएगे तो आपको परेशानी , दर्द न झेलना पडे होस्पीटल के चक्कर न लगाने पडे… आपको कैसर का खतरा न हो जाए

अब देखिए ना  सिग्रेट पीने से छोटी मोटी बीमारी तो होगी नही हाई लेवल की बीमारी होगी तो यकीनन खर्चा भी हाई ही होगा …ये भी हो सकता है बैंक में जमा पूंजी निकलवानी पड जाए एफ डी भी तुडवानी पड जाए .. अरे भई ईलाज के लिए और क्या … और तो और  हैल्थ के साथ साथ  नौकरी पर असर पडेगा …वो अलग… और जिंदगी को जल्दी अलविदा कह जाएगें वो अलग…!!

परिवार की छोडिए एंजाए कीजिए  छ्ल्ले उडाईए छ्ल्ले ..

क्या हुआ आपने सिग्रेट क्यो बुझा क्यो दी .. मेरी बात बुरी लगी … !! अब आप स्मोक नही करेंगें …अरे वाह !! वाकई अब… आप स्मार्ट लग रहे हैं … !!  और पता है आज 31 मई है यानि वर्ल्ड नो स्मोकिंग डे … !!

Audio – Short Story- Dard by Monica Gupta भी सुनिए

 

May 30, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

कार्टून – मेरा देश बदल रहा है

कार्टून
कार्टून

मेरा देश बदल रहा है

कार्टून – मेरा देश बदल रहा है

भारतीय जनता पार्टी के दो साल पूरे हुए नही कि जश्न आरम्भ हो गए… नया गाना मेरा देश बदल रहा है रिलीज किया गया… बात ज्यादा पुरानी नही है जब अच्छे दिन आने वाले है बच्चे बच्चे की जुबान पर था पर शायद वो नही आए … कोई बात नही अब अपना फोकस बदल दिया है अब कांग्रेस मुक्त भारत की बात होने लगी है …अच्छे दिन की बयार अचानक शुष्क हो चली है और लू के थपेडे जैसी महसूस हो रही है

 

pm modi launched theme song mera desh badal raha hai – LiveHindustan.com

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर एक खास गीत जारी किया गया है। इसका मुखरा ‘मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है’ है। इस गाने में सरकार की योजनाओं और उससे लोगों को हुए फायदे की बातें बताई गई हैं। 2 मिनट 49 सेकेंड के इस गाने को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लांच किया।

शाइनिंग इंडिया की तर्ज पर सरकार ने इस थीम सॉन्ग को लांच किया है। गाने की पहली लाइन में सरकार ने अपने गैस कनेक्शन देने के वादे को बताया है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, किसान बीमा योजना, सड़क निर्माण और जनधन आदि योजनाओं के बारे में बताया गया है। विकास की दिशा में मोदी सरकार के बढ़े कदम को गिनाने के लिए यह गाना पूरे देश में गूंजेगा।   एक साल बेमिसाल मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भी गाना रिलीज किया गया था, जिसका थीम था ‘एक साल, बेमिसाल’। pm modi launched theme song mera desh badal raha hai – LiveHindustan.com

“मेरा देश बदल रहा है…आगे बढ़ रहा है” by Narendra Modi | Free Listening on SoundCloud

“मेरा देश बदल रहा है…आगे बढ़ रहा है”

What a lovely song, our country is indeed changing! We are with you our dear PM, go ahead without fear and do what is best for our country! Jai Hind! read more at soundcloud.com

PM Modi addressing Vikasparv rally in Davangere Karnataka 14082518

अपने कामकाज पर उंगली उठाने वालों जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का अधिकांश काम गरीबों और किसानों को लाभ पहुंचाने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कुछ लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन जनता की चुनी सरकार में भरोसा नहीं करते। वे राजग को सत्ता में नहीं देख पा रहे हैं। वे सोचते हैं आखिर मैं कहां से आ गया। मैं इसी धरती से और आपके बीच से आया हूं।’ read more at jagran.com

ये तो बस शुरुआत है अभी तो तीन साल बाकि हैं … आईए उम्मीद लगाए हम भी … हम भी … हम भी …

जरा मुस्कुरा दो – मोदी सरकार के दो साल जरुर देखें

 

 

May 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – आप का राशिफल

Audio - Short Story- Dard by Monica Guptahttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/05/audio-birth-by-monica-gupta.wav

यहां क्ल्कि करिए और सुनिए अपना राशिफल

 

ऑडियो - राशिफल - मोनिका गुप्ता

ऑडियो – राशिफल – मोनिका गुप्ता

ऑडियो – आप का राशिफल – मोनिका गुप्ता

  हम  सभी को अपना राशिफल सुनने का बहुत शौक होता है तो सोचा कि क्यो ना आपको आपका राशिफल ही सुनाया जाए तो हो जाईए अपना राशिफल सुनने को तैयार . 3 मिनट 12 सैकिड का ये राशिफल आपके शायद कुछ काम आ जाए 

 

https://monicagupta.info/category/audios/

और भी ऑडियो आप इस लिंक पर क्लिक  कर सुन सकते हैं..

बताईएगा जरुर कि आपको कैसे लगे  और आप व्यंंग्य, कहानी, कविता, किस्से के इलावा और क्या सुनना चाहते  हैं ?

May 29, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग देख कर बहुत दुख होता है कि महिलाए अब गाली गलौच करने में, अपशब्द इस्तेमाल करने में और नियमों को तोडने में भी आगे आने लगी हैं …

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

थोडी देर पहले मार्किट जाते हुए एक महिला जोकि स्कूटी पर तीन बच्चों को लेकर जा रही थी. वो  गर्दन टेढी करके फोन पर भी बात करती जा रही थी. चौराहे पर जब वो रुकी तो मैने पता नही क्यो पर उसे टोक दिया कि आप प्लीज एक तरफ स्कूटी रोक कर बात कर लीजिए तीन छोटे बच्चे है .. इस पर वो मुझे अजीब से ढंग से बोली आपसे मतलब और ग्रीन लाईट होते ही बात करती मुंह बना कर स्कूटी चला ली.मुझे गुस्सा इस बात का आया कि मैने उसे कहा ही क्यो .. !! ठोकर खाती तो समझ आ जाती. खैर मैने दुखी मन से घर आकर नेट ऑन कर लिया पर ध्यान उसी महिला पर ही रहा कि किस तरह से गलत कर रही थी और समझाने पर गलत बोली भी..

अनसोशल होती महिलाएं

तभी टवीटर पर देखा कुछ महिलाए बहुत गलत सलत टवीट कर रही थी.. हे भगवान !!  मै सोच रही थी कि ना जाने क्या होगा हम महिलाओ का…क्या होता जा रहा है … कुछ भी लिख रही हैं.. बात सिर्फ टवीटर ही नही बल्कि फेसबुक पर भी बहुत ऐसी महिलाएं हैं शर्म  ही आ रही थी कि महिला भी ऐसी गंदी भद्दी  भाषा लिख सकती हैं

मूड तो पहले से ही खराब था इसलिए मैने नेट ही बंद कर दिया तभी दरवाजे पर घंटी बजी.

 

वल्गर Tweet करने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं: सर्वे | Women too post Vulgar comments on Twitter, reveals study – Hindi Oneindia

न्यूयार्क। अक्सर सुना जाता है कि फलां महिला पर किसी पुरूष ने भद्दी और अश्लील टिप्पणी ट्विटर पर कर दी है लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा वल्गर कमेंट पुरूष ही करते हैं महिलाएं भी इस मामले में बहुत ज्यादा आगे हैं। ये खुलासा हुआ है नये शोध में जो कि किया है ब्रिटिश थिंकटैंक ‘डेमोस’ ने.. read more at oneindia.com

महिलाएं और उनकी अनसोशल नेटवर्किंग

 

बाहर गई तो देखा वही स्कूटी वाली महिला  थी. उसने बताया कि घर लौटते हुए उसके बच्चो ने भी गुस्सा किया और वो मुझे जानती भी थी.. वो सॉरी बोलने आई है  कि आगे से ऐसा नही करेगी…

और मैं खुश और इसी खुशी में नेट फिर से ऑन कर लिया

सभी लोग बुरे नही होते.. समझाने की पहल तो करनी ही चाहिए !! है ना

भारतीय महिलाए और समाज भी जरुर पढे

Photo by cell105

Photo by Looking Glass

May 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आम बनाम आम आदमी

टैटू गुदवाना और रक्तदान

आम बनाम आम आदमी – क्लिक करें और सुनें  व्यंग्य आम बनाम आम आदमी – मैंगो फैस्टिवल यानि आम का त्योहार.  AAM की किस्में जैसे दशहरी , लगड़ा , केसर , अलफांसो , सफेदा …AAM – Mango. आम  फलों का राजा यूं ही नहीं कहलाता है । ये भारत का राष्ट्रीय फल है। मीठे आम के स्वाद ,सुगंध और गुणों की बराबरी करना किसी भी. फल के लिए संभव नहीं है।

आम बनाम आम आदमी

कुछ दिन पहले अखबार मे  पढा कि मैंगो फेस्टिवल चल रहा है. पढते-पढते अचानक हंसी आ गई. बुरा ना मानिएगा पर सच  मे, आजकल , आम आदमी का ही त्योहार चल रहा है और उस त्योहार का नाम है ‘महंगाई’. कोई हाल है क्या. अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और ज्यादा गरीब. पर असली बैंड बज रहा है आम आदमी का. जिसकी हालत किसी भी तरह आम की विभिन्न किस्मो से अछूती नही है.

ऑडियो – व्यंग्य – आम बनाम आम आदमी

गर्मी का मौसम है और बहार आई हुई है आम की… सोचा आज इस बारे में ही क्यो न बात की जाए !! क्योकि आम ही आम आदमी की पहुंच से बाहर है इतना महंगा इतना महंगा है कि …. नही नही … इससे ज्यादा नही बताऊंगी इसके लिए आपको सुनना पडेगा एक मिनट और 55 सैकिंड ये व्यंग्य आम बनाम आम आदमी

सुनिए और बताईए कि कैसा लगा ??

 

 

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/05/audio-mango-by-monica-gupta.wav

 

आम बनाम आम आदमी – मैंगो फैस्टिवल यानि आम का त्योहार.

कुछ दिन पहले अखबार मे  पढा कि मैंगो फेस्टिवल चल रहा है. पढते-पढते अचानक हंसी आ गई. बुरा ना मानिएगा पर सच  मे, आजकल , आम आदमी का ही त्योहार चल रहा है और उस त्योहार का नाम है ‘महंगाई’. कोई हाल है क्या. अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और ज्यादा गरीब. पर असली बैंड बज रहा है आम आदमी का. जिसकी हालत किसी भी तरह आम की विभिन्न किस्मो से अछूती नही है.

महंगाई ने  तो जनाब  उसका अचार,चटनी और मुरब्बा बना कर रखा हुआ है. किसी मिक्सी मे गोल गोल घूमते शेक की तरह उसकी हालत हो गई है जिसे हर नेता या पैसे वाला बहुत तबियत से स्वाद ले लेकर पी रहा है. बेचारे का रंग आम की एक किस्म सफेदा की तरह् सफेद पड गया है मानो किसी ने सारा का सारा खून निचोड लिया हो. और अब तो ये हालत हो गई है कि वो सीधा चलना ही भूल गया है और लंगडा आम की तरह लगड़ा कर चल रहा है.

उफ ये आम आदमी !! ना जाने कितने सब्जबाग तोता परी सपने देखे होगे इसने भी. पर जिस तरह दशहरे मे रावण धू-धू करके चल जाता है ठीक वैसे ही उसके सपने भी दशहरी हो चले है और सब …

इससे भी बढ कर अब आम ही नही खा पा रहा आम आदमी. तो हुआ ना ये  आम आदमी का  त्योहार.  इस त्योहार के  लिए ना तो आपको कही टिकट लेना पडेगा और ना कही जाना पडेगा. नजर घुमा कर तो देखिए जनाब,  मैंगो मैन फेस्टिवल ही फेस्टिवल दिखाई दे जाएगा जिसने आम आदमी की जिंदगी मे खटास ही खटास भर दी है.

                           ऑडियो – व्यंग्य – आम बनाम आम आदमी

 मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

Subscribe to my channel for more videos:
https://monicagupta.info/subscribe-youtube-channel

May 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोबाईल फोन बनाम कैंसर का खतरा

 

मोबाईल फोन बनाम कैंसर का खतरा

पहले मैगी फिर ब्रैड और अब मोबाईल … हे भगवान किस किस से बचे और कैसे बचे …

थोडी देर पहले मणि मेरे लिए ब्रैड पकौडा बना कर लाई क्योकि मुझे बहुत पसंद है …. या था !!! मैने उसे बडा सा लेक्चर दे दिया कि क्या है समझती नही है … हर रोज न्यूज में आ रहा है कि ब्रैड नही खानी  इससे कैंसर हो  जाता है

पहले मैंगी खतरनाक थी अब इसका नम्बर है…उसने मुस्कुराते हुए  ब्रैड पकौडा टेबल पर रखा और बोली जब मन करे खा लेना धनिए की चटनी भी है ताजा है खेत से मंगवाई है … मैने व्यंग्य रुप में  कहा .. अरे मैं और ब्रैड पकौडा सवाल ही नही .. ये ऐसे ही रखा रहेगा….  दस दिन तक भले ही तुम देख लेना … वो चली गई और मैने अपना कार्टून देखने के लिए नवभारत टाइम्स ऑन लाईन खोला तो एक खबर ने मुझे जोर का झटका दिया … आप भी जरा सम्भल जाए … क्योकि इसे सुनकर आपकी क्या प्रतिक्रिया हो पता नही…

खबर थी कि मोबाईल के इस्तेमाल से हो सकता है कैंसर … हे भगवान !! मै ब्रैड पकौडा खा कर तनाव दूर करने की कोशिश कर रही हूं !! क्या वाकई हम मोबाईल को छोड पाएगें ब्रैड और मैगी की तरह ??? प्लीज बताईए ???

 

mobile phone girl talking  photo

Mobile phones linked to cancer in groundbreaking study – Navbharat Times

Mobile phones linked to cancer in groundbreaking study – Navbharat Times

मोबाइल फोन से बढ़ता है कैंसर का खतराः डब्लूएचओ | विज्ञान | DW.COM | 01.06.2011

लेकिन इस खतरे के बारे में निश्चित तौर पर कुछ कहने से पहले और रिसर्च की जरूरत है. पहले डब्लूएचओ ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि कैंसर और मोबाइल फोन में कोई संबंध है. अब आईएआरसी के समूह के अध्यक्ष जॉनाथन सैमेट ने कहा, “इस बारे में सभी जरूरी प्रमाणों की समीक्षा के बाद पाया गया है कि रेडियोफ्रीक्वेंसी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक क्षेत्र से इंसानों में कैंसर का खतरा बढ़ता है.” read more at dw.com

heavy mobile phone use a cancer risk: स्‍टाइल: आज तक

तेल अवीव विश्वविद्यालय के औषधि संकाय एवं नाक-कान-गला विभाग के अध्यक्ष यानिव हमजानी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के लार का अध्ययन किया, जिसके आधार पर उन्होंने मोबाइल फोन के इस्तेमाल और कैंसर से पीड़ित होने की दर के बीच संबंध स्थापित किया. हमजानी, राबिन चिकित्सा केंद्र में गर्दन की सर्जरी विभाग के अध्यक्ष भी हैं. read more at aajtak.intoday.in

 

मोबाईल फोन बनाम कैंसर का खतरा वैसे आपके क्या विचार हैं इस बारे में जरुर बताईएगा !!!

 

Photo by herlitz_pbs

May 28, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जरा मुस्कुरा दो – मोदी सरकार के दो साल

smile cartoon by monica gupta

 

जरा मुस्कुरा दो – मोदी सरकार के दो साल

मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियां …. जरा मुस्कुरा दो … ना जाने ये नाम किसने सुझाया होगा .  .. यकीनन भाजपा का तो नही होगा  क्योकि इसका मतलब साफ साफ है कि मुस्कान आ ही नही रही है…जब दो साल कुछ हुआ ही नही तो मुस्कान कैसी !! जरा  मुस्कुरा दो … !! खैर जो भी है सच्चाई तो सामने आ ही गई… दो साल मे तो कुछ खास नही हुआ जैसाकि  नतीजे बतला रहे हैं अब देखते हैं कि तीसरा साल कैसा रहता है..!!!

जरा मुस्कुरा दो ए दुखी  🙄

मोदी सरकार ‘जरा मुस्कुरा दो’ अभियान के जरिए गिनाएगी अपनी उपलब्धियां – www.bhaskar.com

प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी सरकार दो साल पूरा होने पर इस बार विधिवत कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत आम जनता के कल्याण वाली योजनाओं को लेकर ‘जरा मुस्करा दो’ अभियान चलाया जाएगा जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन योजना, एलपीजी गिवइटअप, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, वन रैंक वन पेंशन योजना और ग्रामीण विद्युतीकरण आदि उपलब्धियों का जिक्र होगा। वहीं मंत्रियों की अलग-अलग जिम्मेदारी होगी तो रेडियो, टीवी और अखबारों के जरिए भी प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा।

read more at bhaskar.com

मोदी सरकार के 2 साल : इंडिया गेट पर आज मेगा शो, ‘जरा मुस्कुरा दो’ में दिखेगी उपलब्धियों की झलक | Zee News Hindi

वहीं इस कार्यक्रम में अपनी मेजबानी को लेकर उठे विवाद के बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह इस मेगा शो की ‘मेजबानी’ नहीं कर रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि वह इस पूरे शो की ‘मेजबानी’ नहीं बल्कि कार्यक्रम के एक छोटे हिस्से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को होस्ट कर रहे हैं।

शो की मेजबानी को लेकर कांग्रेस द्वारा निशाने साधे जाने के सवाल पर अमिताभ ने कहा, ‘मुझे इस शो के एक छोटे हिस्से की मेजबानी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मैं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़ा हूं। इस हिस्से को मैं होस्ट कर रहा हूं। पूरे शो की मेजबानी मैं नहीं बल्कि माधवन कर रहे हैं।’ read more at zeenews.india.com

 

2nd yr anniversary event of Modi Govt On 28th at India Gate – www.bhaskar.com

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर शनिवार शाम इंडिया गेट पर एक मेगा शो होगा। शाम 5 बजे शुरू होकर 5 घंटे तक चलने वाले इस प्रोग्राम ‘जरा मुस्कुरा दो’ को एक्टर आर.

– इवेंट के जरिए सरकार के कई अचीवमेंट की झलकियां दिखाई जाएंगी।- दूरदर्शन इस प्रोग्राम का लाइव टेलिकॉस्ट करेगा। इसके लिए इंडिया गेट पर 20 हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं।- अमिताभ यूएन में गर्ल चाइल्ड एजुकेशन प्रोग्राम के एम्बेसडर भी हैं।- ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लेकर एक्ट्रेस विद्या बालान के प्रेजेंटेशन देने की चर्चा है।- इसके अलावा अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और रवीना टंडन के भी इस प्रोग्राम में शामिल होने की खबरें हैं।सरकार के इन प्रोग्राम्स पर होगा फोकस- ‘स्वच्छ भारत अभियान’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन’ जैसे इवेंट पर खास नजर होगी।- प्रोग्राम में शामिल होने वाले स्टार्स को कोई पेमेंट नहीं किया जा रहा है।

read more at bhaskar.com

 

तो जरा मुस्कुरा रहे हैं आप या …. !!!!

May 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ऑडियो – व्यंग्य – संदेसे आते हैं- मोनिका गुप्ता

टैटू गुदवाना और रक्तदानhttps://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/05/satire-message-by-monica-gupta.wav

Click here ..

ऑडियो – व्यंग्य – संदेसे आते हैं- मोनिका गुप्ता

मैसेज करना, वटस अप करना आप सब की तरह मुझे भी बहुत पसंद है पर कुछ ऐसा हुआ कि मुझे मैसेज देखते  ही टेंंशन सी शुरु हो जाती है आखिर ऐसा क्या हुआ होगा और  मैसेजिस  मे ऐसा क्या है ?? अगर आप भी यह सब जानना चाहते हैं तो आपको सुनना पडेगा ये व्यंग्य जिसका नाम है संदेसे आते हैं …

 

 मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता

मेरा लिखा और मेरी ही आवाज में बोला गया व्यंग्य जरुर सुनिए और बताईए कि अब मुझे क्या करना चाहिए !!

ये भी जरुर सुनिए ;….

 

बच्चो की कहानी – ऑडियो – काम ही काम – मोनिका गुप्ता

May 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

वायरल सच ऐसा भी

वायरल सच ऐसा भी

सोशल मीडिया और वायरल का बुखार जोरो पर है पर आज मैं जिस वायरल की बात करने जा रही हूं वो हम सभी की जिंदगी से जुडा है.  वायरल का सच है इसलिए बहुत सोच विचार कर ही पढे.

जब बच्चा छोटा होता है और कभी कभार खेलते खेलते उसे चोट लग जाती है तो उसकी मम्मी भी झूठ मूठ एक्टिंग करती है कि उसे भी चोट लग गई और बहुत दर्द हो रहा है जिससे बच्चे का ध्यान बढ जाता है और उसका दर्द कम हो जाता है  ठीक ऐसा ही कुछ मैने इस वायरल मे आजमाया..

कुछ दिनों से, मेरी सहेली  मणि से बात नही हुई थी. आज की तो पता चला मैडम को वायरल हुआ है बुखार, जुकाम और गला खराब.. अचानक मैं बोली अरे पूछ ही मत मेरा भी यही हाल है उसने पूछा तो मैने बताया कि कल से गला दर्द हो रहा है और जुकाम से हाल बेहाल है और जानबूझ कर खांसने लगी.

वो अपना दर्द भूल कर मेरा हाल पूछ्ने लगी और मैं उसका कि क्या खाएगीं क्या बनाऊ… बातो बातों मे मुझे ऐसा लगा कि अब उसकी आवाज में आराम है अब वो मुझसे मिलने आ रही है

cartoon by monica gupta

वैसे कई बार किसी का दुख दर्द दूर करने के लिए अपनी बीमारी का बहाना भी अच्छा होता है और वैसे अक्सर बीमारी भी अच्छी

लगती हैं जब कोई हमारी परवाह करने वाला हो तो !

May 27, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोदी सरकार की उपलब्धियां

मोदी सरकार की उपलब्धियां

अगर बार बार लगातार देखने पर भी आपको मोदी सरकार की  उपलब्धियां नजर नही आ रही तो आप HD channel लगाए … क्योकि कम्पनी हमेशा दावा करती है कि आपको एक दम साफ साफ दिखेगा … इसलिए मैने HD लगा लिया है और आपने ???

two years modi by monica gupta

amitabh bachchan nda government india gate central government – LiveHindustan.com

इंडिया गेट पर पांच घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम ‘सरकार जरा मुस्करा दो’ में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मोदी सरकार के दो साल की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में गैस सब्सिडी छोड़ने की योजना को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अमिताभ का कार्यक्रम की मेजबानी करना तय है। सरकार अन्य बॉलीवुड हस्तियों को भी कार्यक्रम में शामिल करने का प्रयास कर रही है। इस पूरे कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। read more at livehindustan.com

आशा है अब आपको नजर आ ही गई होगी … उपलब्धियां 🙂

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 113
  • 114
  • 115
  • 116
  • 117
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved