Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

March 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

हे भगवान – ऐसा भी होता है

खाली दिमाग शैतान का घर

खाली दिमाग शैतान का घर

हे भगवान – ऐसा भी होता है

कृपया ध्यान देँ

जान बची तो लाखों पाये… हे भगवान !! आज तो मैं नॉन वेज non veg  खाते खाते बची..

असल में, हुआ क्या कि मणि को अपनी आंटी के घर जाना था तो वो मुझे भी अपने साथ ले गई. आंटी ने हमें कहा कि खाना खा कर जाना. मटर के चावल बना रही हूं.. मटर के चावल सुनते ही मणि से कंट्रोल नही हुआ और मुझे फोर्स किया कि दस मिनट रुक जाते है तो खा कर चलेगें..

जल्दी बनाने के चक्कर में हम भी किचन मे चले गए. मणि सलाद काटने लगी और मैं आंटी के पास खडी होकर बातें करने लगी गई. आंटी ने चावल भिगोए और मटर भूनने लगीं और जैसे ही चावल बर्तन में डालने लगी अचानक मैं बोल पडी … आंटी, चावल मे अभी बहुत कीडा और सुरसुरी है साफ नही हुई है !! मैं कह ही रही थी इतने में आंटी की बेटी चश्मा ले कर आ गई और अपनी मम्मी को गुस्सा करने लगी कि चश्मा क्यों नही पहन कर रखती. मुझे सॉरी कहते हुए बोली कल मम्मी ने बिना चश्में के उपमा बनाई.. सूजी को देखा नही और वो सारी फेंकनी पडी…

हे भगवान !!मेरी तो भूख काफूर हो गई थी वैसे सभी माताओं, बहनों से विनती है कि प्लीज चश्मा पहन लिया करो अन्यथा धर्म भष्ट होते देर नही लगेगी  😯 

वैसे आपके क्या विचार हैं मुझे जरुर बताईएगा 🙂

March 21, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात

हे भगवान

हे न्यूज चैनल

न्यूज चैनल और मेरे मन की बात

बात का बतंगड़ बनाते खबरिया चैनल और मेरे मन की बात

एक सामारोह में  जानकार की बिटिया अपनी मम्मी से बहुत बुरी तरह बत्तमीजी  से बात कर रही थी और उसकी मम्मी चेहरे पर स्माईल लिए यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि सब नार्मल है … कोई बात ही नही… !! आमतौर पर जब बच्चे ढंग से बात नही करते तो माता पिता उनका ढिंढोरा नही पीटते कि बच्चे ने क्या बोला … इधर उधर बुराईया नही करते फिरते अपने बच्चों की… वो बच्चे को प्यार से समझाते है और बताते है कि क्या सही और क्या गलत है …

ठीक उसी तरह मीडिया भी समाज में एक परिवार के समान ही है…!! बेशक, मीडिया का काम हमें हर बात से रुबरु करवाना है पर क्या बस इतना ही उसका कर्तव्य है … ( अगर सच भी दिखाए तो भी ठीक हैं … वो तो राजनीति के गुलाम बनें या टीआरपी या विज्ञापन के चक्कर मे पडे रहते हैं और खबरें बिखर जाती हैं )

उसकी भी कुछ जिम्मेदारी है समाज के प्रति या नही… उसका भी फर्ज होना चाहिए कि बजाय हर बात को बढा चढा कर दिखाने के, टीआरपी के चक्कर में बेसिर पैर की ब्रेकिंग न्यूज दिखाने के, जरा संयम से काम ले और खबर को इस एंगल से दिखाए कि माहौल में तनाव बढाने की बजाय दर्शक पर खबर का सकारात्मक असर पडे … !!

अक्सर हैरानी होती है जब खबर को न सिर्फ  लगाई बुझाई में बल्कि तोड मरोड् के बल्कि भडकाने में लगे रहते हैं और 24 घंटे चलने वाले चैनल में जब बहस करते हैं तो यह कह कर बहस खत्म हो जाती है कि समय खत्म हो गया … !! अरे भई !! 24 घंटे का चैनल है … जरा विज्ञापन कम कर दो … पर खबर को सार्थक तो बनाओं … एक घंटे की बहस का कोई हल तो निकालो !!! बुरा न मानना पर आज जिस माहौल में हमारा देश चला गया है उसकी कही न कही जिम्मेदारी चैनल की भी है… न्यूज हमारी जिंदगी में बहुत गहरा असर डालती है इसलिए भी यह बात कहनी जरुरी है… !!

इसलिए हे न्यूज चैनल वालो … अगर आपका चैनल वाकई संजीदा है, देश के प्रति अच्छी और सकारात्मक सोच रखता है  और  देश की दशा सुधारना चाहते हैं तो टीआरपी का लालच छोडना होगा..  आपको सुधरना होगा… खुद को राजनीति और नेताओं से दूर रखना होगा … खबर पर पैनी निगाह तो रखनी होगी पर दोनों पक्षों को भी दिखाना होगा ये नही कि बस एक ही पक्ष की राय लेकर न्यूज की इति श्री कर ली जाए…आज समाज के एक अभिन्न अंग हो… चौथे स्तम्भ हो और इसका मतलब आप शायद भली प्रकार जानते हो.  आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है बचकानी हरकते छोड कर गम्भीरता से अपना कार्य अंजाम दें

बुरा न मानिएगा पर आपके कंधों पर एक बहुत बडी जिम्मेदारी है और उसे निभाना होगा … अन्यथा इस दिशा में हमारा देश जा रहा है ….. !!! बस … बाकि आप खुद समझदार  हैं…

(कुछ दिनों से न्यूज चैनल पर देश के हालात देख कर मन परेशान सा है इसलिए यह सब लिखने पर मजबूर हुआ… )

March 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सोशल मीडिया और वायरल होती खबरें

सोशल मीडिया और वायरल होती खबरें

 

सोशल मीडिया और वायरल होती खबरें

 

सोशल मीडिया और वायरल होती खबरें

गूगल से स आभार तस्वीर

सोशल मीडिया , वायरल होती खबरों का संसार

सिर्फ न्यूज चैनल ही नही बल्कि सोशल मीडिया भी कई बार  जल्दी और तेज दिखाने के चक्कर में बस अंधाधुंध कुछ भी वायरल करता जाता है…!!

वायरल खबरों की आपा धापी में कुछ खबरें याद रह जाती है जैसाकि एक जानी मानी फिल्मी हस्ती की मृत्यु हो गई है यह खबर वायरल हो गई थी… कुछ समय बाद उस कलाकार को न्यूज मे आकर कहना पडा कि वो जिंदा हैं. वही हमारे राष्ट्रपति एपीजे साहब की मौत की खबर तो बहुत पहले ही वायरल हो गई थी… जोकि बेहद बेहद दुखद था…

कल टी 20 मैच के दौरान अमिताभ बच्चन साहब के द्वारा गाए जन गन मन के बारे में वायरल हुआ कि रविन्द्र नाथ टैगोर ने राष्ट्र गान लिखने के चार पैसे नही लिए थे लेकिन अमिताभ बच्चन ने स्टार टीवी से ‘राष्ट्रगान’ गाने के 5 करोड़ रूपए वसूले हैं।!! मणि मेरे पास आई और पूछा कि क्या सुना कि अमिताभ जी ने 5 करोड लिए …!! मणि ने मुझे वटस अप पर आया मैसेज दिखाया.. !!

उस शाम, बेशक अमिताभ जी ने बेहद अलग और खूबसूरत तरीके से जन गन मन गाया पर मन में दूसरे ही विचार चल रहे थे कि इतना बडा कलाकार और देखों पैसे ले लिए… … !!!

हम बात कर ही रहे थे तभी एक न्यूज चैनल पर खबर आई कि सौरव गांगुली ने इस बात को साफ किया है बच्चन साहब ने गाने के लिए एक पैसा नही लिया और तो और कलकता आने जाने का भी किराया भी अपनी जेब से दिया.अमित जी ने कहा कि वो इसका एक पैसा नही लेंगें इस तरह से राष्ट्रगान गाना तो  उनके लिए गर्व की बात है… !!

इस वायरल होती खबर पर ,मेरे विचार से, सच्चाई तक  किसी ने जाने की कोशिश नही की होगी और जिसने कोशिश की भी होगी उसे कहां से सच्चाई पता चले क्योकि खबर बुरी तरह से वायरल हो चुकी थी और चारो तरफ मजाक बनना शुरु  हो चुका था  और चारो तरफ नकारात्मकता भर गई थी … !!

जबकि मैच के बाद विराट कोहली ने भी कहा कि अमिताभ जी के जन गन मन गाने के बाद एक आत्मविश्वास भर गया था और उसी समय सोच लिया था कि जीतना ही है… !!

बेशक कई बार वायरल होना अच्छा भी होता है मुझे याद है एक दिल्ली की छोटी बच्ची गायब हो गई थी उसकी खबर इतनी वायरल हुई कि दो दिन में बच्ची मिल भी गई थी…  पर जहां नकारात्मक रुप से बात वायरल होती है वहां मानसिक रुप से उस व्यक्ति को कितना विचलित कर देती है इसका शायद हम अंदाजा भी नही लगा सकते इसलिए इतना तो कर ही सकते हैं कि खबर की सच्चाई तक जाकर उसे पोस्ट करें तो बेहतर होगा … !! आखिर देश हमारा है … और गलत सलत, अंट शंट बातें जब वायरल होती हैं तो मजाक हमारे देश का नही बल्कि हमारा बनता है .. इसलिए बात की तह तक जाकर ही वायरल करें तो बहुत बेहतर अन्यथा …

amitabh bachchan charged this much amount of money for singing the national anthem: :

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार रात खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने की खबर ने जहां क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता वहीं इस मैच में अमिताभ द्वारा राष्ट्रगान गाने के लिए ली गई फीस की रकम की चर्चा ने भी लोगों का ध्यान आकर्ष‍ित किया.

दरअसल सोशल मीडिया में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि महानायक ने राष्ट्रगान गाने के लिए 4 करोड़ रुपये लिए थे. इस रिपोर्ट पर अमिताभ के कुछ प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी, तो कुछ ने उनके देशप्रेम पर उंगली उठाई. लेकिन, सीएबी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया की रिपोर्ट को गलत बताया. उन्होंने आईएएनएस को बताया, ‘नहीं, अमिताभ बच्चन ने हमसे कोई पैसे नहीं लिए.’ read more at aajtak.intoday.in

 

गौरतलब है कि कलकत्ता के ईडन गार्डन में टी 20 मैच के दौरान पाकिस्तान के क्लासिकल सिंगर शफकत अमानत अली ने पाकिस्तान का नेशनल एंथम गाया और भारत की ओर से अमिताभ बच्चन साहब राष्ट्रगान गाते हुए नजर आएं थे  !!

वैसे आपका क्या विचार है … !! जरुर बताईएगा …

March 20, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

रिजल्ट, बच्चे और अविभावक

बच्चे, रिजल्ट और अविभावक

रिजल्ट, बच्चे और अविभावक

mother and parents photo

जरा सोचिए

कुछ देर पहले एक जानकर आए हुए थे…चाय पीते हुए उन्होनें बताया कि बहुत टेंशन हैं बच्चों का रिजल्ट आना है … 31 मार्च को पेरेंटस टीचर मीटिंग है… मैने भी कहा कि ओह … शायद बच्चों के पेपर अच्छे नही हुए … वो बोले अरे नही पेपर तो बहुत अच्छे हुए हैं और ये हर साल फर्स्ट ही आते हैं… इस बात की तो चिंता नही … तो प्रोब्लम क्या है … मेरे पूछ्ने पर काजू खाते खाते उसने बताया कि असल में , बच्चे हमेशा खाने के लिए टोकते हैं कि और बच्चों के पेरेंटस भी आते हैं सभी फिट और स्मार्ट है पर आप दोनों बहुत मोटे हो … अगर 31 तक वजन कम हुआ तो ठीक है नही तो रिजल्ट लेने आप लोग नही आओगे… अचानक मेरा ध्यान काजू कतली पर चला गया जोकि लगभग खत्म हो चुकी थी… शायद बच्चों की चिंता जायज थी पर हम लोग क्यों नही सोचते अपनी सेहत के बारे में … !!

एक बेचारा संडे मिलता है और उसी में ओवर ईंटिंग …पराठीं, पूरी आलू, मिठाई …… !!! अरे भई !! खा खा कर क्यों बेचारे शरीर को दुख दे रहे हैं !! अगर बच्चे अभी से चिंता कर रहे हैं तो अच्छी बात है …!! मोटापे के लिए, शादी, त्योहार, थाईराईड या दूसरे बहाने बहाने बनाने छोडिए और अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु कीजिए अन्यथा डाक्टरों के चक्कर भी कम बुरे नही !! बाकि आप खुद समझदार हैं … है ना !! 

Take care …एक दूसरे को कहना  या वटस अप करना बहुत अच्छा लगता है  कि हमें आपकी परवाह है पर क्या वाकई हम अपना ख्याल रखते हैं ??

जरा सोचिए और वाकई में अपना ध्यान रखिए … अच्छा नही बहुत अच्छा लगेगा  😆

रिजल्ट, बच्चे और अविभावक

March 19, 2016 By Monica Gupta 1 Comment

रोचक बाल कहानी – जब पापा ने बनाए मटर के चावल

रोचक बाल कहानी – जब पापा ने बनाए मटर के चावल

रोचक बाल कहानी – जब पापा ने बनाए मटर के चावल

हमेशा ही मम्मी और रसोई का नाता रहा है. मैने आज तक पापा को रसोई से पानी का गिलास खुद लेकर पीते नही देखा. पापा सरकारी अफसर हैं इसलिए दफ्तर के साथ साथ घर पर भी खूब रौब चलता है. ओह क्षमा करें. असल में, बात बताने के चक्कर मैं यही बताना भूल गई कि मैं हू मणि. सातवीं क्लास मे पढती हूं और छोटे से शहर मे रहती हूं.

हां तो मैं बता रही थी कि मम्मी सारा दिन घर पर ही रहती हैं. दिन हो या रात सारा समय काम ही काम… हाँ भाई… नौकरों से काम लेना कोई आसान काम है क्या, हाँ… अरे भई आप तो कुछ समझते ही नही है अब जब पापा सरकारी दफ्तर में काम करते हैं तो नौकर चाकर भी होंगें न हमारे घर पर …हां तो मैं क्या बता रही थी .. मैं बता रही थी कि पिछ्ले कुछ दिनो से पापा खाने में कोई ना कोई नुक्स निकाल रहे थे. इसीलिए मम्मी ने रसोइए की छुट्टी कर के रसोई की कमान खुद सम्भाल ली थी.

पर पापा को इसमे भी तसल्ली नही हुई. नुक्स निकालने का काम तो चलता ही रहा और साथ मे एक बात और जुड गई कि मेरी माता जी खाना ऐसे बनाती थी मेरी माता जी खाना वैसे बनाती.ये सुनकर मम्मी को कभी कभार गुस्सा आ जाता जो अक्सर मेरे ऊपर ही निकलता. ह हा हा !!  खैर समय  ऐसे ही प्यार और लडाई झगडे में बीतता रहा.

peas rice photo

शनिवार को पापा यह कह कर सोए कि कि वो कल सुबह नाश्ते मे बासी परांठा और आलू मैथी ही खाएगे. मुझे पता है कि मम्मी ने बहुत दिल से बनाया. पर वो भी पापा को पसंद नही आया.

उसी समय पापा ने एलान कर दिया कि वो दोपहर को खुद ही मटर के चावल बनाएगे. मम्मी के चेहरे पर अजीब सी परेशानी  और मैं हैरान. पापा और खाना. मुझे समझ नही आ रहा था.
दोपहर के एक बजे मम्मी ने जबरदस्ती टीवी पर क्रिकट मैच देखते हुए पापा को उठाया कि भूख लग रही है.खाना बनाओ. मैच बहुत मजेदार चल रहा था.  पापा अनमने भाव से उठे. मम्मी ने चावल पहले ही भीगो दिए थे इस पर पापा ने गुस्सा किया माता जी तो पहले कभी नही भिगोते थे. अब तो खराब ही बनेंगें … फिर पापा ने कूकर माँगा. मम्मी के कहने पर कि पतीले मे ज्यादा खिले- खिले बनेगें पर पापा तो पापा ठहरे. जो बोल दिया सो बोल दिया. वैसे आप यह मत समझना कि मैं मम्मी की चमची हूँ. मैं सच बात का ही साथ देती हूँ.फिर पापा ने देसी घी लिया और खूब सारा उसमे डाल दिया ताकि मटर अच्छी तरह भुन जाए इतने में मैच मे छ्क्का लगा जल्दी जल्दी मैच देखने के चक्कर मे उन्होंने मसाला भी अंदाजे से  डाल दिया.

मैं और मम्मी चुपचाप पापा का काम देखते रहे. मम्मी तो चुपचाप गर्दन हिलाती रही और मै वँहा स्लैब पर बैठी पापा का लाईव टेलिकास्ट देख रही थी. सच. मुझे बहुत मज़ा आ रहा था. उधर पापा ने मैच देखने के चक्कर मे मटर मे भी नुक्स निकालने शुरु  कर दिए कि मटर तो मीठी है ही नही चावल कैसे अच्छा बनेगा. मैच मे फिर एक खिलाडी आउट हो गया. तभी दरवाजे पर घंटी बजी.मम्मी बाहर जाने को हुए तो पापा ने मना कर दिया कि पहले मसाला भुनने दो फिर जाना.मै उतर के जाने को हुई तो मुझे भी डाटं पड गई कि बार बार आने जाने से उनका ध्यान हट रहा है. तभी फिर एक खिलाडी आउट हो गया. बाहर फिर से घटीं बजी. उधर पापा से कूकर का ढ्क्कन बन्द ही नही हो रहा था. पापा बोले कि कूकर ही खराब है. मम्मी ने गर्दन मटकाते अगले ही पल उसे बन्द कर दिया. इस पर भी पापा बोलने से नही चूके कि उफ आज कल के ये बरतन और मम्मी के पल्लू से  हाथ पोंछ कर बैठक मे चले गए. दुबारा घंटी बजने पर मैं बाहर भागी.

अरे!!!  सामने दादी खडी थीं. उन्होने बताया कि शहर आने का एकदम से प्रोग्राम  बना और वो आ गई. सुबह ही मटर के चावल बनाए थे तो वो भी ले आई.  दादी ने पानी पीया ही था कि कूकर की सीटी भी बज गई. पापा ने एलान कर दिया था कि कूकर वो ही खोलेगे. दादी की मौजूदगी मे उसे खोला गया.पर….  पर …यह समझ ही नही आ रहा था कि यह चावल है या खिचडी. मटर के चावलों का पूरी तरह से हलवा बन चुका था.

पापा मैच देखते हुए धनिए की चटनी के साथ मजे से दादी वाले चावल खा रहे थे और हम. हम मटर वाली खिचडी. नाक मुहं बना कर. इसी बीच मे भारत मैच जीत गया.पर पापा खुश होकर बोले कि रात को वो आलू की परौठी बना कर खिलाएगे.यह सुनते ही मैं और मम्मी कान पर हाथ रख कर जोर से चिल्लाए. नही…. अब और नही. यह सब देख कर दादी ठहाका लगा कर हँस दी और वो किस्सा सुनाने लगी जब मेरे दादा जी ने पहली और शायद आखिरी बार गुड के चावल बनाए थे ..

 

कैसी लगी कहानी जरुर बताईएगा  🙄

Photo by pelican

March 18, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

India vs Pakistan – Cricket Match

india match by monica gupta

India vs Pakistan – Cricket Match

 

india match by monica gupta

India vs Pakistan – Cricket Match

loves me.. loves me not … loves me.. loves me not … loves me

भारत पाकिस्तान का टी 20 क्रिकेट मैच खेला जाने वाला है और सुरक्षा के भी कडे इंतजाम कर लिए गए हैं … पहले ये मैच धर्मशाला में होना था पर अब सुरक्षा कारणों के चलते कलकत्ता में खेला जाएगा

 

 IBN Khabar

कोलकाता। टी-20 विश्व कप के तहत होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार को होने वाले मैच के लिए कोलकाता पुलिस ने 2,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। एक पुलिस अधीकारी ने गुरुवार को बताया कि मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

इस मैच के दौरान कई नामचीन हस्तियां, राजनायिक, दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को कोलकाता के मैच खेला जाएगा। read more at ibnlive.com

 

भारत पाकिस्तान मैच में क्रिकेट का मुकाबला बहुत पसंद किया जाता है और भारतीय दर्शक चाह्ता है कि हमारी टीम पाकिस्तान को धो डाले पर जिस तरह से भारत ने पहला मैच हारा उससे संशय बढ गया है और he loves me.. loves me not … loves me love me not … loves me loves me not की बजाय यह सोचा जा रहा है कि हम मैच जीतेंगें या नही …

 

March 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Kids Program – DOST

मोनिका गुप्ता

https://youtu.be/Pz0p-l23_TU

 

Kids Program – DOST

Samsun Creations मे हम बच्चों के कार्यक्रम  बनाया करते ताकि बच्चो मे छिपी प्रतिभा बाहर आए. बच्चे आत्मविश्वासी बने … इसलिए अलग अलग तरह के प्रोग्राम बनाए जाते ताकि अपनी रुचि के हिसाब से  कार्यक्र्म में आए …

ये देखिए एक कार्यक्रम की एक झलक  😀

March 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पशु पक्षी और हम – छोटी छोटी बातें

पशु पक्षी और हम - छोटी छोटी बातें

 

birds  photo

पशु पक्षी और हम – छोटी छोटी बातें

बेहद अजीब है पर छोटी छोटी बाते भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत असर डाल जाती हैं… दो दिन पहले एक बहुत छोटे से बीमार dog को जब घर के सामने से जाते देखा तो उसे एक कटोरी में दूध डाल कर दिया. वो वही बैठने लगा या फिर एक चक्कर लगा कर वापिस दूध पीने आ जाता .. पर पता नही आज नही आया … आया ही नही.. पता नही क्या हुआ होगा… !! मन में बुरे ही ख्याल आ रहे हैं !!!

वही एक कबूतर जी ने सपरिवार बाहर की ओर AC में अपना घर बना लिया है और एक ने बरामदे में पंखे के उपर पर… भगाना तो पडेगा पर हिम्मत भी नही हो रही कि कैसे भगाए !! पता ही नही चला कब मे को तिनका तिनका ला कर अपना घर बना लिया नही तो पहले ही रोक देते … अक्सर ऐसी छोटी छोटी बाते मन को  🙄

पशु पक्षी और हम – छोटी छोटी बातें

March 17, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

मोम का पुतला और मोदी जी

मोम का पुतला और मोदी जी

मोम का पुतला और मोदी जी

मोम का पुतला और मोदी जी

मशहूर लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी की  मोम की प्रतिमा लगाई जाएगी … पीएम मोदी ने इस मूर्ति के लिए कारीगरों को अपने शरीर की नाप भी दी .. बेशक गर्व और खुशी की बात है पर विपक्ष को व अन्य विरोधी खेमें में बहुत स्वर उभर रहे हैं ज्यादातर लोगों को शिकायत है जब बोलने की बात आती है तो वो चुप्पी साध जाते हैं या फिर ज्यादातर वो वोदेश यात्रा पर रहते हैं !!

: IBN Khabar

खबर है कि मैडम तुसाद के आर्टिस्ट जब कुछ महीनों पहले दिल्ली आए थे तो उन्होंने पीएम मोदी से कई मुलाकातें की।

मिली रही जानकारी के मुताबिक म्यूजियम में लगने वाली प्रतिमा में मोदी को क्रीम कलर के कुर्ते पयजामे में हाथ जोड़े दिखाया जाएगा। read more at ibnlive.com

मोम का पुतला और मोदी जी

कयास ये लगाए जा रहे हैं कि मोदी जी सैल्फी लेकर खडे होंगें या हवाई जहाज मे बैठते हुए …

 

March 16, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

जी टीवी का सा रे गा मा पा और सिमरन

जी टीवी का सा रे गा मा पा और सिमरन

जी टीवी का सा रे गा मा पा और सिमरन

जी टीवी का सा रे गा मा पा और सिमरन

बात कुछ साल पहले की है जब हम सिरसा में बच्चों के अलग अलग टीवी कार्यक्रम बनाया करते थे ताकि उनमे छिपी प्रतिभा सामने आए …उन दिनों नेट इतना प्रचलित नही था इसलिए सैमसन क्रिएशसं के नाम से लोकल केबल पर बच्चों के प्रोग्राम बना कर दिखाए जाते … !! जिसको बहुत ज्यादा पसंद किया गया.इन कार्यक्रमो के बीच हमने कुछ गाने भी फिल्माए जिसमे एक गाना दोस्त पर भी था..Sanjay Gupta जी के निर्देशन में फिल्माए गाने को मैने लिखा और Murari Verma जी ने संगीत दिया … अब आप यह सोच रहे होंगें कि यह पुरानी बात मैं आज किसलिए बता रही हूं … वो इसलिए कि इस फिल्माए गीत को सिमरन ने गाया है और इसमे एक्ट भी किया और आज वो Simran Choudhary   Zee टीवी के सा रे गा मा … में सिलेक्ट हो गई है और 26 मार्च से आप सा रे गा मा देख पाएगें … यकीनन बेहद खुशी हुई … इसलिए सोचा कि क्योकि ना यह खुशी आप सभी से शेयर कर ली जाए… इस गाने मे सिमरन, सुप्रिया स्मृति , सामिर और कर्ण है .. !!http://www.dost.org.in/

ढेर सारी शुभकामनाएं सिमरन !!!

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 122
  • 123
  • 124
  • 125
  • 126
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved