Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

स्वच्छ भारत अभियान

Cartoon by Monica Gupta

स्वच्छ भारत अभियान

Swachh Bharat Abhiyan

हैलो हां भाई … बस थोडा और मुडो और सामने देखना जिस गली मॆं सबसे ज्यादा कूडा कचरा इकठ्ठा होगा वही किनारे वाला घर मेरा है… बेशक यहां स्वच्छता अभियान जोरों पर चल रहा है …हमारी गली तो गली कूडे वाली के नाम से ही प्रख्यात हो गई है .

 

Cartoon by Monica Gupta

कार्टून – मोनिका गुप्ता

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

गृहणी बनाम घर का काम

पति और पत्नी का रिश्ता खूबसूरत होता है

गृहणी बनाम घर का काम – सारा घर जिसका ऋणी – – वही है गृहणी ! ये क्या बात कर दी आपने ? घर का काम भी कोई काम होता है.

 

गृहणी बनाम घर का काम

महिलाओ का सुबह जल्दी उठना. खाना बनाना,टिफिन तैयार करना,बच्चो को उठाना, पतिदेव को चाय और अखबार पकडाना,बच्चो को स्टाप तक छोड्ना, बाजार से राशन पानी के साथ साथ दवाई आदि लाना, या ऑटो की इंतजार करना, पानी गरम करना, कपडे धोना, मोबाईल चार्जर पर लगाना, कमरा साफ करना,खाना बनाना ,कामवाली के नखरे देखना, सब्जी लेने जाना, मेहमानो की आवभगत करना, बच्चों का मनपसंद खाना बनाना, उनका होमवर्क करवाना कपडे प्रैस करना, डाक्टर के लेकर जाना रिश्तेदार आएं तो उनका ख्याल रखना, आवभगत करना

बस यही तो काम है … ये कोई काम नही है गृहणी का…!!!

क्या भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं या … वाकई वो बहुत काम करती है

lady photo

 

 

जीवन में माँ का महत्व – Monica Gupta

जीवन में माँ का महत्व- माँ की ममता और माँ का महत्व जानिए – ईश्वर का दूसरा रुप है मां , भगवान हर जगह नही जा सकते इसलिए उन्होनें मां को बना दिया.प्यार ,केयर read more at monicagupta.info

 

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

ये कैसी भक्ति

ये कैसी भक्ति

कल्पना करे कि हम मंदिर मे जाते है वहाँ एक दम शांति है धूप और अगरबत्ती से वातावरण सुगंधित हो रहा है.वहाँ हल्की हल्की नमो शिवाय , श्री गणेशाय नम: की ध्वनि से सारा माहौल गुंजित हो रहा है मन को एक अजीब सी शांति मिल रही है ऐसा महसूस हो रहा है कि भगवान से सीधा लिंक हो गया है  और दिल करता है बस वही बैठ जाए और घंटों ईश्वर की साधना में लीन हो जाए

वही दूसरी ओर हकीकत से कोसो दूर, कल्पना से परे, भारी रश, धक्के खाते मंदिर मे बस किसी तरह प्रवेश पाना,  पंडित जी का हमारे हाथ में राशि देख कर हमें ईश्वर के दर्शन करवाना … अगर ज्यादा हुई तो चार मिनट अगर चढावा कम चढाया तो चलो चलो दूसरे भक्त भी हैं लाईन में ….और फिर  धंटे भी कतार मे लगे रहने के बाद भी सही तरीके से दर्शन ना हो पाना और उपर से शीला, मुन्नी या डीजे वाले बाबू  के गानो का भगवान के नाम पर रीमिक्स …!!! रहम रहम!!

हे भगवान कुछ करो … बस यही आवाज निकलती है.

 

Photo by jk10976God photo

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आदत से मजबूर

आदत से मजबूर

रवि बाबू को सुबह और शाम घूमने का बहुत शौक है वही सुभाष जी जब तक शाम अपने यार दोस्तों के साथ न गुजार लें उन्हे तसल्ली नही होती.. अब आते हैं असलियत है रवि बाबू को सिग्रेट पीनी होती है छुप छुप कर और सुभाष जी को शराब पीनी होती है…तो जनाब… छिप छिप के या खुले आम पीजिए खाईए खाईए.

पान मसाला,जर्दा या शराब पीजिए.दिक्कत क्या है? बस इतनी की परिवार जन रोकते है.कोई बात नही. अरे पागल है वो सब अक्ल थोडे ही ना उनको.. आप जारी रखे. अरे …क्या होगा ज्यादा से ज्यादा. आप अस्पताल मे दाखिल हो  जाएगे. 4-5 लाख रुपए ख्रर्च हो जाएगे.

परिवार बिखर जाएगा.लोन या उधार लेना पडेगा या फिर हो सकता है तकलीफ सहन ना करने की वजह से आप इच्छा मृत्यु की कामना करे पर वो भी ना मिले.उफ आप भी ना. टेंशन ना ले जब होगा तब देखेगे. अभी तो खाईए खाईए. छुप छुप कर या चोरी चोरी से 🙂

आदत से मजबूरbad habits photo

Photo by naysheℓℓ64

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

फोटो खिंचवाने के शौकीन

फोटो खिंचवाने के शौकीन

(ये लेख तब लिखा गया था जब सैल्फी नाम की कोई चीज ही नही हुआ करती थी )

हमारा फोटू प्रेम

आजकल हम सभी को किसी और चीज से प्रेम हो या ना हो पर फोटू खिचवाने से प्रेम जरुर हो गया है  हाँ, कुछ लोग ना नुकुर भी जरुर करेगे पर वो भी दिल से यही चाह्ते है कि उनके साथ फोटू खिचवाने के मामले मे जबरदस्ती की भी जाए तो उन्हे कोई आपत्ति नही.

हाँ, तो मै बात कर रही थी फोटू प्रेम की. अब शहर मे नेता जी के आगमन की ही बात करे तो लोग ना सिर्फ उनके दर्शन को उत्सुक होते है बल्कि फोटो करवाने को भी तत्पर रहते हैं.और इस बात का मूक गवाह बनता है बेचारा इकलौता मंच और उस पर विराजमान सोफा.  कितनी बार तो मात्र फोटू करवाने के चक्कर मे लोग इतने बौरा से जाते हैं कि मंच टूटे तो टूटे ,सोफा भले ही टूटे पर उसके हत्थे पर ही बैठ कर सही. पर फोटू जरुर आनी चाहिए. उफ!!हमारा फोटू प्रेम !!

अब अगर बात करे सरकारी दफ्तर मे विदाई पार्टी की तो वो भी अपने मे ही एक उदाहरण है.एक बेचारा कर्मचारी जो सालो साल सेवा करने के बाद सेवा निवृत होता है तो विदाई पार्टी का आयोजन किया जाता है पर हाय राम अक्सर उसे उपहार देते समय सभी फोटो करवाना चाह्ते है उस सेवा निवृत कर्मचारी के साथ और इसी चक्कर मे उस बेचारे की फोटो ही कही दब के रह जाती है और नजर आते हैं अन्यो के मुस्कुराते खिलखिलाते चेहरे.  उफ!!हमारा फोटू प्रेम !!

और सुनिए .कल की ही बात है दो कुख्यात आतकंवादी पकडे गए. चार पुलिस वाले उन्हे पकडने गए थे वो सादे कपडो मे थे.उस दिन उन्होने खूब बढ चढ कर फोटो करवाई अगले दिन उनकी बडी बडी तस्वीर छपी पर हाय… यह पता ही नही चल रहा था कि कौन आतंकवादी है और कौन पुलिस. आतकंवादी बहुत शान से फोटू करवा रहे थे वही पुलिस वाले थके हुए थे. इसलिए कंफ्यूजन हो गया.बहुत देर बाद मामला शांत हुआ कि कौन पुलिस है और कौन आतंकी. उफ!!हमारा फोटू प्रेम !!

अब हमारा मोबाईल भी उससे अछूता नही है. जब से सोशल नेट्वर्किंग की हवा चली है बस ध्यान यही रहता है कि जब भी जहां भी मौका मिले बस फोटो जरुर होनी चाहिए. रमेश बीमार चाचा को लेकर अस्पताल गया तो गूलूकोज चढते हुए चाचा की अपने साथ फोटो करवाई ताकि फेसबुक पर डाल सके ताकि उसे देख कर टीना,प्रिया और रुपी भी कमेंट जरुर करेगी उसकी वाल पर. उफ !!!हमारा फोटू प्रेम !

अरे वाह !!! माशा अल्लाह !! माशा अल्लाह !!! वैसे स्माईल तो आपकी भी बहुत अच्छी है यकीन मानिए मुस्कुराते हुए एक फोटू अपलोड कर दीजिए बहुत लाईक आएगें और ईश्वर की असीम कृपा हुई तो कमेट भी आ ही जाएगे.

photo photo

 

और वैसे भी अगर मुस्कान लाने से चेहरे की खूबसूरती बढती है तो मुस्कान अच्छी है ना!!!

वैसे किसी ने कहा भी है कि अगर 5 सैंकिंड की मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है तो हमेशा मुस्कुराने से जिंदगी अच्छी क्यो नही रह सकती. है ना ..तो हो जाए क्लिक क्लिक ..!!!

फोटो खिंचवाने के शौकीन

 

January 15, 2016 By Monica Gupta

How to Share Your Message with the World

How to Share Your Message with the World

Most Powerful way to reach out the World..

मैं   बहुत समय से आपसे एक मैसेज, एक बात  share  करना चाह रही थी. आज मौका मिला है  तो शेयर कर रही हूं और इस confidence के साथ share कर रही हूं कि इसे पढकर आपको भी बहुत फायदा हो सकता है.

मैसेज की अगर बात करें तो मैसेज भेजने की परम्परा सदियों से चली आ रही है…

blog

Blog

एक समय था जब हम अपना मैसेज समुद्री लहरों में  बोतल मे पर्ची डाल कर भेजा करते थे… तो  कभी ड्रम बजा कर संकेत भेजा करते ताकि दूसरा पक्ष सचेत हो जाए  तो कभी कबूतर संदेश भेजने का जरिया बने, फिर जमाना आया पोस्ट मैन का, टेलिफोन का और telegraph का और आज टेलोफोन बन गया है mobile और जहां इंटरनेट ने हमारे दिलों में अलग जगह बना ली है वही social media हमारे दिलो दिमाग पर पूरी तरह से छा गया है  ह हा हा …दो दो चार चार घंटे हम इसी में जुटे रहते हैं और हैरानी इस बात की है कि समय का पता ही नही चलता

social media photo

लेकिन क्या आपको पता है कि इसके  through भी  हमारी पहुंच limited circle तक ही है. अरे हैरान नही होईए .. मैं बताती हूं कैसे… वो ऐसे की मान लीजिए कि हम  किसी भी सोशल नेटवर्किंग साईट पर जैसाकि फेसबुक पर कुछ पोस्ट कर रहे हैं कोई मैसेज लिख रहे हैं तो हमारे मैसेज वही देख पाएगें ना जोकि हमारे सर्कल में हैं या फिर दोस्तों के दोस्त देख पाएगें हमारी पोस्ट या हमारा मैसेज …. तो ये limited circle ही हुआ ना और अगर हम अपनी बात इस सर्कल से बाहर सभी तक पहुंचाना चाहें तो क्या तरीका हो ?? क्या वाकई ऐसा तरीका है जिससे हम अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचा सकें ??

तो आपको जानकर खुशी होगी कि आज possible है और ये सम्भव है…

ब्लॉग के माध्यम से…..

 

blog cartoon - Monica gupta

blog cartoon – Monica gupta

आपके अपने, ब्लॉग के माध्यम से. इससे आप अपने सर्कल का अंदाजा भी नही लगा सकते …आपका सर्कल  unlimited होगा और आप हजारों नही बल्कि लाखों करोडों लोगो तक अपना मैसेज  convey कर पाएगें …

अक्सर ब्लॉग के बारे में हमे जानकारी का अभाव रहता है और इसके ढेरों  फायदे हम जान ही नही पाते तो आईए आज आपको मैं, जितना मैने पढा और जाना कि  ब्लॉग क्या है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दूंगी

 

ब्लॉग क्या है – ब्लॉग कैसे बनाएं – ब्लॉग से कमाई

 

वैसे  SetUpMyBlog  ब्लॉग बनाने की दिशा में  बहुत सार्थक कार्य कर रही है

और अगर ब्लॉग को लेकर आपके मन मे कोई भी, किसी भी तरह का प्रश्न हो तो जरुर पूछिएगा …

ऊपर दिए लिंक पर जाकर क्लिक  करके  और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं… या फिर मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं

ब्लॉग के बारे में अगली पोस्ट में …

शेष फिर …

How to Share Your Message with the World

 

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Tongue Twisters

Tongue Twisters

हमेशा की तरह आज भी मैने अपनी सहेली मणि से कहा कि वो भी फेसबुक पर आ जाए !! उसका भी वहां मन लगेगा इस पर सब्जी बनाती हुई वो बोली कि ठीक है अगर मैं 5 बार बिना रुके यह टंग ट्वीस्टर बोल दूं तो आज अभी उसका एकाऊंट खोल देना और फेसबुक पर आ जाएगी.

मैं खुश कि अरे वाह !!! और वो Tongue Twister है funny photo है

 

A Good cook could cook good.

5 तो क्या मैं दो बार भी सही बोल पाई.. और एक बार फिर मणि ने मुझे हरा दिया !!! अब वो मुझे सब्जी चखा रही थी कि बता कैसी बनी है नमक बराबर है ना !!!  मुझे याद है पिछ्ली बार उसने Faalse Ka Faasla पर अटकाया था …

 

 

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सच्ची घटनाएँ

सच्ची घटनाएँ

( बेशक इस धटना में भूत प्रेत नही पर कम हॉरर भी नही है. आम जीवन से जुडी  सच्ची धटना है. ऐसे मामलो में कई बार ladies और girls  फँस भी जाती है और बात छोटी से बडी होते समय नही लगता इसलिए इन मामलो मे bold होना बहुत जरुरी है)

दीया (परिवर्तित नाम) को एक आफिस मे काम था. बार बार चक्कर लगाने के बाद काम नही हो रहा था. वहां के एक officer ने कहा कि वो अपना फोन नम्बर दे दे ताकि फोन से पूछ ले और बेवजह चक्कर बचे. उसने तुरंत अपना नम्बर दे दिया.

दो चार दिन बीत गए काम तो हुआ नही अलबत्ता उनके Good morning और Good night वाले मैसेज whatsApp  जरुर आने शुरु हो गए. कुछ एक मैसेज का जवाब दीया भी देने लगी कि उसका काम न रुक जाए.

दिन मे एक दो बार फोन करके जब वो पूछती तो कहते अभी मीटिंग मे हूं, व्यस्त हू. एक रात करीब दस बजे फोन आया कि अब फ्री हुआ हूं ….कैसी हो और एक अजीबो गरीब मैसेज और वीडियों भी आया. एक मिनट बात करके फोन रख कर उसने सोच लिया कि काम हो या ना हो पर उस आफिसर की बतमीजी सहन नही करेगी.

अगले दिन सुबह ही वो दनदनाती हुई आफिस पहुंची और कहा कि अगर काम नही हो रहा तो साफ मना कर दीजिए. धबराए अधिकारी ने उसे बैठाया चाय पिलाई और दस मिनट मे काम हो गया. पेपर ले कर जाती हुई उसने अधिकारी को बिना धन्यवाद दिए कहा कि आगे से उसे मैसेज या किसी भी तरह की वीडियों भेजने की गलती नही करना. अधिकारी ने हाथ जोड दिए.


ऐसे मामलो में कई बार लडकियाँ या महिलाए फँस भी जाती है. ऐसे मामलो मे बोल्ड होना बहुत जरुरी है) दीया शाबाश

अगर आपके साथ भी कोई ऐसा अनुभव शेयर किया गया हो तो जरुर बताईएगा ताकि दूसरे लोग इससे सबक ले सकें

girl telling photo

 

Photo by abphotography1990

January 15, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सडक सुरक्षा सप्ताह- लोगो की प्रतिक्रिया

सडक सुरक्षा सप्ताह- लोगो की प्रतिक्रिया

Road Safety Rules

एक चैनल पर सडक सुरक्षा सप्ताह पर जनता से राय ले रहे थे. एक महिला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया क्योकि सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है तो मैं कोशिश करुगी कि लेट ईवनिंग ड्रिंक करके कार न चलाऊ. (अरे !!!! हे भगवान !!)

वही एक अन्य चैनल पर चुनाव के चलते युवाओ से साक्षात्कार ले रहे थे लडकियो से बात पूछी कि वो कैसी सरकार चाहती है इस पर एक लडकी ने हाथ उठाया और मुस्कुराते हुए बोली कि हर रोज रेप हो रहे हैं इसलिए अच्छी सरकार चाहिए…कह कर मुंह पर रुमाल रख कर हसंती रही.

वहीं क्योकि एक जगह लाईव टेलिकास्ट हो रहा था तो एक महाशय एंकर के पीछे फोन लेकर खडे स्टाईल मार रहे थे कि शायद उनकी भी तस्वीर आ जाए और घर पर रौब डाल सकॆ पर कैमरे के आगे आकर बोलना उनके बस में नही था.

समझ से बाहर है कि ऐसी बातो पर कैसे रिएक्ट किया जाए..

सडक सुरक्षा सप्ताह- लोगो की प्रतिक्रिया traffic rules photo

Photo by Bernard Spragg

January 14, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पति पत्नी का रिश्ता

पति पत्नी का रिश्ता

Husband & Wife  का relation  नाजुक और खूबसूरत धागे मे पिरोया हुआ होता है उसे अपनी ईगों से शक के दायरे से दूर रख कर प्यार से सहेजना चाहिए…

कही पढी कि एक परिवार के बुजुर्ग अपनी 65वी विवाह की सालगिरह मना रहे थे. जब उनसे पूछा कि इतने साल बीत गए. किसी बात पर कोई अफसोस है ?? तो बुजुर्ग महिला ने बहुत सधे हुए लहजे मे जवाब दिया कि अफसोस इस बात का हमेशा रहेगा कि कुछ समय और पहले मिले होते तो हम दोनो ज्यादा वक्त गुजार पाते और यह बात सुन कर बुजुर्ग व्यक्ति की आखें भर आई.
और यकीनन इसे पढ कर मेरी आखें… सच, दिल को छू गई यह बात आज के समय मे, अगर हम भी अपने बडे बुजुर्गो को चाहे वो माता पिता हो , दादा दादी हो या नाना नानी… ये सब एक दूसरे पर कितना निर्भर रहते हैं और एक दूसरे का कितना ख्याल रखते हैं… ये रिश्ता होता ही ऐसा है बेशक,हम हंसी मजाक मे एक दूसरे पर कितना भी व्यग्य या कटाक्ष क्यो न कर ले … पर पति पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं और हमेशा रहेंगें..

husband wife  photo

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 134
  • 135
  • 136
  • 137
  • 138
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved