Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

January 9, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

पाक-आतंकवाद और सरकारी अव्यवस्था

पाक-आतंकवाद और सरकारी अव्यवस्था

आज अखबार में एक खबर पढी. खबर हरियाणा की थी कि तस्कर बचाने वाले चार पुलिस कर्मी गिरफ्तार. वही एक अन्य खबर पढी जिसमें लिखा था कि रेलवे स्टॆशन उडाने की धमकी.. सर्च में दो फौजियों से मिला 40 किलो कैमिकल.

हैरानी है कि ये हो क्या रहा है …वही एक अन्य खबर साल के शुरु से ही मुझे परेशान कर रही है और वो है गुरदासपुर के एसपी सलविंद्र सिंह..जोकि पूरी तरह से संदेह के घेरे मे हैं मैने ये खबर बहुत बार देखी पर बिल्कुल समझ नही आई.जिस तरह से उन्होने अपने अपहरण का पूरा धटना क्रम मीडिया को बताया और दिखाया पुलिस उन्हें साईट पर भी ले कर गई. अब जैसे जैसे बात खुल रही हैं वैसे वैसे बात कुछ और ही निकल कर आ रही है अब तो उनका नार्को टेस्ट भी होगा.


क्या होगा… अगर टेस्ट के बाद ये पता लगेगा कि उनके तार आंतक से जुडे हुए थे.. सोच कर ही रोंगटे खडे हो जाते हैं. एसपी जैसे ऊंचे पद पर आसीन व्यक्ति और ऐसी गद्दारी… फिल्मों में तो बहुत बार देखा है पर हकीकत में बहुत कम देखने को मिलता है. मैं तो ये सोच रही हूं कि भगवान न करे अगर … अगर … इस खबर में सच्चाई निकली तो … जनता को जवाब चाहिए उन सात मृतक शहीदों के परिवारों को जवाब चाहिए…यकीन मानिए और किसी चीज मे ध्यान नही है बस ध्यान है तो इस बात का नार्को ट्रेस्ट से क्या निकल कर आएगा .. !! और शायद ऐसी धटना से अन्य अधिकारी जो ऐसी तरह के गलत काम कर रहे हैं शायद सजग हो जाए ….!!! 

पाक-आतंकवाद और सरकारी अव्यवस्था

 

terror photo

Pathankot attack: Gurdaspur SP Salwinder Singh has a colourful past : India, News – India Today

Salwinder Singh is facing as many as five sexual harassment cases filed by lady constables posted in Gurdaspur district. Sources said that the cases which were allegedly hushed-up by the police officers to save the cop earlier, were recently opened again after Suresh Arora joined as DGP.

Gurpreet Kaur Deo, IG (NRI Affairs) headed the departmental Sexual Harassment Committee had recently visited Gurdaspur and had recommended Salwinder’s transfer a couple of days before he along with his cook Madan Gopal and his friend Rajesh Verma were abducted by the suspected Jaish-E-Mohammad terrorists. See more…

पाक-आतंकवाद और सरकारी अव्यवस्था

January 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

I want to do something in my life

cartoon blog by Monica Gupta

I want to do something in my life

मेरी एक जानकार कुछ दिनों से परेशान थी. वैसे वो गृहणी है और अपना घर परिवार सम्भालती है पर कुछ दिनों पहले वो मिली तो कुछ परेशान थी मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि वो कुछ करना चाह्ती है पर क्या समझ नही आ रहा. सुबह पति ऑफिस और बच्चें स्कूल चले जाते हैं तो उसके पास शाम तक समय ही समय होता है ऐसे में वो पूरा दिन Facebook  पर और कुछ sites देखने में निकाल देती हैं पर अब कुछ करना चाहती है.

मेरे बताने पर कि ब्लॉग बना लो और अपना मन पसंद का लिखों इस पर उसने बताया कि उसे बच्चों और घर की देखभाल के इलावा उसे कुछ नही आता तो वो क्या लिखेगी इस पर मैने कहा कि घर की देखभाल करना कोई आसान थोडे ना है बहुत मुश्किल काम है तुम परवरिश पर लिखों यानि पेरेंटिंग पर लिखो… आजकल बहुत महिलाए इस विषय को खोजती है.

आज के समय में ऐसी बातों की बहुत जरुरत है क्योकि ladies दिन भर office में काम करती हैं ऐसे में बच्चे अकेले रह जाते हैं उनकी परवरिश में दिक्कत आती है इसलिए इसी विषय को आधार बना कर शुरु तो करो लिखने के बाद तो नए नए thoughts  आते जाएगें और मैनें उसका अच्छा सा ब्लॉग़ बनवा दिया. इस बात को दो ही महीने बीते हैं आज उसकी चाल देखिए उसका आत्मविश्वास देखिए … आज वो बेहद खुश है क्योकि उसने अपने सपनों को नई उडान दी है और नेट की दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाने में जुटी है.. अब और महिलाए उसे देखकर सोचती हैं कि वो भी कुछ बनना चाहती हैं और उनका मनोबल बढाती है मेरी जानकार… अरे नही आज जानकार नही बल्कि blogger friend  ….

Be the kind of woman that makes other women want to be you!

अरे आप पढ कर क्या सोचने लगे ?? सोचिए नही कुछ करिए… मुझे पता है आपमें भी बहुत कुछ कर दिखाने की क्षमता है पर पता नही आगे क्यों नही आ रही … !! अब ज्यादा सोचिए मत…. कुछ जानना है तो अभी  SetUpMyBlog.in  पर सम्पर्क करके पूछ लीजिए … !!

 

cartoon blog by Monica Gupta

cartoon blog by Monica Gupta

I want to do something in my life…

January 8, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

सर्दी की धूप और ठंड के फायदे

सर्दी की धूप और ठंड के फायदे

सर्दी में जहां गुड, गज्जक और मूंगफली बहुत भाती है वही गुनगुनी धूप में इसका आनंद लेना सुखद होता है. ठंड की एक सुबह मणि ने बाते करते हुए बताया कि उसकी दिल से इच्छा है कि पडोसियों की नई कार आ जाए. मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग दूसरो के बारे मे भी सोचते हैं.

मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि असल में, आजकल सर्दी की हर सुबह आधा आधा धंटा पडोसी पुरानी खटारा को स्टार्ट ही करते है जब वो स्टार्ट नही होती तो स्कूटर को किक मारते रहते हैं, मारते रहते हैं उससे हर सुबह बहुत disturbance होती है. भगवान करे उनका पुराना स्कूटर और कार अच्छे दाम मे बिक जाए और नई कार आ जाए.

मैं उसकी बात सुनकर मैं माथे पर बल डाल कर कुछ् सोच ही रही थी कि वो ठहाका लगा कर हंसने लगी और कहा कि कई बार जब मन उदास हो तो ऐसी हल्की फुल्की बाते “खास दोस्त” से करके मन हल्का हो जाता है.अब तो मैं भी बिना मुस्कुराए न रह सकी. तभी पडोस से आवाज आई कि कार स्टार्ट नही हो रही जरा स्कूटर की चाबी देना

सर्दी की धूप और ठंड के फायदे

वैसे सर्दी के फायदे बहुत हैं पर हम है कि सर्दी आई नही कि उसे कोसना शुरु कर देते हैं पर भई, इसके भी अपने ढेरो फायदे हैं. सुनिए !!! शरीर हिलता डुलता रहता है तो ओटोमैटिक व्यायाम हो जाता है. किटक़िटाने से दांत मजबूत होते हैं.मुंह से अजीबो गरीब(भयंकर) साज और आवाजे निकलती है कि हम गीतकार के साथ साथ गायक भी बन जाते हैं. मोटे लोग ढके ढकाए रहते है कोई टोकने वाला नही कि आप मोटे हो गए हो.महिलाए रसोई मे ज्यादा समय लगाती है क्योकि काम करते समय गर्माई मिलती रहती है.मेहमानो का आना जाना कम हो जाता है और पानी की बहुत बचत होती है क्योकि नहाना ना के बराबर रह जाता है. कही जाना हो तो चाल मे तेजी आ जाती है कि जल्दी से काम निबटाओ और वापिस भागो … और सबसे अच्छी बात की कि हमारे मुहं से लगातार हाय राम, हाय राम ही निकलता ही रहता है !!! तो भई अच्छी है ना आक्छी , आक्छी …. सर्दी !!

सर्दी की धूप और ठंड के फायदे

winter sunny day photo

January 7, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Audio-Odd even cars formula- Monica Gupta

https://monicagupta.info/wp-content/uploads/2016/01/Audio-odd-even-by-monica-gupta.wav

Audio-Odd even cars formula- Monica Gupta

अरविंद केजरीवाल जी का ऑडियों वीडियों  ऑड ईवन कार के बारे में सुन रही थी तो अचानक मुझे एक बात याद आई वो मैं आपसे ऑडियो और लिख कर भी शेयर कर रही हूं …

बहुत समय पहले मैने एक कहानी लिखी थी प्यारा चोर … वो कहानी कुछ ऐसे थी कि गांव की अम्मा जी अपने बेटे से मिलने शहर जाती हैं वहां वो जिस कालोनी में रहते हैं वहां शाम होते ही सन्नाटा छा जाता सब अपने अपने घर मे व्यस्त रहते.बच्चे टीवी तो महिलाए टीवी के साथ साथ अपने अन्य काम भी करती रहती पर मिलना जुलना न के बराबर था अडोस पडोस का कोई हाल चाल नही पूछता था. ऐसे मे अम्मा जी को हैरानी हुई क्योकि उनके गांव में ऐसा नही होता था सब मिल जुल कर रहते और दुख दर्द मे साथ रहते. एक शाम अचानक एक घर की छत पर किसी ने पत्थर फेंका. बार बार आवाज आने पर वो महिला डर गई. अगले दिन फिर दूसरे घर में ऐसा ही हुआ. अगले दिन एक परिवार डंडा लेकर छत पर चढा पर वहां भी कोई नही दिखा. बस पत्थर पडे हुए थे.

अब कालोनी वाले सर्तक हो गए और बात यह उडी कि कच्छा बनियान  गिरोह आया हुआ है जो पत्थर फेंक कर यह तसल्ली करता है कि घर मे कितने लोग हैं फिर चोरी करते हैं. जब सभी के घर कुछ न कुछ फेंका जाने लगा तो पुरुष सतर्क हो गए और दफ्तर से जल्दी घर आने लगे वही महिलाए भी घर से बाहर निकल कर एक दूसरे से बतियाने लगी.

शाम को अब वो लोग पहरा भी देने लगे और एक दिन उन्हे कोई काले कपडों मे भागता भी दिखा था उसका पीछा किया पर वो हाथ नही आया. अब उस कालोनी मे शाम होते ही रौनक रहने लगी. बच्चे कभी साईकिल चलाते कभी क्रिकेट खेलते खेलते जासूसी भी करने लगे  शाम को अब कालोनी में खूब हल्ला गुल्ला रहने लगा.

अम्मा भी जा रही थी. उनका बेटा जब छोडने गया तो ट्रेन मे बैठते बैठते उन्होने कहा कि अब चिंता न करना अब कोई पत्थर नही मारेगा.. इस पर बेटे ने हैरानी से पूछा कि कैसे ?? अम्मा हंसती हुई बोली क्योकि वो कोई और नही अपने गांव का गोपी था. उन्होने ही उसे बुलाया था क्योकि आस पडोस में कोई रौनक नही कोई मेलजोल नही यही सोच कर उसे बुला लिया था अब देखो कितनी रौनक है सब मिलजुल कर रहने लगे. हैरान हुए बेटे ने पूछा कि अम्मा अगर वो पकडा जाता तो ?? इस पर अम्मा ने मुस्कुराते हुए कहा गांव का खालिस दूध पीता है वो तुम्हारी तरह बेड टी नही पीता.. बेटा यही सोच रहा था कि वो चोर तो प्यारा चोर निकला.

अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये कहानी मुझे आज कैसे याद आई..याद ऐसे आई कि मेरे पेरेंट्स दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली की लाईफ भी बहुत बिजी है. पडोस पडोस को नही जानता…… बस आफिस से घर या फिर बाहर घूमने पर ही बाहर निकलते हैं…. एक पडोसी दूसरे पडोसी का नाम भी नही जानता.

traffic on roads photo

Photo by Burning Image

ऐसे में ऑड ईवन नियम लागू करके आसपास के लोग पडोस की कार देखने लगे हैं आपस मे बात करने लगें हैं और चाहे पूल कार करके सब साथ जाने लगे हैं. हमारी भी दोनो कार ईवन है इसलिए दिक्कत होना स्वाभाविक है …पर पडोस की महिलाए बच्चे एक दूसरे से जानकारी निकालने लगी है ताकि ऑड ईवन कारों का मिलकर इस्तेमाल किया जा सके.

बेशक प्रदूषण जिस भयानक तरीके से फैला हुआ है एक दिन में तो खत्म या कम नही होगा समय तो लगता ही है अगर हमें बुखार हो जाता है तो भी दो तीन दिन ठीक होने में लगते ही लगते हैं और ये तो भयंकर प्रदूषण है जो हफ्ते भर में ठीक होने वाला नही …. ऐसे में अगर ऑड ईवन नियम की वजह से प्रदूषण के साथ साथ दोस्ती ,मेल जोल भी बढ जाए तो नियम प्यारे हैं ना कहिए मैने क्या गलत कहां ??

Audio-Odd even cars formula- Monica Gupta

January 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Traffic Rules for our Safety

Traffic Rules for our Safety

यातायात के नियम और हम

अरे वाह! क्या बात है! आज तो आप बहुत स्मार्ट लग रहे थे जब वाहन चलाते समय फोन कर रहे थे. ध्यान पूरा मोबाईल पर ही था हालाकि एक दो बार वाहन ठुकते ठुकते बचा. अब भई स्मार्ट फोन है रखने के लिए थोडे ही न लिया है .. बात वक्त बेवक्त तो करनी ही पडती है.अब , किसी को नाराज तो नही कर सकते न. और रही बात टक्कर वक्कर की तो भई वो तो वैसे भी हो जाती है. इसमे नासमझ, मासूम मोबाईल को क्या दोष देना.

तो लेडीज एंड जैंटलमैन …वाहन चलाते वक्त मैसेज, फेसबुक, वटस अप करने का एक अलग ही मजा है. बिना सीट बेल्ट बांधे कार चलाना, हेयर स्टाईल की फ्रिक मे हेल्मट न पहनना.. क्या ?? चलान वलान की अजी छोडिए इतने रुपए तो आप वैसे ही उडा देते है यकीन मानिए आप भी किसी फिल्मी हीरो या हीरोईन से कम नही लगते. हां और रही बात घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है तो वो तो वैसे भी करते ही रहते हैं .आदत है घरवालो की ?? क्या हुआ ???

अरे !!!क्या आपको मेरी बात अच्छी नही लगी? अच्छी तो मुझे भी नही लग रही पर क्या करु कितनी बार समझाया कि वाहन चलाते बात नही करने का … बार बार समझाने पर भी जब आप समझते नही. सोचा शायद ऐसे लिख कर शायद कुछ असर !!!

Traffic Rules for our Safety

stop photo

 

January 6, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आतंकवाद -शहीद जवान और नेताओं की राजनीति

शहीद आतंकवाद -शहीद जवान और नेताओं की राजनीति

आतंकवाद -शहीद जवान और नेताओं की राजनीति

शहीद आतंकवाद -शहीद जवान और नेताओं की राजनीति

आतंकवाद -शहीद जवान और नेताओं की राजनीति

आतंकवाद -शहीद जवान और नेताओं की राजनीति

जिस तरह से आतंकी हमलों में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और नेता अपनी बयानबाजी से थम नही रहे हैं चाहे भाजपा हो या कांग्रेस और न्यूज चैनल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति गरमाई हुई है … ऐसे में बहुत लोग अपना रोष प्रकट करने के लिए अलग अलग बातें लिख रहे हैं .. ये आईडिया भी मुझे एक facebook wall से मिला … एक अन्य आईडिया कुछ ऐसा है

हमें बुलेट ट्रेन नही बल्कि जवानों के लिए बुलेट प्रूफ वर्दी चाहिए … ऐसी बाते दिल छू जाती है …

IBN Khabar

नई दिल्ली। पठानकोट एयरबेस में सेना की ओर से किया जा रहा ऑपरेशन अभी भी जारी है। हाल ही में एक और आतंकी को भी मार दिया गया है। इस आतंकी के समेत अभी तक 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।गृह सचिव राजीव महर्षि की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक 7 जवान शहीद हो गए हैं और करीब 20 जवान घायल हो गए हैं।

हालांकि एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 आतंकियों को मार दिया गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 4 आतंकवादियों के मार गिराए जाने के बाद भी दो अन्य आतंकवादी हवाईअड्डे के अंदर छुपे थे, जिन्हें आज की कार्रवाई में मार गिराया गया। Read more…

नेता जी प्लीज राजनीति बंद करके गम्भीरता से सोचिए कि इस समस्या का हल क्या हो …

जय जवान जय किसान

 

January 4, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

आतंकवाद – आतंकी- पाक के ना पाक इरादे

कार्टून आतकंवाद - मोनिका गुप्ता

आतंकवाद – आतंकी- पाक के ना पाक इरादे

टेलिविजन पर, न्यूज चैनल पर चिल्ला चिल्ला कर बोलने से आतंकवाद की समस्या का कभी हल नही निकल सकता ..ये काम सिर्फ सरकार ही करे तो बेहतर होगा ..क्योकि जिस तरह से आतंकवाद अपने पैर पसार रहा है … बहुत संजीदा और गम्भीरता से सोचने की आवश्यकता है…

 

कार्टून आतकंवाद - मोनिका गुप्ता

कार्टून आतकंवाद – मोनिका गुप्ता

 

January 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Hello- New Year Greetings

Hello- New Year Greetings

Call Your Friends …

आज सुबह से कभी phone तो कभी मैसेज !!!! एक फोन रखा ही था कि मेरी सहेली मणि आ गई. ऐसा लग रहा था कि उसे किसी बात पर गुस्सा आ रहा है . मेरे पूछ्ने पर उसने बताया कि एक दो दोस्तो के नए साल के फोन नही आए जबकि वो सबसे पहले और सुबह सुबह ही करते हैं. उसकी बात सुन कर मैने मुस्कुराते हुए कहा कि तो क्या हुआ हो सकता है फोन की line busy  हो, net work  ना मिल रहा हो, मैसेज उन्हे ना मिला हो. ऐसे गुस्सा होने से बात नही बनेगी खुद ही मिला लो फोन. उन्हे भी अच्छा लगेगा कि हर साल वो पहले करते थे इस बार मणि ने फोन किया..

हमेशा दूसरो से ही हैलो या नमस्ते की उम्मीद नही रखनी चाहिए खुद भी हैलो या नमस्ते कर देना चाहिए.

वैसे अगर आप भी किसी के फोन या मैसेज का इंतजार कर रहे है तो अभी भी समय है बेहतर यही है खुद ही नववर्ष की शुभकामनाए दे दें

Hello- New Year Greetings

phone photo

Photo by Moyan_Brenn

January 1, 2016 By Monica Gupta Leave a Comment

Odd Even Car Formula-delhi-AAP

Cartoon - Odd, even cars- Monica gupta
 Odd Even Car Formula-delhi-AAP
Cartoon - Odd, even cars- Monica gupta

Cartoon – Cars- Monica gupta

 

Odd Even Car Formula-delhi-AAP

आज से दिल्ली की सडकों पर Odd Even Car दौडेगी… प्रदूषित पर्यावरण को ध्यान रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है… वही दूसरी ओर विपक्ष जम कर विरोध कर रहा है और नही चाहता कि ये मिशन कामयाब हो … पर स्वच्छ वातावरण के लिए ये आज की जरुरत है… हमारी शुभकामनाएं …

 

Delhi’s Odd-Even formula to be implemented from today: Your one-stop guide | Zee News

New Delhi: The Delhi government is getting ready to test the ambitious Odd-Even formula for cars beginning Friday in its bid to curb growing air pollution in the national capital.

While there has been criticism of the plan, the preparations to implement the formula have also been steady with all stakeholders looking into minutest details to ensure the measure is implemented effectively. Read more…

वैसे इस प्लान को बहुत दिक्कतों का सामना करना पडा… देखते हैं कि इसका भविष्य क्या रहेगा …

 

December 31, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Happy New Year_ नया साल 2016

happy new year by monica gupta
happy new year by monica gupta

happy new year by monica gupta

Happy New Year_ नया साल 2016

2015 को अलविदा और नए साल का  स्वागत नई खुशियों के साथ  …. !!मेरे 2011 से बनाए कुछ नए साल के चित्र

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं …

Zee News Hindi

नई दिल्ली: भारत में नए साल यानी 2016 का जश्न तब शुरू होगा जब घड़ी की सूईयां आज रात के बाहर बजाएंगी। भारतीय समय के मुताबिक हमारे देश में तो यह जश्न रात 12 बजे से शुरू होगा लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे है जहां रात के 12 यहां से पहले बजेगा और वहां नए साल का जश्न हमारे देश की समय से कई घंटे पहले शुरू हो जाएगा। आईए जानते हैं कि सबसे पहले नए साल का जश्न दुनिया में कहां मनाया जाएगा। फिर उसके बाद किस देश में मनाया जाएगा क्योंकि यह सबकुछ स्थानीय समय पर निर्भर होता है।

गुरुवार 15:30, समोना और क्रिमसम द्वीप/किरिबाटी गुरुवार 15:45, चैथम द्वीप/न्यूजीलैंड गुरुवार16:30, न्यूजीलैंड गुरुवार 17:30 , रूस के कई हिस्सों में गुरुवार 18:30, ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्से गुरुवार 20:30, जापान ,साउथ कोरिया गुरुवार 21:00, नार्थ कोरिया गुरुवार 21:30, चीन गुरुवार 22:30, इंडोनेशिया,थाईलैंड गुरुवार 23:00, म्यामांर और कोकोज द्वीप गुरुवार 23:30, बांग्लादेश गुरुवार 23:45, नेपाल शुक्रवार 00:00, भारत और श्रीलंका शुक्रवार  00:30,पाकिस्तान शुक्रवार  01:00, आफगानिस्तान शुक्रवार 03:30, यूनान शुक्रवार 04:30, जर्मनी शुक्रवार 05:30, ब्रिटेन शुक्रवार 08:30, अर्जेंटीना,ब्राजील शुक्रवार 10:30, अमेरिकी क्षेत्र Read more…

 

Happy New Year_ नया साल 2016

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं …

 

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 136
  • 137
  • 138
  • 139
  • 140
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved