Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

December 23, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

अरविंद केजरीवाल बनाम कीर्ति आजाद- डीडीसीए मामला

कार्टून अरविंद केजरीवाल -मोनिका गुप्ता

कार्टून अरविंद केजरीवाल -मोनिका गुप्ता

अरविंद केजरीवाल बनाम कीर्ति आजाद- डीडीसीए मामला

समझ नही आ रहा कि   AK और KA राजनीति और राजनेताओ के लिए ODD हैं या EVEN … !!!

 

ज़ी न्यूज …

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने सांसद कीर्ति आजाद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा की ओर से मीडिया को जारी चिट्ठी में लिखा गया है कि बिहार के दरभंगा से भाजपा सासंद कीर्ति आजाद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबित करने का फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया।

भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी उनकी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।’ पार्टी ने कहा कि आजाद को एक कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे उनके ‘पार्टी विरोधी व्यवहार’ की वजह बताने को कहा गया है। पार्टी ने कहा कि उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई उनके जवाब पर निर्भर करेगी। Read more…

 

अरविंद केजरीवाल बनाम कीर्ति आजाद- डीडीसीए मामला

December 23, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Happy New Year-2016

happy new year photo

Happy New Year-2016

( हो सकता है आप इस बात से सहमत न हो) कृप्या अन्यथा न लें

एक जानकार 31 दिसम्बर यानि न्यू ईयर का कार्यक्रम बता रही थी कि 31 की रात 11 बजे पार्टी शुरु करेंगें और खूब धमाल करेंगें. Disco, Non Veg, Drinks , games  सब होगा .डिनर रात बारह बजे के बाद सर्व होगा. पार्टी रात 1 बजे तक चलेगी… जरुर जरुर आना है!!!

वही जब मणि के घर गई तो उसका भी प्रोग्राम तैयार था. उसकी तरफ से भी निमंत्रण था पर वो 31 की रात का नही बल्कि 1 जनवरी की सुबह सात बजे की चाय का था कि हम मिल कर पीएगें.
आमतौर पर हम 31 की रात मनाने मे इतना मशगूल हो जाते हैं कि कि पहली तारीख यानि साल के पहले दिन ही दस- ग्यारह बजे हैंग ओवर या देर से सोने की वजह से सिर दर्द के साथ उठते हैं और ना जाने कितने अपनो के हैप्पी न्यू ईयर के फोन मिस कर जाते हैं और सारा दिन बस सुस्ती में निकल जाता है.

मेरा मानना है कि एंजाय करना चाहिए बिल्कुल करना चाहिए नए साल का स्वागत धूमधाम से करना चाहिए पर पहली जनवरी को भी सुबह समय जाग कर अपने परिवार के साथ उसका स्वागत करेंगें तो ज्यादा बेहतर होगा और और भी ज्यादा बेहतर तब होगा जब नए साल पर लिए सकंल्प को पूरा करने का भरपूर प्रयत्न करेंगें
अब आपकी मर्जी है कि आप किस तरह से इसे मनाना चाहेगें फिलहाल तो मैने मणि का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है …

Happy New Year-2016

December 23, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

सर्दी, गरीबी और तस्वीर

cartoon by Monica Gupta
cartoon by Monica Gupta

                                 cartoon by Monica Gupta

सर्दी, गरीबी और तस्वीर

जहां सर्दी से बचाव के लिए बहुत कुछ किया जाता है वही बहुत से ऐसे परिवार भी हैं जिनके पास स्वेटर तो दूर कपडे भी तन ढाकनें को नही है …

December 23, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

ये खबर आपको विचलित कर सकती है

ये खबर आपको विचलित कर सकती है

ये खबर आपको विचलित कर सकती है – विवादित बयानों की राजनीति – चाहे नेताजी के बडबोले बोल हों या  न्यूज चैनल पर दिखाई जाने वाली तरोडी मरोडी खबरें खबरे ना सिर्फ हमारी मानसिकता पर असर डालती है बल्कि हमारा नजरिया भी बदल देती हैं कल तीन खबरों ने मुझे तो हैरत में ही डाल दिया.

ये खबर आपको विचलित कर सकती है

सुबह एक खबर सुनी कि पंजाब के एक मंत्री जी बोल रहे थे कि शराब में नशा नही होता.. और बहुत विस्तार से समझा भी रहे थे. वाह नेता जी वाह !! वही हमारे हरियाणा के एक मंत्री जी ने कहा कि पुलिस का जन्म ही गलत नक्षत्र में हुआ है…!! इन दो खबरों को सुनकर हैरान थी कि एक खबर ने और भी ज्यादा हैरत में डाल दिया.

media photo

Photo by kevin dooley

खबर, अभी, एनडीटीवी के प्राईम टाईम पर आ रही थी . रवीश जी के कार्यक्रम में किशोर झा ( बाल अधिकार क्षेत्र मे कार्य कर रहे हैं) बहस के दौरान बता रहे थे कि वो नाबालिग जो निर्भया रेप में शामिल था. जो अब रिहा हो चुका है वो जधन्य अपराधी “नही” था जैसाकि हमने मीडिया मे देखा और सुना और हमें यही पता था कि कि वही नाबालिग एक ऐसा शक्स था जिसने सबसे ज्यादा निर्भया को टार्चर किया.

उनके मुताबिक ना तो चार्ज शीट में और ना ही अदालत के फैसले मे ऐसा कुछ था. टाईम्स आफ इंडिया ने भी इस बात को बहुत छोटे से रुप मे बताया . जबकि सभी न्यूज चैनलों ने नाबालिग की छवि अलग ढंग से पेश की. निसन्देह, वो अपराधी है और अपराध भी ऐसा किया है जिसे कभी माफ नही किया जा सकता पर चैनल वालो को भी खबर सही बतानी चाहिए !!!

ये खबर आपको विचलित कर सकती है

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्ञानी नहीं मानते कि शराब में ‘नशा’ होता है। उनकी इस टिप्पणी पर राजनीतिक दोस्तों और विरोधियों ने एक जैसी प्रतिक्रिया की है, लेकिन वह अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शराब नूं नशा नहीं समझदा (मैं शराब को नशा नहीं समझता) तुसी शराब नूं नशा कह नहीं सकदे (आप शराब को नशा नहीं कह सकते)। ज्ञानी ने सोमवार को मुक्तसर जिले के गिद्दरबाहा में एक नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘सरकार शराब बनाने के लिए लाइसेंस देती है, हम शराब की दुकानों की नीलामी करते हैं। जब तक यह किया जाता है तब तक शराब को नशा नहीं कहा जा सकता, आप सेना में शराब पीते हैं। पार्टियों में भी शराब परोसी जाती है।’’ read more at jansatta.com

निसंदेह, ऐसी खबरों से हमारा विचलित होना स्वाभाविक हैवैसे आपकी  इस बारे में क्या सोच है जरुर बताईएगा….

ये खबर आपको विचलित कर सकती है –

December 23, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

शरारती बच्चे, छुट्टियां और घर परिवार

didi by monica gupta

दीदी की चिठ्ठी, दैनिक नवज्योति, जयपुर से हर रविवार प्रकाशित होने वाला नियमित स्तम्भ …इसमे दीदी यानि मैं अलग अलग बातें करके नन्हें बच्चों का मनोंरंजन करती और मनोरंजन के साथ अक्सर सीख भी छिपी होती ….

शरारती बच्चे, छुट्टियां और घर परिवार

हैल्लो नन्हे दोस्तो,

कैसे हो! क्या हो रहा है? इतना शोर शराबा !!अरे बाप रे !!! धमाचौकडी!! पता है कल नन्हे नोनू ने इतनी जोर से तकिया उछाला कि वो पंखे पर ही अटक गया. गोलू इतनी जोर से छ्लांग लगता है बिस्तरे से जमीन पर कि पूछो ही मत और पता है नन्ही नैना को तो मिट्टी खाने का बहाना चाहिए जब भी मौका मिला बस बाहर पहुचं जाती है. मैने प्यारी सी मणि से पूछा कि आप क्या कर सकती हो तो पता है वो मुझे तोतली आवाज मे क्या बोली. इसने कहा… दीदी, मैं छब तुछ् तल छ्कती हूं. आप दोलो मै वही तलूदी. मैने उसे कहा अच्छा अपनी जीभ बाहर निकाल कर अपनी नाक पर लगा कर दिखाओ. उसने बहुत कोशिश की पर वो नही कर पाई. फिर उसने कहा कि दीदी तुछ दूसली बात बताओ. मैने उसे एक कागज दिया और कहा कि इसे बराबर करके मोड कर दिखाओ आप सात बार से ज्यादा फोल्ड नही कर पाओगे. मेरी बात सुनकर वहां, नोनू और मणि की मम्मी भी आ गई. मणि की मम्मी ने कहा कि ये तो जरा भी मुश्किल नही वो तो इस कागज को दस बार भी मोड सकती है. खैर, मणि ने पहले कोशिश की .असल मे 5 बार मोडते मोडते कागज इतना मोटा हो रहा था कि और नही मोडा जा रहा था. सातवीं बार ही इतना मुश्किल हो गया था उसे मोडना. मणि की मम्मी और कागज ले आई पर कितना भी बडा कागज ले लो वो 7 बार से ज्यादा हम नही मोड सकते.नोनू ने भी बहुत कोशिश की पर सब बेकार. घर मे एक अजीब सी चुप्प्पी छा गई थी. मणि की मम्मी खुश हो गई और बोली कि ऐसी बाते अच्छी है क्योकि कम से कम बच्चे चुपचाप तो लगे रहते है अपने काम मे.काम से मुझे याद आया कि मुझे भी एक बहुत जरुरी काम है पर जाते जाते एक बात आप सभी से जरुर कहूगी कि “हम सब कहते हैं कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पडता है पर सच्चाई यह है कि कुछ पाने के लिए कुछ करना पडता है”.आप करिए और देखिए सफलता आपके साथ साथ होगी.

शुभकामनाओ सहित

आपकी दीदी

मोनिका गुप्ता

December 22, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

निर्भया दोषी- जुवेनाइल जस्टिस बिल

cartoon justice by monica gupta

cartoon justice by monica gupta

निर्भया दोषी- जुवेनाइल जस्टिस बिल

निर्भया गैंग रेप का दोषी रिहा हो गया… अब   बहस चल रही है… बेहद दुखद है हमारे यहां कानून मजबूत नही है … इसे मजबूत जुवेनाईल जस्टिस बिल लाकर कानून मजबूत बनाना होगा ताकि आरोपी, दोषी खुले न धूम सकें

 

December 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

प्यार, रिश्ते और अहसास की गर्मी

lady photo

प्यार, रिश्ते और अहसास की गर्मी

कुछ देर पहले मैं खबर देख रही थी कि आज दिल्ली में सबसे ठंडा दिन. इतने मे मणि भी आ गई. अपनी वही पुरानी और सदाबहार शाल के साथ. ये shawl उसकी मम्मी की है और मणि का मानना है कि इसमे बहुत गरमाहट है हालाकि उसकी मम्मी भी नाराज है कि अब ये पुरानी हो गई पर मणि उसे छोडने को तैयार नही. वो मम्मी की महक और गरमाहट शाल के माध्यम से महसूस करती है.

वहीं पिछ्ले दिनों दो तीन पार्टी में मेरी एक सहेली एक ही साडी में दिखी. उसका कहना था कि ये साडी उसके बेटे का सबसे पहला उपहार है. इसे पहन कर ऐसा लगता है कि उसका बेटा उसी के पास है. बेटे के प्यार की गर्मी को वो ऐसे महसूस कर रही थी.

वही विवेक ने अपने कमरे में अपने दादाजी की कुर्सी रखी हुई है जब भी वो ऑफिस का काम करता है उसी पर बैठ कर करता है और उनके प्यार की गरमाहट महसूस करता है…

प्यार रिश्ते और अहसास की गर्मी लेख आपको कैसा लगा ?? जरुर बताईएगा !!!

 wooden chair photo

Photo by ell brown     

कुल मिलाकर यही ये समझ आया कि सिर्फ गर्म कपडे ही गर्मी नही देते प्यार का अहसास भी बहुत गर्मी देता है एक बार आप भी ओढ कर देखिए…

 

December 20, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

हमारी जिंदगी आस्था या अंधविश्वास

Superstition photo

 

हमारी जिंदगी आस्था या अंधविश्वास

Superstition

मेरी सहेली मणि बहुत खुशी खुशी मेरे पास आई और चहकते हुए बताया कि उनकी कालोनी मे रहने वाला मनु उनके पास आया और उसने बताया कि दीदी एक बार जब वो अपनी पहली बी टेक की परीक्षा देने जा रहा था वो आप उसके घर के सामने से जा रही थी. तब पेपर बहुत ही अच्छे हुए थे. फिर जब उसका इंटरव्यू था तब भी उसके घर के सामने से आप कही जा रही थी और उसका सलेक्श्न हो गया था. आज उसकी नौकरी का पहला दिन है आप आज भी घर के सामने से आएगी तो उसकी नौकरी भी सफल रहेगी. मणि ने बताया कि अभी वो उसी के घर के आगे से आ रही है और उसे गणेश जी की छोटी सी मूर्ति उपहार स्वरुप देकर आई है.

सच, हैं बाते अंधविश्वास Superstition की पर छोटी छोटी बाते कई बार बहुत खुशी दे जाती हैं. दीपा कल रात शादी से आई तो बहुत सिर दर्द था. मम्मी ने कहा कि वो कल बहुत सुंदर लग रही थी इसलिए नजर लग गई होगी और इन्होने नजर् उतार दी वही उसका सिर दर्द भी ठीक हो गया. घर से निकलते ही दूध वाले का दिखना, आखं फडफडाना हो या बिल्ली का रास्ता काटना हो या आक्छी से काम मे देरी कर दें…. बेशक, इन पर विश्वास नही होता पर कई अगर ये खुशी दे जाए तो…

इतना ही नही फेसबुक पर भी अगर कमेंट आए तो यही बोलते हैं कि ना जाने किसका मुंह देखा था … वैसे कमेंट तो मुझे भी नही मिले आज तो … अचानक मुझे हिचकी आने लगी. मै सोच ही रही थी कि कौन मुझे याद कर रहा होगा …. कि तभी फोन आ गया. फोन काम वाली बाई का था बोली आज सुबह से उसकी छ्त पर काला कौआ कावं कावं कर रहा है शायद उसके घर मेहमान आ जाए इसलिए आज वो काम पर नही आएगी !!! अरे!!! ऐसा थोडे ना होता है !!!आ जाओ काम पर…. मेहमान हमारे घर आने वाले हैं !!! पर तब तक वो फोन रख चुकी थी….

 

हमारी जिंदगी आस्था या Superstition

http://www.gazabpost.com/andhvishwaasi-duniya                                                                                              gazabpost.com

 हुह !!!$#@#$#%$पता नही लोग इन्हे क्यो मानते है !!! वैसे आपकी इस बारे में क्या राय है

जरुर बताईएगा

December 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा

कार्टून - मोनिका गुप्ता

कार्टून - मोनिका गुप्ता निर्भया

निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा

तीन साल बाद आखिर  निर्भया गैंग रेप कांड का सबसे जधन्य नाबालिग दोषी , अपराधी अपनी बाल सजा पूरी करके रिहा हो रहा है. इसे सिलाई मशीन तथा 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं ताकि अपना काम धंधा शुरु कर सके

 

– निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, “मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं। वो रविवार को रिहा हो जाएगा। हमारा तीन साल का संघर्ष काम नहीं आया। क्राइम जीत गया, हम हार गए। उसे जेल में ही रखते तो उम्मीद रहती।” – उन्होंने कहा, “हमारी लाख कोशिशों के बावजूद इतना बड़ा क्राइम करने वाले मुजरिम को कोर्ट और सरकार ने छोड़ दिया। मुझे समझ में नहीं आया कि उसे कहां रखेंगे?” – निर्भया के पिता बद्री सिंह ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि दोषी की रिहाई का फैसला नहीं आएगा। लेकिन हमें इस बारे में अब कुछ नहीं कहना।” – उन्होंने कहा, “तकलीफ तो है, लेकिन हम हाईकोर्ट से बड़े नहीं हैं। कोर्ट ने जो भी सोचा होगा, हमारे लिए वही ठीक है।” – “दो-दो साल की बच्चियों के साथ नाबालिग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। हमारी लड़ाई इसी के खिलाफ है।” हाईकोर्ट में क्यों था यह मामला? Read more…

 निर्भया गैंगरेप कांड – दोषी रिहा

 

December 19, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

पाप- पुण्य और आम इंसान

holy work photo

Photo by Hamed Saber

पाप- पुण्य और आम इंसान

कुछ समय पहले एक समारोह मे एक दम्पति मिले थे. उन्होने मुझसे पूछा था कि क्या मैं किसी जरुरतमंद को जानती हूं तो अचानक मुझे माली की याद आई. बहुत गरीब पर मेहनती  है. बहुत घरों में वो और उसकी पत्नी मिलकर काम करतें हैं. उसके चार बच्चे हैं मैने तुरंत ये सोच कर कि माली की मदद हो जाएगी उसका नम्बर दे दिया. उस महिला ने मुझे बताया कि हमारा ये शौक है जिनको भी जरुरत होती है सौ-पचास रुपए देकर मदद कर देते हैं और फोटो करवा कर सोशल नेटवर्किंग पर डालते हैं और खूब कमेंटस आ जाते हैं भलाई की भलाई हो जाती हैं और कमेंट्स अलग से… !!!

मुझे पता नही पर मुझे उनकी बातों में दिखावा ज्यादा लगा …लगा कि ये मात्र दिखावे के लिए ही ऐसा कर रहे हैं. भला पचास रुपए में कैसे मदद की जा सकती है..और चलो माना कि मदद कर भी रहे हो तो फोटो खिंचवा कर साईटस पर दिखावा करने का क्या औचित्य.. बेशक, माली गरीब है पर वो खुद्दार भी है ऐसे में कही उसके आत्मसम्मान को चोट न पहुंचे. अचानक मैनें उस महिला को कहा कि ओह !! याद आया  माली ने तो अपना नम्बर बदल लिया था. ये अब उसका नम्बर नही.  मैं उससे नया नम्बर लेकर दे दूगीं …!! और आगे बढ गई.. !!!

पाप करना बुरा है पर पुण्य का अहंकार …..  और भी ज्यादा  बुरा है… बेशक,  मदद एक पैसे की भी करना बहुत बडी बात होती है पर उसका बेवजह गुणगान करना अच्छी बात नही है .. ये दिखावा ज्यादा लगता है और इस तरह का दिखावा किसी की भावनाओ को भी आहत कर सकता है…

पाप- पुण्य और आम इंसान

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 138
  • 139
  • 140
  • 141
  • 142
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved