Monica Gupta

Writer, Author, Cartoonist, Social Worker, Blogger and a renowned YouTuber

  • About Me
  • Blog
  • Contact
  • Home
  • Blog
  • Articles
    • Poems
    • Stories
  • Blogging
    • Blogging Tips
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Kids n Teens
  • Contact
You are here: Home / Blog

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

How do i start blog after Retirement

how-do-i-start-blog-after-retirement

old man photo

How do i start blog after Retirement

सेवानिवृत्ति के बाद का समय कैसे व्यतीत करें

रिटायरमैंट के बाद भी आय का साधन

आमतौर पर Retirement होते ही हम सोचने लगते हैं किRetirementके बाद हम बेकार हो गए जबकि उनमें आया ये विचार या  ये भ्रम हमें दूर करना चाहिए.. जितना हम उनके अनुभव से सीख सकते हैं उतना शायद किसी से नही…

उन्हें हमे बताना होगा कि Retirementबोझ नही है … अब आराम से जिंदगी बिताने का नाम है और अब तो इंटरनेट  भी बहुत अच्छा माध्यम है अपनी बात कहने का और ब्लॉग के माध्यम से वो अपना ब्लाग बना सकते हैं अपने विचार सांझा कर सकते हैं इतना ही नही आय का साधन भी बना सकते हैं 

और भी बहुत सारे फायदे  हैं रिटायर्ड व्यक्ति के

पहला तो ये कि समय को सही तरह से व्यतीत कर पाएगें और अपनी  अपनी जिंदगी के अनुभव सांझा कर पाएगें
अपने ज्ञान से औरों की मदद कर पाएगें जिसकी आज के समय मे बहुत जरुरत है
उससे भी बडी बात कि वो व्यस्त रहेंगें,  बोर होने से बचेंगें यही सबसे बडी प्रोब्लम होती है इस उम्र की … फिर पहचान बनेगी उसी के साथ साथ मनोबल भी बढेगा जिससे सकारात्मक सोच बरकरार रहेगी …
अगर वो खुश रहेंगें तो परिवार की सोच बदलेगी, और उन्हे इज्जत मान मिलेगा
दोस्तों का सर्कल तो बढेगा ही पर
जब इस के माध्यम से आय का साधन बनेगा तो  दूसरों का उनके प्रति नजरिया अलग ही होगा ..

और अगर उन्हें इस बारे में जरा भी जानकारी नही है तो

setupmyblog.in का भी इसी दिशा में प्रयास है कि जिन लोगों को ब्लॉगिंग की जानकारी नही है उन्हें विस्तार से जानकारी देकर उनका ब्लॉग बनवाने में मदद कर रही है ताकि वो भी ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बना सकें बल्कि ब्लॉग के माध्यम से आय का जरिया भी बना सके.

 http://www.setupmyblog.in/

ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं …

How do i start blog after Retirement

सेवानिवृत्ति के बाद का समय कैसे व्यतीत करें

 

old man photo

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

किटी पार्टी

कार्टून - मोनिका गुप्ता

थैक्स अरविंद जी …
अब किटी पार्टी के लिए टाईम ही टाईम
किटी पार्टी जिंदाबाद

कार्टून - मोनिका गुप्ता

किटी पार्टी

odd even  नम्बरों का कोई चक्कर ही नही .. अब तो अपने पास टाईम ही टाईम है किटी पार्टी के लिए

December 14, 2015 By Monica Gupta 1 Comment

ब्लॉग क्या है – ब्लॉग कैसे बनाएं – ब्लॉग से कमाई

beti
blogging photo

Photo by Mike Licht, NotionsCapital.com

 ब्लॉग से कमाई

एक मेरी जानकार गृहणी है और सारा दिन कभी कोई धारावाहिक तो कभी कोई धारावाहिक देखती रहती है …अगर मैं ये कहूं कि टीवी के इन सीरियल्स में उसकी मास्ट्री हो गई है तो कहना गलत न होगा. जब भी मिलो तभी सीरियल की ही बातें करती हैं.

मैने उसे सुझाव दिया कि तुम ब्लॉग लिखना शुरु कर दो इन धारावाहिकों के बारे लोग बहुत शौक से पढेगें और तुम्हारा career भी बन जाएगा. घर बैठे कमाई भी शुरु हो जाएगी.

इस पर वो हसंने लगी कि मजाक बना रही हो मेरा… मुझे तो कुछ आता ही नही… असल में, उसे जानकारी नही थी कि ब्लॉग क्या है . ब्लाग कैसे बनाए और घर बैठे कैसे कमाए. ओनलाईन से कैसे कमाई की जा सकती है.

मैने गम्भीरता से उसे समझाया और उसका ब्लॉग बनाया अब वो अपने टीवी धारावाहिकों की अच्छी और बुरी बातें उसमें लिखती है और उसका नेट वर्क भी अच्छा खासा बन गया है.

अब मैनें अब उसे सुझाया है कि नई रिलीज फिल्म की भी समीक्षा लिखना … वो भी तैयार है क्योकि ज्यादातर वो फिल्मों के फर्स्ट डे फस्ट शो ही देखती है …

यहां मेरे कहने का ये अभिप्राय है कि अगर जिंदगी बस  टीवी देखना ही  रह गई है यही सोच है तो अलग बात है पर अगर कुछ करके दिखाना चाहते हैं तो टीवी भी अच्छा माध्यम बन सकता है.

बात टीवी की ही नही बल्कि किसी भी क्षेत्र की हो सकती है.

कुछ अनुभवी ब्लागर मानते हैं कि अगर ब्लॉगिंग गम्भीरता से की जाए तो कमाई का अच्छा साधन बन सकता है.

इंटरनेट पर जिस प्रमुखता से ब्लॉगिंग उभर कर आ रही है देख कर बेहद  खुशी है कि लोग ओन लाईन ब्लागिंग को एक कैरियर रुप में देखने लगें हैं और अपनी पहचान  बना रहे हैं.  

blogging photo

Photo by Red Mum

setupmyblog.in का भी इसी दिशा में प्रयास है कि जिन लोगों को ब्लॉगिंग की जानकारी नही है उन्हें विस्तार से जानकारी देकर उनका ब्लॉग बनवाने में मदद कर रही है ताकि वो भी ना सिर्फ अपनी अलग पहचान बना सकें बल्कि ब्लॉग के माध्यम से आय का जरिया भी बना सके.

हाल ही में http://www.setupmyblog.in/ने प्री लांच आफर के अंतर्गत ब्लॉग बनाने के बारे में offer दी भी है  जोकि 25 दिसम्बर 2015 तक ही है।

ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं …

आपका ब्लाग आपको नई ऊंचाईयों तक ले कर जा सकता है अगर आप वाकई में कुछ कर दिखाना चाहते हैं.

blogging photo

Photo by Mike Licht, NotionsCapital.com

ब्लॉग से कमाई

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

रिश्ता प्यार भरा

mother son photo

रिश्ता प्यार भरा

मन की बात

घर के बाहर एक छोटा सा बच्चा भागता हुआ जा रहा था. उसकी मम्मी  उसे पकडने के लिए भाग रही थी पर वो सुन नही रहा था. अचानक मम्मी बोली, ओके… जाओ. मैं वापिस जा रही हूं कभी बात नही करुंगी आपसे और बच्चा शांत होकर वही रुक गया.

मुझे अचानक वो विज्ञापन याद आ गया जिसमें मम्मी बच्चे को समझा रही हैं और बच्चा ध्यान नही दे रहा होता है तब मम्मी बोलती है मैं हमेशा नही रहूंगी यह बताने के लिए तो बच्चा सहम जाता है … !!! सच, मैं भी सहम गई विज्ञापन देख कर कि आखिर मम्मी ने ऐसा क्यों बोला.

कई बार हम गुस्से या नाराजगी में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो चुभ जाता है इसलिए बहुत जरुरी है कि जो बोले बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए या फिर सोशल नेटवर्किंग साईटस पर सोच समझ कर ही लिखना चाहिए ताकि हमारी बात से किसी का दिल न दुखे क्योकि वहां कई बार भी कुछ लिखा दर्द दे जाता है….

इतने में देखा कि वही बच्चा भागता हुआ आया और मम्मी से लिपट गया और मैं मम्मी बेटे का प्यार देख कर पता नही किसलिए भावुक हो गई और छलक गई दो बूंदे !!!

अपने बच्चों को खूब प्यार दें दुलार दे यही समय होता है फिर तो बच्चे बडे होकर अपने अपने काम में लग जाते हैं और रह जाती है बस यादें ….

रिश्ता प्यार भरा

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

फोटो

सफाई कार्टून - मोनिका गुप्ता

फोटो

बात ज्यादा पुरानी नही पिछले साल की है जब स्वच्छता अभियान चला हुआ था और नेता लोग फोटो करवाने के बहाने झाडू लगा आते थे और जमादारों की ऐश ही ऐश थी …

 

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

गंदगी

स्वच्छ भारत - मोनिका गुप्ता

स्वच्छ भारत - मोनिका गुप्ता

गंदगी

सडक पर पडी गंदगी तो साफ हो जाएगी पर दिमाग मे जमी गंदगी कैसे साफ हो ??

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

सर्दी, धूप और कच्ची मटर

सर्दी, धूप और कच्ची मटर

आज मणि के घर गई तो चुपचाप बैठी मटर छील रही थी. उसने बताया कल एक शादी में गरम टिक्की खाते समय जीभ जल गई. मैने बतियाते हुए कहा कि हाथ से खा लेना चाहिए कई बार चम्मच से गर्म का पता नही चलता. वैसे दाल चावल का भी हाथ से खाने का अलग ही मजा है एक तो गर्म का पता चल जाता है और हाथ से भोजन खाते समय उंगलियों से निकलने वाली शक्ति भोजन में आ जाती है और यह खाने को सुपाच्य बनाने मे सहायता करती है.

अचानक मणि बोली कि लगता है आज दाल चावल ही बनाने पडेंगॆं. अचानक ध्यान गया कि आधी से ज्यादा मटर तो मैं बाते करते करते ही खा गई थी. वैसे कच्ची मीठी मटर भी सेहत के लिए….!!!

सर्दी, धूप और कच्ची मटर

winter photo

Photo by josemanuelerre

December 14, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

मास्क पहनना

cartoon mask by monica gupta

cartoon mask by monica gupta

मास्क पहनना

बात भले ही सुनने में Odd  लगे पर जब मैचिंग लिपस्टिक ही न मिले तो कोई क्या करे ???

Even बात ही है ये भले ही प्रदूषण बहुत बढ गया है पर फैशन अपनी जगह है …

December 13, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

शिक्षा का गिरता स्तर

शिक्षा का गिरता स्तर

Education System in India

सर्वशिक्षा अभियान और फिर शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद भी देश में प्राथमिक शिक्षा के स्तरमें सुधार के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं.

कुछ समय पहले एक सहपाठी मिली जो कालिज मे साथ पढती थी. वो बहुत नालायक किस्म की थी ना कभी पाठ याद करना और ना कभी कालिज नियमित आना इसलिए अक्सर टीचर से डांट खाती थी पर प्रैक्टिक्ल मे जब भी बाहर से परीक्षक आते उन्हे किसी की मृत्यु या घर के सदस्य की बीमारी का वास्ता देकर रोंदू सा मुहं बन लेती और बहुत सारे अंक बटोर लेती. इतना ही नही फाईनल परीक्षा मे भी पता नही कैसे परीक्षक से सैंटिंग कर लेती और आराम से नकल मारती.

सच, उसे देख कर बहुत दुख होता और गुस्सा भी आता था. मैं,बस, चुप ही हो जाती और सोचती कि इस लडकी का क्या होगा. इसको सदबुधि देना भगवान!!! फिर मेरे पापा की बदली कही दूसरी जगह हो गई और हम चले गए.कुछ समय पहले जब वो मिली तो पता चला कि बहुत नामी गिरामी कालिज मे 15 साल से वो शिक्षिका है.

आप सोच रहे होंगे कि तो क्या हुआ. हो सकता है कि अब समझदार हो गई हो और ढंग से पढाने लगी हो. पर जब मैने उसी के कुछ स्टूडेंट से बात की तो समझ गई कि अभी भी मामला वैसा ही है उन बच्चो ने कही और प्रैक्टिकल की ट्यूशन रखी हुई है और किसी अन्य शिक्षक से उस विषय की पढाई करते हैं. आज फिर ऐसी हालत देख कर हे भगवान निकल रहा है किस के लिए शायद आप भी समझ गए होग़ें !

शिक्षा का गिरता स्तर

education photo

Photo by cogdogblog

December 13, 2015 By Monica Gupta Leave a Comment

Hostel Life

Hostel Life

होस्टल लाईफ एक ऐसा अनुभव है जो हमारी भावी जिंदगी मे कदम रखने के लिए बहुत जरुरी है.अक्सर माता पिता यही चाह्ते हैं कि उनके बच्चे इस अनुभव से जरुर दो चार हो ताकि ना सिर्फ सही गलत की पहचान कर पाए बल्कि आत्मनिर्भर बनने की भावना भी आए.कुछ दिन पहले एक ऐसे ही होस्टल मे पढने वाले अनुज से मुलाकात हुई. वो बी ए मे पढ रहा था. पिछ्ले हफ्ते से अपने  घर गया हुआ था. उसके मम्मी पापा ने बताया कि बहुत ज्यादा डिप्रेशन मे है. कारण ना तो रैंगिग है और ना ही उसे घर की याद आती है. असल मे, कुछ लडके उसके पीछे पडे रहते हैं और उसे शराब और सिग्रेट पीने को कहते है . उसे ऐसे संस्कार नही मिले इसलिए वो चाह्ता भी नही है पर वो लोग उसे जीने नही दे रहे. उसके कमरे के बाहर और कालिज मे भी हर जगह उसे शरीफ आदमी कह कर मजाक उडाते है. उन्ही की देखा देखी सभी ने हसंना शुरु कर दिया उसके उपर. अब ना तो उसका मन पढाई मे लगता है ना किसी दूसरे काम मे.

 

मैने भी उसे समझाया कि कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा बस उनकी बातो को तूल ही मत दो. अपने मे मस्त रहो और पढाई करते रहो .जल्दी ही कोई ना कोई आप जैसा दोस्त मिल जाएगा. पर वो बिल्कुल मायूस हो चला था और कहने लगा कि अब या तो वो वहां  शराब या सिग्रेट पीना शुरु कर देगा या फिर कभी वापिस होस्टल नही जाएगा. हम उसे समझा ही रहे थे कि उसके किसी दोस्त का फोन आया कि वही सात आठ दोस्तो का ग्रुप कल  नदी किनारे घूमने गए हुए थे  और खूब पी रहे थे. पीने के बाद नदी मे नहाने उतर गए पर खुद पर कंट्रोल नही रख पाए और तीन पानी मे बह गए. किसी तरह से आसपास के लोगो ने बचाया पर एक को नही बचा पाए. अभी तीनो बच्चे पुलिस कस्टडी मे हैं.

फोन सुनने के बाद वो सन्न होकर बैठ गया. आखो मे आसूं लिए उसने सारी बात बताई और कहा कि कि अब तो शरीफ इंसान का ठप्पा लिए ही वहा जाएगा और दूसरो को भी ऐसा ही बनने की प्रेरणा देगा. इसमे कोई बुराई नही. और मेरी तरफ देख कर मुस्कुराता हुआ बोला, थैक्स !!! अब उसके चहेरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास था.

माता पिता ने उसकी पीठ थपथपाई और हम सभी ने मिल कर उसे शुभकामनाए  दी.

यकीनन जो बच्चा अब नही रहा उसके लिए बहुत दुख है पर वो भी कुछ बच्चो के लिए एक उदाहरण बन गया  कि ऐसे बच्चो का हश्र क्या होता है. वाकई मे,जिंदगी मे सम्भलने के लिए होस्टल लाईफ के अनुभव से गुजरना बहुत जरुरी है.

Hostel Life

 

Hostel Life photo

Photo by ctoverdrive

  • « Previous Page
  • 1
  • …
  • 140
  • 141
  • 142
  • 143
  • 144
  • …
  • 235
  • Next Page »

Stay Connected

  • Facebook
  • Instagram
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

Categories

छोटे बच्चों की सारी जिद मान लेना सही नही

Blogging Tips in Hindi

Blogging Tips in Hindi Blogging यानि आज के समय में अपनी feeling अपने experience, अपने thoughts को शेयर करने के साथ साथ Source of Income का सबसे सशक्त माध्यम है  जिसे आज लोग अपना करियर बनाने में गर्व का अनुभव करने लगे हैं कि मैं हूं ब्लागर. बहुत लोग ऐसे हैं जो लम्बें समय से […]

GST बोले तो

GST बोले तो

GST बोले तो –  चाहे मीडिया हो या समाचार पत्र जीएसटी की खबरे ही खबरें सुनाई देती हैं पर हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर होगा क्या  ?  क्या ये सही कदम है या  देशवासी दुखी ही रहें …  GST बोले तो Goods and Service Tax.  The full form of GST is Goods and Services Tax. […]

डर के आगे ही जीत है - डर दूर करने के तरीका ये भी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ब्लॉग लेखन – Social Networking Sites aur Blog Writing –  Blog kya hai .कहां लिखें और अपना लिखा publish कैसे करे ? आप जानना चाहते हैं कि लिखने का शौक है लिखतें हैं पर पता नही उसे कहां पब्लिश करें … तो जहां तक पब्लिश करने की बात है तो सोशल मीडिया जिंदाबाद […]

  • Home
  • Blog
  • Articles
  • Cartoons
  • Audios
  • Videos
  • Poems
  • Stories
  • Kids n Teens
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • Anti Spam Policy
  • Copyright Act Notice

© Copyright 2024-25 · Monica gupta · All Rights Reserved